497333
कोरिया में लगातार बारिश से बांगो बांध के 5 गेट खुले, जलस्तर बढ़ने पर गांवों में अलर्ट
Koreya, Chhattisgarh:कोरिया जिले में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे बांध के 5 गेट खोलने पड़े। बीती रात 9 बजे 3 गेट खोले गए थे, लेकिन जलभराव बढ़ने के कारण 2 और गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। तीन साल बाद मिनीमाता बांगो बांध के 5 गेट खोलने की नौबत आई है, जिनसे प्रति सेकंड 24,610 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस नजारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पूर्वी जिला साइबर थाने ने फर्जी दस्तावेज़ से लोन लेने वाले भाइयों को गिरफ्तार किया
New Delhi, Delhi:पूर्वी जिले की साइबर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये दूसरों के नाम पर एक करोड़ से अधिक का लोन लेने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। छानबीन में आरोपियों के 70 से अधिक संदिग्ध लोन खातों का पता चला है। आरोपियों की पहचान गुरुग्राम, हरियाणा निवासी गौरव छाबड़ा और शुभम छाबड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए है। उसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि यह फर्जीवाड़ा पटपड़गंज निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के बाद सामने आया। पीड़ित ने बताया था कि उन्होंने कभी किसी लोन के लिए आवेदन नहीं किया था। फिर भी उसके पैन नंबर पर कई लोन चल रहे हैं। फर्जी लोन के कारण उसका सिबिल स्कोर और क्रेडिट प्रोफाइल पूरी तरह खराब हो गया है। पीड़ित की शिकायत पर 17 अगस्त को साइबर थाने में धोखाधड़ी का केस कर जांच शुरू की गई। डिजिटल छेड़छाड़ कर बदलते थे फोटो और नाम : साइबर थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी भाई असली लोगों के पैन कार्ड, वोटर आईडी व अन्य पहचान पत्रों में डिजिटल तकनीक से छेड़छाड़ करते थे। आरोपी दस्तावेजों पर नाम, पिता का नाम और फोटो बदलकर फर्जी प्रोफाइल तैयार करते थे। इसके बाद इन दस्तावेजों के आधार पर ऑनलाइन लोन लिया जाता था। जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों ने दिसंबर 2022 से जुलाई 2023 के बीच ठगी के लिए करीब 14 फर्जी सिम कार्ड खरीदे। गौरव नाम के 50 लोगों के दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल : टेक्निकल जांच और लेने की पड़ताल करने पर पुलिस ने दोनों भाइयों को दबोच लिया। जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपियों ने अकेले गौरव नाम के ही करीब 50 लोगों के दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया। आरोपियों के पास से 16 फर्जी पहचान दस्तावेज, 27 एटीएम-डेबिट कार्ड, 6 पासबुक, 21 चेकबुक, 11 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपियों के पास लोगों के असली पहचान पत्र कहां से पहुंचते थे। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि ठगी की वारदातों में और कौन-कौन शामिल है0
0
Report
वैशाली के राम जानकी मठ में हमले में पुजारी-महंत समेत कई घायल
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी स्थित राम जानकी मठ पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया और हैदराबाद से आए महंथ के साथ साथ मठ के पुजारी और मठ में मौजूद अन्य लोगो की पिटाई कर दी।हालांकि मारपीट और गाली गलौज सहित पुरी वारदात मठ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आधा दर्जन से अधिक युवक गाली गलौज और मारपीट कर रहे है।वहीं घटना के बाद मठ के पुजारी ऋषि भावेशानंद ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने गांव के ही अजीत कुशवाहा और रंजन कुशवाहा सहित 5 लोगो पर मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।पुलिस को दिए शिकायत में उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को हैदराबाद से आए महंथ कमलेश दास जी महाराज के साथ मठ को लेकर बातचीत हो रही थी इसी बीच अजित कुशवाहा अपने आधा दर्जन से अधिक सहयोगी के साथ मठ में घुस गया और मठ की जमीन पर अवैध रूप से बिजली का पोल गाड़ने को लेकर दवाब बनाने लगा।लेकिन जब उससे कहा गया कि धार्मिक न्यास बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद ही कुछ हो सकता है जिसके बाद वह उग्र हो गया और गाली गलौज करने लगा।जिसके बाद सभी आक्रोशित हो गए और पहले मंदिर में रहने वाले पिंटू की पिटाई की उसके बाद मंदिर में मौजूद राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा के संस्थापक ई.आशुतोष कुमार झा के साथ अभद्रता और मारपीट की और साथ ही मेरे साथ भी उपद्रवियों ने मारपीट और गाली गलौज किया।बहरहाल पुलिस ने पुजारी के बयान पर केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।0
0
Report
रांची के अरगोड़ा चौक पर दुर्गा पंडाल की भव्य तैयारी, लाखों खर्च
Ranchi, Jharkhand:रांची रांची के अरगोड़ा चौक पर दुर्गा मंदिर में भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। हर साल यहां भी आकर्षक पंडाल का निर्माण होता है जिसकी भव्यता लोगों को आकर्षित करती है। पूजा योजना कमिटी से जुड़े सदस्य इसके थीम को लेकर पहले ही काम शुरू कर देते हैं। इस पूजा पंडाल के निर्माण पर भी आयोजक लाखों खर्च करते हैं0
0
Report
Advertisement
खेत में सोयाबीन काटते समय युवक अचेत, अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के हथूनिया थाना क्षेत्र के सेकड़ी गांव में खेत पर सोयाबीन की फसल काटते समय 28 वर्षीय युवक अचानक अचेत होकर गिर गया। साथ काम कर रहे मजदूर उसे निजी वाहन से जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सेकड़ी निवासी परमानंद मीणा पुत्र रामलाल मीणा के रूप में हुई है। घटना के बाद शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। हथूनिया पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्म करवाया। मृतक के अंकल जगदीश मीणा ने मोर्चरी में रिपोर्ट दी। हथूनिया थाने के हेड कांस्टेबल निर्मल भगोरा ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के अनुसार परमानंद मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह शादीशुदा था और उसके एक बेटा व एक बेटी हैं, जो दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। अचानक हुई मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है.0
0
Report
गजरौला में पालिकाध्यक्ष और पूर्व विधायक ने झाड़ू लगाकर की सफाई, फावड़े से कूड़ा भी उठाया
Gajraula, Uttar Pradesh:बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे से लेकर 9 बजे तक पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी के साथ ही पूर्व विधायक/ नगर स्वच्छता प्रेरक हरपाल सिंह द्वारा पालिका की टीम के संग फायर स्टेशन से लेकर भानपुर रेलवे क्रासिंग तक झाड़ू लगाकर, फावड़े से कूड़ा उठाकर साफ सफाई की गई।0
0
Report
डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लोग हैरान
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
नंदग्राम पुलिस ने लापता डॉक्टर शिवम कार्तिकेय का शव ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर बरामद किया
Noida, Uttar Pradesh:नंदग्राम पुलिस स्टेशन के तहत राज नगर एक्सटेंशन इलाके से एक दिन पहले लापता हुए 30 साल के डॉक्टर शिवम कार्तिकेय का शव बुधवार को मुरादनगर इलाके में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खड़ी एक ब्रेज़ा कार से बरामद किया गया। कार के काफी समय से एक ही जगह पर खड़े होने की सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कार के अंदर डॉक्टर का शव मिला। हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी।0
0
Report
गंडक नदी के जलस्तर से लालगंज में रिंग बांध सुरक्षित, डीएम ने रात बचाव संभाला
Hajipur, Bihar:लालगंज में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच आधी रात रिंग बांध में रिसाव और कटाव ने प्रशासन की मुश्किल बढ़ा दी। यूसुफपुर पंचायत के पीरापुर वार्ड नंबर-5 में कई जगह रिंग बांध में रिसाव की सूचना मिलते ही वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह खुद मौके पर पहुंच गईं।हालात की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने मौके से ही पूरे बचाव अभियान की कमान संभाल ली। रात करीब 10 बजे शुरू हुआ बांध बचाने का ऑपरेशन सुबह 4 बजे तक लगातार चलता रहा।खास बात ये रही कि डीएम वर्षा सिंह पूरी रात मौके पर डटी रहीं और व्यक्तिगत निगरानी में रिंग बांध के सुदृढ़ीकरण का काम कराया। जिले के अधिकारी और तकनीकी टीम भी ग्रामीणों के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुटी रही।कई जगह रिसाव और कटाव को नियंत्रित करने के बाद फिलहाल रिंग बांध को सुरक्षित कर लिया गया है। प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टलने की बात कही जा रही है। गंडक के जलस्तर पर प्रशासन की लगातार नजर है। डीएम ने अधिकारियों और तकनीकी टीम को रिंग बांध की चौबीसों घंटे निगरानी और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं。0
0
Report
दानरो नदी के किनारे कचरा डंपिंग पर गढ़वा नगर परिषद से सवाल
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा शहर से होकर गुजरने वाली दानरो नदी के किनारे नगर परिषद द्वारा कचरा डंप किए जाने का मामला सामने आया है। करीब 20 वर्षों से कचरा डंप किए जाने के कारण यहां कचरे का अंबार लग गया है। आसपास की घनी आबादी इससे प्रभावित हो रही है, वहीं नदी का पानी भी प्रदूषित होने की आशंका है। मामले को लेकर आजसू नेता ने एनजीटी में शिकायत दर्ज कराई थी। एनजीटी के निर्देश पर गठित जॉइंट कमिटी जब स्थल निरीक्षण के लिए पहुंची, तो शिकायतकर्ता ने निरीक्षण प्रक्रिया को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। इस मामले में गढ़वा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि एनजीटी द्वारा जांच रिपोर्ट मांगी गई थी और इसके बाद उपयुक्त अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमिटी ने स्थल का निरीक्षण किया। नगर परिषद से भी रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसे उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि शहर के कचरे के डंपिंग के लिए सुखबाना में जमीन चिन्हित की गई है और वहां बाउंड्रीवाल का निर्माण भी कराया गया है। पर्यावरण संबंधी रिपोर्ट मिलना अभी बाकी है और मामला फिलहाल न्यायालय में लंबित है।0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं: सामग्री में समाचार नहीं मिला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
देश में बारिश की बौछार से मौसम बदला, किसानों को राहत
Noida, Uttar Pradesh:rain0
0
Report
APK फाइल से 1.16 लाख की साइबर ठगी: मध्य प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार
Alwar, Rajasthan:APK फाइल भेजकर 1.16 लाख की साइबर ठगी, मध्य प्रदेश का आरोपी गिरफ्तार अलवर। वैशाली नगर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी APK फाइल भेजकर लोगों के साथ साइबर ठगी करता था। इसी तरीके से उसने एक पीड़ित के साथ करीब 1 लाख 16 हजार रुपये की ठगी की थी। वैशाली नगर थाने के एएसआई गंगाराम ने बताया कि पीड़ित ने थाने पहुंचकर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनुराग नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया, जो मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल पर APK फाइल भेजी थी। फाइल के जरिए आरोपी ने पीड़ित के साथ करीब 1.16 लाख रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। अब पुलिस आरोपी से जुड़े अन्य लोगों और उसके साइबर ठगी के नेटवर्क की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इसी तरीके से और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।0
0
Report
Advertisement
नायब सैनी का हिसार-गुरुग्राम दौरा: ड्रोन शो और कृषि मेले में शामिल होंगे
Chandigarh, Chandigarh:*चंडीगढ़ ब्रेकिंग* *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हिसार और गुरुग्राम के दौरे पर रहेंगे* मुख्यमंत्री नायब सैनी कृषि मेला रबी 2026 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे दोपहर करीब 2:00 हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में होगा कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सैनी शाम को गुरुग्राम पहुंचेंगे सीएम गुरुग्राम में आयोजित ड्रोन शो कार्यक्रम में शिरकत करेंगे इससे पहले सीएम पंचकूला में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में धन्यवाद और अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे0
0
Report
पंचकमल कार्यालय में धन्यवाद-विदाई समारोह आज
Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला ब्रेकिंग हरियाणा बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में आज होगा धन्यवाद और अभिनंदन समारोह आयोजित। हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी डॉ सतीश पूनियां, पूर्व सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, पूर्व संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा का धन्यवाद विदाई समारोह। इसके साथ हरियाणा बीजेपी में नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा का होगा अभिनंदन समारोह। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी औऱ हरियाणा बीजेपी की अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता मौजूद रहेंगे। धन्यवाद और विदाई समारोह में सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, कई पूर्व मंत्री समेत तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में सुबह 10 बजे होगा कार्यक्रम।0
0
Report
पांडा की नई तस्वीरें वायरल: पर्यटकों के बीच धूम
Noida, Uttar Pradesh:Panda0
0
Report
Advertisement
