Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bilaspur495001

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में अर्सलान अंसारी मौत ने फैलाई आक्रोश, प्रशासन पर सवाल

SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 31, 2025 08:46:56
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीएससी छात्र अर्सलान अंसारी की रहस्यमयी मौत के बाद छात्रों और नेताओं में आक्रोश है। NSUI और कांग्रेस नेताओं ने कैंडल मार्च निकालकर अर्सलान को श्रद्धांजलि दी और यूनिवर्सिटी प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। आप को बता दें कि अर्सलान अंसारी 21 अक्टूबर से लापता था और 23 अक्टूबर को उसकी लाश विश्वविद्यालय परिसर स्थित तालाब से बरामद की गई। NSUI के नेता विकास सिंह ने कहा कि तीन दिन तक छात्र गायब रहा, लेकिन वार्डन या प्रशासन को इसकी खबर तक नहीं लगी। विकास सिंह ने सवाल उठाया कि करोड़ों रुपए सिक्योरिटी पर खर्च करने के बावजूद छात्र की मौत हो जाती है, तो आखिर जिम्मेदार कौन है..? कांग्रेस नेता सुधांशु मिश्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन के रवैये को कुप्रबंधन बताया। उन्होंने कहा कि कुलपति खुद को राष्ट्रपति की तरह समझते हैं और छात्रों से दुर्व्यवहार करते हैं। सुधांशु मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय का रिश्ता छात्रों से पिता-पुत्र जैसा होना चाहिए, लेकिन यहां प्रशासन छात्रों की तकलीफ को समझना ही नहीं चाहता...... वहीं कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ने भेजते हैं ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे, लेकिन ऐसी घटनाएं विश्वास को तोड़ देती हैं। उन्होंने कहा कि हाई सिक्योरिटी वाले कैंपस में छात्र लापता हो जाता है और तीन दिन तक किसी को भनक तक नहीं लगती यह प्रशासन की घोर लापरवाही है। कांग्रेस और NSUI ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है…
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SMSanjay Mohapatra
Oct 31, 2025 15:03:29
Puri, Odisha:ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ରେ ପଞ୍ଚୁକ ବ୍ରତ ପାଇଁ ଆରମ୍ଭ ହେଲା ପ୍ରସ୍ତୁତି।ଆସନ୍ତା ଦୁଇ ତାରିଖ ଠାରୁ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ପଞ୍ଚୁକ ନୀତିପଞ୍ଚୁକରେ ଛୁଟିବ ଭକ୍ତଙ୍କ ସୁଅ।ନଭେମ୍ବର ୨ରୁ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ସ୍ବତନ୍ତ୍ର ବେଶ ଦର୍ଶନର ଅବସର ଲଭିବେ ଭକ୍ତ।ଭକ୍ତମାନେ କେବଳ ସିଂହଦ୍ବାର ଦେଇ ପ୍ରବେଶ କରିବେ।ଅର୍ଥାତ ଗୋଟିଏ ଦ୍ବାର ଦେଇ ପ୍ରବେଶ କରିବା ପରେ ଦର୍ଶନ ସାରି ଅନ୍ୟ ତିନ୍ଦ୍ବାରରେ ପ୍ରସ୍ଥାନ କରିବେ।ଏହି ଅବସରରେ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରରେ ହେବ ପ୍ରବଳ ଜନସମାଗମ ।ଏନେଇ ଭିଡକୁ ନଜରରେ ରଖି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଓ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ତରଫରୁ ସରିଛି ପ୍ରସ୍ତୁତି ।ମାର୍କେଟ ଚକ ଠାରୁ ବ୍ୟାରିକେଡ଼ ଓ ସେଡ ପ୍ରସ୍ତୁତ ାହୋଇଛି।ଏଥିସହabreବଢ଼ା ମହାପ୍ରସାଦ ପାଇବାରେ କୌଣସି ଭକ୍ତ ଯେପରି ଠକାମୀର ଶିକାର ନହୁଅନ୍ତି ସେନେଇ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ଦିଆଯାଇଛି।ସେପଟେ ପଞ୍ଚୁକ ପାଇଁ ସଅଳ ନୀତି,ଶୃଙ୍ଖଳିତ ଦର୍ଶନ ,ଉପରେ ଗୁରୁତ୍ୱାଆରୋପ କରାଯାଇଛି।ପଞ୍ଚୁକରେ,କାର୍ତ୍ତିକ ନୀତି ନିର୍ଘଣ୍ଟ ଅନୁଯାୟୀ ରାତ୍ର 4 ରୁ ଦ୍ବାରଫିଟା ହେବାସହ ସ୍ବତନ୍ତ୍ର ବାଳଧୂପ ନୀତି ଜାରି ରହିବ।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 31, 2025 15:02:36
Bihar:समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित मुखिया हत्या कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।मुखिया मनोरंजन गिरी की हत्या के मुख्य आरोपी सन्नी कुमार गिरी को एसटीएफ की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि यह घटना 25 सितंबर 2025 की शाम की है, जब सातनपुर पानी टंकी के पास माधोडीह पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक की पत्नी जुली कुमारी के आवेदन पर उजियारपुर थाना में कांड संख्या 253/25 को दर्ज किया गया था. प्राथमिकी में सातनपुर निवासी मोहम्मद इम्तियाज उर्फ रिंकू, माधोडीह निवासी संजीत कुमार गिरी, सन्नी कुमार गिरी और रितिक कुमार गिरी को नामजद आरोपी बनाया गया था. हत्या की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पदाधिकारी के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की. अनुसंधान के क्रम में 11 अक्टूबर को अप्राथमिकी आरोपी (लाइनर) मोहम्मद गुलसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. इसके बाद 30 अक्टूबर की रात पुलिस ने सन्नी गिरी को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार सन्नी गिरी से एक अवैध देशी पिस्टल मिली है, जिसके संबंध में अलग से मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिक पूछताछ में सन्नी ने मुखिया मनोरंजन गिरी की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसने कबूल किया कि उसने ही मुखिया को गोली मारी थी, इसके बाद इम्तियाज ने दोबारा गोली चला कर हत्या को अंजाम दिया. हत्या के बाद दोनों आरोपी हथियार छिपाकर रांची और दिल्ली की ओर फरार हो गए थे. पुलिस ने बताया कि सन्नी गिरी का आपराधिक इतिहास है. डीएसपी ने आगे बताया कि शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही कांड का पूर्ण उद्भेदन कर लिया जाएगा. बतायें चले कि गिरफ्तार आरोपी सन्नी गिरी के भाई विक्रम गिरी की भी कुछ समय पहले अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उस मामले में मनोरंजन गिरी सहित अन्य को नामजद किया गया था. इसी रंजिश में इम्तियाज और सन्नी ने मिलकर मुखिया को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई थी.
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Oct 31, 2025 15:02:16
Tarn Taran Sahib, Punjab:पगड़ीधारियों के सम्मान और जनकल्याण योजनाओं को बताया कांग्रेस की पहचान तरन तारन विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी करनबीर सिंह बुर्ज के समर्थन में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आज कई गांवों में जनसभाएं कीं। लोगों को संबोधित करते हुए वडिंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पगड़ीधारी का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में प्रधानमंत्री से लेकर कई अहम पदों पर पगड़ीधारी नेता रहे हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि पार्टी ने हमेशा सिख समुदाय को सम्मान दिया है। वडिंग ने शिरोमणि अकाली दल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अकाली दल ने पंजाब के हितों की कभी परवाह नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जहां बुजुर्गों की पेंशन में बढ़ोतरी की, वहीं सगन स्कीम की राशि भी बढ़ाकर लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया। उन्होंने जनता से अपील की कि विकास और सम्मान की राजनीति को मजबूत करने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार करनबीर सिंह बुर्ज को भारी मतों से विजयी बनाएं।
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Oct 31, 2025 15:01:13
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामा, पति का धर्म बदलाने पहुंचे थे, उल्टा पत्नी का बदल गया धर्म बाराबंकी जिले की तहसील रामसनेहीघाट में आज उस वक्त माहौल गर्म हो गया जब एक हिंदू युवक का मुस्लिम समुदाय में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया। लेकिन घटनाक्रम कुछ ऐसा पलटा कि मामला पूरी तरह उल्टा हो गया, धर्म परिवर्तन पति का नहीं पत्नी का हो गया। जानकारी के मुताबिक तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के पूरे डलई गांव निवासी एक हिंदू युवक ने करीब तीन वर्ष पहले मुस्लिम समुदाय की लड़की से निकाह किया था। आज युवक उसकी मुस्लिम पत्नी और लड़की के पिता तहसील मुख्यालय पहुंचे थे जहां पर युवक का मुस्लिम धर्म में परिवर्तन कराने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद धर्म यात्रा महासंघ, हिंदू युवा वाहिनी व अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। संगठनों का कहना था कि यह हिंदू युवक को मुस्लिम धर्म में शामिल करने की सुनियोजित कोशिश है जिसे हरगिज़ होने नहीं दिया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रमुख धर्म यात्रा महासंघ से जुड़े विनय राजपूत ने कहा कि विवाह के बाद सामान्य रूप से लड़की अपने पति के धर्म में जाती है लेकिन यहां जानबूझकर हिंदू लड़के को धर्म बदलवाने की कोशिश की जा रही थी। यह साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विवाद के बीच माहौल इतना गरमाया कि हिंदू संगठनों ने युवक का धर्म परिवर्तन रुकवा दिया और उल्टा मुस्लिम पत्नी को उसके पति के साथ मंदिर ले जाकर हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करा दिया। बताया गया कि जब महिला तहसील पहुंची थी तब वह बुर्के में थी लेकिन मंदिर में उसे साड़ी पहनाई गई मांग में सिंदूर भरवाया गया और मंत्रोच्चारण के साथ वरमाला डालकर पुनः विवाह संस्कार कराया गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस दौरान तहसील परिसर में हंगामा, धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति भी बनी रही। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता व युवक के परिवारजन के साथ हिंदू संगठन के लोगों ने मारपीट भी की जिसका वीडियो भी सामने आया है。 बाइट- विनय राजपूत, वीएचपी पदाधिकारी, बाइट- युवती का पिता。
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Oct 31, 2025 15:00:50
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में SIR पर घमासान राजस्थान में नहीं होने देगे वोट चोरी - कांग्रेस BJP पर डोटासरा का बड़ा बयान अगली बार के चुनाव में बीजेपी के विधायक एक टैंपो ट्रेवर में आ जायेगे डोटासरा पर BJP का पलटवार- टैंपो में कौन आयेगा ये समय तय करेगा राजस्थान की जनता सब देख रही विपक्ष क्या कर रहा है राजस्थान में काम कर रही है डबल इंजन की सरकार राजस्थान में SIR की प्रकिया को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर आरोप लगा रही है कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है SIR पर प्रदेश भर में कांग्रेस निगरानी करेगी राजस्थान में वोट चोरी नहीं होने देगे..... PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर हमला करते हुए कहा अब की बार जब विधानसभा के चुनाव होगे तो बीजेपी के विद्यायकों की संख्या इतनी होगी की वो टैंपो ट्रेवलर आ जायेगे ....बीजेपी अपने कर्मों से और हमारे कार्यकताओं की महंत से हम बीजेपी का सफाया कर देगे....बीजेपी के नेता जब हम से मिलते है तो कहते है हमारी हालत बहुत खराब है हमरा कोई काम नहीं होता है बाइट,,PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता सुभाष महरिया ने कहा PCC चीफ को बड़ी तकलीफ हो रही है SIR के तहत हर मतदान से घर जाकर जानकारी ली जाएगी ..... पहले ये लोग ही आवाज उठाते थे की गलत नाम लिखे हुए है अब तकलीफ क्यों हो रही है...डोटासरा टैंपो की बात कर रहे है राजस्थान में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है टैंपो में कौन आयेगा ये आने वाला समय बतायेगा....विपक्ष क्या कर रहा है राजस्थान की जनता देख रही है...... राजस्थान के विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय है लेकिन बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से टैंपो की सवारी को लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई...... फिलहाल प्रदेश की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव रोचक बना हुआ है
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Oct 31, 2025 15:00:18
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में मयखाने बनी शराब दुकानों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जी मीडिया ने 30 अक्टूबर को स्टिंग ऑपरेशन 'दुकानें या मयखाने' खबर प्रसारित की थी। जी मीडिया के खुलासे के बाद आबकारी विभाग ने ताबड़तोड़ एक्शन किया है। शहर में एक दर्जन शराब दुकानों पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट देखिए- आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देश पर जयपुर शहर में आबकारी विभाग की टीमों ने एक दर्जन शराब दुकानों के खिलाफ जांच करते हुए कार्रवाई की है। जी मीडिया ने गुरुवार को स्टिंग ऑपरेशन का खुलासा किया था। खबर में दर्ज तस्वीरों से स्पष्ट है कि जयपुर शहर में शराब दुकानों के अंदर बिठाकर शराब पिलाई जा रही है। इससे नियम उल्लंघन के साथ लाइसेंस के पेटे मिलने वाली फीस का नुकसान हो रहा है। जी मीडिया ने खबर में शहर के सोडाला, पानीपेच, टोंक रोड लालकोठी, बर्फखाना आदर्श नगर और गोविंद मार्ग जनता कॉलोनी स्थित शराब दुकानों के बीच की तस्वीरें दिखाई थीं। इन तस्वीरों में बड़ी संख्या में लोग दुकान के अंदर बैठकर शराब पीते देखे गए। खबर प्रसारित होने के बाद आबकारी विभाग की टीमों ने शुक्रवार को जयपुर के एक दर्जन अलग-अलग दुकानों पर कार्रवाई की है। इन दुकान संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। इन शराब दुकानों पर दर्ज हुए मामले: जयपुर शहर पूर्व सर्किल में वार्ड 91,92 की दुकान 2 पर FIR संख्या 29; पश्चिम सर्किल में वार्ड 45,46 की दुकान संख्या 1 पर FIR संख्या 31; पश्चिम सर्किल में वार्ड 63 की दुकान संख्या 2 पर FIR संख्या 32; उत्तर सर्किल में वार्ड 34,35 की दुकान संख्या 3 पर FIR संख्या 21; झोटवाड़ा सर्किल में वार्ड 34,36,37 की दुकान संख्या 4 पर FIR 42; झोटवाड़ा सर्किल में वार्ड 43,44 की दुकान संख्या 4 पर FIR 43; दक्षिण-पूर्व सर्किल में वार्ड 111,115 की दुकान संख्या 1 पर FIR 47; दक्षिण-पूर्व सर्किल में वार्ड 110,139 की दुकान संख्या 3 पर FIR 48; सांगानेर सर्किल में वार्ड 72,73 की दुकान संख्या 3 पर FIR 38; सांगानेर सर्किल में वार्ड 63,66,67 की दुकान संख्या 4 पर FIR 39; दक्षिण सर्किल के वार्ड 134,138 में दुकान संख्या 4 पर FIR 48; दक्षिण सर्किल के वार्ड 141,142 में दुकान संख्या 2 पर FIR 49. आबकारी विभाग आगामी दिनों में भी शराब दुकानों पर नियम उल्लंघन पर कार्रवाई जारी रखेगा। इन सभी शराब दुकान संचालकों के खिलाफ आबाकरी अधिनियम 1950 की धारा 58 सी के तहत लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें जुर्माना लगाने के साथ ही शराब दुकानों का लाइसेंस निलंबित करने और निरस्त करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Oct 31, 2025 14:58:32
Bagaha, Bihar:जहां पूरे देश में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई वहीं नेपाल सीमा पर स्थित बगहा में भी पुलिस प्रशासन और SSB जवानों के साथ साथ बीजेपी युवा मोर्चा की टीम ने खराब मौसम के बावजूद बारिश के बीच NH 727 गोरखपुर-बेतिया मुख्य सड़क पर एकता की दौड़ लगाई जबकि पुलिस मुख्यालय में एसपी सुशांत कुमार सरोज ने अधिकारियों और जवानों को देश की एकता और अखंडता के साथ सामाजिक सुरक्षा बनाये रखने की शपथ दिलाई। दरअसल आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों और आह्वान पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, इसी क्रम में बगहा में भी बीजेपी युवा मोर्चा समेत पुलिस और SSB जवानों ने रन फॉर यूनिटी को लेकर बाइक, साइकिल रैली निकाली, जिसमें सैकड़ों की संख्या में अधिकारी, जवान और कार्यकर्ता शामिल हुए। बता दें कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है लिहाजा इस दिन को खास बनाने के लिए पुलिस और सेना के SSB जवानों समेत युवाओं की टोली ने वर्षा के बीच मुख्य सड़क पर दौड़ लगाकर देश की एकता और अखंडता बनाये रखने का संदेश दिया।
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Oct 31, 2025 14:58:14
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Oct 31, 2025 14:57:53
Karauli, Rajasthan:स्मैक तस्करी मामले में न्यायालय विशिष्ट न्यायाधीश का फैसला, आरोपी को दोषी मानते हुए 5 वर्ष का कठोर कारावास और 50 हजार के अर्थदंड से दंडित, अर्थदंड जमा नहीं करने पर अतिरिक्त सजा भी निर्धारित की गई है. 17 फरवरी 2021 का मामला था, जब थाना सदर करौली के थानाधिकारी अमित कुमार ने गश्त के दौरान ग्राम करसाई स्थित नसीर बाबा मंदिर के पास से आरोपी प्रदीप पुत्र हल्के निवासी राजौर, थाना कैलादेवी को गिरफ्तार किया था। उसकी तलाशी लेने पर 6 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी. अभियोजन पक्ष ने न्यायालय में 11 गवाहों के बयान और 34 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। सभी साक्ष्यों और बयानों का परीक्षण करने के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी माना और सजा सुनाई।
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Oct 31, 2025 14:57:32
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले की घरघोड़ा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की हुंडई कार से ढाई क्विंटल (257.5 किलो) गांजा बरामद किया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है। इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त हुंडई कार और मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक उड़ीसा से गांजा लेकर कार में रायगढ़ की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर घरघोड़ा थाना पुलिस, साइबर सेल, पूंजीपथरा और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने घरघोड़ा–लैलूंगा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान एक संदिग्ध हुंडई कार (क्रमांक CG-29-AS-2077) को रोककर जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें 250 पैकेट (प्रत्येक एक किलो) गांजा रखा हुआ पाया गया। बरामद गांजे का कुल वजन 257.5 किलोग्राम है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष दास निवासी ग्राम चीताबहार, थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में की गई है। आरोपी से जब्त गांजा, कार और मोबाइल की कुल कीमत लगभग 58 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक ने सीमावर्ती उड़ीसा राज्य से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश सभी थाना और चौकी प्रभारियों को दिए हैं। इसी के तहत यह कार्रवाई संभव हो सकी। प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को अपने तस्करी नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं, जिन पर पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है। घरघोड़ा थाना प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ थाना एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 31, 2025 14:57:09
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर एक व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर पूरे मामले की शिकायत की है। हालांकि अभी तक इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। मामला बिलासपुर का है, जहां भरतलाल देवांगन ने बताया कि उन्होंने 23 अक्टूबर को गूगल पर डॉक्टर वासल का नंबर सर्च किया, जिसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को डॉक्टर बताकर व्हाट्सएप और बैंक लिंक भेजी। आरोपी के झांसे में आकर भरतलाल ने लिंक पर क्लिक किया, जिसके बाद 28 अक्टूबर को उनके दो अलग-अलग खातों से रकम उड़ा ली गई। ठगों ने केंद्रीय बैंक से ₹58,701 और कैनरा बैंक से ₹1,35,382 निकाल लिए। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली थाना बिलासपुर में आवेदन दिया है और बैंक स्टेटमेंट की प्रतियां भी सौंपी हैं, लेकिन अब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पीड़ित ने जल्द कार्रवाई और ठगों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 31, 2025 14:56:53
Paradeep, Odisha:Paradip ରେ ପ୍ରସିଦ୍ଧି ଲାଭ କରିଥିବା କଳିଙ୍ଗ ବାଲିଯାତ୍ରା ର ପ୍ରସ୍ତୁତି କାର୍ଯ୍ୟ ଏବେ ଶେଷ ପର୍ଯ୍ୟାୟରେ। ଆସନ୍ତା ୪ତାରିଖ ରୁ ଆରମ୍ଭ ହେବାକୁ ଥିବା ବାଲିଯାତ୍ରା କୁ ମୂଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣ ମାଝୀ ମୂଖ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ ଯୋଗ ଦେଇ ଉଦଘାଟନ କରିବେ। ଏଥିପାଇଁ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ପ୍ରସ୍ତୁତି ଯୋରଡାର କରା ଯାଇଥିବା ବେଳେ ବାଲିଯାତ୍ରା ପରିଚାଳନା କମିଟି ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ଜଗତସିଂහପୁର ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଓ ଜଗତସିଂହପୁର ଆରକ୍ଷୀ ଅଧିକ୍ଷକ ସମୁଦ୍ର ବେଳାଭୂମି ତଥା କ Kaliଙ୍ଗ ବାଲିଯାତ୍ରା ପଡିଆରେ ସ୍ଥିତି ସମୀକ୍ଷା କରିଛନ୍ତି। ଏନେଇ ପାରାଦୀପ ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟରେ ଆୟୋଜିତ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ମହୋତ୍ସବ ର ପ୍ରଚାର ପ୍ରସାର ଓ ସଫଳତା ପାଇଁ ପାରାଦୀପ ସାମ୍ବାଦିକ ମାନଙ୍କ ସହିତ ଆଲୋଚନା କରିଥିଲେ। ବାଲିଯାତ୍ରାରେ ଲୋକେ ବିଭିନ୍ନ ସମସ୍ୟାର ସମ୍ମୁଖୀନ ହେଉଥିବା ବେଳେ ଏଥିପ୍ରତି ଦୃଷ୍ଟି ଆକର୍ଷଣ କରା ଯିବା ସହିତ ଚଳିତବର୍ଷ ବ୍ୟାପକ ସୁବିଧା ର ବ୍ୟବସ୍ଥା କରାଯାଇଛି ବୋଲି ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି। ଚଳିତ ବାଲିଯାତ୍ରାରେ ଅଧିକ ଜନସମାଗମ ହେବବୋଲି ଆଶା କରା ଯାଉଥିବା ବେଳେ ପ୍ରଶାସନ ତରଫରୁ ସ୍ବତନ୍ତ୍ର ଧ୍ୟାନ ଦିଆଯାଇଛି ବୋଲି ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ପ୍ରକାਸ਼ କରିଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top