Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bilaspur495001
हिमाचल-पंजाब सीमा पर प्रवेश शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ जत्थेबंदियों का प्रदर्शन
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 16, 2026 11:47:46
Masanganj, Chhattisgarh
स्लग- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रवेश शुल्क बढ़ाए जाने को लेकर पंजाब की विभिन्न जत्थे बंदियों ने पंजाब-हिमाचल सीमा पर किया विरोध प्रदर्शन तो मुख्यमंत्री से प्रवेश शुल्क कम करने की लोगों ने करी मांग. एंकर- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों के प्रवेश शुल्क बढ़ाने को लेकर पंजाब की विभिन्न जत्थे बंदियों ने हिमाचल-पंजाब सीमा पर गरामोडा के समीप सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मौके पर मौजूद विभिन्न जत्थे बंदियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार यह जजिया टैक्स लगा रही है. उन्होंने कहा कि हिमाचल और पंजाब सीमा का यह बॉर्डर एरिया है और यहां पर वह अपने रिश्तेदारों सहित शक्तिपीठ श्री नैनादेवी का दरबार है जहाँ उनका आना-जाना लगा रहता है. ऐसे में उनकी गाड़ियों पर पेट्रोल कम और टैक्स ज्यादा लग रहा है. साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु से मांग की हैं कि इस टैक्स को कम किया जाए नहीं तो उग्र आंदोलन किया जायेगा, सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और किसी भी गाड़ी को आगे नहीं जाने दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा की प्रवेश शुल्क के निर्णय के खिलाफ अभी उन्होंने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया है और आने वाले समय में सरकार प्रवेश शुल्क बढ़ाने का निर्णय वापिस नहीं लेती तो अनिश्चितालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेवारी हिमाचल सरकार की होगी. वहीं इस दौरान गरमोड़ा से गुजर रहे प्रदेश के पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार के इस निर्णय के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है और वह पीजीआई चंडीगढ़ जा रहे हैं जहां उनकी पत्नी का उपचार चला रहा है. साथ ही उन्होंने कहा की सरकार को इतना ज्यादा प्रवेश शुल्क नहीं बढ़ाना चाहिए और इससे पर्यटन को नुकसान पहुंचेगा.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DBDEVENDRA BISHT
Mar 16, 2026 13:02:48
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान मेडिकल कॉलेज की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल ने मेडिकल कॉलेज परिसर में नुक्कड़ नाटक कर विरोध जताया. कार्यकर्ताओं ने मरीजों के पुतले और खाली कुर्सियां दिखाकर डॉक्टरों के रिक्त पदों और अस्पताल की स्थिति को दर्शाया. इस दौरान पर्चे बांटकर सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा और राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल की व्यवस्थाओं की तुलना भी की गई. यूकेडी का कहना है कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर, कर्मचारी और सुविधाएं उपलब्ध हैं, जबकि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी, अल्ट्रासाउंड में देरी और दवाइयों की समस्या बनी हुई है. कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से भीख मांगकर भी व्यवस्थाओं के खिलाफ विरोध जताया. उनका आरोप है कि मरीजों को कई बार बाहर की दवाइयां लिखी जाती हैं और इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया जाता है. यूकेडी नेताओं ने शासन प्रशासन से डॉक्टरों की नियुक्ति और स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने की मांग की.
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 16, 2026 13:02:25
Noida, Uttar Pradesh:LPG के कालाबजारी की शिकायत पर जी न्यूज ने नोएडा के कई LPG डीलरों और वेंडरों की पड़ताल की .. लोगों की शिकायत थी कि अभी भी आपदा में अवसर की तलाश में LPG डीलर और वेंडर लगे हुए हैं.. मुनाफेखोरी के चक्कर में घरेलू सिलेंडर की कीमत तीगुने चौगुने ले रहे हैं.. लेकिन मौके पर कुछ और ही तस्वीर निकली.. प्रशासन की मुस्तैदी से सोमवार को लगभग लगभग खुलेआम हो रही कालाबजारी पर लगाम लग गया.. हलांकि लोग-बाग अब भी कह रहे हैं जिनको जानते नहीं हैं उनकों सिलेंडर देते ही नहीं है.. जिनको जानते हैं जिनका बुकिंग नहीं है उनसे 2500-3000 रुपया लिया जा रहा है.. इसके साथ ही लोगों की भीड़ भी सोमवार को कम दिखी.. नोट- कालाबजारी की कोई शिकायत नहीं मिली है कैमरे पर..
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 16, 2026 13:02:00
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 16, 2026 13:00:58
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 16, 2026 12:54:56
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर ट्रायल के बहाने स्कूटी लेकर फरार, अमरोहा के शोरूम में दिनदहाड़े ठगी अमरोहा में ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रविवार 15 मार्च 2026 को एक युवक HH ऑटोमोबाइल शोरूम पर पहुंचा और आराम से एक स्कूटी पसंद की। युवक ने स्कूटी को तैयार करवाया और उसकी तस्वीरें भी खिंचवाईं, जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ। इसके बाद युवक ने कर्मचारियों से स्कूटी ट्रायल के लिए मांगी। भरोसा करते हुए कर्मचारियों ने उसे स्कूटी दे दी, लेकिन युवक ट्रायल के बहाने स्कूटी लेकर निकल गया और कुछ ही देर में अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। काफी देर तक युवक के वापस न लौटने पर शोरूम कर्मचारियों को शक हुआ, जिसके बाद पता चला कि वह स्कूटी लेकर फरार हो चुका है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि युवक कहीं दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें।
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Mar 16, 2026 12:54:36
Delhi, Delhi:राजौरी गार्डन में दिखा रफ्तार का कहर चलते ट्रक ने अचानक लगाए ब्रेक ऑटो ट्रक में जा घुसा कालकाजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था परिवार घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज ऑटो पलटा और ऑटो के परखच्चे उड़ गए मौके पर पुलिस और क्राइम टीम जांच में जुटी राजौरी गार्डन थाना इलाके के राजा गार्डन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें ट्रक ने अचानक से ब्रेक लगाया और ऑटो ट्रक में जा घुसा। ऑटो में पांच लोग सवार थे जिसमें तीन महिलाएं दो युवक सवार थे। घायलों की पहचान जावित्री 55 सुनीता 35 कृष्णा 15 अरविंद 32 बताया जा रहा है। ऑटो अरविंद चला रहा था। जैसे ही ऑटो राजा गार्डन के पास पहुंचा तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक से ब्रेक लगाये और ऑटो का संतुलन बिगड़ा और ट्रक में जा घुसा। बताया जा रहा है कि यह परिवार सुल्तानपुरी से ऑटो में बैठकर कालका माता के दर्शन के लिए जा रहे थे और जैसे ही यह राजा गार्डन फ्लाई ओवर के पास पहुंचे तो अचानक से यह दर्दनाक हादसा हो गया। घायलों को नजदीकी ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है जिसमें से एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है और क्राइम टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 12:54:13
Ballia, Uttar Pradesh:फर्ज दीदी का , कर्ज़ भाई का भोजपुरी फिल्म की शूटिंग बलिया में हो रही है। फिल्म भाई बहन के रिश्तों पर आधारित है जहां परिवार के ताने-बाने में आए ट्विस्ट को दिखाया गया है। फिल्मी में भाई के बहन अपना फर्ज निभाते हुए जिंदगी की हर खुशियों की कुर्बानी दे देती है । रिश्तो के डोर और भावनाओं से जुड़ी इस फिल्म में नायिका के रूप में अंजना सिंह और आकांक्षा वर्मा तो वही सुशांत किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर दिनकर कपूर और प्रोड्यूसर चंद्रशेखर दुबे का कहना है किया फिल्म रिश्तों पर आधारित है इसके बावजूद भोजपुरी दर्शकों को एक बार फिर भोजपुरी फिल्मों से जोड़ना उनका मकसद है। फिल्म की शूटिंग 12 दिनों तक बलिया में अलग-अलग लोकेशन पर होगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top