Back
बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए उच्च न्यायालय ने एक दिन का वेतन दान किया
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 16, 2025 18:02:52
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर। बस्तर संभाग में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक सराहनीय मानवीय पहल की है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के मार्गदर्शन और संवेदनशील नेतृत्व में, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, रजिस्ट्री के अधिकारियों, जिला न्याय पालिका के न्यायिक अधिकारियों और प्रतिनियुक्ति में पदस्थ अन्य न्यायिक अधिकारियों ने स्वेच्छा से एक दिन का वेतन- कुल ₹26,40,506/- मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराया है। बता दें कि इस पहल का उद्देश्य बस्तर में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करना और उन्हें कठिन परिस्थितियों में राहत पहुँचाना है। न्यायपालिका ने इस योगदान को केवल वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति, मानवता और एकजुटता का प्रतीक बताया। उच्च न्यायालय ने कहा कि न्यायपालिका हमेशा अपने संवैधानिक दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने में भी अग्रणी रही है। इस पहल में न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों ने अपनी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए यह संदेश दिया कि विपदा की स्थिति में सहयोग और सहानुभूति ही समाज की असली ताकत है। गौरतलब है कि इस तरह की पहल न केवल प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत का माध्यम बनेगी, बल्कि अन्य संस्थानों और नागरिकों को भी प्राकृतिक आपदा पीड़ितों की सहायता में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगी।
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowOct 16, 2025 20:00:285
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowOct 16, 2025 20:00:098
Report
तीन पुलिस अधिकारियों व एक कर्मचारी को ACB/EOW में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया Three Police Officers an
13
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowOct 16, 2025 19:00:4110
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 16, 2025 19:00:299
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 16, 2025 19:00:1312
Report
5
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 16, 2025 18:47:589
Report
RGRupesh Gupta
FollowOct 16, 2025 18:47:4812
Report
NJNEENA JAIN
FollowOct 16, 2025 18:47:3614
Report
NJNEENA JAIN
FollowOct 16, 2025 18:47:2110
Report
AOAjay Ojha
FollowOct 16, 2025 18:46:586
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowOct 16, 2025 18:46:4010
Report
PSPrince Suraj
FollowOct 16, 2025 18:46:187
Report
PSPrashant Shukla
FollowOct 16, 2025 18:46:077
Report