Back
Bilaspur में फर्जी पुलिस वाहन: बाउंसरों के साथ वायरल वीडियो पर कार्रवाई
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 26, 2026 06:47:03
Masanganj, Chhattisgarh
बिलासपुर। सोशल मीडिया पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो में दिख रही इस लग्जरी गाड़ी पर बड़े अक्षरों में ‘पुलिस’ लिखा हुआ है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि गाड़ी के अंदर कोई पुलिसकर्मी नहीं बल्कि बाउंसर बैठे नजर आ रहे हैं। इस फर्जीवाड़े और रसूख दिखाने की कोशिश को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और अब इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन की नंबर प्लेट के ऊपर बड़े अक्षरों में पुलिस लिखा गया है। अमूमन इस तरह की नेमप्लेट का इस्तेमाल ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के लिए किया जाता है, लेकिन इस गाड़ी में वर्दीधारी पुलिसवालों की जगह बाउंसरों की मौजूदगी ने कानून व्यवस््था पर सवाल खड़े कर दिए। पुलिस के नाम और पहचान का इस तरह सरेआम दुरुपयोग करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आम जनता में भ्रम फैलाने की एक सोची-समझी कोशिश भी है। जैसे ही यह वीडियो एसएसपी रजनेश सिंह के संज्ञान में आया, उन्होंने मामले को चुनौती के रूप में लिया और पुलिस टीम को तुरंत संदिग्ध वाहन को जब्त करने का आदेश दिया। एसएसपी रजनेश सिंह ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि जब्त की गई स्कॉर्पियो कोई आधिकारिक पुलिस वाहन नहीं है, बल्कि निजी तौर पर इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने अब वाहन मालिक की पहचान कर ली है और गाड़ी में सवार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने सख्त चेतावनी जारी की है कि कोई भी आम नागरिक अपने निजी वाहनों पर पुलिस प्रशासन या किसी भी शासकीय पद का बोर्ड या स्टिकर नहीं लगा सकता। बिलासपुर पुलिस अब शहर के अन्य वाहनों की भी जांच कर रही है ताकि रसूख और फर्जी पहचान के दम पर कानून का उल्लंघन करने वालों पर लगाम कसी जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 26, 2026 07:50:370
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowMar 26, 2026 07:50:300
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 26, 2026 07:49:56Jalabaria, West Bengal:পি এস سی এল কোম্পানির জমি,1980,186,1389,1393,1136
0
Report
रेउसा कस्बे में सीएचसी के पास स्थित दो चाय दुकानदारों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गय
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 26, 2026 07:48:320
Report
SDSuresh Diwakar
FollowMar 26, 2026 07:48:200
Report
VCVikash Choudhary
FollowMar 26, 2026 07:48:110
Report
JKJitendra Kanwar
FollowMar 26, 2026 07:47:530
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 26, 2026 07:47:400
Report
PKPravesh Kumar
FollowMar 26, 2026 07:47:340
Report
रामपुर:::खजुरिया कोतवाल पंकज पंत को मिली बड़ी कामयाबी गुम हुए दो लाख पच्चीस हजार के मोबाइल लौटाए लोग
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 26, 2026 07:45:460
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowMar 26, 2026 07:45:280
Report
688
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 26, 2026 07:32:50801
Report