491001
छत्तीसगढ़ में देशी शराब दुकान में दिखा “स्पाइडर-मैन”
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले के अण्डा स्थित देशी शराब की दुकान में एक युवक स्पाइडर-मैन की ड्रेस पहनकर पहुंचा। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फायरिंग के बाद बरौली में मतदान रुक गया, गांव में तनाव बना रहा
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर जिले की सरमथुरा पंचायत समिति की बरौली ग्राम पंचायत में जहां बीती रात हुई फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल है。 फायरिंग में युवक की मौत के बाद सोमवार सुबह 11 बजे तक बरौली ग्राम पंचायत में मतदान प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। सुबह से ही मतदान केंद्र पूरी तरह से खाली पड़ा है。 गांव में युवक की हत्या के चलते अभी तक एक भी मतदाता मतदान केंद्र पर वोट डालने नहीं पहुंचा है। पोलिंग बूथ पर तैनात मतदान कार्मिक सुबह से ही मतदाताओं के इंतजार में बैठे हुए हैं, लेकिन बूथ पर सन्नाटा पसरा हुआ है。 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और लगातार ग्रामीणों को समझाइश कर रहे हैं। पुलिस शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए ग्रामीणों से अपील कर रही है。 बरौली गांव में वर्तमान में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीण मतदान का बहिष्कार करने की बात कह रहे हैं। प्रशासन हालात को सामान्य करने में जुटा है0
0
Report
बीकानेर में सर्दी का पहला कोहरा, विजिबिलिटी घटने से सतर्कता बढ़ी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर रेगिस्तान में सर्दी की दस्तक, सीजन का पहला कोहरा नजर आया सुबह-सुबह ग्रामीण और आसपास के खुले रेगिस्तानी इलाकों में छाई धुंध कोहरे के चलते कई जगह विजिबिलिटी हुई कम, दूर तक देखने में हुई परेशानी खुले रेगिस्तानी रास्तों और खेतों के आसपास कोहरे का असर हालांकि बीकानेर शहर में फिलहाल कोहरे का असर नजर नहीं आया शहरी इलाकों में मौसम साफ, ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई दिया कोहरा बदलते मौसम के साथ अब सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने के संकेत0
0
Report
हनुमानगढ़ में थालड़का पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण, मतदान में युवाओं-युवतियों का उत्साह
Hanumangarh, Rajasthan:सरपंच और पंच के लिए मतदान जारी, सुबह से ही चल रहा शांतिपूर्ण मतदान एंकर विजुअल खबर हनुमानगढ़ से हैं, थालड़का व आसपास के गांवों के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर इस चुनाव में युवतियों युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह दिख रहा है। पुलिस विभाग का जाब्ता तैनात है और मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। ग्राम पंचायत थालडका, बुधवालिया, लालपुरा, 25 RWD में 10 बजे तक 15 से 20 प्रतिशत वोट पोल हुऐ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। गांव की सरकार चुनने के लिए लोग उत्साह से वोट कर रहे है। मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइनें लग गई है। ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच के लिए लगातार चुनाव प्रक्रिया जारी है। गांवों में सुबह 10 बजे तक ही बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए मतदाता केन्द्रों पर पहुंच रहे है। थालड़का केंद्र पर 70 साल के सुल्तान ने कहा कि मैंने वोट डाल कर लोकतंत्र को मजबूत किया है और थालड़का बूथ पर दिव्यांग मनीष कुमार ने लोकतंत्र को वोट डाल कर मजबूत किया0
0
Report
Advertisement
पाली में 114वीं पुण्यतिथि शोभायात्रा: 151 महिलाओं ने मंगल कलश धारण किया
Pali, Rajasthan:संत नवलाराम महाराज की 114 वीं पुण्यतिथि पर भव्य शोभायात्रा, 151 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किए। पाली में सरगरा समाज की ओर से संत शिरोमणि नवलारामजी महाराज की 114 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शिरोमणि नवलाराम महाराज सरगरा समाज सेवा समिति की देखरेख में आयोजित शोभायात्रा लाखोटिया उद्यान से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। शोभायात्रा में 151 महिलाओं एवं युवतियों ने सिर पर मंगल कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए भाग लिया। वहीं युवाओं ने पूरे रास्ते संत नवलाराम महाराज के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।0
0
Report
दुद्धी के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के दुद्धी में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। देखते ही देखते आग ने गोदाम में रखे कबाड़ और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। हालात ऐसे बने कि आग आसपास के मकानों तक पहुंचने लगी, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। अनपरा के बाद दुद्धी में कबाड़ गोदाम में आग लगने की यह दूसरी घटना है। वहीं, दुद्धी में बड़ी क्षमता वाली फायर ब्रिगेड की स्थायी तैनाती की मांग भी उठ रही है। फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला दुद्धी क्षेत्र का है, जहां कबाड़ व्यवसायी संतोष कुमार गुप्ता उर्फ बबलू के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम से उठती आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग सहम गए। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि आसपास के मकानों तक भी इसकी लपटें पहुंचने लगीं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने और उसे फैलने से रोकने के लिए मोर्चा संभाला। आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से दमकल कर्मियों ने काफी देर तक मशक्कत की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, इस अग्निकांड में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, घटना के बाद दुद्धी में बड़ी क्षमता वाली फायर ब्रिगेड की स्थायी तैनाती की मांग भी सामने आ रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं के दौरान प्रभावी ढंग से राहत और बचाव कार्य किया जा सके। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि गोदाम में आग आखिर कैसे लगी? इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आ सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।0
0
Report
यूपी चुनाव से पहले मथुरा में BJP की दो दिवसीय योजना बैठक आज शुरू
Mathura, Uttar Pradesh:यूपी चुनाव से पहले बीजेपी की मथुरा में दो दिवसीय बड़ी बैठक आज से शुरू। मथुरा के परखम स्थित पंडित दीन दयाल गौ अनुसंधान केंद्र में योजना बैठक आज से शुरू उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारी और सत्ता में 'हैट्रिक' लगाने के रोडमैप के लिए मथुरा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दो दिवसीय योजना बैठक को आज 16 और कल 17 नवंबर 2026 को आयोजित किया जा है। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री (केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक), भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े समेत पार्टी के करीब 40 दिग्गज नेता शामिल हो रहे । मथुरा के परखम स्थित दीन दयाल गौ अनुसंधान में यह योजना बैठक होगी। बीजेपी उत्तर प्रदेश योजना बैठक नाम दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
जमीन-जुताई के विवाद में खूनी संघर्ष, 65 वर्षीय की मौत, 3 गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम वधियन में जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। लाठी-डंडे, फरसे और कुल्हाड़ी से हमला हुआ, ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने की कोशिश का वीडियो वायरल हो रहा है, दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हुए, इलाज के दौरान 65 वर्षीय रघुबर यादव ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मारपीट और हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जमीन की जुताई को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। रविवार सुबह जुताई के दौरान विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान लाठी-डंडे, फरसे और कुल्हाड़ी चले। आरोप है कि एक पक्ष ने जान से मारने की नीयत से दूसरे पक्ष पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश भी की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 65 वर्षीय रघुबर यादव की मौत हो गई। राजनगर पुलिस ने मारपीट और हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है。0
0
Report
बिलासपुर: गलत दिशा, स्टंट पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती की चेतावनी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर की सड़कों पर तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने और स्टंट करने वाले लापरवाह चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। अब ऐसे वाहन चालकों पर सिर्फ चालानी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि गंभीर लापरवाही और सड़क पर खतरा पैदा करने की स्थिति में आपराधिक मामला दर्ज करने की भी चेतावनी दी गई है। खासकर नाबालिग बच्चों के हाथों में दोपहिया वाहन देने वाले अभिभावक भी यातायात पुलिस के निशाने पर हैं। पुलिस के मुताबिक नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के 54 मामलों में कार्रवाई करते हुए 83 हजार 500 रुपये का समन शुल्क वसूला गया है। वहीं गलत दिशा में वाहन चलाने के 23 हजार 772 मामलों में 78 लाख 28 हजार 500 रुपये का समन शुल्क जमा कराया गया है। इसके अलावा सड़क पर स्टंट और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के 21 मामलों को कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया है। यातायात पुलिस अब प्रमुख चौक-चौराहों पर प्रत्यक्ष निगरानी के साथ कैमरों के जरिए भी ऐसे वाहन चालकों पर नजर रख रही है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बिना लाइसेंस अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी हालत में वाहन चलाने न दें, क्योंकि ऐसी स्थिति में वाहन मालिक और माता-पिता के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई हो सकती है。0
0
Report
सीपत में बुजुर्ग महिला को चाकू दिखाकर धमकी: आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ग्राम सेलर निवासी 60 वर्षीय रामकुमारी साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि गांव के ही दीपक साहू से उनके बेटे की पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश को लेकर जब वह इलाज कराने पैदल जा रही थीं, तभी रास्ते में दीपक साहू ने उन्हें रोक लिया और अश्लील गाली-गलौज करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने पास रखा बटनदार चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर सीपत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी दीपक साहू के कब्जे से एक स्टील का बटनदार चाकू बरामद किया है। आरोपी की पहचान सेलर गुड़ीपारा निवासी 39 वर्षीय दीपक साहू के रूप में हुई है, जिसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में कलयुगी पिता ने सोते समय घर में आग लगा दी; बेटा झुलसा
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में एक कलयुगी पिता ने हैवानियत की सारी हद पार कर दी। आरोप है कि उसने मॉ के साथ बच्चों सहित पूरे परिवार को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग में जलाने की कोशिश की। हांलाकि इस घटना में परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए, लेकिन 7 साल के बच्चे के आग से पैर झूलस गए। बच्चे को इलाज के लिए बीके अस्पताल में एडमिट किया गया है। डेढ़ साल से पति से अलग रह रही महिला बाटा चौक स्थित रामनगर निवासी महिला रेणु (35) ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका पति राजू (40) नशा करता और कोई काम नही करता है। इसलिए वह करीब डेढ़ साल से लाल कोठी के पास किराए पर अपने चार बच्चों के साथ रह रही है। वह अपनी बड़ी बेटी की शादी कर चुकी है। अभी उसके चार बच्चे बेटा देव (17), बेटी दिशा (14), बेटा राज (12), वंश (7) साथ में रहते है। वह एक कोठी में बच्चे की आया के रूप में काम करती और उसी से परिवार चला रही है。 महिला करीब डेढ़ साल से पति से अलग रह रही है। 20 साल पहले हुई थी शादी ,परेशान होकर घर छोड़ा महिला रेणु ने बताया कि उसकी शादी करीब 20 साल पहले रामनगर बाटा चौक के रहने वाले राजू से हुई थी। पिछले कई सालों से वह पूरे परिवार को बेहद परेशान करता आ रहा है। वह उसके साथ बार-बार मारपीट करता था और उस पर चाकू से भी हमला किया था। जिसके बाद वह बच्चों के साथ उससे अलग आकर किराए पर आकर रहने लगी。 सोते समय खिड़की से ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर लगाई आग महिला ने आरोप लगाया कि रविवार का दिन होने के कारण उसकी छुट्टी थी। उसका बड़ा बेटा देव पानी के प्लांट पर काम करता है इसलिए वह घर से प्लांट के लिए निकल गया था। वह कमरे में बेटी दिशा, बेटा राज और वंश के साथ सौ रही थी। उनका कमरा रोड के साथ है जिसमें एक खिडकी है। उसके पति ने उसमें लगे पर्दे को हटाकर सोते समय उनके ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। महिला का पति राजू, जिस पर आरोप लगा है। कपड़ों में आग लगते ही अफरा तफरी मच गई। उन्होंने जैसे तैसे बच्चों को बचाया। लेकिन उसका सबसे छोटा बेटा वंश (7) आग की चपेट में आ गया और उसके पैर झूलस गए। जिसके बाद वो बच्चे को इलाज के लिए बीके में पहुंचे है। महिला ने कहा कि अभी पुलिस में शिकायत नही दी है। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का आरोप 3 दिन से आ रहा था महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति राजू 3 दिन से लगातार कमरे पर आ रहा था। लेकिन उसको पता नही था कि वह इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकता है। वह नशा करने का आदि है वह उसके साथ रहना नही चाहते है। लेकिन वो जबरन रखना चाहता है। पुलिस को नही दी गई अभी कोई शिकायत संजय कालोनी चौकी इंचार्ज ने बताया कि उनको मामले की जानकारी मिली है। लेकिन अभी तक ये खुलासा नही है कि ज्वलनशील पदार्थ क्या है। डॉक्टर से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
भोपाल: आदमपुर खंती के प्लास्टिक प्लांट में लगी आग, आग बुझाने की कोशिश जारी
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल आदमपुर खंती के प्लास्टिक प्लांट में लगी आग नगर निगम के प्लास्टिक प्लांट में लगी आग फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची आग बुझाने का प्रयास जारी आदमपुर इलाके में है नगर निगम का प्लास्टिक प्लांट प्लास्टिक रीसायकल का है प्लांट फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात0
0
Report
प्रेम प्रसंग के कारण युवक ने गोमती नदी में छलांग लगाकर मची अफरा-तफरी
Jaunpur, Uttar Pradesh:प्रेम प्रसंग में युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग, सद्भावना पुल पर मची अफरा-तफरी जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेम प्रसंग से जुड़ी बात को लेकर एक युवक ने सद्भावना पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली गई। नदी में युवक की तलाश का अभियान चलाया जा रहा है। वहीं घटना की खबर मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे के नदी में छलांग लगाने की जानकारी से परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.0
0
Report
Advertisement
सड़क के ब्रेकर ने ली महिला की जान, करिश्मा की दर्दनाक मौत
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:सड़क पर बने ब्रेकर ने ली महिला की जान, बाइक से उछलकर गिरी 25 वर्षीय करिश्मा की मौत कौशांबी में सड़क पर बना ब्रेकर एक महिला की मौत की वजह बन गया। बेटी का इलाज कराने पति के साथ बाइक से जा रही 25 वर्षीय महिला अचानक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी मासूम बेटी बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दरअसल, संदीपंघाट थाना क्षेत्र के कसिया गांव के पास सड़क पर बने ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर पति राजकुमार के साथ बैठी 25 वर्षीय करिश्मा अपनी बेटी का इलाज कराने जा रही थी। बताया जा रहा है कि ब्रेकर पर बाइक उछलने से करिश्मा सड़क पर गिर गई। हादसे में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि बेटी सुरक्षित बच गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल हादसे को लेकर स्थानीय स्तर पर सड़क पर बने ब्रेकर को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।0
0
Report
महासमुंद जेल से 4 कैदी 3–4 बजे फरार; CCTV से जांच शुरू
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद एंकर-महासमुंद जिला जेल से 4 कैदियों के फरार होने में कामयाब हो गए। जेल की दिवाली फांदकर चारों कैदी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीजी, आईजी सहित पुलिस के आला अधिकारी राजधानी रायपुर से जिला जेल महासमैंद पहुँच गए हैं। घटना आज सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच जेल की दीवार फांद कर चारों कैदी फरार हो गए। चारों आरोपी NDPS और चोरी के मामले में लम्बे समय से जेल में निरुद्ध बंदी थे। जेल से फरार कैदियों में पंचूराम निषाद, राजेन्द्र राज चौधरी, धरम वीर योगी, लीलाधर पाल शामिल है। मामले में पुलिस जांच ने जुटी है। जेल के भीतर लगे सीसीटीवी भी खंगाला जा रहा है।0
0
Report
मंडला के माहिष्मती घाट पर छठ महापर्व की भव्यता आस्था का उमड़ रहा सैलाब
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला – माहिष्मती घाट पर छठ पूजा की धूम, आस्था का उमड़ा सैलाब! मंडला के पावन माहिष्मती घाट पर छठ महापर्व की भव्य छटा देखने को मिली। मां छठी और भगवान सूर्यदेव की आराधना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा तट पर उमड़े। पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की। छठी मैया के जयकारों और भक्तिमय माहौल से पूरा घाट श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। नर्मदा की लहरों के बीच आस्था का यह अद्भुत नजारा छठ महापर्व की आध्यात्मिक भव्यता को बयां कर गया。0
0
Report
Advertisement
