icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

बंजार में 200 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट्स जल्द पूरा, अस्पताल भवन भी बनेंगे

Kullu, Himachal Pradesh:प्रदेश सरकार बंजार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दे रही है। केंद्र से सड़क सुविधाओं के लिए फंड लाने में भी सरकार कामयाब रही है। वर्तमान में बंजार विधानसभा क्षेत्र में करीब 200 करोड़ रुपये के सड़क कार्य चल रहे हैं। यह बात एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने कुल्लू में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल के पांच महीने शेष रहते बंजार विधानसभा क्षेत्र में अस्पताल भवन का निर्माण पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में 28 सड़कों का निर्माण भी पूरा किया जाएगा। राम सिंह मियां ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है। उन्होंने पेपर लीक और चंदा चोरी जैसे मामलों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद विधायक एनएच-305 की बदहाली का मुद्दा प्रभावी तरीके से नहीं उठा पाए हैं। इसके कारण क्षेत्र के लोगों को खराब सड़क की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
0
0
Report

हरदोई में तेज बारिश से कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बारिश बनी काल! कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबे बुजुर्ग की मौत हरदोई में संडीला कोतवाली क्षेत्र के कुरना टिमरुख गांव में बुधवार सुबह लगातार बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। घर की बाहरी कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में दबकर 60 वर्षीय रामविलास पुत्र सरजू की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। परिवार में बुजुर्ग की मौत से कोहराम मच गया। बताया गया कि रामविलास सुबह अपने घर के बाहर छप्पर के नीचे बैठे थे। इसी दौरान अचानक घर की बाहरी कच्ची दीवार भरभराकर उनके ऊपर आ गिरी। दीवार गिरने से रामविलास मलबे में दब गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। रामविलास की पत्नी का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार में उनके दो बेटे राजेंद्र कुमार और गौतम कुमार हैं। पिता की मौत से दोनों बेटों समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राजस्व टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement

यूपी‑जर्मनी निवेश, नवाचार और कौशल विकास पर कैम्प कार्यालय में चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:Keshav Prasad Maurya · 7m लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय पर जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश और जर्मनी के बीच निवेश, नवाचार, कौशल विकास एवं औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की। इस अवसर पर राउनहेम, जर्मनी के मा. महापौर श्री डेविड रेंडल जी, इनोवेशन हब राइनमेन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री स्टीफन विट्टेकाइंड जी, जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री निर्मल रमन जी, जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस के अध्यक्ष श्री सेल्वाकुमार पेरियासामी जी एवं अन्य प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
0
0
Report

अमरावती मेडिकल कॉलेज में व्हेंटिलेटर घोटाला: 13 लाख के बदले 22.5 लाख

Amravati, Maharashtra:अमरावती के शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालयात व्हेंटिलेटर खरेदीत भ्रष्टाचार; 13 लाखांचे व्हेंटילेटर 22 लाख 50 हजार रुपयात खरेदी झाल्याचा आरोप काँग्रेस नेते माजी मंत्री डॉ. सुनील देशमुख यांनी केला आहे. देशमुख यांनी पुराव्यासहित उघडकीस आणला घोटाळा. अँकर - अमरावती मध्ये जिल्हा स्त्री रुग्णालयात व्हेंटिलेटर स्फोट झाल्याने 3 बालकांचा मृत्यू झाला होता. हे प्रकरण ताजे असताना आता अमरावतीच्या शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालयासाठी 20 व्हेंटिलेटर तब्बल दाम दुपटीने खरेदी करण्यात आल्याचा आरोप काँग्रेस नेते माजी मंत्री डॉ. सुनील देशमुख यांनी केला आहे. 20 व्हेंटिलेटर खरेदी 22 लाख 51 हजार रुपयात झाल्याचा दावा निर्माण एजन्सींच्या कोटेशनवर आधार घेत आहे. या संपूर्ण प्रकरणाची पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांच्याकडे तक्रार करणार असल्याचे देशमुख यांनी सांगितले.
0
0
Report
Advertisement

भीमताल के अलचौना में बारिश से मलबे का खतरा, ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान

Haldwani, Uttarakhand:भीमताल के अलचौना गांव के पांडेचौर क्षेत्र से घर के अंदर से निकलता पानी...... दहशत के साए में लोग, सामने आई तस्वीरें पहाड़ों की खूबसूरती के पीछे छिपी एक बड़ी डरावनी हकीकत दिखा रही हैं। लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी से गिर रहे मलबे ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, बारिश का दौर लगातार जारी है और इसके साथ ही पांडेचौड क्षेत्र में मलबा गिरने का खतरा भी बना हुआ है। हालात को देखते हुए यहां रह रहे ग्रामीणों को अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिन पहाड़ों को देखकर पर्यटक जन्नत का एहसास करते हैं, उन्हीं पहाड़ों पर रहने वाले ग्रामीणों के लिए बारिश का यह मौसम किसी चुनौती से कम नहीं है। हर बारिश के साथ घरों, रास्तों और जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ जाती है। पहाड़ की खूबसूरती देखने के लिए हर साल हजारों लोग यहां पहुंचते हैं, लेकिन इन खूबसूरत वादियों के बीच रहने वाले ग्रामीणों की जिंदगी की यह तस्वीर कई सवाल खड़े करती है
0
0
Report
Advertisement

समृद्धि महामार्ग के लासूर टोल पर उद्यमी से हथियार दिखाकर लूट, अधिकारी बदले

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:Csn  police action av Attached file shots समृद्धी महामार्गावर लासूर टोल नाक्याजवळ २६ ऑगस्ट रोजी एका उद्योजकाला शस्त्रांचा धाक दाखवून लुटण्यात आले. या घटनेची तक्रार देण्यास गेलेल्या तक्रारदाराला मदत न करता तसेच त्यांची तक्रार नोंदवून न घेणाऱ्या दोन अंमलदारांवर छत्रपती संभाजी नगर  ग्रामीण पोलीस  अधीक्षकांनी बदलीची कारवाई केली आहे. वैजापूर ठाण्यातील सहायक उपनिरीक्षक सुनील खरात व वीरगाव ठाण्यातील हवालदार गुणवंत थोरात तडकाफडकी मुख्यालयात उचलबांगडी करण्यात आली आहे. सूत्रांच्या माहितीनुसार, नगर जिल्ह्यातील साहील सोनवणे यांची फॉर्च्यूनर अडवून त्यांच्या कडील २५ ग्राम सोन्याची साखळी दरोडेखोरांनी हिसकावली होती. तेव्हा हे दोन कर्मचारी आपल्या ठाण्यात ठाणे अंमलदार होते. दरोड्यानंतर तक्रारदाराने मदत मागितली असता, या दोन्ही कर्मचारी आपापल्या ठाण्यात ठाणे अंमलदार होते. दरोड्यानंतर माहिती मिळूनही मदत केली नाही त्यामुळे उशिराने संभाजी नगर पोलिसांनी कारवाई केली आहे..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top