490023
बीएसपी कर्मचारियों का बोनस को लेकर मसाल जुलूस, प्रबंधन के खिलाफ विरोध
Bhilai, Chhattisgarh:भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के कर्मचारी बोनस के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने आज सेक्टर 1 मुर्गा चौक से सेक्टर 3 तक मसाल जुलूस निकाला, जिसमें सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि हर साल की तरह इस बार प्रबंधन का नकारात्मक रवैया स्वीकार नहीं किया जाएगा, और चेतावनी दी कि वे अपनी मांगों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
PK अस्पताल, अलीगढ़ में प्रसव के दौरान महिला की मौत; परिजनों ने लापरवाही का आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग...\n\n नादा चौराहा स्थित पीके हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान महिला की मौत,\n\n परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप,\n\n मृत्यु महिला के परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ जमकर किया हंगामा,\n\n परिजनों ने ₹10000 लेने के बावजूद भी उपचार नहीं करने का लगाया आरोप,\n\n अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के नादा चौराहा इलाके की घटना0
0
Report
उज्जैन के गोदाम से लाखों की सिगरेट चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:सिगरेट गोदाम की लाखों की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार चोरी की सिगरेट बेचकर जुटाए ₹1.35 लाख भी बरामद, करीब ₹31.35 लाख का माल जब्त; राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में तलाश के बाद पुलिस ने दबोचा उज्जैन में सिगरेट के गोदाम में हुई लाखों रुपये की चोरी का माधवनगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब ₹15 लाख कीमत की चोरी की गई आईटीसी कंपनी की सिगरेट, सिगरेट बेचकर मिले ₹1.35 लाख नगद और करीब ₹15 लाख कीमत की किया सोनेट कार बरामद की गई है। कुल मिलाकर पुलिस ने करीब ₹31.35 लाख का मशरूका बरामद किया है। मामला दशहरा मैदान स्थित नेहरू पार्क के पास माहेश्वरी मार्केटिंग के सिगरेट गोदाम का है। यहां 6 और 7 जून की दरमियानी रात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर आईटीसी कंपनी की अलग-अलग ब्रांड की करीब 25 से 26 पेटी सिगरेट चोरी कर ली थी। शिकायत के बाद माधवनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्ध वाहनों की जानकारी जुटाई। पुलिस को पता चला कि वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन भी चोरी के थे। आरोपियों ने नागझिरी क्षेत्र से चोरी हुई एक्सयूवी-500 और मंदसौर के दलौदा थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक्सयूवी-300 का इस्तेमाल किया था। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम मध्यप्रदेश के साथ राजस्थान के भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ तक पहुंची। लगातार पड़ताल के बाद 12 अगस्त को पुलिस को आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिला और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामपाल उर्फ रामा (32), निवासी पाली राजस्थान और वर्तमान में पुणे तथा रेहान उर्फ राजा ठाकुर उर्फ राजू मराठे उर्फ संतोष भैया उर्फ मुकेश चौधरी (51), निवासी मुंबई के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने गोदाम में चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अलग-अलग ब्रांड की सिगरेट बरामद की। इनमें क्लासिक, क्लासिक कनेक्ट, क्लासिक आइकॉन, गोल्ड फ्लेक, गोल्ड फ्लेक प्रीमियम, स्टार प्रो और अन्य ब्रांड शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने चोरी की कुछ सिगरेट अलग-अलग जगहों पर बेच दी थी। उनसे मिली ₹1.35 लाख की नकदी भी बरामद की गई है। वारदात में इस्तेमाल की गई करीब ₹15 लाख कीमत की किया सोनेट कार भी पुलिस ने जब्त की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की सिगरेट किन-किन लोगों को बेची गई और इस वारदात में आरोपियों के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। दोनों आरोपियों के खिलाफ गुजरात और कर्नाटक में भी वाहन चोरी और सिगरेट चोरी से जुड़े मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पूरी कार्रवाई में माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र पचौरिया सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बाइट - एसपी प्रदीप शर्मा0
0
Report
चित्तौड़गढ़ पुठोली में बार-बार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, स्थायी समाधान की मांग
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के पुठोली क्षेत्र में बार-बार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। नई आबादी पुठोली, मूंगा खेड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती के चलते पानी, बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों ने AVVNL के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चार नंबर फीडर की लंबी 11 केवी लाइन में फॉल्ट आने पर घंटों बिजली गुल रहती है। उन्होंने नई आबादी पुठोली स्कूल तक करीब 11 नए पोल लगाकर फीडर लाइन विकसित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर-करौली ट Tiger Reserve विरोध का धरना नौवें दिन जारी
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा (धौलपुर) धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विरोध एवं क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सरमथुरा उपखंड कार्यालय के सामने चल रहा धरना प्रदर्शन गुरुवार को लगातार 9वें दिन भी जारी रहा। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पत्थर व्यवसायी एवं सर्व समाज के लोग शामिल होकर आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। गुरुवार को गुर्जर नेता प्रहलाद ख़टाना सुरेंद्र चौधरी सहित अन्य नेता धरना स्थल पर पहुंचे और सर्व समाज द्वारा चलाए जा रहे धरना प्रदर्शन का समर्थन किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने क्षेत्र में प्रस्तावित टाइगर रिजर्व के कारण रोजगार के अवसर प्रभावित होने, बेरोजगारी एवं पलायन की समस्या बढ़ने सहित स्थानीय लोगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी मांगें रखीं। धरना स्थल पर जारी पोस्टर के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विस्तार को रोकने, रिजर्व के कारण बढ़ रही बेरोजगारी एवं पलायन पर रोक लगाने, क्षेत्र में रोजगार के साधन विकसित करने तथा युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर दिलाने और स्थानीय जनता की सहमति के बिना कोई निर्णय नहीं लेने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास और स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जाने चाहिए। आंदोलनकारियों ने रोजगार के साधन विकसित करने, युवाओं के पलायन को रोकने और क्षेत्र की समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की।धरना स्थल पर बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोगों एवं पत्थर व्यवसायियों की मौजूदगी रही। आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना जारी रखने की बात कही।0
0
Report
जयपुर में निकाय चुनाव 2026 के लिए प्रशासन ने मतदान तैयारी तेज की
Jaipur, Rajasthan:नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जयपुर जिले में 19 निकायों में चुनावी मैदान सजने से पहले प्रशासन ने बूथ से लेकर स्ट्रॉन्ग रूम और ईवीएम के परिवहन तक की व्यवस्था को पुख्ता करने की कवायद शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना सुनिश्चित कराने को कहा है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में ईआरओ, एईआरओ सहित संबंधित अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सबसे पहले मतदाता सूची को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूचियां शुद्ध और अपडेट रहें और दावे-आपत्तियों का तय समय में निस्तारण किया जाए। प्रशासन अब मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कराएगा। प्रत्येक बूथ पर जरूरी न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। जरूरत के अनुसार सहायक मतदान केन्द्र भी बनाए जाएंगे। वहीं संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त निगरानी व्यवस्था की जाएगी। बैठक में ईवीएम के संग्रहण, परिवहन और सीलिंग की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान सामग्री और ईवीएम के संग्रहण और मतगणना स्थलों का चयन समय पर करने के निर्देश दिए गए। नामांकन स्थल पर जरूरी सुविधाएं, स्टेशनरी और लोक सूचना नोटिस जारी करने की व्यवस्था भी तय समय में पूरी करने को कहा गया। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जरूरी गतिविधियों की वीडियोग्राफी कराने पर भी जोर दिया गया। दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव के दौरान पम्पलेट और पोस्टर की छपाई, वाहनों के इस्तेमाल और ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अनुमति सहित प्रचार से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को सौंपे गए सभी दायित्व निर्धारित समय में पूरे करने और पूरी चुनाव प्रक्रिया में आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा सहित अतिरिक्त जिला कलक्टर और संबंधित निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
15 जिलों में उर्वरक आपूर्ति फ्रेमवर्क का विस्तार, पारदर्शी कदम
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन: जयपुर कृषि विभाग ने किसानों को समय पर उनकी वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल की प्रगति की समीक्षा की। गुरुवार को पंत कृषि भवन में मंजू राजपाल की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें उर्वरक मांग, आपूर्ति एवं उपलब्धता की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रदेश के किसी भी किसान को उर्वरक की परेशानी न हो। कहा गया कि किसानों की वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। खरीफ 2026 के लिए अप्रैल से अगस्त तक भारत सरकार द्वारा राजस्थान को 9 लाख 28 हजार मैट्रिक टन यूरिया आवंटित किया गया है। अब तक 13 लाख 12 हजार मैट्रिक टन यूरिया, यानी आवंटन का लगभग 141 प्रतिशत उपलब्ध करवाया गया। अगस्त तक डीएपी के लिए 3 लाख 80 हजार मैट्रिक टन की मांग के विरुद्ध अब तक 3 लाख 41 हजार मैट्रिक टन डीएपी उपलब्ध करवाया गया। प्रमुख सचिव ने बताया कि सिरोही और राजसमंद जिलों में फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल के माध्यम से यूरिया की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है। इन दोनों जिलों में अब तक लगभग 78 हजार से अधिक किसानों को 12 हजार मैट्रिक टन से अधिक उर्वरक वितरित किया जा चुका है। सफल अनुभव को देखते हुए अब अगले सप्ताह से इस व्यवस्था का विस्तार प्रदेश के 15 जिलों में किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
आँगई थाना की सख्ती: 95 वाहनों पर चालान, 50 हजार रु जुर्माना
Dholpur, Rajasthan:ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर आँगई थाना पुलिस की सख्ती, बड़ी संख्या में वाहनों पर कार्रवाई सरमथुरा (धौलपुर) धौलपुर एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर आँगई पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। अभियान में ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों, प्रेशर हॉर्न, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट बिना सीट बेल्ट एवं मोडिफाइड वाहनों पर कार्रवाई की गई। थानाधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने कस्बे में चेकिंग कर करीब 95 दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों पर कार्रवाई की और मौके पर करीब 50 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूल की। एसएचओ कृपाल सिंह ने बताया कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। ब्लैक फिल्म, तेज प्रेशर हॉर्न और अवैध तरीके से मोडिफाई किए गए वाहन सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। इस दौरान थानाधिकारी कृपाल सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।0
0
Report
अशोक धाम भगदड़: सावन की तीसरी सोमवारी घटना की जांच शुरू
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय के सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी को हुए भगदड़ मामले में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य हेमराज राम सहित तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए अशोक धाम पहुंची. टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच की. इस मौके पर एसडीएम प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम् कुमार, सचिव अमित कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे. बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य हेमराज राम ने अशोक धाम ट्रस्ट के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लिया. उन्होंने कहा कि सावन की तीसरी सोमवारी को अशोक धाम में अफवाह के कारण भगदड़ मची जिसमें सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था. घटना के बाद मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा बेहतर की जाएगी. वहीं बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने भी अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मामले पर दुख प्रकट किया है और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई का दावा किया है. बाइट - हेमराज राम, बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद सदस्य. बाइट - प्रेमरंजन पटेल, बीजेपी प्रवक्ता।0
0
Report
जी हेल्पलाइन ने 2014 से परेशान संतोष सिंह का वेतन और एरियर दिलवाया
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर Zee helpline SLUG-zee helpline बना मददगार Zee हेल्पलाइन ने टीचर की समस्या का कराया निस्तारण वेतन कटौती और एरियर के भुगतान के लिए 2014 से कानपुर के संतोष सिंह थे परेशान एंकर- कानपुर के काकादेव इलाके के रहने वाले संतोष कुमार सिंह 2014 में उन्नाव जिले के प्राथमिक विद्यालय कुंवारिया खेड़ा सिरोसी में उनकी तैनाती थी। उन्नाव में तैनाती के दौरान उनका एक दिन का वेतन की कटौती कर ली गई जबकि उनके अनुसार जिस दिन की वेतन कटौती की गई उस दिन वे विद्यालय में मौजूद थे इसके अलावा उनके एरियर के पैसे का भुगतान भी नहीं किया जा रहा था संतोष लगातार इसको लेकर कई बार बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्नाव को प्रार्थना पत्र लिखित रूप में दिया सामने जाकर मुलाकात भी की लेकिन कोई निस्तारण नहीं हुआ उसके बाद उन्होंने आरटीआई के तहत बेसिक शिक्षा अधिकारी से जवाब मांगा लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला लगातार 2014 से संतोष कुमार सिंह संघर्ष करते रह गए उसके बाद परेशान होकर उन्होंने लखनऊ के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया और समस्या के निदान के लिए गुहार भी लगे लेकिन वहां भी उनको निराशा ही हाथ लगी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वह घर पर बैठकर ज़ी न्यूज़ देख रहे थे तभी उनको जी हेल्पलाइन का एक नंबर दिखाई दिया उसे नंबर को डायल किया गया संतोष कुमार सिंह ने जी हेल्पलाइन और ज़ी न्यूज़ का बहुत-बहुत धन्यवाद व्यापित किया उनका कहना था कि 2014 से जिस समस्या से वह परेशान थे उसे परेशानी से निजात जी हेल्पलाइन ने दिलाई है जी हेल्पलाइन की मदद से आज उनका एक दिन का कटने वाले वेतन का भुगतान भी हो गया और जो एरियर का पैसा बकाया था वह भी उनको वापस मिल गया वही उन्नाव के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले में बात करते हुए बताया कि उनकी समस्या का निस्तारण किया जा चुका है। जी हेल्पलाइन के माध्यम से मेरे पास शिकायत आई थी और शिकायत को प्राथमिकता लेते हुए संतोष कुमार सिंह का और एरियर का भुगतान किया जा चुका है उनका कोई समस्या नहीं है। बाइट- संतोष कुमार सिंह शिकायतकर्ता बाइट-बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्नाव0
0
Report
Advertisement
408 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार; कीमत करीब 50 लाख रुपये
Katihar, Bihar:करीब 50 लाख रुपये कीमत का 408 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास, अलौली थाना, खगड़िया रेल थाना और सदर थाना में मामले दर्ज कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 408 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर समेली शिवमंदिर चौक की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद कुरसेला थाना पुलिस ने समेली शिवमंदिर चौक के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार युवक की पहचान खगड़िया जिले के हरिहरपुर निवासी 25 वर्षीय सत्यम कुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 408 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ अलौली थाना, खगड़िया रेल थाना और सदर थाना में मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
सीवान में अज्ञात व्यक्ति के शव की बरामदगी से क्षेत्र में सनसनी
Siwan, Bihar:सीवान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात व्यक्ति का शव पुल के नीचे कचरे से बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। वहीं शव की पहचान कराने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोडर गांव के समीप पुल की है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों की नजर पुल के नीचे पड़े एक शव पर पड़ी। शव दिखाई देते ही ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बसतपुर थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि शव की पहचान हो सके.0
0
Report
उमरिया न्यायालय के सामने मारपीट, घायल महिला अस्पताल भर्ती
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिला न्यायालय के सामने गुरुवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई है जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया है. दसरअसल ग्राम पंचायत चदवार निवासी एक महिला वंदना का उसके पति एवं परिजनों की प्रताड़ना का केस जिला न्यायालय में चल रहा था जिसमें दोनों पक्ष आये थे. न्यायालय के सामने दोनों पक्षों में कहासूनी हुई और वाद विवाद मारपीट में बदल गया जिसमें पीड़ित महिला वंदना घायल होकर बेहोश हो गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में नर्सिंग छात्रों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के कटोरा ताल फ्लैग मार्च पर दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन की तर्ज पर अब ग्वालियर में भी नर्सिंग छात्रों ने अपनी मांगों के लिए अनिश्चितकालीन धरना और अनशन शुरू कर दिया है। NSUI के नेतृत्व में एकजुट हुए छात्र अपनी जायज मांगों के लिए सड़कों पर उतर आए हैं और सरकार व प्रशासन के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। धरना स्थल से स्थिति बेहद गंभीर नजर आ रही है। तेज बारिश भी इन प्रदर्शनकारी छात्रों के हौसलों को तोड़ नहीं पाई है। भारी बारिश के बीच भी छात्र अपनी जगह पर डटे हुए हैं। छात्रों का आरोप है कि सरकार की अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण उनका पूरा करियर अधर में लटक गया है। छात्रों ने मीडिया को बताया कि पिछले कई सालों से हमारी डिग्री पूरी नहीं हो पाई है, जिसकी वजह से हमारा जीवन बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गया है। हमारी उम्र धीरे-धीरे निकलती जा रही है और जल्द ही हम सरकारी नौकरियों के फॉर्म भरने के योग्य भी नहीं रह जाएंगे। हमारे पास नर्सिंग का रजिस्ट्रेशन तक नहीं है, जिससे हम हॉस्पिटलों में प्रैक्टिस भी नहीं कर पा रहे हैं। हम सभी मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं, ऐसे में इस अनिश्चितता के बीच वर्तमान में अपना जीवन-यापन करना बेहद मुश्किल हो गया है। NSUI जिलाध्यक्ष का बयान: यह आंदोलन पूरी तरह से अनिश्चितकालीन है। दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर शुरू किया गया यह अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार और प्रशासन नर्सिंग छात्रों की तमाम समस्याओं का स्थायी निराकरण नहीं कर देता।0
0
Report
अलीगढ़ नगर निगम ने AMU की सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई; बुलडोजर चला
Aligarh, Uttar Pradesh:नगर निगम ने एएमयू से सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई 500 करोड़ की बेशकीमती सरकारी जमीन को कराया कब्जा मुक्त नगर आयुक्त सहित पुलिस के आला अधिकारी मय फोर्स के साथ रहे मौजूद बुलडोजर चला कर निगम की टीम ने लगाया अपना बोर्ड नगर आयुक्त ने मौके पर रहकर पुलिस, प्रशासन व संपत्ति विभाग की टीम की हौसला अफजाई की ग्राम भमोला माफी स्थित नगला पटवारी में गाटा संख्या 10 की 3.863 हेक्टेयर भूमि कब्जा मुक्त कराई थाना सिविल लाइन क्षेत्र में कराई गई सरकारी भूमि कब्जा मुक्त0
0
Report
उधम सिंह नगर में 18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हत्या, पुलिस जांच तेज
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- मॉडलिंग का झांसा देकर छात्रा का मर्डर स्थान- उधम सिंह नगर एक 18 वर्षीय छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतका की पहचान 18 वर्षीय कांति के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। एस पी स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि एक राहगीर के द्वारा सड़क किनारे एक युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची ओर घटनास्थल पर पड़े शव की जांच पड़ताल की गई, प्रथमदृष्टया युवती की हत्या की गई है और इस संबंध में सभी पहलुओं पर जाँच की जा रही है, परिजनों द्वारा जो आरोप लगाए गए है उनपर भी जाँच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
Advertisement
