490023
भिलाई में FSNL के कर्मचारियों का निजीकरण के विरोध में हड़ताल
Bhilai, Chhattisgarh:भिलाई में आज फेरी स्क्रैप निगम लिमिटेड के कर्मचारी और अधिकारी मोदी सरकार के निजीकरण के फैसले के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। यह हड़ताल सेल के सभी इकाइयों में की जा रही है, और इसका मुख्य उद्देश्य जापानी कंपनी को एफएसएनएल सौंपने के आदेश को रोकना है। करीब 3,000 कार्मिकों के हड़ताल पर जाने के कारण कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। एफएसएनएल स्टील सेक्टर का एक अभिन्न अंग है और कैबिनेट ने इसके निजीकरण का निर्णय लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्तौड़गढ़ पुलिस का गरबा सुरक्षा अभियान: 1090 हेल्पलाइन और राजकोप ऐप जागरूकता
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले से महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की विशेष पहल सामने आई है। ऑपरेशन शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की टीम गरबा पांडाल पहुंची। पुलिस निरीक्षक सुनीता गुर्जर, महिला थानाधिकारी रेणु खोइवाल और सोशल मीडिया सेल प्रभारी एएसआई सत्यनारायण ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान महिलाओं और युवतियों को महिला सुरक्षा कानूनों, हेल्पलाइन नंबर 1090 और राजकोप सिटीजन ऐप की जानकारी दी गई। पुलिस ने किसी भी परेशानी पर तत्काल संपर्क करने की अपील की। पुलिस की इस पहल का गरबा आयोजन समिति ने स्वागत किया。0
0
Report
चित्तौड़गढ़ बेगूं में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने डंपर जब्त किया
Begun, Rajasthan:बेंगु, चित्तौड़गढ़ बेगूं थाना अधिकारी चंपाराम के अनुसार, बीती रात बेगूं-रावतभाटा मार्ग पर पालनपुर तिराहे के पास चित्तौड़गढ़ डीएसटी टीम और बेगूं पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक डंपर को डिटेन किया गया। चालक से बजरी के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने डंपर जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भी सूचना दी गई है।0
0
Report
बेगूं में 21वां सामूहिक विवाह सम्मेलन तैयारी, शुल्क 70 हजार निर्धारित
Begun, Rajasthan:बेगूं क्षेत्र के ठुकराई चौराहे स्थित सम्मेलन स्थल पर आदर्श धाकड़ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 28 जनवरी 2027 को 21वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान तुलसीराम ठुकराई को अध्यक्ष और बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ को संरक्षक मनोनीत किया गया। गोपाल लाल कल्याणपुरा को उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में विवाह पंजीयन शुल्क 70 हजार रुपये तय किया गया। अनाथ कन्या का विवाह निःशुल्क तथा पिता के जीवित नहीं होने पर 17,500 रुपये शुल्क लेने का निर्णय लिया गया।0
0
Report
Advertisement
कपासन दशहरा मेले में 72 फीट रावण सहित कई आकर्षक कार्यक्रम
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - कपासन में 20 से 24 अक्टूबर तक पांच दिवसीय दशहरा मेले का आयोजन होगा। विधायक अर्जुनलाल जीनगर के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष सरोज देवी बारेगामा और उपाध्यक्ष नीतू ईनाणी के निर्देशन में नगर पालिका मंडल तैयारियों में जुटा है। मेले में 72 फीट रावण और 51-51 फीट मेघनाथ-कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। 21 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भजन संध्या, 22 को अंजली राघव का ऑर्केस्ट्रा, 23 को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन और 24 अक्टूबर को सपना चौधरी की स्टार नाइट आकर्षण का केंद्र रहेगी। विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।0
0
Report
दौसा से कोटा तक ड्रग सिंडिकेट के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश; छह गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:दौसा में पकड़े गए मादक पदार्थ तस्कर एक निजी विश्वविद्यालय के पास सप्लाई करने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने छह तस्करों को पकड़ लिया। वहीं फरार तीन तस्करों की तलाश की जा रही है। आईजी जयपुर रेंज राहुल प्रकाश ने कहा कि ड्रग माफिया के अंतरराज्यीय कनेक्शन का पता लगाया जा रहा है। राजस्थान में नशे के कारोबार के खिलाफ जयपुर रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दौसा में दिल्ली-Mumbai एक्सप्रेसवे पर भांडारेज के पास पुलिस ने 293.5 ग्राम स्मैक के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई गई है। कार्रवाई के दौरान एक स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है। जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के मुताबिक इस कार्रवाई के तार कोटा से लेकर दौसा और राजस्थान के दूसरे जिलों तक फैले कथित ड्रग नेटवर्क से जुड़े हैं। तीन संदिग्ध मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस अब इस नेटवर्क के दूसरे सदस्यों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल कर रही है। राहुल प्रकाश ने बताया कि इस मामले में कुछ और लोगों को नामजद किया गया है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों के तार ड्रग सिंडीकेट से जुड़े हुए हैं, उनके अंतरराज्यीय कनेक्शनों का पता लगाया जा रहा है। आईजी रेंज राहुल प्रकाश के मुताबिक कोटा के अहसान, शोएल अली, शाहनवाज खान, मुकीम, शाहरुख और मोहम्मद शोयल उर्फ बल्लू को पकड़ा था। इनके फरार साथियों सहित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि कथित ड्रग नेटवर्क के जरिए दौसा के अलावा जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर सहित अन्य क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की सप्लाई किए जाने की आशंका है। इन जिलों के साथ ही माफिया गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, डील तय होने के बाद नशीले पदार्थों की डिलीवरी की जाती थी। जांच का फोकस कथित ड्रग सिंडिकेट के अंतरराज्यीय संपर्कों, सप्लाई चेन और पैसों के लेनदेन पर है。0
0
Report
मुख्य सचिव ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए
Jaipur, Rajasthan:सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी हो या विभागों में अटकी शिकायतें, अब इनके निस्तारण में अफसरों को जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क पोर्टल के कॉल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए सीधे परिवादियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। शिकायतों पर विभागों की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों और दुग्ध उत्पादकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने सहकारिता, परिवहन, कृषि और राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने वीडियो कॉल पर परिवादियों से सीधे पूछा कि उनकी शिकायत पर विभाग ने क्या कार्रवाई की और समस्या का समाधान हुआ या नहीं। इस दौरान बहादुर सिंह और राधे जी ने बताया कि वाहन के पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी) के नवीनीकरण और ऑनलाइन करने से जुड़ी उनकी शिकायत का विभाग ने समाधान कर दिया है। वहीं, कृषि विभाग की सब्सिडी से संबंधित एक प्रकरण में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना से जुड़े परिवादों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। इन योजनाओं से जुड़े किसानों और दुग्ध उत्पादकों को राहत पहुंचाने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। संबंधित विभाग शिकायतों की प्रभावी निगरानी करें और समाधान सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग औरआरसीडीएफ से संबंधित शिकायतों के औसत निस्तारण समय में आई कमी पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान न केवल प्रशासन की जवाबदेही बढ़ाता है, बल्कि सरकार के प्रति आमजन का विश्वास भी मजबूत करता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज हर शिकायत में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। केवल औपचारिक निस्तारण के बजाय आमजन की समस्या का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. समित शर्मा, राजफेड के प्रबंध निदेशक सौरभ स्वामी, परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा, आरसीडीएफ की प्रबंध निदेशक श्रुति भारद्वाज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
वीर गाथा प्रोजेक्ट 6.0 से विद्यार्थियों में देशभक्ति जागेगी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और वीरता पुरस्कार विजेताओं के अदम्य साहस एवं बलिदान से नई पीढ़ी को परिचित कराने के लिए केंद्र सरकार ने वीर गाथा प्रोजेक्ट 6.0 शुरू करने की पहल की है। रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में संचालित होने वाली इस योजना के संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त निदेशकों और शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में परियोजना का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा。 परियोजना के तहत कक्षा 3 से 12वीं तक के विद्यार्थी विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इनमें कविता, निबंध, चित्रकारी, मल्टीमीडिया प्रस्तुति, एंकरिंग, लघु वीडियो और युद्ध रिपोर्टिंग जैसी गतिविधियां शामिल हैं। विद्यार्थी पृथ्वीराज चौहान, छत्रपति शिवाजी, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम, आदिवासी विद्रोह के योद्धाओं, स्वतंत्रता सेनानियों और वीरता पुरस्कार विजेताओं के जीवन, साहस तथा देश के प्रति समर्पण को अपनी रचनाओं में प्रस्तुत करेंगे。 राजस्थान में वीर गाथा प्रोजेक्ट 6.0 शुरू करने की पहल, रक्षा और शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त योजना, विद्यार्थियों में जगाएगी देशभक्ति, कक्षा 3 से 12वीं तक के विद्यार्थी दिखाएंगे अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कविता, निबंध, चित्रकारी, वीडियो और युद्ध रिपोर्टिंग से बताएंगे वीरों की गाथा, जिला स्तर पर 21 अक्टूबर से 14 नवंबर तक होगा प्रविष्टियों का मूल्यांकन, देशभर के 100 सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का होगा राष्ट्रीय स्तर पर चयन, राष्ट्रीय विजेताओं को 10 हजार रुपए नकद पुरस्कार और संयुक्त प्रमाण-पत्र मिलेगा, वीर गाथा प्रोजेक्ट के तहत प्रविष्टियों का मूल्यांकन जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तीन चरणों में किया जाएगा। प् जिला स्तर पर 21 अक्टूबर से 14 नवंबर तक मूल्यांकन होगा। इसके बाद 16 नवंबर से 4 दिसंबर तक राज्य स्तर पर चयन प्रक्रिया चलेगी। अंतिम चयन के बाद 30 दिसंबर को परिणाम रक्षा मंत्रालय को भेजे जाएंगे। परियोजना का समापन गणतंत्र दिवस समारोह के साथ होगा。 देशभर से 100 सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें कक्षा 3 से 5, कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 के क्रमशः 25, 25 और 50 विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक राष्ट्रीय विजेता को 10 हजार रुपए नकद पुरस्कार और संयुक्त प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। प्रत्येक राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश से आठ विजेताओं का चयन होगा, जबकि प्रत्येक जिले से चार विजेताओं को जिला प्रशासन सम्मानित करेगा。0
0
Report
दौसा में एंटी वेनम ऑपरेशन: 293.5 ग्राम स्मैक के साथ 6 गिरफ्तार
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई 293.5 ग्राम स्मैक के साथ छह आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लग्जरी कार भी जब्त आरोपी कोटा से नशे की खेप देने आए थे दौसा उस दौरान पुलिस ने दबोचा आरोपियों को जब्त स्मैक की बाजार कीमत करीब डेढ़ करोड़ रूपये जयपुर रेंज आईजी की साइबर सेल टीम की कार्रवाई सदर थाना दौसा ओर डीएसटी टीम भी रही कार्रवाई में शामिल दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर दिया कार्रवाई को अंजाम जयपुर रेंज की स्पेशल साइबर टीम ने दौसा के सदर थाना क्षेत्र में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 293.5 ग्राम स्मैक के साथ आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है कार्रवाई में दौसा सदर थाना पुलिस और डीएसटी की टीम भी शामिल रही पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब डेढ़ करोड रुपए बताई जा रही है पकड़े गए सभी आरोपी कोटा निवासी हैं अहसान अली,शोएल अली,शाहनवाज खान,मुकीम,शाहरुख खान ओर मोहम्मद शोएल शामिल है । पुलिस की माने तो आरोपी दौसा जिले के निवासी लक्ष्मण सैनी , दिनेश सैनी ओर केदार सैनी को नशे की खेप सप्लाई करने आए थे जिसकी जयपुर रेंज की स्पेशल साइबर टीम को भनक लगी तो आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया और आरोपियों को दौसा के सदर थाना क्षेत्र में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के पर भांडारेज पुलिया के समीप दौसा सदर थाना पुलिस और डीएसटी के सहयोग से दबोच लिया उस दौरान नशे की खेप की सप्लाई लेने वाले दौसा जिले के निवासी लक्ष्मण , केदार और दिनेश सैनी पुलिस को देखकर मौके से भाग निकले जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है आरोपी दौसा सहित प्रदेश के जयपुर ,अजमेर ,चित्तौड़गढ़, उदयपुर जैसे जिलों सहित अन्य राज्यों में भी स्मैक की सप्लाई करते हैं और इस स्मैक तस्करी के खेल में मुख्य आरोपी अहसान अली की पत्नी शिवानी कंवर भी शामिल है शिवानी स्मैक कारोबार से जुड़े लोगों से डील कर वित्तीय लेनदेन करती थी और डील पूरी होने पर अपने पति अहसान अली और शोएल को स्मैक सप्लाई के लिए भेजती थी आरोपियों के खिलाफ दौसा सदर थाने में एनडीपीएस का प्रकरण दर्ज कर बसवा थाना अधिकारी को प्रकरण की जांच सौंपी गई है0
0
Report
नाकाबंदी के दौरान जीजा-साला ने पुलिस से भिड़ंत, मारपीट की कोशिश, गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कुआं थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों से उलझने और मारपीट की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने जीजा-साले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक भी जब्त कर दी है। दोनों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों से मारपीट के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। कुंआ थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि 17 अक्टूबर को शाम करीब 8 बजे पुलिसकर्मी कुआं-ढूंढी, सेंडाला तिराहे पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान एक हीरो एचएफ डीलक्स बाइक पर दो युवक आए। बाइक चालक का पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे कौन होते हैं उन्हें चेक करने वाले। इसके बाद बाइक चालक और पीछे बैठे युवक ने पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए मारपीट की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को पकड़कर नाम-पता पूछा। बाइक चालक ने अपनी पहचान जितेंद्र कटारा निवासी कटारापाड़ा और पीछे बैठे युवक ने सुशील भगोरा निवासी मानपाड़ा, थाना कुआं के रूप में बताया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। कुआं थाने में राजकार्य में बाधा का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने अब दोनों को गिरफ्तार करते हुए उनकी बाइक को जब्त कर लिया है。0
0
Report
Advertisement
ओरछा-पृथ्वीपुर हाईवे पर मूंगफली से भरे ट्रक में भीषण आग, चालक- क्लीनर ने जान बचाई
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले के ओरछा पृथ्वीपुर हाईवे मार्ग पर मूंगफली से भरे चलते ट्रक में अचान लगी भीषण आग, ट्रक में आग की लपटें देख चाॅलक और क्लीनर ने कूदकर बचाई अपनी जान, आग इतनी भीषण थी की ट्रक के साथ उसमें भरी मूंगफली भी धू-धू कर जलने लगी, आग लगने से ट्रक में लदी मूंगफली पूरी तरह जलकर हुई खाक लाखों रुपये का हुआ नुकसान, आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू, पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव के पास की घटना।0
0
Report
सर सैयद खान की जयंती पर शिक्षा और मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प
Mumbai, Maharashtra:अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की जयंती के अवसर पर देशभर में सर सैयद डे मनाया गया। इसी कड़ी में मुंबई के इस्लाम जिमखाना में भी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में सर सैयद अहमद खान के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और मिशन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। मुंबई के इस्लाम जिमखाना में सर सैयद अहमद खान की जयंती के अवसर पर सर सैयद डे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रोफेसर फैजान मुस्तफा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए。 कार्यक्रम में विधायक अबू आसिम आजमी और इस्लाम जिमखाना के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक यूसुफ अबरानी समेत अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कई पूर्व छात्र भी मौजूद रहे。 इस मौके पर सर सैयद अहमद खान के शैक्षणिक और सामाजिक योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सर सैयद ने शिक्षा को समाज की तरक्की का मजबूत आधार बनाया था। उनके विचारों, दूरदर्शिता और शिक्षा के प्रति समर्पण से आज भी प्रेरणा लेने की जरूरत है। साथ ही, सर सैयद अहमद खान के शैक्षणिक मिशन को आगे बढ़ाने और उनके प्रयासों से प्रेरणा लेकर एक और विश्वविद्यालय स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश यही रहा कि सर सैयद अहमद खान की विरासत को केवल याद करने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि शिक्षा के प्रसार और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके विचारों को आगे बढ़ाया जाए।0
0
Report
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर हमला और जांच तेज
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले में रविवार को एक 45 वर्षीय पत्रकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई और आनन-फानन में तीन थानों की फोर्स अस्पताल व मौके पर पहुंच गई. मृतक के साथ मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने विज्ञापन मांगने को लेकर दबंगों द्वारा मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है. हापुड़ के कोठी गेट निवासी 45 वर्षीय पत्रकार नसीम रविवार को जरौठी रोड पर गए थे. साथ मौजूद प्रत्यक्षदर्शी सलाउद्दीन के अनुसार, वे लोग दीपावली के विज्ञापन के सिलसिले में जरौठी रोड स्थित अशोक कुमार तोड़ी वालों के यहां गए हुए थे. गाड़ी में नसीम अहमद और ड्राइवर बैठे थे, जबकि सलाउद्दीन के साथ दो महिलाएं भी मौजूद थीं. सलाउद्दीन का आरोप है कि विज्ञापन मांगने की बात पर वहां विवाद शुरू हो गया. आरोपियों ने उन्हें फर्जी पत्रकार बताते हुए वहां से भगाने की कोशिश की और देखते ही देखते 8 से 10 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया. प्रत्यक्षदर्शी का दावा है कि उसके साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की गई. इसके बाद पत्रकार नसीम की अचानक तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में नसीम को हापुड़ की गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई तथा परिवार में कोहराम मच गया. हालात की गंभीरता को देखते हुए हापुड़ एसपी सहित हापुड़ देहात, हापुड़ कोतवाली और बाबूगढ़ थाने की पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंच गई. एसपी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मामला थाना हापुड़ देहात का है. नसीम पुत्र शमीम जनवाणी दैनिक के पत्रकार हैं और यहां पर एक फ्लोर मिल पर दिवाली का विज्ञापन लेने के लिए आए थे. बताया गया कि इनके साथ यहां पर मारपीट हुई है और अस्पताल ले जाते समय, अस्पताल में इनकी मृत्यु हो गई है. इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सही है. जो भी तथ्य आएंगे जांच से, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं, घटना के बाद अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. तीन थानों की पुलिस 팀 अस्पताल में डेरा डाले हुए है और पूरे मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि हर पहलू की जांच की जा रही है और मौत के असल कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. बाइट - मृतक के परिजन बाइट - मधुबन कुमार सिंह, एसपी हापुड़0
0
Report
Advertisement
देवलोंद में अवैध रेत ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सरकारी वाहन को टक्कर, दो गिरफ्तार
Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग नायब तहसीलदार के शासकीय वाहन में टक्कर मारने के मामले में दो गिरफ्तार शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार के शासकीय वाहन में टक्कर मारने के मामले में पुलिस की कार्रवाई। अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान ग्राम समान में हुई थी घटना。 नायब तहसीलदार अंकिता पांडेय की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया था मामला。 आरोप है कि रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने शासकीय वाहन में टक्कर मारकर वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया。 घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था。 पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर दो विशेष टीमों का किया गया था गठन। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक प्रकाश उर्फ सत्यम बैस और वाहन मालिक कृष्णपाल बैस को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी बुढ़वा-2, थाना देवलोंद के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है。0
0
Report
जालौन में डीएम की पहल: वृद्धाश्रम में बच्चों से बुजुर्गों के अनुभव सीखेंगे
Jalaun, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में डीएम की अनूठी पहल: वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को पढ़ाएंगे बच्चे, उनसे सीखेंगे जीवन के अनुभवों का पाठ, बच्चों ने खुद चुने अपने बाबा-दादी, साथ बैठकर की पढ़ाई और खेलकूद जालौन में बुजुर्गों को अपनों का साथ और बच्चों को बाबा-दादी का प्यार दिलाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी समीर ने एक संवेदनशील एवं अनूठी पहल की है। इस पहल के तहत उरई के वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों और बच्चों के बीच आत्मीय रिश्ता विकसित किया जाएगा। बच्चे अपने चुने हुए बाबा-दादी को पढ़ाएंगे, उनके साथ पढ़ाई करेंगे और खेलकूद के माध्यम से जीवन के अनुभवों तथा संस्कारों की सीख भी प्राप्त करेंगे। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर ‘हमारी उम्मीद मिशन’ से जुड़े बच्चों ने वृद्धाश्रम में लीफ आर्ट यानी पत्तियों से कलाकृतियां बनाने की गतिविधि में हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने अपनी पसंद से बुजुर्गों को दादा-दादी के रूप में चुना और उनके साथ बैठकर आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं। गतिविधि के दौरान बच्चों और बुजुर्गों के बीच स्नेह, अपनत्व और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला। जिलाधिकारी समीर का विशेष जोर इस बात पर है कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को केवल देखभाल ही नहीं, बल्कि बच्चों के साथ समय बिताने, अपने अनुभव साझा करने और परिवार जैसा माहौल महसूस करने का अवसर भी मिले। वहीं, बच्चों को बुजुर्गों के जीवन संघर्ष, अनुभवों, संस्कारों और सीख से परिचित कराया जाएगा। इससे बच्चों में सामाजिक संवेदनशीलता, सेवा, सम्मान और पारिवारिक मूल्यों की भावना विकसित होगी। ‘हमारी उम्मीद मिशन’ की संचालिका अवंतिका तिवारी जरूरतमंद, मजदूर एवं वंचित परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और शैक्षणिक सहयोग प्रदान करती हैं। जिलाधिकारी की पहल से मिशन के बच्चों को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों से जोड़कर शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। यह पहल समाज को संदेश देती है कि बुजुर्गों को सम्मान और अपनत्व देना तथा बच्चों को संस्कारों से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस प्रयास से जहां बुजुर्गों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी, वहीं बच्चों को अनुभवों से सीखने और दो पीढ़ियों के बीच प्रेम व विश्वास का मजबूत रिश्ता बनाने का अवसर मिलेगा।0
0
Report
जयस प्रदर्शन में हंगामा, महिला कर्मी पर थप्पड़ के आरोप
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल जयस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान तोड़े नियम महिला कार्यकर्ता ने पुलिस कर्मी को जड़ा थप्पड़ वीडियो वायरल प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था की उड़ाई धज्जियां पुलिस के रोकने पर जयस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा महिला कार्यकर्ता पर पुलिस आरक्षक को थप्पड़ मारने का आरोप महिला पुलिस अधिकारियों और अन्य पुलिसकर्मियों से भी झूमाझटकी टीआई रतन सिंह परिहार पर FIR की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को रोकने पर हुआ विवाद0
0
Report
Advertisement
