icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
490023
ASAtul SharmaFollow27 Sept 2024, 05:33 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

MP में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, मुख्य सचिव ने डेटा संकलन के निर्देश दिए

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल MP में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने दिए निर्देश देश की पहली डिजिटल जनगणना, मोबाइल ऐप से जुटेगा जनगणना का डेटा नागरिकों को खुद अपनी जानकारी दर्ज करने का मिलेगा विकल्प जनगणना के लिए करीब 2 लाख प्रगणक और पर्यवेक्षक होंगे तैनात जनवरी-फरवरी 2027 में होगी जनसंख्या गणना जनगणना पूरी होने तक प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव नहीं करने के निर्देश जनवरी से मार्च 2027 तक यथासंभव तबादले नहीं करने की हिदायत कॉलेजों में छात्रों को स्व-गणना के लिए प्रशिक्षित करने पर जोर सभी विभागों में नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे, नवंबर में कलेक्टरों और निगम आयुक्तों का प्रशिक्षण
0
0
Report

गुमला में उग्रवादी कार्रवाइयों के बीच AK-56 बरामद, एक गिरफ्तार

Gumla, Jharkhand:गुमला जिले में कथित उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संदिग्धों की कार से एके-56 राइफल, कारतूस, लोहे से बनी देसी कार्बाइन समेत कई सामान बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान कार सवार अन्य संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस अब रोहित कुमार शर्मा समेत फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। सिसई के लेकोटोली के पास पुलिस की छापेमारी, कार सवार संदिग्ध फरार रोहित कुमार शर्मा समेत अन्य संदिग्धों की तलाश तेज, देसी कार्बाइन, मोबाइल, चंदा पर्ची और धारदार फरसा भी बरामद गुमला - गुमला जिले में कथित उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संदिग्धों की कार से एके-56 राइफल, कारतूस, लोहे से बनी देसी कार्बाइन समेत कई सामान बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान कार सवार अन्य संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस अब रोहित कुमार शर्मा समेत फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

राजस्थान में करवा चौथ उत्साह महिलाएं निर्जला व्रत और पूजा में व्यस्त

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर सहित पूरे राजस्थान में करवा चौथ का पर्व महिलाओं द्वारा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। करवा चौथ के अवसर पर सुबह से ही महिलाएं सोलह शृंगार कर पर्व की तैयारियों में जुट गईं। घरों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ माता की पूजा-अर्चना की। वहीं, कई स्थानों पर सामाजिक स्तर पर भी सामूहिक पूजन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार करवा चौथ माता की कथा सुनी और अपने पति की दीर्घायु तथा परिवार की खुशहाली की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का व्रत सुहाग की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। इसी आस्था के चलते महिलाएं पूरे दिन उपवास रखकर विधि-विधान से पूजा करती हैं। शाम को करवा चौथ माता का पूजन करने के बाद महिलाएं चंद्रमा के उदय होने का इंतजार करती हैं। चांद के दर्शन कर अर्घ्य देने और पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत का पारण किया जाता है। पर्व को लेकर शहर में धार्मिक और पारंपरिक माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

कासगंज CHC परिसर में वार्डबॉय की संदिग्ध मौत, जांच शुरू

Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज जिले के पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर स्थित एक कमरे में स्वास्थ्य विभाग के वार्डबॉय का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक राहुल पुत्र शुगर सिंह मूल रूप से कासगंज कोतवाली क्षेत्र के मजीदपुर गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में पटियाली तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) नगला अमीर पर वार्डबॉय के पद पर तैनात थे। उनका कमरा पटियाली CHC परिसर में ही था । राहुल का शव आज शाम को पटियाली स्वास्थ केंद्र के एक कमरे में मिलने से हडकम्प मच गया CHC अधीक्षक डॉ. शिवा श्री तिवारी ने बताया कि राहुल नगला अमीर पीएचसी पर तैनात थे और उन्हें अत्यधिक शराब पीने की लत थी। वहीं, पटियाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा。 जानकारी के अनुसार मृतक राहुल व उसकी पत्नी का कई सालों से विवाद चल रहा था पत्नी अपने मायके में रहती थी मृतक राहुल शराब का आदी था मृतक राहुल के भाई के मुताबिक कमरा अंदर से बंद था मृतक राहुल की मां और उसका भाई गौरव जब कमरे पर आया तो कई देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा खुला नहीं उन्होंने उस दरवाजे को तोड़ दिया तब देखा राहुल का शव चारपाई पर पड़ा मिला।
0
0
Report

76 लाख मुआवजे के विवाद में चचेरे भाई की हत्या, जहरीली शराब से आजीवन कारावास

Khandwa, Madhya Pradesh:76 लाख के मुआवजे के मुआवजे को पूरा हड़पने के लिए शराब में जहरीली दवा मिलाकर अपने सगे और चचेरे भाई की हत्या के आरोपी को न्यायालय ने दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। आरोप है कि संदीप पाल अपने चचेरे भाई रवि पाल को रास्ते से हटाना चाहता था। उसने शराब पार्टी का आयोजन किया और शराब में कीटनाशक दवा मिलाकर रवि को पिला दिया। लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि उसका सगा भाई प्रदीप भी वही जहरीली शराब पी लेगा। दोनों की मौत के इस मामले में अब अदालत ने आरोपी संदीप पाल को दोहरा आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जमीन के 76 लाख रुपए के मुआवजे को पूरा हड़पने के लिए अपनों को ही रास्ते से हटाने की साजिश जनवरी 2024 की है। अभियोजन के मुताबिक, संदीप पाल का अपने चचेरे भाई रवि पाल से जमीन के मुआवजे को लेकर विवाद था। इसी विवाद में उसने रवि की हत्या की साजिश रची। शराब खरीदी और उसमें खरपतवार नाशक कीटनाशक मिला दिया। इसके बाद जहरीली शराब रवि को पिला दी और नहाने का बहाना बनाकर वहां से चला गया। लेकिन, इस साजिश का शिकार रवि के साथ उसका सगा भाई प्रदीप पाल भी हो गया। दोनों की तबीयत बिगड़ी। प्रदीप की मौत हो गई, जबकि रवि को इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान रवि ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों को शराब में मिलावट की आशंका थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज और बयानों में विरोधाभास के आधार पर संदीप पर शक गहराया। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के मुताबिक, विवाद 80 डिसमिल जमीन के रेलवे अधिग्रहण से मिले 76 लाख रुपए के मुआवजे का था। आरोपी के पिता बसंत उर्फ मुन्नालाल पाल और रवि के पिता व अन्य रिश्तेदारों के बीच मुआवजे को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा था। संदीप के पिता एक बार केस जीत चुके थे, लेकिन दूसरे पक्ष ने अपील कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, संदीप को आशंका थी कि रवि मुआवजे की रकम मिलने में बाधा बनेगा। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया। अब इस मामले में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अरविंद सिंह टेकाम की अदालत ने आरोपी संदीप पाल को दोहरा आजीवन कारावास सुनाया। अदालत ने उस पर 10-10 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया।
0
0
Report

करवा चौथ पर आस्था बनी रही, बादल के बावजूद चांद की उम्मीद

Kondagaon, Chhattisgarh:करवा चौथ पर महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही महिलाएं सोलह शृंगार कर पूजा की तैयारी करती नजर आईं। दिनभर उपवास रखने के बाद महिलाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती कर चांद के दर्शन का इंतजार करेंगी। हालांकि, चक्रवात अर्बन के प्रभाव के चलते आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे चांद के दर्शन को लेकर संशय बना हुआ है। इसके बावजूद महिलाओं को उम्मीद है कि चांद जरूर नजर आएगा। अगर बादलों के कारण चांद दिखाई नहीं देता, तो महिलाएं भगवान भोलेनाथ की जटाओं में विराजमान चंद्रमा के दर्शन करेंगी। वहीं, आटे का चांद बनाकर भी चंद्र दर्शन की परंपरा निभाने की बात कही जा रही है। महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना कर पूजा-अर्चना के बाद पति के हाथों जल ग्रहण करके अपना निर्जला व्रत खोलेंगी। मौसम की अनिश्चितता के बीच भी करवा चौथ को लेकर महिलाओं में आस्था, उत्साह और विश्वास बना हुआ है। वाक थ्रू.. महिलाओं के साथ बातचीत
0
0
Report
Advertisement

POCSO अधिनियम की जानकारी से बच्चों की सुरक्षा को मजबूत बनाता सुरक्षित बचपन अभियान

Motihari, Bihar:*सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मोतिहारी में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम के प्रति किया गया जागरूक राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा संचालित ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जिला विधिक सेवा pradhikaran, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के तत्वावधान में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मोतिहारी में बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी, श्री अभिषेक कुमार दास ने बच्चों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। अपने संबोधन में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय ने बच्चों को सुरक्षित वातावरण में रहने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार, शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि उनकी सुरक्षा, गरिमा और सम्मान सर्वोपरि हैं तथा किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा किसी विश्वसनीय वयस्क को अवश्य देनी चाहिए। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत बच्चों को प्राप्त कानूनी संरक्षण, यौन अपराधों की पहचान, ऐसे मामलों में शिकायत करने की प्रक्रिया तथा पीड़ित बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल परिवार या विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। कार्यक्रम में माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह एवं पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) श्री उज्ज्वल पांडेय भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। यह सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक, संवेदनशील एवं प्रेरणादायक रहा। बच्चों को न केवल उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी मिली, बल्कि उन्हें अपने प्रति होने वाले अनुचित व्यवहार को पहचानने, उसके विरुद्ध आवाज उठाने तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित सहायता प्राप्त करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी बच्चों के अधिकारों की रक्षा, बाल सुरक्षा के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा प्रत्येक बच्चे के लिए सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत है। सुरक्षित बचपन अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य बच्चों को जागरूक बनाकर उनके सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत करना है।
0
0
Report
0
0
Report

द्वारका में करवाचौथ पर अलग‑अलग राज्यों की परंपाओं का मिलन

New Delhi, Delhi:द्वारका में करवाचौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस त्योहार की खास बात यह है कि यहां अलग-अलग राज्यों की महिलाएं अपने-अपने रीति-रिवाज और परंपराओं के साथ करवाचौथ मना रही हैं। कहीं राजस्थान की परंपराओं की झलक देखने को मिल रही है, तो कहीं हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश की संस्कृति नजर आ रही है। महिलाएं सोलह श्रृंगार कर रही हैं और अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रख रही हैं। करवाचौथ सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के प्यार, विश्वास और रिश्ते को मजबूत करने का त्योहार भी है। अलग-अलग राज्यों की महिलाओं का एक साथ इस त्योहार को मनाना भारतीय संस्कृति की खूबसूरती और आपसी भाईचारे को भी दर्शाता है। परंपराएं भले ही अलग हों, लेकिन सभी की भावनाएं एक जैसी हैं। यही करवाचौथ के त्योहार की सबसे खास बात है।
0
0
Report
Advertisement

सावड़ी पंचायत नामांकन निरस्तीकरण के बाद चुनाव बहिष्कार का संकेत

Alwar, Rajasthan:सावड़ी पंचायत में नामांकन निरस्त होने पर चुनाव बहिष्कार, सरपंच और वार्ड पंच प्रत्याशियों ने वापस लिए फॉर्म शाम 3:30 बजे तक अधिकारियों की समझाइश बेअसर, सहमति नहीं बनने पर जिला निर्वाचन अधिकारी से मांगा मार्गदर्शन मालाखेड़ा (अलवर)। अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सावड़ी में सरपंच पद के एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने के बाद चुनावी माहौल गरमा गया। नामांकन खारिज होने से नाराज सरपंच पद के अन्य प्रत्याशियों और वार्ड पंच उम्मीदवारों ने भी अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। स्थिति को देखते हुए निर्वाचन अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए आगे की कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन मांगा है। जानकारी के अनुसार, सावड़ी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए कुल तीन प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया गया। इस निर्णय के विरोध में अन्य सरपंच प्रत्याशी के साथ वार्ड पंच के उम्मीदवारों ने भी अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके चलते पंचायत में चुनावी प्रक्रिया को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई और ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया। मामले को सुलझाने के लिए निर्वाचन अधिकारियों ने प्रत्याशियों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन शाम 3:30 बजे तक सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद अधिकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मार्गदर्शन मांगा, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।
0
0
Report

अंबेडकरनगर में एटीएम ठगी: दो शातिर गिरफ्तार

Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर में एटीएम ठगी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश. अकबरपुर पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार. एटीएम के कैश स्लॉट में स्टील की पत्ती लगाकर करते थे ठगी. ग्राहकों के रुपये फंसने पर उनके जाने का करते थे इंतजार. पेचकस और कटर से एटीएम में फंसे रुपये निकाल लेते थे आरोपी. मदद के बहाने ग्राहकों के एटीएम कार्ड बदलने का भी आरोप. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खैरुल वासर और बैदुल्ला के रूप में हुई. आरोपियों के कब्जे से 12 स्टील की पत्तियां, चार एटीएम कार्ड और दो हजार रुपये बरामद. वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार और ठगी के उपकरण भी बरामद. पुलिस के मुताबिक, खैरुल वासर पर वाराणसी और जौनपुर में सात से अधिक मुकदमे दर्ज, दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजा गया. अकबरपुर कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
0
0
Report
Advertisement

फर्जी एमडीए अधिकारी बनकर अवैध वसूली: अमरोहा-गजरौला में मुकदमा दर्ज

Moradabad, Uttar Pradesh:विजुअल में थाना, एमडीए ऑफिस, एमडीए सचिव, आरोपियों की पैसे की मांग करते वीडियो लोगों द्वारा उपलब्ध कराई हुई है। ब्रेकिंग में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के नाम पर अवैध बसूली करने में लगे फर्जी अधिकारीयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। फर्जी एमडीए अधिकारी अमरोहा जनपद के गजरौला थाने में भी मुकदमे के घेरे में हैं। ये फर्जी अधिकारी निर्माणधीन भवन के स्वामी को डराकर अवैध बसूली कर रहे थे। आरोपियों पैसे की मांग करते और उनकी गाड़ी की क्षेत्रवासियो ने वीडियो बनायी जो सामने आयी है। आरोपियों ने नक्शे और अमूमती में कमी निकालकर भवन को सील करने का भय दिखाकर भवन स्वामी से 5000 की मांग की। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कैसे गाड़ी से आये फर्जी अधिकारी पैसे की मांग कर रहे हैं और फिर पेट्रोल के पैसे मांगकर वहां से निकलने लगे। क्षेत्र के लोगों का एकत्र होना देख आरोपियों ने 2000 रुपये नगद लेकर बाकी 3000 रुपये दोबारा लेने आने की बात कही। मौके से 2000 रुपये लेकर तीनों आरोपी मौके से निकले। आरोपियों के बोलेरो गाड़ी पर आगे MDА और पीछे प्रवर्तन दल लिखा था। आरोपी के मौके से निकलने के बाद जब पीड़ित ने MDА ऑफिस से संपर्क किया तो अधिकारियों के किसी नाम का भी_MDА ऑफिस में न होना सामने आया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद शाहिद हुसैन तथा 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अमरोहा जनपद के गजरौला थाना में 3 आरोपियों के खिलाफ बीएनएस धारा 208, 318(4), 308(2) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। एमडीए सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने नकली एमडीए अधिकारीयों के खिलाफ मुकदमे की पुष्टि की और लोगों से अपील की— पहचान किए बिना किसी को नहीं दिखायें अपने कागजात; संदेह होने पर पहले MDए में करें सम्पर्क।
0
0
Report

कौशांबी में चोरी के आरोपी गिरफ्तार, साथ से फरार

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में चोरी का आरोपी गिरफ्तार। कौशांबी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पिपरी पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, चांदी की पायल और दो हजार रुपये बरामद हुए हैं। वहीं, आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी किशन पासी प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदर गांव का रहने वाला है। आरोपी पर फतेहपुर सहावपुर गांव में घर में घुसकर चोरी करने का आरोप है। बरामद दोनों मोटरसाइकिल भी प्रयागराज के धूमनगंज और पूरामुफ्ती क्षेत्र से चोरी की गई थीं। पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

संभल में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाया जा रहा है विशेष अभियान

Sambhal, Uttar Pradesh:*आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाया जा रहा है विशेष अभियान* *3 क्विंटल मिलावटी* *पनीर कराया गया नष्ट* *ग्राम मातीपुर* *में भारत डेरी* *पर की गई* *कार्यवाही* जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार त्योहारों एवं आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा पूरे जनपद संभल में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच हेतु सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को *ग्राम मातीपुर, थाना असमोली स्थित भारत डेरी* पर छापेमार कार्यवाही की गई, जिसमें *नज़ारुल हसन* द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा पनीर निर्माण का कार्य किया जाता है। मौके पर लगभग *3 कुंतल पनीर* भंडारित पाया गया, एवं विभिन्न प्रकार के अपमिश्रकों के खाली कट्टे व रैपर्स पाए गए। जिनको पारिस्थितिकजन्य साक्ष्य मानते हुए मिलावट की संभावना के दृष्टिगत पनीर का नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया एवं समस्त स्टॉक 3 कुन्तल पनीर को तत्काल नष्ट कराया गया है। साथ ही उपरोक्त के संबंध में नोटिस जारी किया गया जिसके संतोषजनक जवाब ना दिए जाने पर खाद्य पंजीकरण निलंबित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त *रियाजुल हसन* पुत्र अफसर अली ग्राम मातीपुर के प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। टीम में मानवेन्द्र सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य II एवं राजीव कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top