बीजापुर में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति, सड़कें बंद
Bijapur, Chhattisgarh:बीजापुर में पिछले दस दिनों से बीजापुर में भारी बारिश जारी है, जिससे छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं और नेशनल हाईवे कई बार बाढ़ से बंद हो चुका है। बीजापुर अब टापू की तरह नजर आने लगा है। बीजापुर से जगदलपुर की सड़क जांगला के पास दोनों ओर से ब्लॉक हो गई है, जिससे सैकड़ों वाहन बाढ़ के दोनों तरफ फंस गए हैं। बाढ़ का पानी धीरे-धीरे बढ़ रहा है और जांगला पुल के ऊपर खड़ी गाड़ियां भी फंस चुकी हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
