icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आजमगढ़ में मोहर्रम जुलूस: कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच याद-ए-हुसैन

Azamgarh, Uttar Pradesh:जिले में मोहर्रम का जुलूस निकला गया, हुसैन को याद कर मातम मनाया गया। आजमगढ़ जिले में शिया समुदाय के मोहर्रम का जुलूस कटरा से निकला गया, जिसका समापन कर्बला के मैदान में किया गया। शिया समुदाय के मोहर्रम के इस जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने काले कपड़े पहनकर मातम मनाया, सोगवारों के हाथों, हुसैन की याद में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार दोपहर 2 बजे ताजिया उठाया गया और शाम 5 बजे कर्बला मैदान में जुलूस समाप्त हुआ। आज़मगढ़ जिले में जुलूस के साथ बड़ी संख्या में लोग चल रहे थे। जुलूस में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसको लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये। जुलूस के आगे पीछे सिविल ड्रेस में भी पुलिस फोर्स के जवान लगाए गए, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी न होने पाये। आज मोहर्रम की दसवीं तारीख पर हजरत इमाम हुसैन की याद में जुलूस निकाला गया, जिसमें अकीदतमंदों ने मातम किया और हुसैन के नारे लगाये। हजरत अब्बास की शहादत की याद में छोटे बच्चों ने भी अलम उठाया। मोहर्रम के जुलूस में इमामबारगाहों और अज़ाखानों में मजलिसों का आयोजन किया गया, जहां हजरत इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि दी गई। जबकि सुन्नी समाज का जुलूस आज शुक्रवार को देर शाम अखाड़े के साथ निकलेगा जो कल शनिवार की सुबह 4 बजे तक चलता रहेगा। इस जुलूस के लिए भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में निकले इस जुलूस में पुलिस की टीम मुस्तैदी के साथ मौजूद रही।
0
0
Report

सिद्धार्थनगर में मोहर्रम पर जुलूस के साथ शांति और आस्था की महफिल

Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर-सिद्धार्थनगर में मोहर्रम का पर्व बड़े ही अकीदत और गम के माहौल में मनाया गया। इस मौके पर उपनगर हलौर में लोगों ने जुलूस निकाला और हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातم किया। मोहर्रम के मौके पर हलौर में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। लोगों ने जंजीरी मातम कर इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित की। मातम कर रहे लोगों का कहना है कि पूरी दुनिया में अमन और शांति कायम रहे, इसके लिए हजरत इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की और अपनी जान कुर्बान कर दी। लोगों ने बताया कि इमाम हुसैन ने कर्बला में तीन दिनों तक भूखे-प्यासे रहकर भी सच्चाई और इंसाफ का साथ नहीं छोड़ा। आखिरी सांस तक उन्होंने अपने उसूलों और इस्लाम की हिफाज़त के लिए संघर्ष किया और शहीद हो गए। आज उनकी याद में छोटे-बड़े सभी लोग गमगीन नजर आए और जंजीरी मातम कर उनकी शहादत को याद किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रही।
0
0
Report
Advertisement

RCA एडहॉक कमेटी AGM: लोकपाल हटाने, स्टेडियम पुनः शुरू और भरतपुर पर बड़ा फैसला

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) की एडहॉक कमेटी की वार्षिक आमसभा (AGM) शुक्रवार को जयपुर स्थित RCA अकादमी में आयोजित हुई। दोपहर 3 बजे शुरू हुई बैठक में तीन जिलों को छोड़कर प्रदेशभर के अधिकांश जिला क्रिकेट संघों के पदाधिकारी शामिल हुए। सवाई माधोपुर, नागौर और धौलपुर जिला क्रिकेट संघों के प्रतिनिधि बैठक में नहीं पहुंचे। सवाई माधोपुर और नागौर को बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई थी, जबकि धौलपुर की अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट नहीं हो sका। बैठक में पिछले 90 दिनों के दौरान एडहॉक कमेटी द्वारा लिए गए निर्णयों को जिला क्रिकेट संघो के सामने रखा गया और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए गए। RCA की सोशल मीडिया गतिविधियों की समीक्षा, घरेलू क्रिकेट खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते (DA) में बढ़ोतरी, जयपुर और उदयपुर में RCA स्टेडियम निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने तथा RCA के लोकपाल को हटाने और नए लोकपाल की नियुक्ति पर भी चर्चा हुई। बैठक में मौजूदा लोकपाल को हटाने का निर्णय लिया गया और जल्द नए लोकपाल की नियुक्ति किए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही जयपुर और उदयपुर स्टेडियम निर्माण कार्य जल्द दोबारा शुरू कराने पर भी सहमति बनी, बैठक में भरतपुर जिला क्रिकेट संघ को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। AGM में भरतपुर जिला क्रिकेट संघ को निलंबित रखने का निर्णय बरकारर रखा गया। एडहॉक कमेटी ने बताया कि महिला से जुड़े गंभीर आरोपों तथा पॉक्सो से संबंधित शिकायत की जांच के लिए समिति गठित की गई है। जांच समिति को 25 दिन का समय दिया गया है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पदाधिकारियों पर आजीवन प्रतिबंध लगाने तक की कार्रवाई की जाएगी।बैठक में कहा गया कि यदि वर्तमान एडहॉक कमेटी का कार्यकाल आगे बढ़ाया जाता है तो चुनाव कराने को लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा।
0
0
Report

सलूम्बर में फायर सेफ्टी चेकिंग: 30 दिन में सुधार नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

Udaipur, Rajasthan:लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद सलूम्बर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर में फायर सेफ्टी मानकों की जांच के लिए नगर परिषद और फायर विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। कई प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों की कमी मिलने पर 30 दिन का नोटिस जारी किया गया है। पेश है यह रिपोर्ट। लखनऊ हादसे के बाद सलूम्बर नगर परिषद ने शहरभर में फायर सेफ्टी जांच अभियान शुरू कर दिया है। नगर परिषद आयुक्त गणपत लाल खटीक के नेतृत्व में फायर ऑफिसर शिवराम कटारा और उनकी टीम ने लाइब्रेरी, निजी अस्पताल, मॉल, शोरूम, कोचिंग संस्थान और गेस्ट हाउस सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी सामने आई। कहीं अग्निशमन यंत्र उपलब्ध नहीं मिले तो कहीं उनकी वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी। ऐसे सभी प्रतिष्ठानों को 30 दिन के भीतर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर फायर सेफ्टी मानकों की पालना नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाइ�गी की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता प्रद्युम्न दशोरा, लीडिंग फायरमैन देवेंद्र सिंह राठौड़, लोगर लाल मीणा सहित विभागीय जाब्ता मौजूद रहा। अभियान के तहत श्री राम लाइब्रेरी, प्रताप लाइब्रेरी, आरोग्य हॉस्पिटल, गीतांजलि हॉस्पिटल, मां हॉस्पिटल, वर्मा क्लिनिक, दक्ष कोचिंग सेंटर, सागर गेस्ट हाउस, ट्रेंड मॉल तथा महेंद्रबापू ज्वेलर्स शोरूम का निरीक्षण किया गया। फिलहाल प्रशासन ने सभी संस्थानों को फायर सेफ्टी नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है। 30 दिन बाद दोबारा निरीक्षण किया जाएगा और लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आदिवासी नेताओं की बैठक में नीति-संरेखन की चर्चा

Bharuch, Gujarat:ભરૂચ બ્રેકિંગ ભરૂચના વાળિયાના ચંદેરીયા ખાતે શંકરસિંહ વાઘેલા અને મહેશ વસાવાની સંકલન બેઠક આદિવાસી મસીહા અને પૂર્વ ધારાસભ્ય છોટુભાઈ વસાવાની તબિયત નાદુરસ્ત રહેતા વડોદરા સારવાર હેઠળ 2027ની ગુજરાત વિધાનસભા ચૂંટણી પૂર્વે રાજકીય સમીકરણોને લઈ ચર્ચા તેજ બંધન બેઠકમાં અલગ ભીલીસ્તાન (જોહર પ્રદેશ)ની માંગ સાથે સરકાર પર દબાણ લાવવાનો આહ્વાન શંકરસિંહ વાઘેલાએ દારૂબંધી નીતિ અને સરકાર પર આકરા પ્રહારો કર્યા દારૂબંથીથી બુટલેગરો અને કેટલાક પોલીસકર્મીઓને ફાયદો થાય છે – શંકરસિંહ વાઘેલા આદિવાસી વિસ્તારોમાં શિક્ષણ, આરોગ્ય અને મૂળભૂત સુવિધાઓના અભાવનો મુદ્દો ઉઠાવ્યો ચૈતર વસાવાના કેસમાં ન્યાયતંત્રના દુરુપયોગનો આક્ષેપ કરતા નિવેદન આપ્યું શિક્ષણ અને આરોગ્યના વધતા ખર્ચને મંૂંગવારીનું મુખ્ય કારણ ગણાવ્યું ગુજરાત, મહારાષ્ટ્ર, મધ્યપ્રદેશ અને રાજસ્થાનના આદિવાસી પ્રતિનિધિઓ બેઠકમાં જોડાયા આદિવાસી હકો અને આગામી લડત માટે સંયુક્ત રણનીતિ ઘડવાનો સંકલ્પ વ્યક્ત કરાયો. બાઈટ - શંકરસિંહ વાઘેલા - પૂર્વ મુખ્યમંત્રી બાઈટી - મહેશ વસાવા - પૂર્વ ધારાસભ્ય
0
0
Report

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के एसडीओ ने हाथों से सांभर को पोहा खिलाया, विभाग ने कार्रवाई की

Narmadapuram, Madhya Pradesh:सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के एसडीओ विनोद वर्मा ने अपने सरकारी आवास के लॉन में बैठे-बैठे एक जंगली सांभर को पोहा खिलाते कैमरे में कैद होने के संदर्भ में वीडियो वायरल हो गया। जंगल के जानवरों से दूरी बनाए रखने और उन्हें खाना न खिलाने की सीख देने वाले विभाग के अधिकारी का यह कृत्य सवालों के घेरे में आ गया। इस मामले को आरटीआई एवं पर्यावरण कार्यकर्ता अजय दुबे ने प्रमुखता से उठाया और विभाग ने कथित उल्लंघन के चलते विनोद वर्मा को निलंबित कर दिया। फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा के निर्देश पर विनोद वर्मा को निलंबन की कार्रवाई की गई है, और इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के उल्लंघन के रूप में माना गया है।
0
0
Report

मानसून के साथ चित्रकोट जलप्रपात की भव्यता, नियाग्रा जैसी झलक अभी बारिश पर

Jagdalpur, Chhattisgarh:मानसून की दस्तक के साथ ही विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है, हालांकि जून महीने में अब तक अनुमान के अनुसार कम बारिश होने से पर्यटकों में थोड़ी निराशा जरूर है, दरअसल बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात की तुलना अमेरिका के नियाग्रा जलप्रपात से होती है, मानसून के दौरान चित्रकोट जलप्रपात हूबहू नियाग्रा जलप्रपात की तरह नजर आने लगता है, लेकिन बारिश नहीं होने से पर्यटकों को चित्रकोट जलप्रपात की उस खूबसूरती को देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, मानसून की दस्तक के साथ ही इंद्रावती नदी का जल स्तर जरूर बढ़ गया है यहां पहुंच रहे पर्यटक बोटिंग का भी मजा ले रहे । पर्यटकों को उम्मीद है कि जल्द ही बस्तर में मानसून की बारिश होगी और चित्रकोट जलप्रपात अपने विहंगम दृश्य में देखने को मिलेगा। बाइट राजेश सारथी पर्यटक बाइटमोहम्मद अकरम पर्यटक तेलंगाना
0
0
Report
Advertisement

नवानगर पुलिस ने 16 वर्षीय अपहृत नाबालिग बरामद, रविंद्र पनिका गिरफ्तार

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत नवानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 16 वर्षीय अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी रविंद्र पनिका को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच के अनुसार आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डॉ. अनिल कुमार पटेल और उनकी टीम ने की। 18 जून को दर्ज अपहरण के मामले में पुलिस लगातार तलाश में जुटी रही। जांच के दौरान नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया। मामले में आरोपी के खिलाफ अपहरण के साथ-साथ नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में ऑपरेशन मुस्कान अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि लापता और अपहृत बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके। नवानगर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी बच्चे के लापता होने या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
0
0
Report

मंडला के भंवरताल जंगल में ट्रैक्टर-डंपर टक्कर; चालक की मौत, इलाके में शोक

Mandla, Madhya Pradesh: मंडला जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है जहां भंवरताल जंगल में ब्लास्टिंग सामग्री लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर को अज्ञात डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई घटना बम्हनी बंज़र थाना क्षेत्र के भंवरताल जंगल की बताई जा रही है जानकारी के मुताबिक डोलोमाइट खदान की ओर ब्लास्टिंग सामग्री लेकर जा रहे ट्रैक्टर को तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर में सवार हेल्पर दूर जा गिरा जिससे उसकी जान बच गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है
0
0
Report

धमोरा में प्लांट कब्जे के विवाद में दो पक्ष घायल

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के ओरछा रोड़ थाना पुलिस के धमोरा गांव में प्लांट के कब्जे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये, जिसका BDओ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू की। धमोरा में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ। विवाद पर दोनो पक्ष में आपस में बातचीत कर विवाद निपटा रहे थे, तभी दोनो पक्षों में गालीगलौज शुरू हो जाता है, उसके बाद लाठी-पत्थर चलने से दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से आवेदन मिले हैं। क्रॉस केस दर्ज कर जांच की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

शहडोल: 880 इंजेक्शन, 53.6 ग्राम स्मैक के साथ 7 आरोपी NDPS केस दर्ज

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र से 880 नग नशीले इंजेक्शन और 53.6 ग्राम स्मैक जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, जिनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि शहडोल संभाग में एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक की बरामदगी का यह पहला मामला माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 880 नग नशीले इंजेक्शन और 53.6 ग्राम स्मैक जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुल सात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्त के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक जब्त की गई स्मैक और नशीले इंजेक्शन की खेप अवैध रूप से सप्लाई की जा रही थी। शुरुआती जांच में नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी सामने आई है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। बताया जा रहा है कि शहडोल संभाग में एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक की बरामदगी का यह पहला मामला है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। लगातार पुलिस कार्रवाई के बावजूद नशा तस्कर नए-नए तरीकों से अवैध कारोबार करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में इस बड़े नेटवर्क के पीछे कौन लोग हैं और फरार आरोपी कब तक गिरफ्त में आते हैं, इस पर अब सभी की नजर बनी हुई है।
0
0
Report

बभनावा शाहिद क्षेत्र के गमगीन माहौल में कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिए, रेउसा पुलिस बल रहा मुस्त

RKRamendr KumarFollow18m ago
Itori, Uttar Pradesh:बभनावा शाहिद क्षेत्र के गमगीन माहौल में कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिए, रेउसा पुलिस बल रहा मुस्तैद सीतापुर जनपद के बभनावा शाहिद क्षेत्र में मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को गमगीन माहौल के बीच ताजियों का जुलूस निकाला गया। या हुसैन की सदाओं और मातमी धुनों के बीच अकीदतमंदों ने पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ ताजियों को स्थानीय कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और शांतिपूर्ण ढंग से सभी धार्मिक रस्में अदा की गईं। इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। रेउसा पुलिस बल के अधिकारी एवं जवान पूरे समय मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। पुलिस ने जुलूस के मार्ग पर लगातार निगरानी रखी और यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना सामने नहीं आई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ समन्वय बनाए रखा। आयोजकों ने भी लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ कार्यक्रम संपन्न कराने की अपील की, जिसका सभी ने पालन किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और पुलिस की व्यवस्था की सराहना की। गम और अकीदत के माहौल में ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के साथ मुहर्रम की रस्में संपन्न हुईं और पूरे क्षेत्र में भाईचारे एवं अमन का संदेश देखने को मिला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top