भिलाई में विधायक की पहल: शराब दुकान का स्थानांतरण!
Bhilai, Chhattisgarh:भिलाई के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रयास से सुपेला घड़ी चौक से गदा चौक की अंग्रेजी शराब दुकान को भिलाई नगर निगम के पीछे स्थानांतरित कर दिया गया है। विधायक ने शराब दुकान और चखना सेंटर हटाने के लिए 48 घंटे का अल्टिमेटम दिया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। गदा चौक पर शराब दुकान और चखना सेंटर होने से आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता था, जो इस चौराहे के लिए अशोभनीय था, खासकर जब यह स्थान स्कूली बच्चों और परिवारों के आने-जाने का मार्ग था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
