icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आरक्षण लॉटरी ने राजस्थान पंचायत चुनाव में दावेदारों की धड़कन बढ़ा दी

Jaipur, Rajasthan:गांवों में माहौल पंचायती हो गया है पंचायती राज चुनाव के आरक्षण की लॉटरी के बाद पंच सरपंच से लेकर प्रधान प्रमुख की दावेदारियों के चर्चे गांवों में जोर पकड़ने लगे हैं बरसों से चुनाव की तैयारी कर रहे कई नेताओं की उम्मीदें लॉटरी ने परवान चढा दी हैं तो कई ऐसे भी हैं जिनकी तैयारी पर लॉटरी ने पानी फेर दिया है पंचायत चुनाव की लॉटरी होते ही कई नेताओं की जमीन खिसक गई है तो कईयों के अरमानों के पंख लग गये हैं आरक्षण की लॉटरी का पिटारा खुलते ही प्रदेश की ग्राम पंचायतों में आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है जिनकी पंचायत दूसरे वर्ग के लिए रिजर्व हो गई उनकी तैयारियाँ धरी की धरी रह गई हैं अब उनके पास समान विचारधारा के नेताओं पर दांव लगाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है तो कई ऐसे खुशकिस्मत हैं जिनकी आरक्षण ने तो लॉटरी ही लगा दी है बस अब चुनाव मैदान में कूदने की तैयारियां हैं आज दिनभर सरपंची के ख्वाहिशमंद नेताओं की निगाहें लॉटरी पर टिकी थीं जैसे जैसे लॉटरी की पर्ची निकलती गई दिलों की धड़कनें भी तेज होती गईं अभी चुनाव की तारीखों का एलान भले ही बाकी है पर गांवों में आरक्षण तय हो जाने से नेताओं के नाम चर्चा में आ गये हैं कई बिना लड़े ही मैदान से बाहर हो गये हैं तो कई जगह महिला सीट आ जाने से मर्दों के चुनाव लड़ने का सपना टूट गया है अब कई नेता अपनी बीवी या फिर बहू बेटियों को चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं गांव की सरकार का मुखिया बनने के लिए नेताओं में होड़ मच रही है जैसे ही तारीख का एलान होगा गांवों में राजनीति गरमायेगी एक एक वोट को अपने पाले में लाने के लिए उम्मीदवार जोड़ तोड़ करते दिखाई देंगे एक बार चस्का लग जाये तो फिर छूटने का नाम ही नहीं लेता बरसेां से चुनाव की तैयारी में जुटे नेता अपनी किस्मत का बंद ताला खोलने के लिए हर पैंतरा आजमायेंगे आखिर राजस्थान में गांव का सरपंच सिर्फ एक पद नहीं बल्कि मान सम्मान और गांव में दबदबे की पहचान का पर्याय जो है
0
0
Report

जायल नगरपालिका अध्यक्ष कमलेश लोमरोड़ ने पदभार संभाला; विकास को प्राथमिकता

Nagaur, Rajasthan:जायल नगरपालिका अध्यक्ष कमलेश लोमरोड़ ने संभाला पदभार, पार्षदों का हुआ स्वागत। इस दौरान पार्षदों का स्वागत किया गया। पूर्व राज्य मंत्री डॉ. मंजू देवी मेघवाल, पन्नालाल लोमरोड़, राजेश सांगवा, जगदीश कड़वासरा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अध्यक्ष कमलेश लोमरोड़ ने कहा—बड़े-बड़े दावे नहीं, धरातल पर काम करना प्राथमिकता है। जायल शहर का चहुंमुखी विकास और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार पहली प्राथमिकता रहेगी। नवगठित जायल नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष कांग्रेस की कमलेश लोमरोड़ ने गुरुवार को विधिवत रूप से अध्यक्ष पद का पदभार संभाला। इस दौरान नगरपालिका परिसर में पार्षदों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री डॉ. मंजू देवी मेघवाल, राजेश सांगवा, जगदीश कड़वासरा सहित जनप्रतिनिधि एवं समर्थक मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष कमलेश लोमरोड़ ने कहा कि बड़े-बड़े दावे करने के बजाय धरातल पर काम करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जायल शहर का चहुंमुखी विकास, आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा शहर की समस्याओं का समाधान करना नगरपालिका की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। कमलेश लोमरोड़ ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ सफाई, सड़क, नाली, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने पार्षदों और शहरवासियों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

कोटपूतली पंचायत क्षेत्र के 30 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण घोषित

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली.....पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर कोटपूतली पंचायत समिति क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण गुरुवार को लॉटरी प्रक्रिया के बाद तय हो गया। 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर निकाली गई आरक्षण लॉटरी के बाद ग्राम पंचायतवार सरपंच पदों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। आरक्षण की तस्वीर साफ होने के साथ ही अब गांवों में संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता भी बढ़ने की संभावना है. आरक्षण सूची के अनुसार कोटपूतली पंचायत समिति क्षेत्र में 9 ग्राम पंचा‌यतों में सरपंच पद सामान्य महिला, जबकि 8 ग्राम पंचायतों में सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं ओबीसी वर्ग की 6, एससी वर्ग की 5 और एसटी वर्ग की 2 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद आरक्षित हुआ है। इनमें संबंधित वर्ग की महिला सीटें भी शामिल हैं। सामान्य महिला के लिए 9 पंचायतें सामान्य महिला के लिए देवता, बखराना, अमरपुरा, जयसिंहपुरा, चिमनपुरा, कल्याणपुरा कलां, खड़ब, शुक्लावास और कंवरपुरा ग्राम पंचायतों में सरपंच पद आरक्षित हुआ है। सामान्य वर्ग के लिए 8 पंचायतें..... सामान्य वर्ग के लिए बनार, बनोटी, रायकरणपुरा, केशवाना राजपूत, नारेहड़ा, कुजाता, गोवर्धनपुरा और भालोजी ग्राम पंचायतों में सरपंच पद तय किया गया है। ओबीसी की 6 पंचायतों में आरक्षण...... ओबीसी वर्ग के लिए कुल 6 ग्राम पंचायतें आरक्षित हुई हैं। इनमें राजगढ़, खेजड़ा निहालपुरा और बसई में ओबीसी तथा चूरी, कुहाड़ा और पवाना अहीर में ओबीसी महिला के लिए सरपंच पद आरक्षित किया गया है। एससी की 5 पंचायतों में आरक्षण....... एससी वर्ग के लिए कुल 5 ग्राम पंचायतें निर्धारित की गई हैं। इनमें मोरड़ा, कायमपुरावास और दादूका एससी तथा बनका और हांसियावास एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। एसटी के खाते में 2 पंचायतें...... एसटी वर्ग के लिए आसपुरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद आरक्षित किया गया है, जबकि छारदड़ा ग्राम पंचायत एसटी महिला के लिए आरक्षित हुई है। वर्गवार आरक्षण एक नजर में...... सामान्य महिला — 9 ग्राम पंचायतें: देवता, बखराना, अमरपुरा, जयसिंहपुरा, चिमनपुरा, कल्याणपुरा कलां, खड़ब, शुक्लावास और कंवरपुरा। सामान्य — 8 ग्राम पंचायतें: बनार, बनोटी, रायकरणपुरा, केशवाना राजपूत, नारेहड़ा, कुजाता, गोवर्धनपुरा और भालोजी। ओबीसी — 3 ग्राम पंचायतें: राजगढ़, खेजड़ा निहालपुरा और बसई। ओबीसी महिला — 3 ग्राम पंचायतें: चूरी, कुहाड़ा और पवाना अहीर। एससी — 3 ग्राम पंचायतें: मोरड़ा, कायमपुरावास और दादूका। एससी महिला — 2 ग्राम पंचायतें: बनका और हांसियावास। एसटी — 1 ग्राम पंचायत: आसपुरा। एसटी महिला — 1 ग्राम पंचायत: छारदड़ा। इस प्रकार कोटपूतली पंचायत समिति क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण निर्धारित हो गया है। इसमें 9 सामान्य महिला, 8 सामान्य, 6 ओबीसी, 5 एससी और 2 एसटी श्रेणी की सीटें शामिल हैं।
0
0
Report

रेलमगरा में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 की मौत, घायल 15 से अधिक

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद के रेलमगरा से बड़े दर्दनाक हादसे से जुड़ीं अपडेट राजसमंद के आरके हॉस्पिटल में 5 और घायलों को लाया गया राजसमंद के आरके हॉस्पिटल में पहले 9 लोगों को लाया गया था हादसे के शिकार होने वाले सभी तुर्किया खेड़ा गाँव के रहने वाले घटना की सूचना पर जिला कलेक्टर अरूण कुमार हसीजा पहुँचे आरके अस्पताल रेलमगरा क्षेत्र के सांसेरा गाँव के जलदेवी माता मंदिर के पास बड़ा हादसा गणपति विसर्जन से वापस लौटते वक्त विकट मोड़ में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी ट्रेक्टर ट्रोली पलटने से 4 लोगों की मौतें घायलों की संख्या बढ़कर 15 से ज्यादा हुई घायलों का रेलमगरा, राजसमंद के आरके हॉस्पिटल और उदयपुर में इलाज जारी
0
0
Report

झुंझुनूं में 32 ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण लॉटरी पूरी, गुढ़ागौड़जी में नवचक्र शुरू

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं पंचायत समिति की 32 ग्राम पंचायतों में आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पूरी सूचना केंद्र सभागार में एसडीएम रामकरण सिंह की अगुवाई में निकली लॉटरी नवगठित गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति में भी आरक्षण प्रक्रिया शुरू 2020 में आरक्षित हो चुकी ग्राम पंचायतों को नए रोस्टर से किया गया अपवर्जित लॉटरी के दौरान जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, सरपंच-पंच पदों का आरक्षण हुआ तय पंचायत चुनाव 2026 के तहत झुंझुनू एवं नवगठित गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया शुरू की गई। झुंझुनूं पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई, जबकि नवगठित गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति के लिए भी आरक्षण प्रक्रिया शुरू की गई। सूचना केंद्र सभागार में आयोजित लॉटरी प्रक्रिया उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह की अगुवाई में संपन्न हुई। इस दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। लॉटरी प्रक्रिया को लेकर लोगों में भी उत्सुकता रही। उपखंड अधिकारी रामकर्ण सिंह ने बताया की पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी नए चक्र के अनुसार की गई है। वहीं झुंझुनू पंचायत समिति की 32 ग्राम पंचायतों में पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई।नवगठित गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति के मामले में वर्ष 2020 में जिन ग्राम पंचायतों को विभिन्न श्रेणियों में आरक्षित किया जा चुका है, उन्हें वर्तमान आरक्षण प्रक्रिया में अपवर्जित किया गया है। इसके बाद शेष ग्राम पंचायतों के लिए नए सिरे से रोस्टर शुरू करते हुए आरक्षण लॉटरी निकाली जा रही है।लॉटरी प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों ने आरक्षण नियमों और रोस्टर के प्रावधानों के अनुसार प्रक्रिया पूरी की। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लॉटरी निकाले जाने से प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया।आरक्षण लॉटरी के बाद ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों की आरक्षित श्रेणियों की स्थिति स्पष्ट होगी। इसके साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement

मंडावा में व्यापारी से लूट: तीन बाइक सवार आरोपी मौके से फरार

Jhunjhunu, Rajasthan:Mandawa, Jhunjhunu Mandawa के मंडावा कस्बे में मुकुंदगढ़ रोड स्थित एक्सिस बैंक के पास गुरुवार को बाइक सवार तीन युवकों द्वारा व्यापारी बाबूलाल सैनी से एक लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात की सूचना मिलते ही मंडावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बाबूलाल सैनी अपने घर से एक लाख रुपए लेकर दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुकुंदगढ़ रोड स्थित एक्सिस बैंक के पास बाइक सवार तीन युवाओं ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित ने बताया कि युवकों ने पता पूछने के बहाने रोका और बातचीत के दौरान मौका पाकर उनके hand से रुपए छीन लिए। इसके बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मंडावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से बाइक सवार युवकों तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने मामले में पीड़ित के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई है.
0
0
Report

बड़वानी में आदिवासी नेता के जिला बदर के बाद प्रदर्शन, नेताओं में तीखी बहस

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-मप्र आदिवासी विकास परिषद के जिला युवा इकाई अध्यक्ष राहुल सोलंकी को जिला बदर नोटिश मामला सेंधवा कांग्रेस विधायक मोंटू सोलंकी पंहुचे सेंधवा शहर थाने एसडीओपी से हुई तीखी बहस कहा मेरे और मेरी पत्नी पर भी करें कार्यवाही छात्राओं के आंदोलन में अगर साथ देना गुनाह है तो हमे भी भेज दो जेल कलेक्टर पर आरोप लगाते हुवे बोले सोलंकी खुद 7 घण्टे बाद पंहुची थी मेडम जुलवानिया अपने कर्मचारियों पर कार्यवाही कर नही सकती आदिवासियों को दबाने का कर रही है प्रयास 2028 में कांग्रेस सरकार आएगी ये भूल रही है कलेक्टर मेडम Vo-पिछले कुछ समय से बड़वानी जिले में एक चलन शुरू हुवा है जिसमे हॉस्टल के छात्र और छात्राएं अपने केम्पस की समस्याओं को लेकर आजकल हॉस्टल से निकलकर सीधे बड़वानी जिला मुख्यालय कलेक्टर से मिलने के लिए पैदल रवाना हो जाते है चाहे हॉस्टल जिले के पाटी का हो नरावला हो जामली हो या निवाली हो हर मोर्चे पर उनके साथ जयस या कॉंग्रेस के जनप्रतिनिधि या नेता होते है ऐसे ही हाल ही में दो पैडल मार्च निकले जिसमे एक जामली से तो दूसरा निवाली हॉस्टल से जिसको लेकर प्रशासन अब सख्त हो गया है जामली से निकले पैदल मार्च में भी प्रशासन ने कई लोगों को नोटिस जारी किए तो वंही निवाली पैदल मार्च में भी प्रशासन द्वारा विपक्ष के जनप्रतिनिधियों सहित मार्च में शामिल लोगों को 2 लाख के बाउंअरडवर के नोटिश जारी किए है साथ ही मप्र आदिवासी विकास परिषद की युवा इकाई के जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी को जिला बदर का नोटिश भी थमा दिया गया है जिसको लेकर अब जिले की राजनीति गर्माने लगी है कल जंहा राहुल ने ग्रामीण थाने पर अपनी व्यथा सुनाई इस दौरान राहुल कभी उग्र तो कभी आंसू बहाते नजर आया था जिसके बाद आज कॉंग्रेस विधायक अपने कार्यकर्ता और राहुल के साथ सेंधवा शहर थाने पंहुचे जंहा एसडीओपी से उनकी तीखी बहस हुई इस दौरान उन्होंने कलेक्टर पर अपने कर्मचारियों को बचाने का आरोप लगाते हुवे चेतावनी भी दे डाली कहा के 2028 में सरकार प्रदेश में कांग्रेस की आ रही है कलेक्टर मेडम को सोचना समझना चाहिए जब छात्र छात्राएं पैदल निकले तो हमारी बेटे बेटियां है हम कोई हादसा या दुर्घटना ना हो जाए इसलिए उनके निर्णय पर उनके साथ शामिल हुवे अगर अन्य लोगों पर भड़काने का आरोप लगाकर कार्यवाही की जा रही है तो जिन जिम्मेदारों के लिए पैदल निकलने है उनके खिलाफ भी होना चाहिए मामले को लेकर एसडीओपी ने कहा के जो कार्यवाही की गई है जांच के बाद जो लोग विडिओ फ़ुटेज में सामने आए है सिर्फ उन्हीं के खिलाफ कार्यवाही की गई जिन्होंने उकसावा दिया या भड़काया है अन्य निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्यवाही नही की है जो किया गया है तथ्यों के आधार पर किया गया है
0
0
Report
Advertisement

गणेश विसर्जन में तेज डीजे पर ध्वनि मानक उल्लंघन, दो वाहन जब्त

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित मानकों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने डीजे साउंड सिस्टम लगे दो वाहनों को साउंड बॉक्स और एम्प्लीफायर सहित जब्त किया है। मामले में आशीष तिवारी और शिव प्रसाद पटेल के खिलाफ कोलाहल अधिनियम की धारा तहत कार्रवाई की गई है। गणेश विसर्जन के दौरान कुछ स्थानों पर निर्धारित मानकों से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। इससे ध्वनि प्रदूषण के साथ आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। इसी दौरान कोतवाली चौक के पास डीजे वाहन के विद्युत तार के संपर्क में आने से शॉर्ट सर्किट की स्थिति भी बनी, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई थी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए वाहन क्रमांक CG-08/AL-0523 और CG-13/BK-0925 को साउंड बॉक्स और एम्प्लीफायर सहित जब्त कर लिया। आपको बता दे की गणेश समितियों और आयोजकों को पहले ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और थाना स्तर पर आयोजित बैठकों में डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों और अनुमति संबंधी नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई थी। इसके बावजूद तेज आवाज में डीजे बजाए जाने पर कार्रवाई की गई।
0
0
Report

शिंदे गुट ने 2028 विधानसभा के लिए छत्तीसगढ़ में 20 सीटों पर फोकस किया

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।शिवसेना शिंदे गुट ने 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों का खाका सामने रखा है। पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार के लिए 20 विधानसभा सीटों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा को अपना बड़ा भाई बताते हुए आगामी चुनाव NDA के साथ मिलकर लड़ने की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही। वहीं, छत्तीसगढ़ को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को भी पार्टी ने अपने प्रमुख वैचारिक मुद्दों में शामिल किया है।न्यायधानी बिलासपुर में शिवसेना शिंदे गुट की प्रेस वार्ता में पार्टी की आगामी राजनीतिक रणनीति सामने आई। राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने के लिए 18 जिलों में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।पार्टी ने राज्य की 20 विधानसभा सीटों पर विशेष फोकस करने की बात कही है। दुर्ग, बिलासपुर और बिरगांव समेत कई क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने का दावा किया गया है। डॉ. वर्मा ने कहा कि पार्टी 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। कहां की हमारा संगठन लगातार विस्तार कर रहा है। 2028 के चुनाव को लेकर हमारी तैयारियां जारी हैं।शिवसेना शिंदे गुट ने भाजपा के साथ अपने संबंधों को लेकर भी अपना रुख स्पष्ट किया। डॉ. अभिषेक वर्मा ने भाजपा को बड़ा भाई बताते हुए NDA के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही।पार्टी का विजन राष्ट्र प्रथम, जनता सर्वोपरि बताया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर भी जनता के बीच जाने की बात कही गई। बाइट — डॉ. अभिषेक वर्मा राष्ट्रीय समन्वयक महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर चल रहे विवाद पर भी डॉ. अभिषेक वर्मा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में मराठी को पहला और हिंदी को दूसरा स्थान मिलना चाहिए। साथ ही दूसरे राज्यों से महाराष्ट्र आने वाले लोगों से बेसिक मराठी सीखने की अपील की।उन्होंने कहा कि भाषा के नाम पर विवाद से समाज में विभाजन की स्थिति बनती है और इससे बचने की जरूरत है।भाषा को लेकर विवाद नहीं होना चाहिए महाराष्ट्र में मराठी का सम्मान जरूरी है और हिंदी को भी उचित स्थान मिलना चाहिए।प्रेस वार्ता में डॉ. अभिषेक वर्मा ने अपने पारिवारिक राजनीतिक बैकग्राउंड का भी जिक्र किया। उन्होंने अपने पिता और पूर्व कांग्रेस नेता श्रीकांत वर्मा के शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे से पुराने संबंधों की बात कही। मेरे पिता श्रीकांत वर्मा और बालासाहेब ठाकरे के बीच दोस्ती थी उन्होंने कांग्रेस की मौजूदा विचारधारा को लेकर सवाल उठाए और कहा कि आज की कांग्रेस पहले जैसी कांग्रेस नहीं रही。 बाइट — डॉ. अभिषेक वर्मा राष्ट्रीय समन्वयक इस दौरान साहित्यकारों और पत्रकारों के सम्मान की भी घोषणा की गई। डॉ. वर्मा ने बताया कि अपने पिता और प्रसिद्ध साहित्यकार श्रीकांत वर्मा की स्मृति में साहित्यकारों को 21 लाख रुपये और पत्रकारों को 5 लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सम्मान प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा करने की बात कही। युवाओं की भूमिका को देश के विकास के लिए अहम बताते हुए उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम की जरूरत भी बताई।बिलासपुर की इस प्रेस वार्ता के जरिए शिवसेना शिंदे गुट ने 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपने संगठन विस्तार और राजनीतिक एजेंडे की तस्वीर साफ करने की कोशिश की है。
0
0
Report

सिंगरौली जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने वेतन और PF लंबित होने पर चेतावनी दी

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर वैढ़न में 200 बेडो वाला अस्पताल के CED MAP कंपनी के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों ने लंबित वेतन और पीएफ को लेकर ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों में सफाईकर्मी, सुरक्षा गार्ड, वार्ड बॉय और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले दो माह से वेतन लंबित है, पिछले तीन माह से पीएफ की राशि खाते में जमा नहीं हुई है। एरियर बकाया राशि और निर्धारित मानदेय का भी पूरा भुगतान नहीं हो रहा है। पूर्व में भी वेतन समय पर नहीं दिया जाता था। ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि वे पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन समय पर भुगतान न होने से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कर्मचारियों की 6 सूत्रीय मांगे: दो माह के लंबित वेतन का तत्काल भुगतान, तीन माह के पीएफ की जांच कर खाते में जमा कराना, लंबित एरियर और बकाया राशि का भुगतान, पद के अनुसार निर्धारित मानदेय सुनिश्चित करना, कम भुगतान की जांच कर अंतर राशि का भुगतान, भविष्य में हर माह समय पर वेतन भुगतान की व्यवस्था। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर कल से शांतिपूर्ण कार्य बहिष्कार करने को विवश होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य मरीजों को परेशान करना नहीं, बल्कि अपनी जायज मांगों की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाना है। वही सुबह से जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है.
0
0
Report
Advertisement

ताजमहल पर मिस्टर बीस्ट का जबरदस्त दौरा, प्रशंसकों की भीड़ ने मचाया धमाल

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में दुनिया के मशहूर अमेरिकी यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट का क्रेज देखने को मिला। मिस्टर बीस्ट ने ताजमहल का दीदार किया तो उन्हें देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ताजमहल परिसर में प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। खास पल रहा जब युवान गौरव ने मिस्टर बीस्ट को अपनी बनाई स्केच बुक गिफ्ट की। स्केच बुक देखकर मिस्टर बीस्ट काफी खुश नजर आए। तस्वीरों में दिखाई दे रहा ये नजारा ताजमहल का है। जहां अमेरिकी यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट के पहुंचते ही पर्यटकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मिस्टर बीस्ट को देखने और उनके साथ तस्वीर लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। प्रशंसकों के बीच मिस्टर बीस्ट का क्रेज साफ दिखाई दिया। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। मुलाकात ने ताजमहल की यात्रा को और खास बना दिया। मिस्टर बीस्ट की मौजूदगी के दौरान ताजमहल परिसर में उनके फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा था। आगरा में मिस्टर बीस्ट का ताजमहल दौरा सोशल मीडिया और पर्यटकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report

दोस्ती के धोखे से प्रेरित युवक ने दी आत्महत्या; सुसाइड नोट में माफी

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. दोस्ती में धोखे का जिक्र कर युवक ने दी जान। सुसाइड नोट में लिखा- आई एम सारी मम्मी-पापा, मेरा मोबाइल फोन जरूर देखना। चिंता पर सिगरेट जला कर रखने की लिखी बात। बहराइच जिले के फखरपुर क्षेत्र के कुंडासर निवासी 26 वर्षीय सचिन त्रिपाठी देहात कोतवाली इलाके में स्थित ढपालीपुरवा मोहल्ले में किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एक निजी कंपनी में एमआर के पद पर कार्यरत था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें युवक ने मम्मी-पापा से माफी मांगते हुए लिखा कि उसे इस दुनिया से जाने का दुख है। नोट में उसने अपना मोबाइल फोन जरूर देखने की बात भी लिखी है। सुसाइड नोट में एक संगठन के पदाधिकारी पर दोस्ती में धोखा देने का आरोप भी लगाया गया है। आत्महत्या सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, दरवाजा तोड़कर युवक के शव को बाहर निकाला गया। मृतक का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सुसाइड नोट और मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है।
0
0
Report

संतान ना होने के कारण महिला बनी बच्चा चोर।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow16m ago
Dehradun, Uttarakhand:सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल से चोरी किए गए नवजात को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने संतान नहीं होने के कारण बच्चे को चोरी किया और घर ले जाकर पड़ोसियों को उसके जन्म की जानकारी दी। सहारनपुर जिला महिला अस्पताल से सोमवार को चोरी किए गए नवजात को पुलिस ने सकुशल बरामद कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला आशु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नवजात की अस्पताल में भर्ती उसकी मां शबाना से पहचान कराई और इसके बाद बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसपी सिटी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया पूछताछ में आरोपी महिला ने संतान नहीं होने के कारण नवजात को चोरी कर घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद नवजात की तलाश में थाना जनकपुरी और एसओजी की टीमें लगाई गईं। पुलिस ने अस्पताल और आसपास लगे सैंकड़ो सीसीटीवी कैमरों की मदद से महिला को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर कई दिनों तक रेकी की। इसके बाद उसने अस्पताल के स्टाफ से मिलती-जुलती ड्रेस ली और खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताते हुए नवजात के साथ खड़े नाजिम से बच्चे को टीका लगवाने के लिए ले लिया और चोरी कर उत्तराखंड ले गयी थी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top