Back
बिलासपुर HC: किराया बकाया पर बेदखली का संकेत, चार सप्ताह की मोहलत
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 13, 2025 16:16:28
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर हाई कोर्ट ने किराया विवाद को लेकर डिवीजन बेंच ने एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा है कि तय समय पर किराया जमा नहीं हुआ, तो किराएदार की बेदखली तय मानी जाएगी। बिलासपुर हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच, जिसमें जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस ए.के. प्रसाद शामिल हैं, ने किराया विवाद से जुड़े मामले में किराया नियंत्रण प्राधिकरण के फैसले को बरकरार रखा है।कोर्ट ने किराएदार को बकाया किराए की राशि जमा करने के लिए चार सप्ताह की मोहलत दी है।डिवीजन बेंच ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यदि तय समय सीमा के भीतर किराएदार द्वारा बकाया किराया जमा नहीं किया जाता है, तो बेदखली की कार्रवाई की जाएगी और किराएदार का अवसर समाप्त माना जाएगा। यह मामला रायगढ़ जिले से जुड़ा है, जहाँ ग्राम बैकुंठपुर स्थित खसरा नंबर 141/1/1, रकबा 0.541 हेक्टेयर भूमि और कोतरा रोड स्थित गोपाल सिंघानिया आ. धनसिंग के लकड़ी टाल से संबंधित किराया विवाद कोर्ट के समक्ष था।याचिकाकर्ता गायत्री देवी अग्रवाल एवं अन्य की ओर से अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी ने हाई कोर्ट में पैरवी की। कोर्ट ने किराया नियंत्रण प्राधिकरण द्वारा 25 मार्च 2022 को पारित आदेश को पूरी तरह सही ठहराया है।साथ ही कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि यदि किराएदार किराया जमा नहीं करता है, तो संबंधित प्राधिकरण दो महीने के भीतर किराएदार की बेदखली और किराया वसूली से जुड़ी संपूर्ण कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगा।बिलासपुर हाई कोर्ट का यह फैसला किराया विवादों में एक अहम नजीर माना जा रहा है। साफ संदेश हैकिराया नहीं तो राहत नहीं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report
104
Report
1
Report