Back
बिलासपुर में कांग्रेस के ग्रामीण इकाई के हजारों कार्यकर्ता घेराव; पुलिस-प्रशासन के बीच तनाव
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 27, 2025 10:49:04
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के आह्वान पर हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। पाँच सूत्री मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार तनाव की स्थिति बनी, वहीं प्रशासन पूरे मामले पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है। सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसमूह जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में नेहरू चौक की ओर बढ़ा। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे, तभी पुलिस ने एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर डिप्टी सीएम अरुण साव के बंगले के पहले बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार का सहारा भी लेना पड़ा, जिससे मौके पर हल्की झूमाझटकी की स्थिति बन गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जिले की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने जर्जर सड़कों की मरम्मत, बिजली बिलों में अनियमितताओं पर रोक, धान खरीदी व्यवस्था में सुधार और किसानों की समस्याओं के समाधान जैसी माँगों को दोहराया। इसके साथ ही भूखंडों की रजिस्ट्री पर चल रही अघोषित रोक हटाने और गरीबों के मकानों पर चल रहे बुलडोजर अभियान को बंद करने की भी माँग की।तनावपूर्ण माहौल के बीच वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार घटनास्थल पर डटे रहे। भीड़ को काबू में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स में लगे टीन शेड को उखाड़ दिया और आगे बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें रोके रखा। और स्थिति संवेदनशील बनी रही。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAbhishek Mathur
FollowNov 27, 2025 10:57:150
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowNov 27, 2025 10:56:160
Report
MGMohd Gufran
FollowNov 27, 2025 10:55:530
Report
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 27, 2025 10:55:30Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
बाबा बागेश्वर के चार बच्चे पैदा करने वाले बयान पर मुस्लिम स्कॉलर तौकीर निजामी का बयान जनसंख्या का भी ध्यान रखना होगा और इन्हें शिक्षा रोजगार कौन देगा RSS के स्वयंसेवक की भी शादी हो उन्हें किसने रोका है। बाबा बागेश्वर भी खुद देखे वो भी शादी करें। 4 बच्चे क्या 8 बच्चे पैदा करें.
0
Report
0
Report
0
Report
ASArvind Singh
FollowNov 27, 2025 10:54:110
Report
PSPrashant Shukla
FollowNov 27, 2025 10:53:480
Report
RKRupesh Kumar
FollowNov 27, 2025 10:53:300
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowNov 27, 2025 10:53:150
Report
PSParmeshwar Singh
FollowNov 27, 2025 10:53:000
Report
VRVikash Raut
FollowNov 27, 2025 10:52:390
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 27, 2025 10:52:240
Report