494334
जिला कांकेर में इनामी 3 महिला नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Kanker, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में इन दिनों सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियो पर लगातार कारवाई के चलते नक्सली दहशत में है। जिसके तहत आए दिन नक्सली आत्मसमर्पण का राह अपना रहा है। इसी क्रम में आज कांकेर में, गडचिरोली डिवीज़न अंतर्गत सक्रिय तीन महिला नक्सलियो ने आत्मसमर्पण किया। मोती पोयाम गट्टा (ईनाम 5 लाख) एल.ओ.एस. में एरिया कमेटी सदस्य (डिप्टी कमांडर) एवं दूसरी संचिला मंडावी (ईनाम 1 लाख) टेलर टीम सदस्य के रूप में सक्रिय थी I तीसरी लखमी पददा (ईनाम 1 लाख) नक्सली मेढ़की एलओएस सदस्य थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में उल्लू के हमलों से लोगों में भय
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की ला रेजिडेंशिया सोसायटी में उल्लू का आतंक 5 से 6 लोगों पर किया हमला लोगों में डर का माहौल ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लॉ रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले तीन दिनों से एक उल्लू के हमलों से निवासी परेशान हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उल्लू अब तक करीब चार से पांच लोगों पर हमला कर चुका है। हमलों में कई लोगों को चोटें आई हैं। लगातार हो रही घटनाओं के बाद रात के समय सोसाइटी परिसर में आने-जाने वाले लोगों में डर का माहौल है। शाम और रात के समय सोसाइटी के लोग फ्लैट से बाहर निकलने से बच रहे हैं वहीं महिलाओं बुजुर्गों और बच्चों को बिल्कुल भी अकेला घर से बाहर नहीं भेज रहे हैं। निवासियों के अनुसार, रात में जब लोग पार्किंग, लॉबी या सोसाइटी परिसर में किसी काम से आ-जा रहे होते हैं, तभी उल्लू अचानक ऊपर से आकर उन पर हमला कर देता है। बताया जा रहा है कि उल्लू चोंच से लोगों के सिर और शरीर पर वार कर रहा है, जिससे उन्हें चोट लग रही है। सोसाइटी में रहने वाले बिजॉय त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार रात 11 बजे वह ऑफिस से आकर अपनी गाड़ी खड़ी करके फ्लैट पर जाने लगा तो इसी दौरान उल्लू ने पीछे से आकर उनके सिर पर अचानक से हमला कर दिया, पहले तो मैं कुछ समझ नहीं पाया लेकिन जब दोबारा उसने अटैक किया तब मैंने देखा और उसके बाद मेरे सिर से ब्लड निकलना शुरू हो गया। हमले में मेरे सिर पर चोट लग गई। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक उपचार कराया गया। उपचार के दौरान उनके इंजेक्शन लगे हैं और इसके अलावा और टेटनेस का इंजेक्शन भी लगा है। सोसाइटी वासियों ने मांग की है कि उल्लू को जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से उसके लिए उपयुक्त प्राकृतिक स्थान पर जाए, ताकि सोसाइटी में रहने वाले लोगों को किसी तरह की चोट या परेशानी का सामना न करना पड़े। इसको लेकर सोसाइटी के लोगों ने वन विभाग से इसकी शिकायत भी कर दी है, वन विभाग की टीम जल्द ही उल्लू को पकड़ने के लिए आएगी。0
0
Report
शूटर पर कार्यवाही को लेकर 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ....शूटर पर कार्यवाही को लेकर 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम एंकर .... जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र में 26 अगस्त को हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की गोलियों से भूनकर की गई निर्मम हत्या के मामले में दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मृतक के परिजनों और खाप चौधरियों में आक्रोश है। एक दिन पहले हुई पंचायत के बाद आज अंकित बालियान के पिता और खाप चौधरियों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से कलक्ट्रेट में मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।कलक्ट्रेट में हुई बैठक के दौरान खाप चौधरियों और मृतक के पिता ने पुलिस-प्रशासन को 5 अक्टूबर तक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। वही इस मामले में पुलिस अधिकारी ने जल्दी कार्यवही ओर इनाम बढ़ाने के साथ साथ आरोपियो की कुर्की कराने का भी आश्रवन दिया है।वहीं पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पहले ही मुठभेड़ में मार गिराया गया है, जबकि दो शूटर सत्यम ओर आर्यन अभी फरार चल रहे हैं। म्रतक के परिजन और खाप प्रतिनिधियों ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। बैठक में खाप चौधरियों ने मृतक अंकित बालियान के परिवार को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी मांग प्रशासन के सामने रखी। परिजनों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तार करते हुए सख्त कानूनी कार्यवाही नहीं होती, उन्हें न्याय मिलने का भरोसा नहीं होगा।0
0
Report
मैनपुरी-करहल राजपुर में मकान निर्माण रोकने का आरोप,पीड़िता रामकली ने लगाई न्याय की गुहार।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी रामकली पत्नी करन सिंह ने आरोप लगाया है कि जनता दरबार में अधिकारियों ने उन्हें अपना मकान बनवाने की अनुमति दी थी। जिसके बाद उन्होंने निर्माण शुरू कराया,आरोप है कि गांव के ही शिवम,सत्यम,सतीश और सरिता ने आकर उनका मकान बनना फिर से रोक दिया और पुलिस को बुलाकर काम बंद करने का आदेश दिलवा दिया। पीड़िता का कहना है कि जब उन्हें बनाने का आदेश मिल गया था तो काम क्यों बंद करवाया गया। पीड़िता ने अधिकारियों से मौके पर जांच कर मकान बनवाने की अनुमति देने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
लातूर में MPPSC आक्रोश मोर्चा, रोहित पवार ने परीक्षा समय पर कराने की मांग
Latur, Maharashtra:एमपीएससीच्या विद्यार्थ्यांचा लातुरात आक्रोश मोर्चा काढण्यात आला... शहरातील डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पार्क येथून सुरू झालेला हा मोर्चा जुन्या जिल्हाधिकारी कार्यालयापर्यंत काढण्यात आला... आमदार रोहित पवार यांच्या उपस्थितीत विद्यार्थ्यांनी एमपीएससीच्या अध्यक्षांना हटवण्याची मागणी केली... एमपीएससीच्या अध्यक्षांना हटवण्याची मागणी गेल्या अनेक दिवसांपासून केली जात आहे... मात्र, सरकारने अद्याप याबाबत निर्णय घेतला नाही... परीक्षा पुढे ढकलण्याऐवजी त्या नियोजित वेळेतच घेण्यात याव्यात... तसेच आयोगाच्या अध्यक्षपदी स्वच्छ प्रतिमेच्या व्यक्तीची तातडीने नियुक्ती करावी, अशी मागणी आमदार रोहित पवार यांनी केली... यापुढील परीक्षांमध्ये कोणत्याही प्रकारचा भ्रष्टाचार किंवा गैरप्रकार होऊ नये, यासाठी सरकारने तातडीने निर्णय घ्यावा, अशीही मागणी त्यांनी केली...0
0
Report
मेरठ हत्या: बुलडोजर से घर गिराने के बाद भी हत्यारे नहीं पकड़े गए
मेरठ -नितिन हत्याकांड मामले में एक्शन, आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन, बुलडोजर में आरोपियों के घर की रेलिंग गिराई, आरोपियों की एनकाउंटर की मांग पर अड़े लोग, हत्या की वजह तक पता नहीं लगा पाई पुलिस, हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कई टीम में गठित की, पुलिस की पकड़ से बाहर हैं हत्यारे, थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के जम्मूदीप इलाके का मामला0
0
Report
रावतभाटा नगरपालिका चुनाव: भाजपा- कांग्रेस की बाड़ाबंदी, मतगणना कल तय करेगी
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा नगर पालिका चुनाव के बाद भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में भाजपा के प्रत्याशी स्विमिंग पूल में नहाते और डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा ने अपने 39 पार्षद प्रत्याशियों और एक निर्दलीय प्रत्याशी को 9 सितंबर को बस से रावतभाटा से बाहर भेजा था। वहीं, भाजपा की रणनीति को देखते हुए कांग्रेस ने भी देर रात एक दर्जन से अधिक प्रत्याशियों को रावतभाटा से कोटा की ओर भेजा है। 40 वार्डों वाली नगरपालिका में दोनों दल बोर्ड बनाने के लिए बहुमत जुटाने में लगे हैं। अब 14 सितंबर को होने वाली मतगणना के बाद ही साफ होगा कि रावतभाटा नगरपालिका की सत्ता किसके हाथ आती है।0
0
Report
Advertisement
बारिश ने रसोई का बजट बिगाड़ा: प्याज-टमाटर के दाम आसमान छूने लगे
Hansi, Haryana:बारिश ने बिगाड़ा रसोई का बजट! टमाटर हुआ लाल, प्याज निकाल रहा आंसू लहसुन के दाम तीन गुना बढ़े, हरी सब्जियां भी महंगी बारिश बनी आढ़तियों और सब्जी कारोबारियों के लिए मुसीबत भारत के कई हिस्सों में पिछले दिनों बारिश के कारण सिर्फ आफत नहीं ला रही बल्कि अब इसका सीधा असर आम आदमी की रसोई और जेब पर भी पड़ रहा है। देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के चलते बाहर से मंडियों में पहुंचने वाली सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है। इसका असर सब्जियों की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। आप को बता दे कि सब्जियों में राजा कहे जाने वाला प्याज और टमाटर महंगा हो गया है। तो वहीं लहसुन के दामों में करीब तीन गुना तक उछाल देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण प्याज समेत कई सब्जियां खराब भी हो रही हैं, जिससे मंडी में आवक कम हुई है। नतीजा ये है कि जो प्याज कुछ दिन पहले 20 रुपये किलो बिक रहा था, वही अब करीब 60से 65 रुपये किलो तक पहुंच गया है। हांसी सब्जी मंडी में इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। बाहर से आने वाली सब्जियों की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। टमाटर 40 रुपये प्रति किलो, प्याज करीब 65 रुपये किलो, लहसुन 350 रुपये किलो, जबकि कुछ समय पहले लहसुन करीब 120 रुपये किलो बिक रहा था। वहीं हरी मटर करीब 140 रुपये किलो तक पहुंच गई है। इसके अलावा कई हरी सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। दुकानदार राजपाल यादव ने बताया कि बारिश के कारण सब्जियों की आवक और क्वालिटी दोनों प्रभावित हो रही हैं। कई जगहों से आने वाली सब्जियां रास्ते में या मंडी तक पहुंचने से पहले खराब हो रही हैं। इससे कारोबारियों की लागत बढ़ रही है। वही पंकज कुमार दुकानदार ने बताया कि मंडी में ग्राहक पहले के मुकाबले कम मात्रा में सब्जियां खरीद रहे हैं। कई ग्राहक कीमत पूछने के बाद जरूरी के मुताबिक ही सब्जी खरीद रहे हैं। प्याज और टमाटर रसोई का अहम हिस्सा हैं। लेकिन इनके बढ़े हुए दामों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। दूसरी तरफ सब्जी दुकानदारों और आढ़तियों की परेशानी भी बढ़ गई है। महंगी सब्जियां खरीदने के बाद ग्राहक कम खरीद रहे हैं, ऐसे में दुकानदारों को कई बार दाम कम करके माल निकालना पड़ रहा है। सब्जियों के बढ़े दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। प्याज, टमाटर और हरी सब्जियां पहले के मुकाबले काफी महंगी हो गई हैं। इसलिए अब सब्जियां कम मात्रा में खरीदनी पड़ रही हैं। वही सुनील कुमार ग्राहक ने बताया कि सब्जियों के भाव काफी महंगे हो गए हैं। सब्जी खरीदने में काफी दिक्कत हो रही है। खासकर प्याज और लहसुन के दाम ज्यादा बढ़ गए हैं, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ रहा है बाहर से आने वाली सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है। कई सब्जियां खराब भी हो रही हैं। इसी वजह से दाम बढ़े हैं और ग्राहकी पर भी असर पड़ा है। फिलहाल महगाई का दौर जारी है। सब्जियों की आवक पर और असर पड़ सकता है। यानी आने वाले दिनों में महंगाई की मार और बढ़ सकती है। और इसका सीधा असर एक बार फिर आम आदमी की रसोई और जेब पर पड़ना तय माना जा रहा है।0
0
Report
नमो सिटी के लिए हरियाणा में 9,000 एकड़ जमीन जुटाने की प्रक्रिया शुरू
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा में प्रस्तावित ‘नमो सिटी’ के लिए 9,000 एकड़ जमीन जुटाने की प्रक्रिया शुरू सोनीपत, रोहतक और झज्जर में जमीन जुटाने की तैयारी HSVP ने e-Bhoomi पोर्टल के जरिए भू-मालिकों से मांगी जमीन देने की सहमति सरकारी रिकॉर्ड में ‘NAMO CITY’ के लिए 9,000 एकड़ जमीन का प्रावधान भू-मालिक e-Bhoomi पोर्टल पर जमीन का विवरण और अपनी अपेक्षित कीमत दर्ज कर सकेंगे 31 अक्टूबर 2026 तक प्रस्ताव देने का मौका जमीन खरीद की प्रक्रिया भू-मालिकों की सहमति के आधार पर आगे बढ़ेगी HSVP की ओर से 1 सितंबर 2026 को 4th Phase Land Procurement के तहत आधिकारिक विज्ञापन जारी0
0
Report
नगर निगम चुनाव: निर्दलीय निर्णायक, बाड़ेबंदी और मेयर सीट पर राजनीतिक घमासान
Pali, Rajasthan:नगर निगम चुनाव परिणाम से पहले बाड़ेबंदी की चर्चा, भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने अपने प्रत्याशियों को लिया नजर के सामने, दोनों ही दलों के प्रत्याशियों को पाली से बाहर अज्ञात रिसोर्ट पर ठहराया, हालांकि निर्दलीयों ने नही किया किसी खेमे के रुख, परिणाम में निर्णायक अगर निर्दलीय रहे है दोनों पार्टियों की बढ़ेगी कसरत, महिला अनारक्षित सीट पर मेयर के होंगे चुनाव, ऐसे में परिणाम के बाद कई समीकरण होंगे सामने, बाड़ेबंदी को लेकर भाजपा को पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख मॉनिटर कर रहे है तो वही, कांग्रेस में विधायक भीमराज भाटी ने बाड़ेबंदी के लिए प्रत्याशियों को किया रवाना ।0
0
Report
Advertisement
अलवर में भाजपा विधायक के कैंप में प्रवर्तन दल भेजे जाने पर हंगामा
Alwar, Rajasthan:अलवर अब तक चुनावों में भाजपा सरकार द्वारा पुलिस का इस्तेमाल तो खूब देखा था। अब अलवर विधायक और राजस्थान सरकार में वन मंत्री श्री संजय शर्मा ने कांग्रेस पार्षदों के कैंप में वन विभाग के प्रवर्तन दल को भेजा है। बेशर्मी की सारी हदें भाजपा सरकार पार कर रही है। ऐसा न हो 21 तारीख आते-आते सभी विभागों के सरकारी कर्मचारियों को पार्षद इकट्ठा करने के काम में लगा दिया जाए।0
0
Report
0
0
Report
हरियाणा समझौते के बाद कैथल में सफाई कर्मचारियों का संघर्ष जारी
Kaithal, Haryana:हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, लेकिन कैथल में संघर्ष जारी हरियाणा सरकार के साथ समझौता होने के बाद प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है, लेकिन कैथल में कर्मचारियों का संघर्ष अभी भी जारी है。 सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि हड़ताल के दौरान उनका साथ देने वाले कचरा उठाने वाले करीब 8 से 10 कर्मचारियों को ठेकेदार ने काम से हटा दिया है और अब उन्हें दोबारा ड्यूटी पर नहीं लिया जा रहा। कर्मचारियों का कहना है कि यह सरकार और कर्मचारियों के बीच हुए समझौते की भावना के विपरीत है। कर्मचारियों का कहना है कि जब सरकार ने हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों को वापस लेने और उनकी मांगों पर सहमति जताई है, तो ठेकेदार अपनी मनमानी कैसे कर सकता है। उन्होंने मांग की है कि हटाए गए सभी कर्मचारियों को तुरंत काम पर वापस लिया जाए। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर कल तक हटाए गए कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर नहीं लिया गया, तो उनका संघर्ष और तेज हो सकता है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी अपना संघर्ष समाप्त नहीं किया है और जरूरत पड़ने पर वे दोबारा हड़ताल पर जाने का फैसला भी ले सकते हैं。0
0
Report
Advertisement
जळगाव में मंत्री गिरीश महाजन-गुलाबराव पाटील की मिश्कील टोलाबाजी मंच पर हलचल
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगावमध्ये आयोजित पोलीस पाटील मेळाव्यात मंत्री गिरीश महाजन आणि मंत्री गुलाबराव पाटील यांच्यात मिश्कील जुगलबंदी रंगली... भाषणादरम्यान गुलाबराव पाटील यांनी गिरीश महाजन यांचा ज्येष्ठ आणि वयोवृद्ध मंत्री असा उल्लेख केला. यावर गिरीश महाजन यांनीही गुलाबराव पाटलांना मिश्कील टोला लगावत, त्यांनी कितीही तरुण होण्याचा प्रयत्न केला तरी ते जमणार नाही, असं म्हटलं... दोन्ही नेत्यांच्या या मिश्कील टोळबाजीमुळे पोलीस पाटील मेळाव्यात हास्यकल्लोळ रंगला. साऊंड बाईट मंत्री गुलाबराव पाटील साउंड बाईट मंत्री गिरीश महाजन0
0
Report
रामनगर में डीलक्स सुलभ शौचालय का शिलान्यास, नागरिकों को मिली सुविधाओं की उम्मीद
Bagaha, Bihar:ख़बर बगहा से है जहाँ रामनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप बहुप्रतिक्षित डीलक्स सुलभ शौचालय निर्माण का रास्ता साफ़ हो गया है क्योंकि बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदकिशोर राम ने भव्य शिलान्यास कर शीघ्र जनसुविधाएं मिलने का भरोसा दिलाया है। लिहाजा रामनगर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन नागेंद्र साह समेत गणमान्य औऱ आम नागरिकों ने खुशी जताते हुए इसे शहरी क्षेत्र में बिहार सरकार का सौगात बताया है। दरअसल लम्बे समय से निर्माण के इंतज़ार में डीलक्स सुलभ शौचालय करीब 14 लाख 97 हजार 700 रुपये की लागत से बनाया जा रहा है ताकि आम आवाम ख़ासकर यात्रियों औऱ मरीजों कों दिक्कतें न हों। बताया जा रहा है की शहर के प्रमुख स्थल पर शौचालय निर्माण को लेकर विधिवत पूजा-पाठ के साथ डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम ने नारियल फोड़ भव्य शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा की लम्बे समय के इंतज़ार बाद अब शौचालय निर्माण होने से यहां महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध होंगी। खास बात यह है की रामनगर शहर के व्यस्तम चौराहे पर इस योजना के तहत 5 पुरुष सीट, 5 महिला सीट के साथ स्नानघर का भी निर्माण कराया जा रहा है ताकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और आम को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद जगी है। बत दें की रामनगर की सभापति गीता देवी समेत अन्य कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी औऱ स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहें जिन्होंने मंत्री का फुल मालाओं से स्वागत कर खुशी जतायी।0
0
Report
यात्रि बस टक्कर में सोहित यादव की मौत, परिजनों ने सड़क जाम आक्रोश जताया
Banka, Bihar:बांका के अमरपुर के इंग्लिशमोड़-शंभुगंज मुख्य मार्ग पर भरको पेट्रोल पंप के समीप यात्री बस की टक्कर से घायल 19 वर्षीय सोहित यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर के बाद आक्रोशित परिजनों ने भरको के समीप मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सूचना पर अमरपुर सीओ आकाशदीप सिंह, थाना अध्यक्ष Rakesh कुमार, फुल्लीडुमर थाना अध्यक्ष समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया और यातायात बहाल हो सका।0
0
Report
Advertisement
