icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

धनतेरस पर महंगाई की मार: सोना-चांदी में कारोबार फीका

ADAjay DubeyJust now
Singrauli, Madhya Pradesh:• धनतेरस पर बाजारों में रौनक, लेकिन सोने-चांदी की दुकानों से ग्राहक नदारद... • महंगाई ने बिगाड़ी धनतेरस की खरीदारी, सर्राफा कारोबारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी। • व्यापारियों का दावा—पिछले साल के मुकाबले इस बार 30 प्रतिशत भी नहीं हो रहा कारोबार। • पिछले साल हजारों चांदी के सिक्कों की हुई थी बिक्री, इस बार महज 40 से 50 सिक्कों तक सिमटा कारोबार। • सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के बजाय लोग केवल शगुन के लिए कर रहे छोटी-मोटी खरीदारी। • बाजार में झाड़ू, मिट्टी के बर्तन और मां लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीदारी जारी, लेकिन सर्राफा बाजार में मायूसी। सिंगरौली। धनतेरस पर बाजारों में रौनक तो खूब दिखाई दे रही है, लेकिन सोने-चांदी के कारोबार की चमक इस बार फीकी पड़ गई है। जिस धनतेरस पर सर्राफा दुकानों में सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी, वहां इस बार खरीदारों की आवाजाही काफी कम नजर आ रही है। सोना-चांदी खरीदने की परंपरा पर महंगाई भारी पड़ती दिखाई दे रही है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार 20 प्रतिशत भी कारोबार नहीं हो पा रहा है। अच्छी बिक्री की उम्मीद लगाए बैठे व्यापारियों को इस बार निराशा हाथ लगती दिखाई दे रही है। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, पिछले साल धनतेरस पर दुकानों में सैकड़ों ग्राहक सोने-चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदने पहुंच रहे थे। इस बार ज्यादातर लोग केवल शगुन के तौर पर छोटी-मोटी खरीदारी कर रहे हैं। चांदी के सिक्कों की बिक्री में भी भारी गिरावट बताई जा रही है। व्यापारियों का दावा है कि पिछले साल जहां हजारों की संख्या में चांदी के सिक्के बिके थे, वहीं इस बार अब तक महज 40 से 50 सिक्कों की बिक्री हो पाई है। सर्राफा व्यापारी जितेंद्र शर्मा का कहना है कि पिछले साल दुकान में ग्राहकों की अच्छी भीड़ थी, लेकिन इस बार खरीदारी करने वालों की संख्या काफी कम है। वहीं, दुकानों पर खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों का भी कहना है कि महंगाई के चलते इस बार उनका बजट प्रभावित हुआ है। कई लोग सोने के आभूषण खरीदने के बजाय सिर्फ चांदी के सिक्के खरीदकर लौट रहे हैं। हालांकि, शहर के बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है। लोग झाड़ू, मां लक्ष्मी की मूर्तियां और मिट्टी के बर्तन सहित अन्य पूजन सामग्री खरीद रहे हैं, लेकिन सर्राफा बाजार इस रौनक से अछूता नजर आ रहा है। कुल मिलाकर धनतेरस पर बाजार तो गुलजार है, लेकिन सोने-चांदी के कारोबार में मायूसी छाई हुई है। त्योहारों के इस बड़े अवसर पर अच्छी बिक्री की उम्मीद करने वाले सर्राफा व्यापारियों के सामने महंगाई बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है। इस बार धनतेरस पर परंपरा तो कायम है, लेकिन महंगाई के चलते खरीदारी का उत्साह और बाजार की चमक दोनों फीकी पड़ती दिखाई दे रही हैं।
0
0
Report
Advertisement

बीजापुर के जंगलों में जमीन के नीचे 955 डेटोनेटर बरामद, सुरक्षा बलों में हड़कंप

Vijayapura, Karnataka:बीजापुर के जंगलों में जमीन के नीचे मिला विस्फोटकों का बड़ा डंप, 955 डेटोनेटर समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद उसूर के पुजारीकांकेर के जंगलों में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, 455 इलेक्ट्रिक और 500 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर जब्त; नक्सल साहित्य भी मिला बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता मिली है। जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुजारीकांकेर के पहाड़ी-जंगली इलाके में माओवादियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया विस्फोटक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का डंप बरामद किया गया है। संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान 455 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर, 500 नॉन-इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर सहित कुल 955 डेटोनेटर, रेडियो सेट, एंटीना, बैटरी चार्जर, मल्टीमीटर, रिले कंट्रोल सर्किट बोर्ड और नक्सल साहित्य बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 204 कोबरा बटालियन की आसूचना शाखा से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर जिला बल और 204 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने पुजारीकांकेर के पहाड़ी-जंगली क्षेत्र में सर्चिंग अभियान शुरू किया था। तलाशी के दौरान गांव के दक्षिण-पूर्व दिशा में जंगल के भीतर जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया संदिग्ध डंप मिला। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सावधानीपूर्वक जांच करने पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। बरामद सामग्री में 455 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और 500 नग नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर शामिल हैं। इसके अलावा दो मल्टीमीटर, दो रेडियो सेट बैटरी चार्जर कप, दो कॉपर प्रोटोटाइपिंग बोर्ड (PCB), एक मल्टी USB पोर्ट कार्ड रीडर, एक मोबाइल चार्जर, एक लैपटॉप एडाप्टर, 12 वोल्ट FM/AM रिट्रैक्टेबल पावर एंटीना, एक टेलीस्कोपिक एंटीना, एक डेटा केबल, करीब आठ मीटर इलेक्ट्रिक वायर, एक रिले कंट्रोल सर्किट बोर्ड और एक स्नैप हुक भी बरामद किया गया है। मौके से नक्सल साहित्य भी मिला है। पुलिस ने बरामद विस्फोटक और अन्य सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया है। थाना उसूर में मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

धनतेरस पर शाजापुर के बाजारों में 10 करोड़ से अधिक कारोबार, दीपोत्सव की उम्मीद

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर-धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को शाजापुर के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी, जो देर रात तक जारी रही। लंबे समय से ग्राहकी का इंतजार कर रहे व्यापारियों के लिए धनतेरस का दिन खुशियां लेकर आया। शहर में ऑटोमोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन और प्रॉपर्टी सहित विभिन्न क्षेत्रों में जमकर खरीदारी हुई। व्यापारियों के अनुमान के मुताबिक धनतेरस पर शाजापुर शहर में करीब 10 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार हुआ। दरअसल, इस बार बारस और तेरस एक ही दिन होने के चलते लोगों ने शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए बाजारों का रुख किया। लोगों ने अपनी जरूरत और परंपरा के अनुसार नए सामान की खरीदी की। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के शोरूम पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। खासकर ई-बाइक की खरीदी को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। वहीं सराफा बाजार में चांदी के सिक्कों और आभूषणों की खरीदारी हुई। बर्तन बाजार में भी दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। पुष्य नक्षत्र की फीकी खरीदी की भरपाई व्यवहारियों के अनुसार पुष्य नक्षत्र पर जिस तरह की ग्राहकी की उम्मीद थी, वैसा कारोबार नहीं हो पाया था। ऐसे में धनतेरस पर हुई अच्छी खरीदारी ने व्यापारियों को राहत दी है। इस दिन रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी के कारोबार में भी लोगों ने रुचि दिखाई। बाजार में उमड़ी भीड़ और विभिन्न क्षेत्रों में हुई खरीदारी से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। दीपोत्सव तक बंपर कारोबार की उम्मीद धनतेरस पर हुई शानदार ग्राहकी से व्यापारियों को अब दीपोत्सव के शेष दिनों में भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। बाजारों में लौटी रौनक ने व्यापारियों में उत्साह बढ़ा दिया है। उनका मानना है कि यदि इसी तरह ग्राहकों की आवाजाही बनी रही तो आने वाले दिनों में भी बाजार में अच्छी बिक्री होगी। कुल मिलाकर धनतेरस ने शाजापुर के व्यापारिक बाजार में नई ऊर्जा भर दी。
0
0
Report
Advertisement

धनतेरस पर छतरपुर पुलिस ने 20 से अधिक गुम मोबाइल लौटाए

Chhatarpur, Madhya Pradesh:धनतेरस पर छतरपुर पुलिस ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। पुलिस ने गुम हुए 20 से ज्यादा मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाए हैं। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। शहर के अंदर अलग-अलग समय पर विभिन्न टच स्क्रीन और एंड्रॉयड मोबाइल फोन गुम हुए थे, जिनकी शिकायत थानों पर प्राप्त हुई थी। एसपी के निर्देशन में अलग-अलग टीमें लगातार काम कर रही थीं। शहर के तीनो थानो की टीमों ने पिछले करीब एक महीने में 5 लाख रुपये मूल्य के करीब 20 से ज्यादा मोबाइल बरामद किए हैं। जो आज धनतेरस को उनके ओनर्स को बुलाकर वितरित किए गए हैं।
0
0
Report

80 साल के बुजुर्ग से 10 लाख की फिरौती, चार गिरफ्तार; वीडियो वायरल धमकी

Sikar, Rajasthan:सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में 80 साल के बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाया और फिर जबरदस्ती उनके कपड़े उतरवाकर वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परिवार से 10 लाख रुपए की मांग की। पुलिस ने एक लड़की सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। परिवार के संपर्क में था मुख्य साजिशकर्ता थानाधिकारी के अनुसार, मामले का मुख्य साजिशकर्ता अशोक है, जो परिवादी के परिवार के संपर्क में था और उनके घर आता-जाता था। अशोक को पता था कि परिवार आर्थिक रूप से सक्षम है और बुजुर्ग घर पर अकेले रहते हैं। इसके बाद उसने 15 अक्टूबर को अपने दो दोस्तों और एक परिचित लड़की के साथ मिलकर ब्लैकमेलिंग की साजिश रची। टू-लेट के बहाने लड़की करती थी फोन साजिश के तहत लड़की टू-लेट के बहाने लगातार बुजुर्ग को फोन कर उनसे बातचीत कर रही थी। 3 नवंबर को लड़की खुद बुजुर्ग के घर पहुंची और जबरदस्ती उनकी शर्ट खुलवाई। इसी दौरान अशोक के दो अन्य साथी बाइक से पीछे से वहां पहुंचे और बुजुर्ग का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 10 लाख वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को बुलाया और उन्हें धमकाया कि यदि 10 लाख रुपए नहीं दिए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम में अशोक की भूमिका मुख्य साजिशकर्ता के साथ-साथ सेटलमेंट करवाने वाले की भी थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लड़की अशोक की गर्लफ्रेंड है और पिछले करीब छह महीने से उसके संपर्क में थी। रकम देने से पहले पुलिस ने पकड़े आरोपी थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों को अभी तक फिरौती की रकम नहीं दी गई थी। परिवार की ओर से पैसे देने से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top