Back
दुर्ग में हेलमेट न पहनने पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा अभियान
HSHITESH SHARMA
Feb 18, 2026 11:49:39
Durg, Chhattisgarh
एंकर- दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक कर रही है इसी कड़ी में भिलाई के ग्लोब चौक पर विशेष हेलमेट अभियान चलाया गया जहां ट्रैफिक एएसपी रिचा मिश्रा खुद सड़क पर उतरकर लोगों को नियमों का पालन करने की समझाइश देती नजर आईं अभियान का उद्देश्य सिर्फ चालान काटना नहीं बल्कि लोगों की जान बचाना है. वी/ओ- दरअसल अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे कई लोगों को रोका गया और उनका चालान किया गया पुलिस की कार्रवाई देखते ही कुछ लोग रास्ता बदलकर वापस लौटने लगे तो कई लोग किनारों के रास्तों से निकलकर बचने की कोशिश करते दिखे हालांकि ट्रैफिक पुलिस पहले से ही चारों दिशाओं में तैनात थी जिससे नियम तोड़ने वालों को पकड़कर रोका गया अधिकारियों ने लोगों को रोककर हेलमेट पहनने के फायदे बताए और समझाया कि यह छोटी सी आदत बड़े हादसों से बचा सकती है ट्रैफिक एएसपी रिचा मिश्रा ने कहा कि अपनी जान की परवाह करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा मौतें हेलमेट नहीं पहनने की वजह से होती हैं हेलमेट पहनना एक छोटी आदत जरूर है लेकिन यह जीवन बचाने वाली आदत है यह भी बताया कि कई लोग हेलमेट साथ रखने के बावजूद उसे नहीं पहनते और बहाने बनाते हैं जो कहीं न कहीं खुद को धोखा देने जैसा है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग कार्रवाई से बचकर भाग गए हैं उनका चालान उनके घर तक पहुंचाया जाएगा साथ ही उन्होंने संतोष जताया कि अब 10 में से 9 लोग हेलमेट पहनने लगे हैं ट्रैफिक पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अपने और अपने परिवार के लिए हेलमेट जरूर पहनें क्योंकि सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं. बाईट- रिचा मिश्रा,एएसपी ट्रैफिक दुर्ग
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HSHarish Sharma2
FollowFeb 18, 2026 13:35:120
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 18, 2026 13:34:570
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 18, 2026 13:34:42Noida, Uttar Pradesh:CBSE 12TH BOARD EXAM DATESHEET
0
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 18, 2026 13:34:350
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 18, 2026 13:34:080
Report
0
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 18, 2026 13:33:320
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 18, 2026 13:33:12Noida, Uttar Pradesh:CBSE10th board exam datesheet
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 18, 2026 13:33:060
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 18, 2026 13:32:490
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 18, 2026 13:32:190
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 18, 2026 13:31:580
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 18, 2026 13:31:420
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 18, 2026 13:31:220
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 18, 2026 13:31:080
Report