490006
दुर्ग में ग्लोब चौक गोली कांड के सह आरोपी हुए गिरफ्तार
Bhilai, Chhattisgarh:दुर्ग पुलिस ने ग्लोब चौक गोली कांड के सह-आरोपी को गिरफ्तार किया। सूचना के अनुसार हिस्ट्रीशीटर अमित जोस से अवैध पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद हुए है। साथ ही सुपेला थाना क्षेत्र के गुंडा लक्की जार्ज से भी सामान मिला है। वहीं अमित की मां बिज्जी मोरिस के पास से भी अवैध गोला-बारूद मिला। आपको बता दें कि आरोपी के परिवार पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसके चलते जांच में पता चला कि अमित की बहन, जीजा और मां संगठित अपराध में शामिल थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शेखपुरा के ग्रामीणों ने जल समस्या के समाधान के लिए डीएम कार्यालय को ज्ञापन सौंपा
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में पानी की समस्या को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण समाहरणालय पहुंच घेराव किया। पिछले 15 दिनों से नल जल से लोगो को पानी नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों के सब्र टूट गया और ग्रामीण समाहरणालय पहुंचे। शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के मणिपुर गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने नल जल से पानी नहीं मिलने और परेशानी को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंप जल्द करवाई की गुहार लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि नल जल का टंकी टूटकर गिर गया है जबकि बोरिंग में पानी नहीं होने की बात कहकर पीएचईडी विभाग कोई करवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीण अनिल कुमार चौरसिया ने बताया कि नल जल गाड़ने में घोर अनिमियता बताया गया। उन्होंने ठेकेदार पर आरोप लगाया कि नीचे चार इंच जबकि ऊपर छह इंच केसिंग पाइप दिया गया। अब जब पानी का स्तर नीचे गया तब मोटर नीचे करने मिस्त्री पहुंचा तो ठेकेदार की करतूत सामने आया। जबकि इसको लेकर नल जल का बोरिंग गाड़ने के समय ठीकेदार की मनमानी और अनियमित्ता को लेकर शिकायत किया गया था लेकिन कोई करवाई नहीं किया गया जिसे लेकर अब ग्रामीण को परेशानी बढ़ गया है। और ग्रामीण नवादा जिले के बेलर से पानी लाने को मजबूर है। वही महिलाओं ने कहा कि पानी के लिए करीब तीन किलोमीटर से ज्यादा नवादा जिला का गांव से पानी लाने की मजबूरी है और जिला प्रशासन से जल्द कर करवाई कर जल्द निरारकण की बात कही है। वही डीएम ने कहा कि पानी की शिकायत को लेकर पीएचईडी विभाग को निर्देश दिया गया है। साथ ही जल्द करवाई का निर्देश दिया गया है।0
0
Report
अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट: भक्तों की भारी भीड़, हवन आठ दिन पहले शुरू
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि मंदिर के ट्रस्टी, महंत दिनेंद्र दास जी महाराज ने कहा, "... बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और आरती के लिए आ रहे हैं। सभी संतुष्ट हैं। हवन आठ दिन पहले शुरू हुआ था और अनुष्ठान पूरा होने के बाद खत्म होगा। हमने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया..."0
0
Report
बालोतरा में भारी बारिश ने गर्मी बदली, किसानों का चेहरा खिला
Balotra, Rajasthan:बालोतरा: दिनभर की उमस के बाद लगातार दूसरे दिन मौसम ने करवट ली और शहर में बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से आमजन को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार बालोतरा जिला मुख्यालय पर 56 एम एम बारिश दर्ज की गई। लगातार हुई बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं प्रशासन भी जलभराव वाले क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है। यदि आगामी दिनों में इसी तरह बारिश का दौर जारी रहा तो जिले में खरीफ फसलों के लिए यह काफी लाभदायक साबित हो सकता है।0
0
Report
Advertisement
सीकर में शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रिक शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Sikar, Rajasthan:सीकर शहर के जयपुर-झुंझुनूं बाइपास स्थित आरटीओ चौराहे के पास एक इलेक्ट्रिक ऑटो-बाइक शोरूम में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से शोरूम में खड़े कई इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरियां और स्पेयर पार्ट्स जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसे में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना के समय शोरूम में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे स्थानीय लोगों ने शोरूम से धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत दमकल विभाग और शोरूम संचालक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी और आसपास के पानी के टैंकरों की मदद से करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शोरूम संचालक प्रवीण मील ने बताया कि शोरूम की पीवीसी इलेक्ट्रिक वायरिंग में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे बिजली फिटिंग सिस्टम और अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि अंदर खड़े वाहनों के सिर्फ ढांचे ही बच पाए। हादसे में 7 से 8 इलेक्ट्रिक स्कूटी, 2 इलेक्ट्रिक टेंपो, 1 बाइक, 8 से 9 बैटरियां, स्पेयर पार्ट्स तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह जल गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।0
0
Report
बारिश में लालासर गांव का रास्ता जलभराव, छात्रों का धरना जारी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर देचू उपखंड के लालासर गांव का जोड़ने वाला रास्ता बारिश के समय परेशानी का सबब बन जाता है उसको लेकर लालासर के ग्रामीण पिछले दो दिनों से उपखंड मुख्यालय पर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं शुक्रवार को बड़ी संख्या में सरकारी विद्यालय के बच्चे भी धरने में पहुंचे व उपखंड अधिकारी वह तहसीलदार को अपनी समस्या को बताया जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया ग्रामीणों ने बताया कि 77 साल से यह रास्ता चल रहा है लेकिन बारिश के समय रास्ते में पानी भर जाने से पूरा रास्ता बंद हो जाता है जिससे कई विद्यार्थियों व ग्रामीणों को 15 किलोमीटर घूम कर देचू का सफर करना पड़ता है तो वहीं कई विद्यार्थियों को वाहनों के माध्यम से स्कूल भेजना पड़ रहा है रास्ते पर जगह-जगह कीचड़ होने के कारण कई बार मोटरसाइकिल चालक फसल कर नीचे गिर चुके हैं जिससे चोटिल भी हो चुके हैं ग्रामीणों ने इस रास्ते पर डामर सड़क या फिर स्थाई समाधान करने की मांग की है वही मंगलवार तक अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो लगातार उपखंड मुख्यालय के आगे धरना दिया जाएगा ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि समस्या सुनते हेतु कोई भी जनप्रतिनिधि आगे नहीं आ रहे हैं कई बार उच्च अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करवाया है लेकिन आज दिन तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है.0
0
Report
कोटपूतली अस्पताल के औचक निरीक्षण में व्यवस्थाओं में सुधार की निगरानी तेज
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कोटपूतली दौरे पर रहा जहां राजकीय जिला बीडीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अस्पताल की व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त दिखी, मरीजो को विश्वास नहीं हुआ आज जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं साफ सुधरी दिखी। व्यवस्थाओ के साथ साथ अधिकारी इधर उधर भागते नजर आये। मंत्री के साथ कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल और जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता भी मौजूद रहे। मंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा मशीनरी स्टाफ की स्थिति, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही सभी चिकत्सा अधिकारी व चिकत्सकों मरीजों को उचित इलाज समय से मिले और उनकी पूरी देख रेख की जाये ये ही राजस्थान सरकार की मंशा है कोई भी सरकारी अस्पताल मे आये उसे प्रॉपर इलाज मिले और सही इलाज मिले उसी को लेकर मे पुरे प्रदेश के अस्पतालो का दौरा कर रहा हु जिसमे मैन पावर सहित अस्पतालो मे पूरी मशनिरी की पूरी व्यवस्थाएं की जा रही है आज कोटपूतली-शाहपुरा अस्पताल मे व्यवस्थाओ को देख लड़ मंत्री खींवसर खुश नजर आये लेकिनमंत्री को आमजन ने कोटपूतली राजकीय बीडीएम अस्पताल मे स्टॉफ की कमी के बारे मे अवगत करवा जिसके लिये मंत्री ने कहा सभी प्रकार की कमियों को जल्द पूरा किया जायेगा.....जिसके बाद मंत्री ने अस्पताल के वार्डो का निरक्षण कर मरीजों स व्यवस्थाओ के बारे मे जाना और अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा मरीजों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के बाद जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर नजर आया0
0
Report
Advertisement
NEET प्रदर्शन से जुड़े मामले में उत्तराखंड के निलंबित जवान शेर सिंह पर जांच
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड पुलिस के निलंबित जवान शेर सिंह जो दिल्ली में NEET प्रोटेस्ट में शामिल हुआ है, इससे जुड़ी बड़ी खबर हल्द्वानी से सामने आ रही है. IG कुमाऊं रेंज ने इस मामले पर पूरी जानकारी मीडिया से साझा की है. शेर सिंह 28 जून 2026 से पिथौरागढ़ जिले से अनुपस्थित था, जिसे लेकर SP पिथौरागढ़ ने जवान को नोटिस जारी किया था. अनुपस्थित जवान के द्वारा जवाब न दिए जाने पर 20 जुलाई 2026 को शेर सिंह को SP पिथौरागढ़ द्वारा निलंबित कर दिया गया था. शेर सिंह का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है. शेर सिंह के प्रवीण वाल्मीकि जैसे खतरनाक अपराधियों से संपर्क थे. यह दोनों लोग सीधे-साधे लोगों को जाल में फंसा कर डराते धमकाते थे और उनकी जमीन पर कब्जा करते थे. हरिद्वार में इनके खिलाफ FIR पंजीकृत थी, जिसके बाद शेर सिंह को 15 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और वर्तमान में वह जमानत पर बाहर था.0
0
Report
तिंवरी में मानसून पहली बारिश से किसानों के चेहरों में खुशी, फसलों को राहत
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी,जोधपुर एंकर-तिंवरी क्षेत्र में मानसून की सीजन की पहली अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से खरीफ फसलों को संजीवनी मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से मूंगफली और कपास की फसलों को इस बारिश से बड़ा लाभ मिलेगा। वहीं असिंचित क्षेत्रों में बोई गई बाजरा, मूंग, मोठ और तिलहन की फसलों के लिए भी यह बारिश बेहद लाभदायक मानी जा रही है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद जगी है। उधर, बारिश के चलते उमस और गर्मी से परेशान आमजन को भी बड़ी राहत मिली है।0
0
Report
लोक आस्था का आलोड़न: श्रीमाधोपुर में तीन रथों की जगन्नाथ रथयात्रा निकली
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर गोपीनाथ मंदिर से भव्य भगवान जगन्नाथ रथयात्रा,भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब,जयघोष से गूंजा पूरा शहर,पुरी की तर्ज पर निकली भव्य रथयात्रा, पहली बार शहर में तीन रथों में विराजमान भगवान,भगवान के रथ को खींचने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,फूलों की वर्षा और सेवा भाव ने मोह लिया मन,मंदिर महंत मनोहर शरण दास महाराज के सानिध्य में यात्रा,हरे रामा हरे रामा hरे कृष्णा हरे कृष्णा का जयघोष एंकर श्रीमाधोपुर शहर मे आज ऐसा नजारा देखने को मिला मानो जगन्नाथ धाम पुरी की भव्य रथयात्रा साकार हो उठी हो। नगर आराध्य देव गोपीनाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा पूरे वैदिक विधि-विधान और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। तीनों दिव्य रथों में विराजमान भगवान के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर महंत मनोहर शरण पारीक भी रथ में विराजमान रहे। जैसे ही भगवान का रथ मंदिर से रवाना हुआ, श्रद्धालुओं में रथ खींचने की होड़ मच गई। "हरे राम... हरे कृष्ण", "जय जगन्नाथ" और "हरि बोल" के गगनभेदी जयघोष से पूरा श्रीमाधोपुर भक्तिमय हो उठा। हर कोई भगवान के रथ को स्पर्श कर स्वयं को धन्य महसूस करने की कोशिश करता नजर आया। पुरी की परंपरा की तर्ज पर अनेक श्रद्धालु भगवान के रथ के आगे झाड़ू लगाकर मार्ग की साफ-सफाई करते हुए चले। यह दृश्य श्रद्धा, समर्पण और सेवा भाव का अद्भुत प्रतीक बना रहा। लोगों ने इसे भगवान की सेवा का सबसे बड़ा सौभाग्य बताया। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह भगवान के रथ पर पुष्पवर्षा की गई। विभिन्न सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने स्वागत मंच लगाकर आइसक्रीम, ठंडा पानी, जूस, मिल्क रोज, शरबत और ड्राई फ्रूट्स वितरित किए। श्रद्धालुओं का मान-मनुहार कर सेवा की अनूठी मिसाल पेश की गई। बैंड-बाजों और भक्तिमय धुनों पर महिलाएं नृत्य करती हुई रथयात्रा के साथ चलती रहीं। यात्रा में शामिल जीवंत धार्मिक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया और पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।रथयात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होती रही。0
0
Report
Advertisement
मानसून बीच बीजेपी का 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान सुस्त, क्या बदलेगी रणनीति?
Jaipur, Rajasthan:मानसून ने पकड़ी रफ्तार.. बीजेपी के 'एक पेड़ मां के नाम' की सुस्त चाल! उठ रहा सवाल, क्या भूले अभियान? जयपुर vishnu प्रदेश में मानसून ने भले ही रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन बीजेपी की ओर से पर्यावरण संरक्षण के नाम पर शुरू किए गए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की चाल अभी सुस्त है। जिसका जोरशोर से अभियान शुरू किया गया था, लेकिन अब अभियान दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मौसम का आकलन किए बिना अभियान शुरू किया गया और अब जमीं पर नहीं दिखाई पड़ रही झलक? हालांकि बीजेपी नेता अब इसे सतत रूप से चलने वाला अभियान बता रहे हैं। पंचायत और निकाय चुनाव से पहले बीजेपी ने पर्यावरण संरक्षण के नाम पर जनसंपर्क को बड़ा माध्यम बनाया था। 'एक पेड़ मां के नाम' और 'हरियालो राजस्थान' अभियान के जरिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई थी। बीजेपी संगठन पदाधिकारी, सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर इसे जनभागीदारी का बड़ा अभियान बताया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और अन्य पदाधिकारियों ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाकर जोर शोर से अभियान की शुरूआत कर दी थी। लेकिन जैसे-जैसे पारा 45 डिग्री के करीब पहुंचा, वैसे-वैसे अभियान की रफ्तार भी धीमी पड़ गई और आखिर में बड़े स्तर पर पौधारोपण रोक दिया गया और मानसून आने के बाद दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया। बीजेपी नेताओं ने पहले दावा किया था कि अभियान रुका नहीं है। डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर पौधे भी वितरित किए जा रहे हैं और लोगों को पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं संगठन का कहना था कि जल्दबाजी में पौधे लगाने से बेहतर है कि मानसून का इंतजार किया जाए ताकि लगाए गए पौधे जीवित रह सकें। इधर अब प्रदेश में दोबारा मानसून की जोरदार एंट्री हो गई है, लेकिन बीजेपी का एक पेड़ मां के नाम अभियान धरातल पर कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। कार्यकर्ता धरातल पर कहीं भी जनता में पेड़ वितरित करते या पर्यावरण के लिए प्रेरित करते नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि बीजेपी प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल का कहना है कि यह केवल मानसून के लिए नहीं बल्कि सतत चलने वाला अभियान है। इसमें जब भी हमारे कार्यक्रम होते हैं, वहां पौध रोपण किया जाता है। बाइट - कैलाश मेघवाल, प्रदेश महामंत्री बीजेपी। बीजेपी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को बूथ स्तर पर चलाने का निर्णय लिया था। एक बूथ पर 11 सदस्यीय कमेटी है और एक बूथ पर कम से कम 11 पौधे तथा इससे ज्यादा भी पौधे लगाने का टारगेट तय किया गया। प्रदेश में 61 हजार 400 के आसपास बूथ हैं। ऐसे में 6 लाख से ज्यादा पेड़ लगाए जाने हैं। वहीं राज्य सरकार के एक करोड़ के लक्ष्य में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं को सहभागिता निभाने के लिए कहा गया है। मानसून शुरू होने के बाद भी अभियान की रफ्तार नहीं पकड़ने पर सवाल उठ रहे हैं। बाइट - सुमन शर्मा, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता और पर्यावरण अभियान समिति सदस्य। इधर इस अभियान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है... विश्व पर्यावरण दिवस पर राजनीतिक संदेश देने की जल्दबाजी में अभियान पहले शुरू कर दिया गया और गर्मी के कारण इसे रोक दिया गया ? अब मानसून शुरू हो गया है, फिर भी अभियान जोर क्यों नहीं पकड़ रहा। बीजेपी की ओर से दूसरे कई अभियान शुरू किए गए हैं, इससे कार्यकर्ता व्यस्त हो गया। हालांकि बीजेपी संगठन का कहना कि अभियान दो महीने ही नहीं पूरे साल चलाया जाएगा। पीटीसी - विष्णु शर्मा0
0
Report
रेलवन ऐप से बुकिंग आसान, रेलवे की डिजिटल सेवाओं में बड़ा बदलाव
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। भारतीय रेलवे की डिजिटल पहल रेलवन ऐप यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। एक जुलाई 2025 को प्रारंभ किए गए इस ऐप ने टिकट बुकिंग को पहले से अधिक सरल,तेज और सुविधाजनक बना दिया है। आज यह केवल टिकट बुक करने का माध्यम नहीं,बल्कि रेलवे की लगभग सभी यात्री सेवाओं का एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म बन चुका है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि लॉन्च के बाद से अब तक इस ऐप को 4.55 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसके माध्यम से प्रतिदिन औसतन 9.65 लाख टिकट बुक किए जा रहे हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे में भी पिछले 15 दिनों के दौरान करीब 14 प्रतिशत यात्रियों ने रेलवन ऐप के जरिए टिकट बुक किए हैं। ऐप पर आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट,प्लेटफॉर्म टिकट,पीएनआर स्टेटस,ट्रेन की लाइव जानकारी तथा रेलमदद जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं。 उन्होंने बताया कि रेलवे ने टिकट बुकिंग प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक साइबर सुरक्षा उपाय भी लागू किए हैं। तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार सत्यापन और ओटीपी प्रणाली लागू की गई है। जनवरी 2024 से जून 2026 तक 6.68 करोड़ से अधिक संदिग्ध यूजर खाते निष्क्रिय किए गए, जबकि हजारों संदिग्ध ई-मेल डोमेन भी ब्लॉक किए गए। एंटी-बॉट तकनीक,आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों और सतत निगरानी के कारण फर्जी बुकिंग पर प्रभावी अंकुश लगा है。 डिजिटल सेवाओं पर यात्रियों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। जून 2025 से जून 2026 के दौरान बुक हुए 65.08 करोड़ आरक्षित टिकटों में 89 प्रतिशत ऑनलाइन जारी हुए,जबकि केवल 11 प्रतिशत टिकट काउंटरों से बने। यह बदलाव दर्शाता है कि भारतीय रेलवे डिजिटल,सुरक्षित और यात्री-केंद्रित सेवाओं की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा रेलवन ऐप इस परिवर्तन का प्रमुख माध्यम बनकर उभरा है।0
0
Report
नरकटियागंज में छात्रों के पक्ष में युवाओं का आक्रोश मार्च, इस्तीफे की मांग
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां नरकटियागंज में स्थानीय युवाओं ने छात्रों के समर्थन में आक्रोश मार्च निकाला मार्च में सैकड़ो युवाओं ने भाग लिया मार्च नरकटियागंज ओवरब्रिज होते हुए शहीद चौक पहुंचा युवाओ ने हाथों में तख्ती बैनर के साथ विरोध प्रदर्शन किया युवाओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफा की मांग की युवाओं ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया इस बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती थी0
0
Report
Advertisement
वड़िंग ने मानी सरकार पर निशाना, सफाई कर्मचारियों पर पुलिस अत्याचार पर सवाल उठाए
Noida, Uttar Pradesh:ਮਾਨ ਦੇ ਹੰਕਾਰ ਦੀ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਕੀਤੀ ਨਿੰਦਾ ਕਿਹਾ: ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਝਾੜੂ ਫੜਨ ਵਾਲੇ ਹੱਥ ਹੀ ਤੋੜ ਦਿੱਤੇ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ 'ਤੇ ਹੋਏ ਜ਼ੁਲਮਾਂ ਬਾਰੇ ਐਸ.ਸੀ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੀ ਚੁੱਪੀ 'ਤੇ ਕੀਤੇ ਸਵਾਲ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਦੇ ਉਲੰਘਣ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਪਟੀਸ਼ਨ ਦਾਇਰ ਕਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 24 ਜੁਲਾਈ: ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੇ ਹੰਕਾਰ ਅਤੇ ਬਰਨਾਲਾ ਵਿੱਚ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ 'ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਕਥਿਤ ਜ਼ੁਲਮਾਂ ਬਾਰੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਚੁੱਪੀ ਦੀ ਸਖ਼ਤ ਨਿੰਦਾ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਮਾਨ ਨੂੰ ਪੁੱਛਿਆ ਕਿ ਉਹ ਉਨ੍ਹਾਂ ਹੀ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਪ੍ਰਤੀ ਇੰਨੇ ਲਾਪਰਵਾਹ ਕਿਵੇਂ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਚੋਣ ਨਿਸ਼ਾਨ ਝਾੜੂ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੀ ਤੁਹਾਨੂੰ ਸ਼ਰਮ ਨਹੀਂ ਆਉਂਦੀ ਕਿ ਤੁਹਾਡੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਹੀ ਹੱਥਾਂ ਅਤੇ ਸਿਰਾਂ 'ਤੇ ਵਾਰ ਕੀਤੇ, ਜਿਹੜੇ ਝਾੜੂ ਫੜੇ ਹੋਏ ਸੀ? ਸੂਬਾ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਹ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ 'ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਕਥਿਤ ਜ਼ੁਲਮ ਕਰਦਿਆਂ, ਮਨੁੱਖੀ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਦੇ ਗੰਭੀਰ ਉਲੰਘਣ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਪਟੀਸ਼ਨ ਦਾਇਰ ਕਰਨਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਜ਼ੋਰ ਦਿੰਦਿਆਂ, ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ 'ਤੇ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਾਇਆ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ, ਬਿਜਲੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਮਨਰੇਗਾ ਵਰਕਰਾਂ ਸਮੇਤ ਸਮਾਜ ਦੇ ਹਰ ਵਰਗ ਨਾਲ ਵੀ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਵਰਤਾਅ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ, ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਮੁਆਫ਼ੀ ਮੰਗਣ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਖਿਲਾਫ ਬੇਰਹਿਮੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਦੋਸ਼ੀ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ。 ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਬਰਨਾਲਾ ਦੀ ਘਟਨਾ 'ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਜਾਤੀ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਗੜ੍ਹੀ ਦੀ ਚੁੱਪੀ 'ਤੇ ਵੀ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਐਸ.ਸੀ ਕਮਿਸਨ ਵੱਲੋਂ ਸੁਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਧਿਆਨ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋੜ ਸੀ, ਤਾਂ ਉਹ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀ ਸਨ, ਲੇਕਿਨ ਇਸਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਚੁੱਪ ਰਹੇ ਹਨ। ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਗੜ੍ਹੀ ਨੂੰ ਚੁਣੌਤੀ ਦਿੰਦਿਆਂ, ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਹਿੰਮਤ ਹੈ ਅਤੇ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਲਈ ਸੱਚੀ ਚਿੰਤਾ ਹੈ, ਤਾਂ ਉਹ ਤਾਕਤ ਦੀ ਦੁਰਵਰਤੋਂ ਕਰਦਿਆਂ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ 'ਤੇ ਬੇਰਹਿਮੀ ਅਤੇ ਵਹਿਸ਼ੀਪੁਣਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਦੋਸ਼ੀ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਵਾਉਣ。0
0
Report
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर गया में कांग्रेस का सत्याग्रह तेज
Gaya, Bihar:केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सत्याग्रह, कालापट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन। दिल्ली के जंतर मंतर पर महीनों से संपूर्ण देश के छात्र, नवजवानों सहित कांग्रेस एवं विपक्षी दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के लगातार धरना-प्रदर्शन, भूख हड़ताल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के आवास पर धरना, संसद से सड़क तक चरणबद्ध आंदोलन के बाद भी नीट पेपर लीक, सी बी एस सी परीक्षा परिणाम में भ्रस्टाचार, घोटाला आदि के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को जिम्मेदार मानते हुए इस्तीफे की मांग अनसुनी करने के खिलाफ गया जी में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष व नेताओं, कार्यकर्ताओं ने स्थानीय टावर चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह कर महामहिम राष्ट्रपति से धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग किया। सत्याग्रह कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजनीश कुमार उर्फ झुंня ने किया, तथा कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, सहित दर्जनों की संख्या में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने,अपने हाथों में विभिन्न नारों और मांगों के पोस्टर लेकर घंटों सत्याग्रह पर बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के 150 बार पेपर लीक की घटनाएं को सहते, सहते देशभर के छात्रों का गुस्सा अब ज्वालामुखी बन कर फ़ट रहा है, अब देश के छात्र धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से हटाए बिना मानने को तैयार नहीं है। नेताओं ने "छात्र-युवा नहीं झुकेगा, राहुल नहीं रुकेगा" के नारों को बुलंद करते हुए धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, सदन में इस मुद्दे पर बहस कराने, छात्रों पर जो मुकदमा हुआ है, उसे हटाने, जिन लोगों ने छात्रों को मारा, बेइज्जती किया उन पर कार्रवाई की जाये, मोदी सरकार और उनके गृह मंत्री ने छात्रों के साथ जो व्यवहार किया उसके लिए माफ़ी मागें आदि को पूरा कराने हेतु चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। 25 जुलाई 2026 को गया जिला के सभी 24 प्रखंडों पर धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर बर्खास्तगी की मांग करेंगे। बाइट:- रजनीश कुमार उर्फ झुंना, जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बाइट:- विजय कुमार मिट्ठू,बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि0
0
Report
धामी ने शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप ऑफिस में बने मुख्य सेवक सदन में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह पक्का करें कि हर सार्वजनिक शिकायत का समाधान संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तय समय में हो, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता की भलाई और अच्छे शासन के लिए प्रतिबद्ध है, और कहा कि जनता की शिकायतों का तुरंत समाधान उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि प्रशासन की जवाबदेही तभी मायने रखती है जब लोगों के मुद्दों का समाधान अच्छे से और तय समय में हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे हर शिकायत की अच्छी तरह जांच करें, नियमों के अनुसार सही कार्रवाई करें और शिकायत करने वालों को उनके मामलों की प्रगति के बारे में बताते रहें।0
0
Report
Advertisement
