494444
बीजापुर में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, सड़कें बंद
Bijapur, Chhattisgarh:बीजापुर जिले में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र की सीमा पर बाढ़ आने से दोनों सड़कें बंद हो गई हैं। जिले के चेरपाल, मिरतूर, बासागुड़ा, और कुटरु क्षेत्रों में नदी नाले उफान पर हैं। इंद्रावती नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान को छूने लगा है। बीजापुर मुख्यालय के पास धनोरा में बाढ़ के कारण बोरजे और तोयनार क्षेत्र के कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्रपति संभाजी नगर के निजी अस्पताल में आग, नौ बच्चों को नर्सों ने बचाया
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजी नगर मध्ये एका खाजगी हॉस्पिटल ला लागलेल्या आगीत नऊ बालकांचा कोळसा झाला असता मात्र नशीब बल्वत्तर आणि उपस्थित असलेल्या नर्सेसचे प्रसंगावधान यामुळे सगळी बालक सुखरूप आहे आणि कुणाचे कुठलंही नुकसान झालं नाही मात्र जर हे देवदूत धावले नसते तर आज चित्र काही वेगळं असतं.. ही दृश्य अंगाचा थरकाप पडवणारी आहे.. हे दृश्य आहे लहान मुलांच्या एन आय सी यू ची जिथे अत्यंत गंभीर आजारी चिमुकले ठेवले जातात ... या रूम मध्ये मध्यरात्री अडीच वाजता एसीच्या शॉर्टसर्किटमुळे आग लागली. एक नर्स आली तिने हे दृश्य पाहिलं आणि लागलीच धावली इतर स्टाफला बोलवून आणलं पाहता पाहता आग भडकायला लागली इतरही नर्सेस धावत आल्या मुलं ज्या वार्मर वर ठेवली होती ती वॉर्मर ओढायचा प्रयत्न या नर्सेस करत होत्या मात्र वॉर्मर जड होते ती ओढता येत नव्हती अखेर या नर्सेसने या चीमुकल्यांना उचललं आणि धावत सुटल्या, या रूम मध्ये नऊ चिमुकल्य वर उपचार सुरू होते या नर्सेसनी जीवाची परवा न करता यां चिमुकल्यांना तिथून लागलीच बाहेर काढलं आणि मोठा अनर्थ टळला, सीसीटीव्हीचे हे दृश्य तिथं काय घडलं असतं हे सांगण्यासाठी पुरेसी आहे आणि या देवदूतांची या चिमुकल्यांना वाचवण्याची धडपड सुद्धा याच सीसीटीव्ही मध्ये कैद झाली आहे.. बाईट्स नर्सेस बाईट्स आहे, 5 वाजता assignment नंबर वर पाठवले आहे, या चिमुकल्यांचे पालक सुद्धा या दवाखान्यातील नर्सेसचे आभार मानतात कारण त्या वेळेत धावल्या नसत्या त्यांनी धावपळ केली नसती तर दुर्दैवाने चित्र काही वेगळंच असते असे तेही सांगतात.. विशाल करोळे, छत्रपती संभाजी नगर...0
0
Report
रामगढ़ गोला में गौतस्करों का दुस्साहस: XUV दुर्घटना, बजरंग दल ने तीन गायें बचाईं
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ गोला थाना क्षेत्र के हेसापोड़ा पंचायत अंतर्गत टुंगरीडीह में शुक्रवार तड़के सुबह गौ तस्करों के दुस्साहस का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गौ तस्करी कर अत्यधिक तेज रफ्तार से भाग रही एक महिंद्रा XUV गाड़ी (संख्या: JH05AU5222) अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर को तोड़ती हुई सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा घुसी। हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, अंधेरे में भागे तस्कर अहले सुबह जोरदार आवाज सुनकर जब स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, तो गाड़ी से निकलकर तीन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार होने में सफल रहे। ग्रामीणों ने जब दुर्घटनागरस्त XUV के अंदर झांका, तो दृश्य देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। वाहन के भीतर तीन गायों को बेहद बेरहमी से हाथ-पैर बांधकर ठूंस-ठूंस कर रखा गया था। मानवता की मिसाल, तीनों गायों का बजरंग दल ने कराया इलाज घटना की भनक मिलते ही बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ता रंजीत प्रजापति ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। सभी ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों गायों को गाड़ी से बाहर निकाला, चारा-पानी दिया और पशु चिकित्सक को बुलाकर चोटिल बेजुबानों का इलाज कराया। सूचना मिलने पर गोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर अपने कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है。 पुलिस-प्रशासन पर बरसे बजरंग दल गौरक्षा प्रमुख आशीष शर्मा इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए बजरंग दल गोला प्रखंड गौरक्षा प्रमुख आशीष शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में गौ तस्करी का काला कारोबार धड़ल्ले से जारी है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह मौन साधे हुए है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कई बार तस्करी की गाड़ियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। यदि प्रशासन ने तस्करों के खिलाफ पूर्व में ही कठोर कानूनी कार्रवाई की होती, तो आज तस्करों का यह दुस्साहस न दिखता। आशीष शर्मा ने मांग की है कि पुलिस इस घटना में शामिल और संलिप्त सभी तस्करों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई करे और सलाखों के पीछे भेजे।0
0
Report
सिकरावदा नदी में तेज बहाव से 19 वर्षीय युवक लापता, खोज जारी
Shivpuri, Madhya Pradesh:स सिकरावदा नदी में तेज बहाव की चपेट में आया 19 वर्षीय युवक, तलाश जारी शिवपुरी। जिले के ग्राम सिकरावदा में बारिश के बाद नदी में अचानक तेज बहाव आ गया। इसी दौरान 19 वर्षीय राम रावत उर्फ छोटू नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल नदी में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। ग्रामीण लगातार नदी और आसपास के क्षेत्र में युवक की तलाश कर रहे हैं। घटना की सूचना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग भी युवक की सुरक्षित तलाश के लिए प्रयास कर रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
अनूपपुर: अमहाई तालाब से प्रतीक पटेल का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या पर जांच
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लखनपुर के रोजगार सहायक निरंजन पटेल के पुत्र प्रतीक, 21 वर्ष, का शव अमहाई तालाब से बरामद हुआ। कल से वह लापता था; एनडीआरएफ ने रेस्क्यू कर शव बरामद किया; मामले की पुलिस जांच में जुटी है। अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या है या आत्महत्या।0
0
Report
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण: टकसाली गणेश मंदिर हटाने के साथ हनुमान मंदिर भी शिफ्ट
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन चौड़ीकरण के तहत आपसी सहमति से खड़े हनुमान मन्दिर को हटाने का कार्य शुरू, taksाली गणेश मंदिर हटाया गया, पुलिस प्रशासन व नगर निगम की मौके पर मौजूद, उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर सड़क व चौराहों के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में आज महाकाल शाही सवारी मार्ग पर सतीगेट के पास स्थित टकसाली गणेश मंदिर को हटाया गया। वहीं खड़े हनुमानन्दन को हटाने का कार्य जारी है। दोनों मंदिरों को आपसी सहमती से हटाया जा रहा है। यहां मन्दिर के पुजारी, आसपास के रहवासी और हिंदूवादी संगठनों से चर्चा कर बाद यह कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही पूरी तरह शांतिपूर्ण हुई है। इस दौरान पुलिस प्रशासन व नगर निगम का अमला कार्य जुटा रहा। उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण में सती गेट और छतरी चौक के दायरे मे आ रहे खड़े हनुमान और टकसाली मंदिर को शिफ्ट करने की गुरुवार रात कोशिश की गई । बारिश के कारण हालांकि शिफ्टिंग रोकनी पड़ी। शुक्रवार को दोबार दोनो मंदिरों के शिफ्टिंग का कार्य किया गया। जिसमे टकसाली गणेश मन्दिर को शिफ्ट कर दिया गया। वहीं प्रतिमा को सुरक्षित रखने के लिए खड़े हनुमान प्रतिमा को प्लास्टिक से ढंकने का काम किया गया । दूसरी और प्रतिमा को टंकी के पास जहां शिफ्ट करना है वहां भी काम अभी पूरा नहीं हुआ है। निर्माणाधीन मंदिर की दीवारें बन गई हैं परंतु छत डलना अभी बाकी है। खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा शटर के रास्ते नहीं निकल पाएगी। पहले मंदिर का गुंबद टूटेगा फिर छत के रास्ते प्रतिमा बाहर निकलने को। दरअसल क्षेत्र के लोगों की मंशा थी कि राजसी सवारी के बाद मंदिर शिफ्ट हो जबकि सवारी का रास्ता सुगम बनाने के लिए निगम प्रशासन की इच्छा सवारी से पहले प्रतिमा शिफ्ट कर मंदिर हटाने की है। उधर दोनों मंदिरों के पुजारी परिवार का कहना है मंदिर की शिफ्टिंग पर कोई आपत्ति नहीं है। मामला आस्था का है। हमारी इच्छा है कि मूर्ति को यहां से ले जाने का काम विधि विधान से मुहूर्त में हो तो यह बेहतर रहेगा。 बाइट - तहसीलदार शैफली जैन बाइट - मंदिर पुजारी महेश बैरागी0
0
Report
पटना के गार्डिनर रोड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं मिल रहा, दवाइयाँ भी उपलब्ध नहीं
Patna, Bihar:आज आपको पटना के सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल गार्डिनर रोड का रियलिटी टेस्ट दिखाते हैं कि पटना के हार्ट यानी इनकम टैक्स के पास स्थित इस अस्पताल में बच्चों की दवाइयां नहीं मिलती. यहाँ अल्ट्रासाउंड करने वाली मशीन तो लगी है लेकिन अल्ट्रासाउंड कमरे के बाहर ताला बंद रहता है क्योंकि यहाँ अल्ट्रा साउंड करने वाले डॉक्टर ही नहीं हैं. यहाँ के दवा इंचार्ज सोनू कुमार पाण्डेय कहते हैं दवाइयां तो हैं लेकिन 60 से 70 प्रतिशत रोगों की ही दवा उपलब्ध है. यानी कहने को सुपर स्पेशलिटी लेकिन अस्पताल में न डाक्टर हैं, न दवाइयां और न ही जांच. अस्पताल पहुंची टीम ने देखा कि अस्पताल में एक मात्र डॉक्टर इलाज के लिए मौजूद थी. डॉक्टर के चेंबर के बाहर मरीजों की कतार थी और डॉक्टर अकेली बीमारों को सम्हाल रही थी. डॉक्टर पुष्पा प्रकाश ने कहा कि यहाँ सात डॉक्टर बताये जाते हैं लेकिन एक उपाधीक्षक है, एक डॉक्टर छुट्टी पर है और पाँच डॉक्टर तीन शिफ्ट में इलाज करते हैं. पाँच में से तीन से चार डाक्टर सुबह से दो बजे तक रहते हैं, उसके बाद वे अकेली दिन के दो बजे से रात के नौ बजे तक मरीजों का इलाज करती हैं. डाक्टर पुष्पा प्रकाश ने कहा कि यहाँ इलाज के बाद दवाइयां मिल जाती हैं पर अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाता कारण यहाँ इसके डॉक्टर नहीं हैं. जो डॉक्टर आये वे दो से तीन महीने में छोड़कर चले जाते हैं. अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन है पर कमरे के बाहर ताला लगा है और नोटिस चिपका है कि यहाँ डॉक्टर नहीं रहने के कारण अल्ट्रासाउंड जांच नहीं होगी. डाक्टर के साथ दवा वितरण करने वाले भी कहते हैं डॉक्टर नहीं है सो अल्ट्रासाउंड जांच बंद है. यहाँ दवा वितरण केंद्र भी है, दवा का भंडार. लेकिन यहाँ आम दवाइयां उपलब्ध हैं, यानी कोई गंभीर दवा जिसे डॉक्टर लिख दे वह नहीं मिलेगी. दवा वितरण केन्द्र के इंचार्ज सोनू कुमार पाण्डेय कहते हैं कि 60 से 70 प्रतिशत दवाइयाँ यहाँ हैं, बाकी की दवा सरकार ही मुहैया नहीं कराती तो नहीं है. यहाँ आने वाले मरीज कहते हैं कि डॉक्टर का इलाज और दवाइयां मिल जाती हैं, पर बच्चे के इलाज के लिए पहुंचे परिजन कहते हैं इलाज तो काफी इंतजार के बाद हो गया पर दवाइयां यहाँ नहीं मिली क्योंकि यहाँ बच्चों की दवा नहीं मिलती है. बहरहाल, बिहार में बेहतर स्वास्थ्य सेवा का दावा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar के दफ्तर से डेढ़ किलोमीटर दूर यह अस्पताल लोगों को अल्ट्रा साउंड जैसी जांच की सुविधा देने में नाकाम है.0
0
Report
Advertisement
गीता ज्ञान संस्थानम में जन्माष्टमी पर भक्तों का सैलाब, कृष्ण अवतार का संदेश छाया
Kurukshetra, Haryana:श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर गीता ज्ञान संस्थानम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज बोल- मानवता की बुराइयों का खत्म करने के लिए भगवान श्री कृष्ण का हुआ अवतार, जम्मू-कश्मीर की विधायक देवयानी राणा ने भी किए दर्शन कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कुरुक्षेत्र स्थित गीता ज्ञान संस्थानम में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान श्री कृष्ण के दर्शन और आशीर्वाद के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु संस्थानम पहुंचे। पूरे परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा। इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के अवतार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानवता की बुराइयों का अंत करने और धर्म की स्थापना के लिए भगवान श्री कृष्ण का अवतार हुआ। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी के अवसर पर जम्मू-कश्मीर से विधायक देवयानी राणा भी गीता ज्ञान संस्थानम पहुंचीं और मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने इस पावन अवसर पर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लिया। इस दौरान संस्थानम में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना में भाग लेकर भगवान श्री कृष्ण के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे भगवान श्री कृष्ण के संदेश को अपने जीवन में अपनाएं तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा दें।0
0
Report
दिल्ली में तेज बारिश से गर्मी और ह्यूमिडिटी घट, जन्माष्टमी पर शुभ संकेत
New Delhi, Delhi:दिल्ली में झमाझम वाली बारिश लोगों को गर्मी से और ह्यूमिडिटी से राहत मिल गई काफी देर दिल्ली में बारिश आई और अगर धार्मिक मान्यताओं से भी देखा जाए तो जन्माष्टमी के दिन इस शुभ संकेत माना जा रहा है बिल्कुल मौसम का मिजाज बदल गया कनॉट प्लेस से बारिश दिखाते हुए और मंदिर के पुजारी ने भी कहा ही अच्छा शुभ संकेत है कितने तेज बारिश आ रही है पर हां यह भी दिक्कत है क्योंकि रात की तैयारी करनी और इस वजह से मंदिर का प्रांगण खाली है क्योंकि श्रद्धालु ए नहीं पा रहे हैं पर मौसम बहुत अच्छा और सुहाना हो गया मौसम विभाग द्वारा भी आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया था Moderate Rainfall at most places with Heavy Rainfall (50-100mm) at a few places accompanied with Thunderstorms/Lightning Strong Winds 40-50 kmph gusting to 60 kmph very likely during next 3 hours over Delhi. Rainfall (mm) recorded over Delhi till 1545 IST: Safdarjung - 23 Pusa - 14 Narayana - 120
0
Report
डोटासरा का निकाय चुनाव में बीजेपी पर हमला, आरक्षण और सफाई पर बड़ा दावा
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव का रण अब पूरी तरह सियासी रंग में रंग गया है। चुनावी मैदान में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने निकाय चुनाव से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। चुनाव में देरी, परिसीमन और आरक्षण से लेकर सफाई व्यवस्था, भ्रष्टाचार और नामांकन प्रक्रिया तक डोटासरा ने सरकार पर सवाल खड़े किए वहीं कांग्रेस ने निकाय चुनावों क़ो लेकर सत्ता आने की स्थिति में अपना विजिन भी सामने रखा। कांग्रेस ने सबसे बड़ा हमला आरक्षण के मुद्दे पर बोला। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश के 10 नगर निगमों में SC-ST को आरक्षण नहीं दिया गया और OBC आरक्षण को भी कम किया गया। इसके जवाब में डोटासरा ने कांग्रेस के टिकट वितरण का आंकड़ा सामने रखते हुए पार्टी को सामाजिक प्रतिनिधित्व के मामले में भाजपा से बेहतर बताया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 40 साल से कम उम्र के करीब 49 फीसदी उम्मीदवारों को टिकट दिया है। OBC वर्ग को 48.85 फीसदी, SC को 21.81 फीसदी, ST को 5.23 फीसदी और महिलाओं को 35.90 फीसदी प्रतिनिधित्व दिया गया है। डोटासरा ने इसे कांग्रेस की युवा और सामाजिक न्याय की राजनीति का हिस्सा बताया। बाइट - गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सिर्फ भाजपा पर हमला ही नहीं, डोटासरा ने निकाय चुनाव के जरिए कांग्रेस का विजन भी सामने रखा। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस 500 रुपये में मकान का पट्टा देने की व्यवस्था जारी रखेगी। नामांतरण शुल्क में दी गई राहत को भी बरकरार रखने का दावा किया।शहरी विकास को लेकर कांग्रेस ने CC रोड, ड्रेनेज, सीवरेज और STP के लिए अतिरिक्त बजट देने की बात कही। वहीं नगर निकायों में होने वाले विकास कार्यों का स्टेटस ऑनलाइन करने और आम लोगों की शिकायतों के ऑनलाइन निस्तारण की व्यवस्था लागू करने का वादा किया।सफाई व्यवस्था को लेकर भी डोटासरा ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि हर नगर निकाय में हर साल सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी और घर-घर कचरा संग्रहण की सुविधा निःशुल्क की जाएगी। बाइट- गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निकाय चुनाव की प्रक्रिया को लेकर डोटासरा ने भाजपा सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने बीकानेर, मालपुरा, नाथद्वारा, पाली और भीलवाड़ा में सामने आए घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए।वहीं आदर्श नगर के टिकट विवाद पर डोटासरा ने कहा कि अगर संबंधित व्यक्ति तथ्यों के साथ सामने आता है तो पार्टी मामले की जांच कराएगी।टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में सामने आए असंतोष पर डोटासरा ने कहा कि जहां मतभेद थे, वहां बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया गया। हालांकि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागियों को लेकर उन्होंने अनुशासनात्मक कार्रवाई के संकेत भी दिए। यानी निकाय चुनाव में कांग्रेस की रणनीति साफ दिखाई दे रही है, एक तरफ भाजपा सरकार पर आरक्षण, चुनावी प्रक्रिया और शहरी समस्याओं को लेकर हमला, तो दूसरी तरफ युवा, महिला और सामाजिक प्रतिनिधित्व के आंकड़ों के जरिए अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश। अब देखना होगा कि डोटासरा के इन हमलों का भाजपा क्या जवाब देती है और निकाय चुनाव में इसका कितना सियासी असर दिखाई देता है।0
0
Report
Advertisement
गोंडा में जमीन दिलाने के नाम पर ठगी गैंग गिरफ्तार, 1.3 लाख ले उड़े
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा जिले की इटियाथोक पुलिस ने भोले-भाले लोगों को सस्ते दाम पर जमीन दिलाने का लालच देकर ठगी और चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने घटना में शामिल हिस्ट्रीशीटर समेत 3 आरोपियों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए रुपयों में से ₹1,00,700 नकद और घटना में प्रयोग की गई एक टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल बरामद की है। इन तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना 2 सितंबर 2026 की है जब बैजपुर निवासी कफील अहमद अपनी बहन के ऑपरेशन के सिलसिले में गोण्डा स्थित एक निजी अस्पताल आए थे। अस्पताल परिसर में उनकी मुलाकात मोटे पथरकट और शक्ति नामक व्यक्तियों से हुई। दोनों ने कफील को गांधी चबूतरा के पास बेहद सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देकर विश्वास में ले लिया। पीड़ित तय सौदे के अनुसार 1,30,000 लेकर गांधी चबूतरा पहुंचा, जहां दो अन्य साथी भी मौजूद थे। जालसाज जमीन दिखाने के बहाने कफील को काफी देर तक क्षेत्र में घुमाते रहे। जैसे ही कफील लघुशंका के लिए गए मौका पाकर आरोपियों ने उनके बैग से ₹1.30 लाख उड़ा लिए और फरार हो गए। तहरीर के आधार पर इटियाथोक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 4 सितंबर देर शाम 4.30 बजे इटियाथोक थानाध्यक्ष गौरव तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनि देव मंदिर के पास खरगूपुर रोड के बेन्दुली मोड़ से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शक्ति उर्फ शक्तिराम, मोटे उर्फ सूर्यनारायन पथरकट और राधेश्याम उर्फ बाबू के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे संगठित गिरोह बनाकर ऐसी वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियों ने पीड़ित से पूर्व में 13 अगस्त को भी 1.50 लाख लिए थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी शक्ति राम थाना खरगूपुर का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर आर्म्स एक्ट, चोरी और नकबजनी के 13 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं राधेश्याम के खिलाफ बलरामपुर जनपद में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।0
0
Report
राजस्थान में पंचायतों का कार्यकाल खत्म, अब कलेक्टर-एसडीएम संचालित करेंगे काम
Jaipur, Rajasthan:गांवों की सरकार का कार्यकाल खत्म...अब अफसरों के हाथ में पंचायतों की कमान। प्रदेश की 6 जिला परिषद और 78 पंचायत समितियों के निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल कल खत्म हो जाएगा। चुनाव नहीं होने तक अब इन संस्थाओं का संचालन प्रशासक करेंगे। जिला परिषद की कमान कलेक्टर संभालेंगे, तो पंचायत समितियों में एसडीएम प्रशासक होंगे। खास बात ये कि अगले कुछ महीनों में अलग-अलग चरणों में प्रदेश की कई और जिला परिषदों और पंचायत समितियों के बोर्ड भी खत्म होने जा रहे हैं। यानी पंचायत चुनाव तक गांवों की सरकार में जनप्रतिनिधियों की जगह प्रशासनिक अफसर फैसले लेते नजर आएंगे। प्रदेश की 6 जिला परिषदों और 78 पंचायत समितियों के निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल कल पूरा हो जाएगा। निर्धारित समय में चुनाव नहीं हो पाने की स्थिति में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने इन संस्थाओं में प्रशासनिक व्यवस्था जारी रखने के लिए प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। जयपुर, भरतपुर, दौसा, जोधपुर, सवाई माधोपुर और सिरोही जिला परिषदों का कार्यकाल पूरा होने के बाद इनकी कमान संबंधित जिला कलेक्टरों के हाथ में रहेगी। वहीं, 78 पंचायत समितियों में संबंधित कलक्टर्स ने उपखंड अधिकारियों (एसडीएम) को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। जयपुर जिले की भी 19 पंचायत समितियां में उपखंड अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। यानी पंचायत समितियों का संचालन अब एसडीएम के जरिए होगा। प्रदेश में पंचायत राज संस्थाओं के बोर्ड का कार्यकाल अलग-अलग तारीखों में पूरा हो रहा है। 7 सितंबर को 6 जिला परिषद और 78 पंचायत समितियों का कार्यकाल पूरा होगा। इसके बाद 29 अक्टूबर को 2 जिला परिषद और 22 पंचायत समितियों, जबकि 22 दिसंबर को 4 जिला परिषद और 30 पंचायत समितियों का कार्यकाल समाप्त होगा। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 95 और 101 के तहत जिन जिला परिषदों का कार्यकाल 7 सितंबर तक समाप्त हो रहा है, वहां संबंधित जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया है। प्रशासक का कार्यकाल नवनिर्वाचित जिला परिषद की पहली बैठक से ठीक एक दिन पहले तक रहेगा। इसी तरह जिन पंचायत समितियों का कार्यकाल 7 सितंबर को पूरा हो रहा है, उनके लिए संबंधित कलेक्टर को अधिनियम की धारा 98 के तहत एसडीएम को प्रशासक नियुक्त करने का अधिकार दिया गया है। इनका कार्यकाल भी नवनिर्वाचित पंचायत समिति की पहली बैठक से ठीक एक दिन पहले तक प्रभावी रहेगा। बहरहाल, राज्य सरकार ने यह व्यवस्था इसलिए की है ताकि निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने के बाद विकास कार्यों और पंचायतों से जुड़े प्रशासनिक कामकाज में किसी तरह का व्यवधान नहीं आए। अब नए बोर्ड के गठन और पहली बैठक तक जिला परिषदों में कलेक्टर और पंचायत समितियों में एसडीएम प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे।0
0
Report
वाराणसी के PD अस्पताल में अव्यवस्था: डॉक्टरों की गैरहाजिरी से मरीजों का भारी इंतजार
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के जिला अस्पताल पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल। • अस्पताल में रियलिटी चेक के दौरान सामने आई भारी लापरवाही। • ओपीडी समय के दौरान सीटों से गायब मिले कई जिम्मेदार डॉक्टर। • अस्पताल परिसर और ओपीडी के बाहर घंटों इंतजार करने को मजबूर दिखे मरीज। • डॉक्टर की अनुपस्थिति और ड्यूटी चार्ट को लेकर अस्पताल प्रशासन ने नहीं दी कोई जानकारी। • शहर के मुख्य क्षेत्र में स्थित पंडित दीनदयाल अस्पताल की अव्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल। • इलाज और परामर्श के अभाव में बिना दिखाए वापस लौटने को मजबूर हुए दूर-दराज से पहुंचे मरीज। • अस्पताल प्रबंधन के इस रवैये और डॉक्टरों की गैरहाजिरी पर उच्च अधिकारियों के संज्ञान का इंतजार。0
0
Report
Advertisement
पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: 50 हजार इनामी शकील के मकान पर बुलडोजर
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद बुलडोजर एक्शन कौशांबी जिले के चर्चित पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। 14 लोगों की मौत के बाद आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने अब 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी शकील के मकान पर बुलडोजर चलाया है। पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया。 प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की लागत से बने पांच कमरों वाले अवैध मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि यह मकान पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में फरार चल रहे और 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी शकील का है。 पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले में मुख्य आरोपी नौशाद समेत चार आरोपी पहले ही जेल पहुंच चुके हैं। वहीं, प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और आरोपियों से जुड़े ठिकानों पर शिकंजा कसा जा रहा है。 महमूदपुर मनौरी में बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी रही। कार्रवाई को लेकर इलाके में काफी देर तक हड़कंप का माहौल बना रहा।0
0
Report
हरियाणा CM ने जगदीश मित्तल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, ऊर्जा मंत्री अनिल विज, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी स्व. जगदीश मित्तल के निधन पर उनके संस्कार में शामिल होने यमुनानगर के जगाधरी पहुंचे। इस अवसर पर भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता, विधायक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। लोकप्रिय समाजसेवी एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक जगदीश मित्तल का आज गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वीरवार को उनका निधन हो गया था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्व जगदीश मित्तल राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के महासचिव, महाराजा अग्रसेन इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कालेज दिल्ली के वाइस चेयरमैन, भारत लोक शिक्षा परिषद एकल विद्यालय के सलाहकार सहित कई संस्थानों, संस्थाओं व संगठनों से जुड़े हुए थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व जगदीश मित्तल को पुष्प अर्पित किए। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, अनुसूचित जाति आयोग की चेयरमैन बंतो कटारिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग, नीता खेड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, प्रसिद्ध कवि सुदीप भोला, मेयर सुमन बहमनी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भी दी श्रद्धांजलि। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जगदीश मित्तल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छे व्यक्ति थे। मेरे 1990 के पहले चुनाव के समय वह संगठन में मंत्री थे। अपने अंतिम समय में भी वह अपने कार्य में लग रहे। राष्ट्रीय कवि गजेंद्र सोलंकी, कवि सुधीर ने दिवंगत जगदीश मित्तल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह ऐसे व्यक्तित्व के धनी से जो दूसरे की मदद को आगे रहते हैं। उनके जाने से समाज को भारी क्षति हुई है।0
0
Report
जन्माष्टमी पर सीएम सैनी ने ज्योतिसर में पूजा-आरती और महाभारत अनुभव केंद्र दौरा
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र। जन्माष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर पहुंचे। उन्होंने गीता उपदेश स्थली में पूजा-अर्चना की और गीता जी की आरती की। इसके बाद उन्होंने राधा-कृष्ण का रूप धारण किए बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा कर वहां की जानकारी भी ली। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज भगवान श्रीकृष्ण के Prakat होने का पवित्र दिन है। हरियाणा की इस पवित्र भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े और यहीं से उन्होंने पूरी मानव जाति को गीता का संदेश, कर्म का संदेश और ज्ञान का संदेश दिया। वही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ज्योतिसर तीर्थ पर स्थित अनुभव केंद्र का जायजा लिया। '16 घंटे चली विधानसभा, सभी ने अच्छा सहयोग दिया' विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में कई महत्वपूर्ण बिल पारित हुए हैं। करीब 16 घंटे तक विधानसभा में काम हुआ। प्रदेश के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार तीन गुना गति से काम कर रही है और हर वर्ग व हर व्यक्ति के लिए मजबूती से काम किया जा रहा है। धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू करने के सवाल पर बोले- केंद्र का काम धान की खरीद शुरू करने का काम केंद्र सरकार के स्तर पर होता है।0
0
Report
Advertisement
