491001
दुर्ग जिले में लगातार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले में कल रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में दुर्ग जिले में तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जबकि रिसाली और सुपेला की सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मानसून का दो सिस्टम सक्रिय है, जिससे लगातार बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Amritsar के निजी अस्पताल में 7000 रुपये दैनिक चार्ज बनाम होटल 3500 से तुलना
Amritsar, Punjab:एंकर इंट्रो: प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के नाम पर मरीजों से वसूले जाने वाले भारी-भरकम चार्ज को लेकर संसदीय समिति की सिफारिशों के बीच Zee News ने अमृतसर से किया है बड़ा ग्राउंड जीरो रियलिटी चेक。 हमारी टीम पहुंची एक निजी अस्पताल और उसके महज करीब 100 मीटर दूर मौजूद 3 स्टार होटल में। मकसद था यह पता लगाना कि अस्पताल में मरीज के कमरे का किराया आखिर कितना है और उसी इलाके के होटल में कितने में कमरा मिल रहा है। रियलिटी चेक में जो तस्वीर सामने आई, उसने अस्पतालों के चार्ज पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए। --- वीओ-1 | अस्पताल के अंदर से Zee News की टीम पहुंची अमृतसर के निजी लिबास हॉस्पिटल में। कैमरा पहुंचते ही अस्पताल प्रशासन में हलचल दिखाई दी। टीम ने रिसेप्शन पर कमरे के किराये की जानकारी मांगी। अस्पताल में लगे एक बोर्ड पर एक कमरे का एक दिन का किराया 7 हजार रुपये, GST के अतिरिक्त बताया गया। यानी मरीज को कमरे के लिए 7 हजार रुपये के साथ GST का भुगतान भी करना पड़ सकता है। Zee News ने अस्पताल प्रशासन से इस चार्ज को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन मैनेजमेंट कैमरे पर आने से बचता नजर आया। हमारी टीम ने अस्पताल के अंदर वॉकथ्रू करते हुए अलग-अलग काउंटरों पर मौजूद कर्मचारियों से बातचीत की और मरीजों के परिजनों से भी पूरे मामले की जानकारी ली। --- वीओ-2 | फार्मेसी इसके बाद Zee News की टीम पहुंची अस्पताल की फार्मेसी में। दवाइयों पर मिलने वाली छूट को लेकर सवाल किया गया तो बताया गया कि करीब 10 फीसदी तक की छूट दी जाती है। साथ ही अस्पताल परिसर में मौजूद फार्मेसी से ही दवाइयां मिलने की बात भी सामने आई। ऐसे में सवाल है कि क्या मरीजों को दवाइयां बाहर से खरीदने की आजादी है? अस्पताल प्रशासन को इस पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। --- बाइट | मरीज के परिजन गुरप्रीत सिंह अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज के परिजन गुरप्रीत सिंह ने Zee News के कैमरे पर अस्पताल के चार्ज को लेकर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि मरीज पहले ही बीमारी और इलाज के तनाव में होता है, ऐसे में कमरे और दूसरे खर्चों का भारी बिल परिवार पर अतिरिक्त बोझ डालता है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों के चार्ज को लेकर सरकार की ओर से सख्त नियम और निगरानी की जरूरत है। --- वीओ-3 | सोशल एक्टिविस्ट इस पूरे मामले पर Zee News ने सोशल एक्टिविस्ट पवन शर्मा से भी बात की। उन्होंने संसदीय समिति की सिफारिशों का स्वागत करते हुए कहा कि अगर इन सिफारिशों को प्रभावी तरीके से लागू किया जाता है तो मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिल सकती है। पवन शर्मा ने निजी अस्पतालों में कमरे के किराये, दवाइयों और इलाज के दूसरे खर्चों में पारदर्शिता की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पतालों में मरीजों के परिवार पहले से ही मानसिक और आर्थिक दबाव में होते हैं, इसलिए उन्हें अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाना जरूरी है। --- वीओ-4 | होटल रियलिटी चेक अब Zee News ने किया इस पूरे मामले का रियलिटी चेक। अस्पताल से करीब 100 मीटर की दूरी पर मौजूद एक 3 स्टार होटल में हमारी टीम पहुंची। होटल के मैनेजर से कमरे के किराये को लेकर सीधा सवाल किया गया। मैनेजर ने बताया कि होटल का कमरा 3500 रुपये से शुरू होता है। यानी जिस इलाके में एक 3 स्टार होटल में कमरा करीब 3500 रुपये से शुरू हो रहा है, वहीं निजी अस्पताल में मरीज के कमरे का किराया 7000 रुपये प्रतिदिन, GST के अतिरिक्त बताया गया। हालांकि होटल और अस्पताल के कमरे की सुविधाएं और सेवाएं एक जैसी नहीं होतीं, लेकिन यह तुलना अस्पतालों में कमरे के चार्ज की पारदर्शिता और उचित दर को लेकर सवाल जरूर खड़े करती है। --- वीओ-5 | सवाल सरकार से अब सबसे बड़ा सवाल— क्या निजी अस्पताल मरीजों से मनमाने चार्ज वसूल सकते हैं? क्या अस्पतालों में कमरे, दवाइयों और दूसरी सुविधाओं के रेट पूरी तरह पारदर्शी हैं? क्या मरीजों को इलाज शुरू होने से पहले सभी संभावित खर्चों की स्पष्ट जानकारी दी जाती है? और सबसे बड़ा सवाल— संसदीय समिति की सिफारिशों के बाद सरकार निजी अस्पतालों के इन चार्ज पर कब और कितनी सख्ती करती है? Zee News के इस ग्राउंड जीरो रियलिटी चेक ने निजी अस्पतालों में मरीजों से लिए जाने वाले चार्ज पर एक बार फिर बड़ी बहस छेड़ दी है। अस्पताल प्रशासन का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। --- पीटीसी | परमबीर सिंह औलख अमृतसर के इस ग्राउंड जीरो रियलिटी चेक में हमने अस्पताल के कमरे से लेकर फार्मेसी तक पड़ताल की और इसके बाद अस्पताल से महज करीब 100 मीटर दूर 3 स्टार होटल में जाकर कमरे का किराया भी जाना। अस्पताल में जहां कमरे का किराया 7 हजार रुपये प्रतिदिन, GST के अतिरिक्त बताया गया, वहीं होटल में कमरा 3500 रुपये से शुरू होने की जानकारी मिली। अब सवाल सिर्फ एक अस्पताल का नहीं है, सवाल है कि क्या इलाज के नाम पर मरीजों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकार इन सिफारिशों को सख्ती से लागू करेगी? अमृतसर से परमबीर सिंह औलख, Zee News。0
0
Report
लखनऊ एलाइट होटल के सामने ई-रिक्शा हादसा, चालक और सवार घायल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ एलाइट होटल के सामने बड़ा हादसा अनियंत्रित ई-रिक्शा खड़े डाले में पीछे से जा घुसा सवारियों समेत चालक घायल पारा थाना क्षेत्र के एलाइट होटल के सामने हादसा धर्मपाल पुत्र गुरुदयाल, निवासी लालमऊ, संडीला, हरदोई को चोटें आईं रानी पत्नी रमेश, निवासी गोपाल बगोली, हरदोई भी हादसे में घायल हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायलों की मदद के लिए एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची घायलों को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल भेजा गया0
0
Report
पंढरपुर में जेन अल्फा के विद्यार्थियों ने स्कूल के सामने यातायात सुधार की मांग
Pandharpur, Maharashtra:पंढरपूर मधील जेन अल्फा विद्यार्थ्यांनी शाळेच्या समोरील वाहतुकीचा झालेला गंभीर प्रश्न उपस्थित केला आहे. वाहतुकी कोंडीमुळे शाळा भरताना शाळा सुटताना छोट्या-मोठ्या अपघातांचा प्रमाण वाढत आहे. जर या ठिकाणी त्या काळात वाहतूक पोलीस नेमला तर वेगात येणाऱ्या वाहनाचा त्रास कमी होईल. तसेच या परिसरामध्ये नो हॉर्न झोन सुद्धा करण्याची मागणी या विद्यार्थ्यांनी केली आहे. शाळेशेजारी असणाऱ्या कचराकुंडीमुळे वर्गात बसल्यानंतर त्याच्या वासाने सुद्धा विद्यार्थ्यांना त्रास होत असल्याचे समस्या सुद्धा विद्यार्थ्यांनी मांडली आहे.0
0
Report
Advertisement
सिलसिली स्कूल विवाद: प्रिंसिपल छुट्टी पर, ऑडियो और आरोपों की जांच तेज
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के सिलसिली में छात्रों और प्रिंसिपल के बीच शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है..स्कूल में तालाबंदी और छात्रों के प्रदर्शन के अगले ही दिन सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल होने से पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है..वायरल ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह स्कूल के प्रिंसिपल और महिला चपरासी के बीच हुई बातचीत का है..हालांकि जी मीडिया इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन ऑडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने इसकी भी जांच कराने की बात कही है..वहीं जांच पूरी होने तक प्रिंसिपल को छुट्टी पर भेज दिया गया है..दरअसल सिलसिली हायर सेकेंड्री स्कूल में प्रिंसिपल के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन अभी थमा भी नहीं था कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित ऑडियो ने पूरे विवाद को और तूल दे दिया है..वायरल ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह स्कूल के प्रिंसिपल और महिला चपरासी के बीच हुई बातचीत का है..दावे के मुताबिक बातचीत में प्रिंसिपल खुद को जिला शिक्षा अधिकारी यानी DEO बनवाने के लिए रायपुर में पैसे देने की बात कह रहे हैं..इतना ही नहीं, महिला चपरासी से पैसों की मांग करते हुए बदले में प्रमोशन दिलाने का भरोसा भी दिया जा रहा है..हालांकि जी मीडिया इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता..लेकिन इस ऑडियो की चर्चा इसलिए भी तेज हो गई है क्योंकि एक दिन पहले स्कूल में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं और महिला चपरासी ने भी प्रिंसिपल पर इसी तरह के गंभीर आरोप लगाए थे..छात्रों का कहना था कि प्रिंसिपल छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं और विरोध करने पर बदसलूकी करते हैं..वहीं महिला चपरासी ने आरोप लगाया था कि प्रिंसिपल उसके घर पहुंचे थे और उससे पैसों की मांग की थी..अब वायरल ऑडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग भी हर पहलू की जांच में जुट गया है..विभाग का कहना है कि ऑडियो की सत्यता की भी जांच कराई जाएगी और यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी..इधर लगातार बढ़ते विवाद और छात्रों के आक्रोश को देखते हुए जांच पूरी होने तक प्रिंसिपल को छुट्टी पर भेज दिया गया है..जांच समिति पूरे मामले में छात्रों, स्कूल स्टाफ और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है..अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर है, क्योंकि उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी..0
0
Report
श्योपुर के सरकारी स्कूल में छह नए कक्षाओं का निर्माण शुरू
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर। ग्राम ढोढर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में अब अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण कराया जाएगा। स्कूल भवन में जगह कम होने के कारण विद्यार्थियों को छप्पर के नीचे बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही थी। इस समस्या को लेकर खबर दिखाए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए जल्द छह कक्षों का निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही है। अतिरिक््त कक्ष बनने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर और सुरक्षित स्थान मिल सकेगा। विभाग के आश्वासन के बाद अब छात्रों और अभिभावकों को निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। बाइट – यश जैन जिला शिक्षा अधिकारी0
0
Report
11 साल बाद खुलासा: इंदौर के अंधे कत्ल मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर पुलिस ने 11 साल पहले हुए अंधे कत्ल का खुलासा किया है। हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने मृतक कृष्णा की लिफ्ट लेने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर लूटपाट कर चाकू से हत्या कर दी थी। घटना 17/04/2015 की है जब खजराना बाईपास के पास कृष्णा का शव मिला था। अपराध क्रमांक 310/2015 धारा 302 भादवि के मामला दर्ज था। 11/08/2026 को पुलिस को मुखबिर की सूचना पर पता चला कि अकील, आरिफ और परवेज ने 2015 में कृष्णा की हत्या की थी। तीनों आरोपियों ने मृतक की मोटरसाइकिल से लिफ्ट लेने के बहाने उसे सुनसान मैदान में ले गए, नशा करने के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया और चाकू से वार कर हत्या कर दी। बाद में आरोपियों ने शव और साक्ष्यों को जलाकर छिपा दिए। पुलिस ने 12 साल पुराने हत्या के मामले में आरिफ उर्फ नाइट्रा, अकील उर्फ नाइट्रा को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी परवेज़ की मौत हो चुकी है।0
0
Report
Advertisement
किसान पर मौत बनकर टूटा कुत्तों का झुंड: ग्राउंड रिपोर्टर रात 8:26 बजे
Noida, Uttar Pradesh:किसान पर 'मौत' बनकर टूटा कुत्तों का झुंटदेखिए ग्राउंड रिपोर्टर...रात 8:26 बजे0
0
Report
दिल्ली सरकार पर 1.30 लाख साइकिलों में घोटाले के आरोप
Delhi, Delhi:आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार दुआरा छात्राओं की दी गई साइकिल को लेकर आम आदमी पार्टी लेकर पहुँची, वही साथ में ख़ुद के दुआरा ख़रीदी गई साइकिल भी लेकर आए। आप नेता संजीव झा ने कहा 1 लाख 30 हजार साइकिलों की खरीद में रेखा गुप्ता सरकार ने घोटाला किया इसकी शिकायत CBI और ACB में शिकायत करेंगे, जो साइकिल ₹4,200 में मिलती है, बीजेपी सरकार ने उसे ₹6,957 प्रति साइकिल के हिसाब से खरीदा दिल्ली में गरीब छात्राओं को बांटने के लिए खरीदी गई 1 लाख 30 हजार साइकिलों की खरीद में रेखा गुप्ता सरकार ने घोटाला किया है। न सही रिम, न सही टायर, ऊपर से लोकल पार्ट्स वाली साइकिलों को ‘Hero High Class Skyler’ बताकर छात्राओं को बांट दिया गया है। जो साइकिल Original Parts के साथ बाजार में सिर्फ ₹4,200 में मिलती है, बीजेपी सरकार ने उसे ₹6,957 प्रति साइकिल के हिसाब से खरीदा।0
0
Report
कांग्रेस ने नैनीताल के एसएसपी का पुतला फूंका; सितारगंज-किच्छा में विरोध
Bahara Boj, Uttarakhand:स्थान – उधम सिंह नगर एंकर– कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के की रैली में जा रही कार्यकर्ताओं की बसों को रोके जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज सितारगंज और किच्छा में नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एसएसपी भाजपा एजेंट के रूप में काम कर रहे है。 पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में रैली थी। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नैनीताल एसएसपी ने सरकार के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसों को रोककर रैली को फ्लॉप करने की कोशिश की। कांग्रेस नेताओं ने एसएसपी मंजू नाथ टीसी एक निष्पक्ष अधिकारी के रूप में काम करने की बजाय भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे है।0
0
Report
Advertisement
झांसी के बाजार मोहल्ले में पति ने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या किया, परिजन की पुष्टि नहीं
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी पूंछ थाना के बाजार मोहल्ला में युवक ने पत्नी के घर से बाहर जाने के बाद ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी जब घर लौटी और दरवाजा खोलकर देखा तो पति का शव पंखे के सहारे लटका मिला। मृतक जगदीश करीब 6 साल से ससुराल में रह रहा था। पुलिस को उसकी जेब से दो पन्ने का कागज मिला, जिसमें पैसों का हिसाब लिखा था। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है。 झांसी के ग्राम ककरबई निवासी जगदीश अपना गांव छोड़कर 6 साल से ससुराल में आकर रहने लगा। बताया जा रहा है कि जगदीश के साथ पत्नी अंजना भी काम करती थी। घटना के समय पत्नी अंजना काम पर चली गई और बच्चे भी स्कूल गये हुए थे। जगदीश घर पर अकेला था। अंजना और उसकी माँ जब काम से लौटी, फिर उन्होंने दरवाजा खोला तो अंदर बरामदे में जगदीश का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका था। यह देख अंजना की चीख निकल गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
राजस्थान के कई जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के मुख्तलिफ जिला शहरों में मौसम में तब्दीली की वजह से आंधी और तूफान आने का अलर्ट है..अगले 24 घंटों में अजमेर, ब्यावर, भीलवाडा, बूंदी और टोंक में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आने का अलर्ट मौसम महकमा की तरफ से जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग जयपुर राजस्थान की तरफ से यह अलर्ट जारी किया गया है... राजस्थान क कई शहरों में गर्मी से लोग बेहाल है और उमस का शिकार हो रहे हैं.. ऐसे में बरसात से ही आमजन को राहत मिलती दिखाई दे रही है.. इसी तरह कुछ इलाकों में भारी बारिश से जल भराव, नदी नाले तालाब उफान पर भी नजर आ रहे हैं... अजमेर शहर और भीलवाड़ा के शाहपुरा में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया.. जहां कभी धूप तो कभी अचानक बरसात होती दिखाई दी.. ऐसे में मौसम विभाग के जरिए 24 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है .. इसी के मददेनजर किसानो की भी अपनी फसल को लेकर मुश्किलें बढ़ गई है..0
0
Report
यूपी के लोगो के साथ हरियाणा में हादसा,तीन की मौत,
Devipura, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... यूपी के लोगो के साथ हरियाणा में हादसा एंकर ..शामली जनपद के थानाभवन भवन क्षेत्र के गांव सोहंजनी उमरपुर के लिए बुधवार की सुबह बेहद दुखद खबर लेकर आई। भूसा बेचने का कारोबार करने वाले गांव के तीन लोगों फजरू, खालिद और अबरार की करनाल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आप को बता दे।जनपद के थानां भवन थानां क्षेत्र के सोहजनी उमरपुर के भुस व्यापारी हरियाणा भूसा लेने जा रहे थे। जो कि यहां लाकर भूसा बेचने का काम करते है।जहा आज सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा लेने हरियाणा जा रहे थे। इसी दौरान करनाल के पास रास्ते में उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई।वही इस भयानक हादसे में अबरार, खालिद दोनो भाई ,मौसा फजरु तीनों की मौत हो गई।जहा अरसद उप कलवा , इरफान उप सोनू दोनो घायल है। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं इस बारे में ग्राम प्रधान जयपाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में गांव के तीन व्यक्तियों की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण और परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।एक साथ तीन ग्रामीणों की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक यह बेहद दर्दनाक हादसा है, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।0
0
Report
Advertisement
मुंगेर में तिरंगा यात्रा, हजारों छात्रों ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया
Munger, Bihar:मुंगेर मुख्यालय में निकाला गया तिरंगा यात्रा, हजारों स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया मुंगेर : भारत की आजादी में बलिदान देने वाले शहीदों को स्मरण करने, आज के युवाओं में देश प्रेम की भावना पैदा करने और देश को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रावधान मेंआज मुंगेर मुख्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुंगेर के भाजपा विधायक कुमार प्रणय, जिला पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ,पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद कर रहे थे। तिरंगा यात्रा में सरकारी स्कूल की छात्र-छात्रा, स्थानीय जनप्रतिनिधि और शहरवासियों ने हिस्सा लिया . तिरंगा यात्रा मुंगेर के जिला समाहरणालय से निकलकर पूर्वी किला गेट , ट्रैफिक नंबर एक, शहीद भगत सिंह चौक और दक्षिण किला द्वार होकर जिला समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय गीत के साथ समाप्त हो गई ।मुंगेर के जिला पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश को आजादी दिलाने में अपनी कुर्बानी देने वाले शहीदों को स्मरण करने के लिए आयोजित की गई है। वही भाजपा विधायक कुमार प्रणय ने बताया की पुरे भारत में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा इसका उद्देश्य है की राष्ट्रभक्ति सर्वोपरि है बाइट : निखिल धनराज जिलाधिकारी बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर बाइट : कुमार प्रणय भाजपा विधायक बाइट : सौरभ निधि जदयू जिलाध्यक्ष0
0
Report
अलीगढ़ में सांप के काटने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, गांव में आक्रोश
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग सांप के काटने से मां बेटी की हुई दर्दनाक मौत, घटना से गांव में मचा कोहराम, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल, रात को सोते समय अचानक महिला के ऊपर गिरा था सांप, महिला ने सांप को अपने ऊपर से हटाया तो बेटे के ऊपर गिरा, इस दौरान सांप ने मां बेटे दोनों को काट लिया, सांप के काटने के बाद परिजन मां बेटे को लेकर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉक्टर ने मां बेटे की मृत घोषित, अलीगढ़ के थाना अतरौली इलाके के बिधीपुर गांव की घटना0
0
Report
इंदौर के मल्हारगंज में क्रेडिट कार्ड फ्रॉड: मोबाइल हैक कर लाखों उड़ाने वाले ठग पकड़े जाएंगे?
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर स्लग - मल्हारगंज क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड। ऐप डाउनलोड कराकर हैक किया फोन। ब्रॉकर के खाते से उड़ाए 4.46 लाख। एंकर - इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को अपना शिकार बनाते हुए शातिर ठगों ने क्रेडिट कार्ड बनाने और बेहतर सिबिल स्कोर का झांसा देकर पीड़ित का मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद बैंक खाते में सेंधमारी कर 4 लाख 46 हजार की मोटी रकम उड़ा दी। बात-जब पुलिस को सूचना मिली तो मल्हारगंज थाना क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर अमित धूत के साथ यह घटना हुई। अमित ने बताया कि 6 अगस्त को उनके पास दो अलग-अलग अनजान नंबरों से कॉल आए। फोन करने वालों ने अपने आप को बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का प्रतिनिधि बताया और झांसा दिया कि उनका सिबिल स्कोर शानदार है, जिससे नया क्रेडिट कार्ड आसानी से जारी किया जा सकता है। बातचीत के दौरान आरोपियों ने जन्मतिथि व अन्य व्यक्तिगत जानकारी जुटाई। इसके बाद उन्होंने व्हॉट्सएप के जरिए संपर्क किया और प्ले स्टोर से बैंक के नाम की एक ऐप डाउनलोड कराकर उसमें विवरण भरने को कहा। जैसे ही अमित ने प्रक्रिया पूरी की, आरोपियों ने कार्ड डिलीवर होने का भरोसा दिया। कुछ देर बाद पीड़ित का मोबाइल हैक हो गया और उनके बैंक खाते से 4 लाख 46 हजार की ट्रांसफर मैसेज आने लगे। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मल्हारगंज थाना पुलिस साइबर सेल की मदद से संबंधित मोबाइल नंबर, फर्जी ऐप और बैंक ट्रांजैक्शन की तकनीकी जांच में जुटी है। बाइट - राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी0
0
Report
Advertisement
