icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

१ लाख२०हजार की लूट, व्यापारियों में दहसत

Manoj KumarManoj KumarFollow1m ago
Khandwari, Uttar Pradesh:घर जा रहें व्यापारी को मारपीट कर 1लाख 20 की लुट। घटना को लेकर व्यापारियों में दहशत व आक्रोश व्याप्त चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ थाने से मात्र एक किलोमीटर की दुरी पर सराय टेढ़की पुलिया के पचास मीटर की दुरी के पास शुक्रवार की रात में बदमाशों ने लाठी डंडे से मारपीट कर झोले में रखा बैग से 1 लाख 20 हजार रुपए नकदी लुट लिये। जब तक शोर मचाते तब तक अंधेरे का लाभ उठाकर बदमाश फरार हो गए। व्यापारी सकलडीहा से तगादा कर अपने घर सराय लौट रहे थे । घटना के बाद तत्काल बलुआ थाने पर पहुंचकर व्यापारी ने आप बीती बताते हुए तहरीर दिया । इसे लेकर में दहशत व आक्रोश व्याप्त है। बलुआ सराय गांव निवासी रतन बरनवाल की चहनिया कस्बा में पतंजलि के थोक व्यापारी है । शुक्रवार की रात में सकलडीहा से व्यापारियों के यहां से बकाया क्लेक्शन कर अपने घर सराय लौट रहे थे । सराय टेढ़की पुलिया वाया रानेपुर मार्ग पर तिराहा से कुछ दूर पर चार मुह बांधे बदमाशों ने बाइक रोककर लाठी डंडे से हमला कर दिये। सर पर चोट लगने के कारण वे गिर पड़े । बदमाशों ने झोले में रखा बैंग लेकर रानेपुर की तरफ फरार हो गए बैंग लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए नकदी व डायरी व दुकान का बिल था। । जब तक वे शोर मचाते तब तक अंधेरे का लाभ उठाकर बदमाश फरार हो गए । पीड़ित ने घायलावस्था वे तत्काल बलुआ थाने पहुंचकर तहरीर दिया । व्यापारियों के साथ इस तरह से छिनैती की घटना से व्यापारियों में दहशत व आक्रोश व्याप्त है । चहनिया उधोग व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने कहा कि व्यापारियों संग इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही है । भयमुक्त सरकार की घोषणा करने वाले सरकार में इस तरह की घटनाओं से व्यापारी दहशत में है । यदि जल्द ही घटना का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापार मंडल आंदोलन को बाध्य होंगे । फिलहाल बलुआ पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
0
0
Report

10 सूत्री मांगों को लेकर सभासदों का धरना, भ्रष्टाचार की अरथी निकालने के ऐलान से मचा हड़कंप

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow7m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। नगर पालिका परिषद उन्नाव सदर में 10 सूत्री मांगों को लेकर सभासद राजेंद्र भारती, सानू, सतीश यादव, अमित उर्फ बाबा, यासीन, सुशील तिवारी आदि का धरना शनिवार को पाँचवें दिन भी जारी रहा। सभासदों ने नगर पालिका प्रशासन पर वार्डों के साथ भेदभाव करने और विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। शनिवार को सभासदों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली के विरोध में ‘भ्रष्टाचार की अरथी’ निकालने का ऐलान किया तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने धरने पर बैठे सभासदों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रदर्शन समाप्त करने के लिए समझाया। सभासदों ने अपनी 10 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। सभासदों का कहना था कि जिन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है, वहां के लोगों से जलकर की वसूली नहीं की जानी चाहिए। नाला सफाई का कार्य टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कराया जाए और सभासदों द्वारा दिए गए प्रस्तावों को विकास कार्यों की योजनाओं में शामिल किया जाए। इसके साथ ही सभासदों ने आउटसोर्सिंग पर तैनात सफाई कर्मचारियों को वर्ष 2024 के शासनादेश के अनुसार वेतन दिए जाने की मांग भी उठाई। सभासदों ने नगर पालिका के विकास कार्यों में वार्डों के साथ कथित भेदभाव समाप्त करने और सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह और एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा ने सभासदों की मांगों को सुनते हुए जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद सभासदों ने भ्रष्टाचार की अरथी निकालने का कार्यक्रम स्थगित करते हुए धरना समाप्त कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

पीसीएस अधिकारियों के तबादले एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी और एसडीएम मयंक कुंडू मुरादाबाद भेजे गए

Deepak DixitDeepak DixitFollow7m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई शासन ने पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें हरदोई में तैनात अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी और हरदोई सदर के एसडीएम मयंक कुंडू का तबादला मुरादाबाद किया गया है। मयंक कुंडू पूर्व में सवायजपुर तहसील में एसडीएम के पद पर तैनात रह चुके हैं। शनिवार को सवायजपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। इसी दौरान उनके तबादले का आदेश पहुंचा। करीब 1:30 बजे वह समाधान दिवस से जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। प्रफुल्ल त्रिपाठी की गिनती जिले के लोकप्रिय अधिकारियों में होती रही है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा का भी मुरादाबाद तबादला किया गया था। वहीं शनिवार को सवायजपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम के समक्ष 21 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार और एसडीएम शिवानी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

उत्तराखंड में 120वें अखिल भारतीय किसान मेले का राज्यपाल ने शुभारंभ किया

Bahara Boj, Uttarakhand:पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेले का शुभारंभ हुआ. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि समृद्ध किसान से ही सशक्त उत्तराखंड बनेगा. जीबी पंत विश्वविद्यालय में चार दिवसीय किसान मेले की शुरुआत हुई. राज्यपाल ने कहा कि जिस मिट्टी से अन्न निकलता है उसी से भारत की आत्मनिर्भरता निकलती है. किसान सिर्फ खेत का स्वामी नहीं बल्कि राष्ट्र के भविष्य का निर्माता है. उन्होंने कहा कि आज कृषि में AI, ड्रोन और डिजिटल तकनीक की भूमिका बढ़ रही है. तकनीक तभी सार्थक है जब वो छोटे और सीमांत किसान तक पहुंचे. उत्तराखंड में हमें एक जैसा मॉडल नहीं बल्कि स्थानीय जरूरत के हिसाब से खेती करनी होगी. पहाड़ों में फल, सब्जी, औषधीय पौधे और मधुमक्खी पालन आय बढ़ा सकते हैं. हमें बीज से बाजार तक की चेन मजबूत करनी होगी.
0
0
Report
Advertisement

राकेश टिकैत 4 अक्टूबर को यमुनानगर के औरंगाबाद में महापंचायत, बड़े आंदोलन की तैयारी

Yamuna Nagar, Haryana:किसान नेता राकेश टिकैत 4 अक्टूबर को यमुनानगर के औरंगाबाद में एक बड़ी महापंचायत में शामिल होंगे और देश में आ रही किसानों की समस्याओं को लेकर बड़े आंदोलन का ऐलान करेंगे। यमुनानगर में किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि किसान बिजली, पोर्टल, धान सहित कई समस्याओं को लेकर परेशान है। सरकार ने गेहूं के मूल्य में 25 पैसे किलो की वृद्धि की है। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत यमुनानगर के औरंगाबाद में आयोजित किसान महापंचायत में भाग लेंगे और बड़े आंदोलन का ऐलान करेंगे。
0
0
Report

बेगूं में दो कारों से मात्रा में अफीम दूध और डोडाचूरा बरामद; फरार आरोपी तलाश

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारों से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। चंदाखेड़ी से जोगणियामाता रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने ग्रांड आई-10 स्पोर्ट्स और स्विफ्ट कार को संदिग्ध मानकर रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों कारों के चालक तेज गति से भागने लगे और कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। तलाशी लेने पर दोनों कारों से कुल 3 किलो 590 ग्राम अफीम दूध और 86 किलो 80 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस मादक पदार्थों के स्रोत व गंतव्य की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

भारत की ऐतिहासिक जीत: पाकिस्तान को हराकर गोल्ड, समस्तीपुर में जश्न बरपे

Samastipur, Bihar:पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड, समस्तीपुर में वैभव सूर्यवंशी के चाचा बोले- ऐतिहासिक जीत से देश गौरवान्वित। भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों में जश्न का माहौल है। एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार मेंन क्रिकेट का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद समस्तीपुर में भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच खुशी की लहर है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी। भारत ने मुकाबला 19 रन से अपने नाम करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा बरकार रखा। भारत की इस जीत के बाद समस्तीपुर के क्रिकेट प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि, आज के मुकाबले में समस्तीपुर के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वैभव के चाचा राजीव सूर्यवंशी भी उनके प्रदर्शन से थोड़े निराश नजर आए, लेकिन टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर उन्होंने खुशी जताई। मीडिया से बातचीत में राजीव सूर्यवंशी ने कहा कि भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जिससे पूरा देश गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि वैभव ने पिछले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया था और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले मुकाबलों में भी वैभव बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे। राजीव सूर्यवंशी ने कहा कि भारतीय टीम के वापस लौटने पर देशवासी खिलाड़ियों का जोशीले अंदाज में स्वागत करने के लिए तैयार हैं। भारत की इस जीत के साथ समस्तीपुर में भी क्रिकेट प्रेमियों की खुशी देखते ही बन रही है।
0
0
Report
Advertisement

पटना में ड्रग्स के नेटवर्क पर छापेमारी, छह आरोपित गिरफ्तार

Patna, Bihar:पटना में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अगमकुआं थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टीवी टावर के पास छापेमारी कर चार लोगों को 415 पीस नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जीएम रोड स्थित यूनिक फार्मा की दुकान और गोदाम में छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, यहां से करीब 5,500 पीस नशीली टैबलेट और 3,875 पीस नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। इस कार्रवाई में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। कुल मिलाकर मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रांत कुमार, आदित्य राज, अनिल कुमार, पंकज पासवान, अफगान आलम और शहजाद आलम के रूप में हुई है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर नशीली दवाओं के नेटवर्क और सप्लाई चैन की जानकारी जुटा रही है。 पूर्वी एसपी शैलजा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर आगे भी छापेमारी की जा रही है। मामले में कांड दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है。
0
0
Report

ग्रामीणों के हमले से वनकर्मी घायल, सारणी रेंज में जंगल सुरक्षा पर चिंताएँ

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले की सारणी रेंज में वनकर्मियों पर ग्रामीणों के जानलेवा हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खापा बीट के प्लांटेशन में मवेशी चराने से रोकने पहुंचे वनकर्मियों और चौकीदार पर ग्रामीणों ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि खापा गांव के प्लांटेशन में कुछ ग्रामीण मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान वन विभाग के कर्मचारी और चौकीदार मौके पर पहुंचे और प्लांटेशन में मवेशी चराने से मना किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने अचानक वनकर्मियों पर हमला कर दिया। हमला में एक बीट गार्ड और चौकीदार गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक वनरक्षक को भी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल दोनों कर्मचारियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बैतूल लाया गया है। सारणी रेंज की रेंजर के मुताबिक, वनकर्मी प्लांटेशन की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को मवेशी चराने से रोकने पहुंचे थे, तभी उन पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला किया गया। फिलहाल घायल वनकर्मियों का उपचार कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वन विभाग का कहना है कि जांच के बाद हमलावर ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top