icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
494444
Dr Kamal Kishor SharmaDr Kamal Kishor SharmaFollow19 Jul 2024, 06:53 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भुगतान अड़चन से बिलासपुर जिला अस्पताल में मेडिकल वेस्ट का उठाव रुका, सुरक्षा पर सवाल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।एक तरफ पूरा शहर दीपावली की तैयारी में साफ-सफाई और सजावट में जुटा है, वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। यहां मेडिकल वेस्ट का उठाव कई दिनों से बंद होने के कारण अस्पताल परिसर में तेज दुर्गंध फैलने लगी थी। बताया जा रहा है कि भुगतान लंबित होने के चलते संबंधित एजेंसी एनवायरो केयर ने अपशिष्ट का उठाव बंद कर दिया था। हालांकि संक्रमण का खतरा बढ़ता देख अस्पताल प्रबंधन ने बकाया भुगतान कर दिया, जिसके बाद शनिवार से मेडिकल वेस्ट का परिवहन दोबारा शुरू हो गया। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।दीपावली के पहले जहां शहरवासी अपने घरों और आसपास के इलाकों को स्वच्छ बनाने में जुटे हैं, वहीं जिला अस्पताल की तस्वीर इसके बिल्कुल उलट नजर आई। अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन के दौरान निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट का कई दिनों तक उठाव नहीं हुआ। इसके चलते परिसर में अपश्लेष्ठ जमा होता गया और आसपास तेज दुर्गंध फैलने लगी।बताया जा रहा है कि भुगतान को लेकर एनवायरो केयर कंपनी ने मेडिकल वेस्ट का परिवहन बंद कर दिया था। इसका सीधा असर अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था पर पड़ा। सबसे ज्यादा चिंता मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर थी, क्योंकि मेडिकल वेस्ट का समय पर निस्तारण नहीं होने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। हालात बिगड़ते देख अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और कंपनी को बकाया भुगतान किया गया। इसके बाद आज को मेडिकल वेस्ट का उठाव फिर से शुरू हो गया। फिलहाल अस्पताल परिसर को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिली है, लेकिन सवाल यही है कि भुगतान संबंधी विवाद का खामियाजा आखिर मरीजों को क्यों भुगतना पड़ा? बाइट– एस.कुजुर सिविल सर्जन जिला अस्पताल
0
0
Report
Advertisement

बस्तर में अतिवृष्टि से राहत प्रक्रिया तेज, दो मृतकों के परिजनों को लाखों-करोड़ों मदद

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन ने राहत पहुंचाने की प्रक्रिया तेज कर दी है, 6 नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार, जनहानि, पशुहानि, फसल और मकान क्षति के मामलों में मुआवजा वितरण किया गया है, आपदा में 2 मृतकों के परिजनों को 8 लाख रुपए और 58 पशुओं की क्षति पर 14 लाख 30 हजार रुपए की सहायता दी गई है। वहीं, 5,194 क्षतिग्रस्त मकानों के लिए करीब 26 करोड़ 25 लाख रुपए वितरित किए जा चुके हैं, किसानों को 4,047 हेक्टेयर से अधिक प्रभावित फसल के लिए 3 करोड़ 65 लाख रुपए की राहत मिली है। इसके अलावा घरेलू बर्तनों, झोपड़ियाँ और पशु शेड के नुकसान पर भी मुआवजा दिया गया है। शेष भुगतान की प्रक्रिया जारी है।
0
0
Report

लालबाग मैदान में 54 दुकानों के साथ पटाखा बाजार, सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता

Jagdalpur, Chhattisgarh:दीपावली के मद्देनजर जगदलपुर के लालबाग मैदान में पटाखों का बाजार सजकर तैयार हो गया है, नगर निगम द्वारा इस वर्ष भी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया गया है, करीब 54 दुकानदारों को दुकानें आवंटित की गई हैं, नगर निगम अधिकारियों के अनुसार घनी आबादी से दूर लालबाग मैदान में बाजार लगाने का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना है, सुरक्षा के लिहाज से 5 से अधिक निकास द्वार बनाए गए हैं। प्रत्येक दुकान पर रेत से भरी बाल्टी रखना अनिवार्य किया गया है, वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर तैनात रहेगी, दुकानदारों को परिसर में पटाखे नहीं जलाने के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top