Back
दुर्ग में शिवरात्रि मेले के विवाद के बाद मुस्लिम दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग: ज्ञापन
HSHITESH SHARMA
Feb 18, 2026 11:04:11
Durg, Chhattisgarh
दुर्ग में ZEE MEDIA की खबर का असर हुआ है। देवबलौदा मे महाशिवरात्रि मेले के दौरान हुए विवाद के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दुर्ग कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के बैनर तले करीब 17 मस्जिदों के प्रतिनिधियों ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि मेले में दुकान लगाने वाले मुस्लिम व्यापारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें जातिगत गालियां दी गईं। दरअसल देवबलौदा में शिवरात्रि मेले में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खाने-पीने और सामग्रियों की दुकानें लगाई थीं। छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंचे और आरोप लगाया कि मुस्लिम व्यापारी हिंदू नाम रखकर सामान बेच रहे हैं। उन्हें दुकान हटाने और बंद करने के लिए भी कहा गया, सरे आम अश्लील भद्दी गालियां देते हुए उन पर समाजिक टिपण्णी की गई जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। समुदाय के लोगों का कहना है कि कुछ तत्व सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि छत्तीसगढ़ की पहचान हमेशा से भाईचारे और आपसी सद्भाव की रही है। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में मांग की है कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। उन्होंने यह भी कहा कि दो दिन पहले देवबलौदा में एक मुस्लिम परिवार के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया जिससे समाज में आक्रोश है। समाज के लोगों का कहना है कि आखिर छत्तीसगढ़ बजरंग दल को ये हक किसने दिया कि वे मेले में जाकर जांच पड़ताल करें; फिलहाल इस तरह की हरकतें सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ रही हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 18, 2026 12:46:100
Report
MMMohd Mubashshir
FollowFeb 18, 2026 12:45:550
Report
MMMohd Mubashshir
FollowFeb 18, 2026 12:45:430
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 18, 2026 12:45:320
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 18, 2026 12:45:150
Report
संभल में घरेलू गैससिलेंडर के पाइप लीकेज हो जाने के कारण लगी आग मौके पर डायल 112व अग्निशमन टीम पहुंची
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 18, 2026 12:38:500
Report
JAJhulan Agrawal
FollowFeb 18, 2026 12:38:400
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 18, 2026 12:38:160
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowFeb 18, 2026 12:38:010
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowFeb 18, 2026 12:36:160
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 18, 2026 12:36:090
Report
0
Report
0
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 18, 2026 12:34:250
Report