icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
494223
Dr Kamal Kishor SharmaDr Kamal Kishor SharmaFollow20 Jul 2024, 06:23 pm

छत्तीसगढ़ के बस्तर की संस्कृति और प्रकृति का जादू दर्शाता गीत हुआ वायरल

Bastar, Chhattisgarh:

बस्तर क्षेत्र की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाता एक गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही गीत में दंडकारण्य की हरी-भरी वादियों, बैलाडिला की पहाड़ियों, मां दंतेश्वरी और इंद्रावती नदी का वर्णन किया गया है। वहीं स्थानीय आदिवासी कलाकारों द्वारा गाया गया यह गीत परंपरागत और आधुनिक संगीत का अनूठा मिश्रण है। गीत में बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता, आदिवासी संस्कृति और स्थानीय बोली की मिठास को दर्शाया गया है। यह गीत बस्तर और छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करता है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हेमंत सोरेन ने बोकारो में स्पेशल सत्र की जानकारी दी; बड़ा राजनीतिक संकेत

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो, बोकारो पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मीडिया से बात करते हुए कहा कि 25 और 26 नवंबर को स्पेशल सत्र के जरिए राज्य के महत्वपूर्ण और ज्वलंत मुद्दों को लेकर चर्चा करनी है इसलिए स्पेशल सत्र बुलाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि है जिस तरह से लोकसभा और राज्यसभा है उसी तरह से विधानसभा भी लोकतंत्र का एक मंदिर है जहां राज्य के सवा 3 करोड़ जनता के लिए नीति बनती है ऐसे में राज्य की जनता को जानने का अधिकार है कि देश और राज्य में क्या हो रहा है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य के कुछ मुद्दे ज्वलंत हैं ऐसे में जनता को जानने का अधिकार है इसलिए ये सोशल सत्र आहूत किया गया। उन्होंने बोकारो हवाई अड्डे में रांची लौटने के क्रम में मीडिया से बात करते हुए उक्त बातें कही。 इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज चार्टर्ड प्लेन से बोकारो पहुंचे जहां बोकारो हवाई अड्डे पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बोकारो के डीसी, एसपी समेत जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सेक्टर 3 में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रांची से चार्टर्ड प्लेन से बोकारो पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हवाई अड्डे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। साथ ही झामुमो कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री बोकारो के सेक्टर 3 में एक दोस्त के माता जी के श्राद्ध कर्म के कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बोकारो से हमारा जुड़ाव लंबे समय से रहा है ऐसे कुछ सामाजिक कार्य भी होते हैं जिसका निर्वाहन करने पहुंचे थे। उन्होंने सोशल सत्र पर भी बात कही。
0
0
Report

दूदू पंप हाउस के रात डीजे-तलवार विवाद पर SDM ने नोटिस जारी किया

Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) जी राजस्थान की खबर का एक बार फिर बड़ा असर.... दूदू के ममाणा पंप हाउस में रात के अंधेरे में डीजे बजाने और तलवारें लहराने के मामले को दूदू एसडीएम ने लिया संज्ञान। एसडीएम ने एईएन को नोटिस देकर दूदू के ममाणा पंप हाउस में रात के अंधेरे में डीजे बजाने और तलवारें लहराने के मामले को लेकर कार्रवाई करने और रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश। पंप हाउस परिसर में रातभर डीजे बजाने और तलवारें लहराने के मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों पर उठ रहे थे सवाल। सरकारी पंप हाउस परिसर में जन्मदिन की पार्टी आयोजित करने की अनुमति को लेकर अधिकारियों की कार्यशैली पर उठ रहे थे सवाल। पंप हाउस संचालक के पुत्र के जन्मदिन पार्टी का बताया जा रहा है कार्यक्रम।
0
0
Report

सचिन बिरला का पत्र: खदानों की अनुमति बिना जानकारी न दें, सरकार पर सवाल

Bhopal, Madhya Pradesh:अजब एमपी के गजब विधायक, कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा खनन की अनुमति मेरी बिना जानकारी के न दे। मध्यप्रदेश में अब खनन के लिए भी विधायक की अनुमति जरूरी होगी? भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सत्ता के दुरुपयोग और अवैध वसूली की आशंकाओं को जन्म देता है। जो काम दबंग और माफिया करते हैं, क्या अब वही काम भाजपा के विधायक करेंगे? भाजपा विधायक सचिन बिरला ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा कि मेरी बिना जानकारी के खदानों का आवंटन और किसी प्रकार का खनन की अनुमति न दे... कांग्रेस इस मुद्दे पर भड़क गए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि माफिया की तरह विधायकी चलेगी अब....
0
0
Report
Advertisement

24 घण्टों में 45 लाख की चोरी का पर्दाफ़ाश, थाना मंडी पुलिस ने किया खुलासा

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। शहर की महावीर कॉलोनी में सर्राफ संजीव जैन के घर हुई लाखों की चोरी का थाना मंडी पुलिस ने 24 घण्टो में शानदार खुलासा किया है। एसएसपी अभिनन्दन ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर इस बड़ी सफलता का अनावरण किया, पुलिस ने दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 40 से 45 लाख रुपये बताई गई है। इस पूरे गुडवर्क में थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा एव एसओजी प्रभारी राजीव कुमार सक्सैना की अहम भूमिका रही, पुलिस कप्तान अभिनन्दन के नेतृत्व में थाना मंडी पुलिस ने एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस टीम के साथ समन्वित रणनीति बनाकर आरोपियों तक पहुंच बनाई- गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चोना उर्फ मुजम्मिल और सलीम के रूप में हुई है- इनके कब्जे और निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, कलश, डिनर सेट, घड़ियां और अन्य कीमती सामान बरामद हुआ। वारदात में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर बाइक और प्लास भी पुलिस ने कब्जे में लिया, मुजम्मिल के खिलाफ मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
0
0
Report

रावतभाटा के पनबिजली स्विचयार्ड में 15 फीट लंबा अजगर मिला, सुरक्षित रेस्क्यू

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में यहां पनबिजली घर के स्विचयार्ड में करीब 15 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई देने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि कुछ महीने पहले इसी क्षेत्र में अजगर द्वारा एक श्वान का शिकार किए जाने की घटना भी सामने आई थी। अजगर दिखाई देने पर कर्मचारियों ने वन विभाग की सैडल डैम चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने वन मित्र एवं वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू टीम के सदस्य आमिर खान के सहयोग से अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद अजगर को सैडल डैम स्थित डैम व्यू पॉइंट के जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन विभाग की तत्परता से विशालकाय अजगर को बिना किसी नुकसान के उसके प्राकृतिक आवास में पहुंचाया गया।
0
0
Report
Advertisement

श्रीमाधोपुर कृषि उपज मंडी में हड़ताल, कारोबार दो दिन से दबाव में

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर कृषि उपज मंड़ी में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी पहले दिन मंड़ी में 10 करोड़ का वस्त्र व्यापार का नुकसान,सरकार को भी हुआ करीब 15 लाख के टैक्स का नुकसान,दूसरे दिन भी मंड़ी परिसर में नहीं हुई सभी कृषि जिंसे की निलामी,मंड़ी में हड़ताल के चलते किसान परेशान,इस समय मंड़ी में मूंगफली,बाजरा तथा ग्वार की है जबरदस्त आवक,मंड़ी प्रशासन पर समस्याओं का समाधान नहीं करवाने का है आरोप,आज भी होगा करोड़ों का व्यापार प्रभावित एंकर श्रीमाधोपुर कृषि उपज मंडी में व्यापारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहने से मंडी में कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मंडी परिसर में कृषि जिंसों की पूरी नीलामी नहीं होने से किसान परेशान हैं। पहले दिन करीब 10 करोड़ रुपए का व्यापार प्रभावित होने तथा सरकार को लगभग 15 लाख रुपए टैक्स राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है। दूसरे दिन भी हालात नहीं सुधरने से करोड़ों रुपए के कारोबार पर संकट बना हुआ है। इन दिनों मंडी में मूंगफली, बाजरा और ग्वार की जबरदस्त आवक हो रही है। सीजन के दौरान रोजाना करीब 20 हजार बोरी मूंगफली और अन्य कृषि जिंसों की लगभग 5 हजार बोरियां मंडी पहुंच रही हैं। ऐसे समय में हड़ताल के चलते नीलामी व्यवस्था बाधित होने से किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी उठानी पड़ रही है। मंडी व्यापारियों के अनुसार सीजन में प्रतिदिन करीब 10 करोड़ रुपए का कारोबार होता है। लगातार हड़ताल रहने से किसान, व्यापारी और मंडी व्यवस्था से जुड़े सभी वर्ग प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों ने मंडी प्रशासन पर समस्याओं का समाधान नहीं करवाने का आरोप लगाया है। वहीं कृषि उपज मंडी सचिव पिंकी बुगालिया ने कहा कि बोली बंद होने के मामले में प्रशासन की कोई भूमिका नहीं है। यह विवाद व्यापारियों, कच्चे आढ़तियों और पक्के आढ़तियों के बीच का है। इसके बावजूद मंडी प्रशासन नीलामी शुरू करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
0
0
Report

रामदेव-राजा भैया के साथ गोंडा मंच पर टकराव, वीडियो वायरल

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- जहां एक तरफ योग ऋषि बाबा रामदेव और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच काफी लंबे समय तक विवाद चल। दोनों एक दूसरे के खिलाफ बयान देते रहे बाबा रामदेव ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया। जो बीते 23 सितंबर को दोनों के बीच दिल्ली में मामला खत्म हो गया तो वहीं अब बृजभूषण शरण सिंह और बाबा रामदेव एक अलग भूमिका में नजर आ रहे हैं। एक वीडियो आज गुरुवार दोपहर सामने आया है जो बीते 17 नवंबर दोपहर 3:00 बजे के करीब का बताया जा रहा है। जब बाबा रामदेव गोंडा में आयोजित श्रीराम कथा में शामिल होकर के प्रतापगढ़ कुंडा में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया द्वारा आयोजित बाबा बागेश्वर के कथा में शामिल होने पहुंचे थे। कथा से शामिल होकर के जा रहे बृजभूषण शरण सिंह का बाबा रामदेव से आमना-सामना हो गया बाबा रामदेव को देखते ही बृजभूषण ने हाथ जोड़कर झुक करके बाबा रामदेव को प्रणाम किया और फिर बाबा रामदेव ने दोनों हाथ से बृजभूषण शरण सिंह को पकड़ लिया। इसी दौरान बृजभूषण ने बाबा रामदेव की कमर को पकड़ कर के बाबा रामदेव को उठा दिया बगल में खड़े रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया भी चौक गए । इसके साथ ही साथ काफी संख्या में लोग जो मौके पर मौजूद थे वह भी हंसते हुए नजर आए हैं। बृजभूषण शरण सिंह बाबा रामदेव से मुलाकात कर गोंडा आना चाह रहे थे लेकिन वह दोबारा मंच पर बुलाकर के ले गए और बृजभूषण शरण सिंह के साथ कथा में शामिल हुए। इस वीडियो को अब सोशल मीडिया पर लोग वायरल करके बृजभूषण शरण सिंह और बाबा रामदेव की दोस्ती और इस संबंध को लेकर के सवाल उठाकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि क्या अब बाबा रामदेव की घी असली हो गई इसके साथ ही साथ कहीं अन्य तरीके के भी लोग सवाल उठा रहे हैं।
0
0
Report

गाजीपुर: 72 घंटे में 3 चोरी वारदात, 3 शातिर गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर 72 घंटे में चोरी की तीन वारदातों का पर्दाफाश, नंदगंज पुलिस ने 3 शातिर चोरों को दबोचा, 5 लाख के जेवरात और नकदी बरामद घर में ताला बंद कर छठ पूजा करने गए थे लोग, पीछे से चोरों ने तीन घरों को बनाया था निशाना चोरी की तीन वारदातों का नंदगंज पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया खुलासा गिरफ्तार आरोपियों में आशीष कुमार, रोहित कुमार और एक अन्य आशीष कुमार शामिल पुलिस ने करीब 5 लाख रुपये कीमत के पीली धातु के आभूषण किए बरामद 30 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल स्प्लेंडर बाइक भी बरामद मुख्य आरोपी आशीष कुमार का आपराधिक इतिहास आया सामने, नंदगंज थाने में पहले से दर्ज हैं तीन मुकदमे एसपी के निर्देश पर नंदगंज पुलिस की कार्रवाई, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में गाजीपुर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों के खिलाफ नंदगंज पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत के आभूषण, 30 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस बात की पुष्टि एसपी सिटी डॉ राकेश मिश्रा ने की है। मामले नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव का है, जहां 16 नवंबर 2026 को छठ पर्व के दौरान कुछ लोग अपने घरों में ताला बंद कर घाट पर पूजा करने गए थे। उसी दौरान चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की टीमें लगातार चोरों की तलाश में जुटी थीं। इसी क्रम में 19 नवंबर को नंदगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुसुम्ही कलां पोखरा कुड़वार के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में आशीष कुमार पुत्र रविन्द्र राम, रोहित कुमार पुत्र अवधेश नारायण राम और आशीष कुमार पुत्र अरुण कुमार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पीली धातु के मंगलसूत्र के लॉकेट, कान के टॉप्स, झुमके, हार, सिकड़ी, अंगूठियां और अन्य आभूषणों के साथ सफेद धातु की पायल बरामद हुई हैं। इसके अलावा 30 हजार रुपये नकद, दो मल्टीमीडिया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल यूपी 61 बीवी 7674 भी पुलिस ने बरामद की है। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी आशीष कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ नंदगंज थाने में चोरी और अन्य धाराओं में पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
0
0
Report
Advertisement

रावतभाटा में ऊदबिलाव समूह का मुखिया सड़क पर, निगरानी बढ़ी

Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - ऊदबिलावों की अनोखी गतिविधि सामने आई है। यहां सुबह राणा प्रताप सागर बांध के पास ऊदबिलावों के झुंड का मुखिया सड़क पर विचरण करता नजर आया। क्षेत्रीय वन अधिकारी दिनेश नाथ के अनुसार, ऊदबिलावों में सितंबर से प्रजनन के लिए जोड़ी बनाने का समय शुरू हो जाता है। इस दौरान उनकी गतिविधियां बढ़ जाती हैं। झुंड का मुखिया पहले अकेले आगे बढ़कर आसपास के माहौल और संभावित खतरे का जायजा लेता है। इसके बाद सीटी जैसी आवाज निकालकर अपने साथियों को आगे बढ़ने का संकेत देता है। इसे देखते हुए वनकर्मियों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आमजन से वन्यजीवों को परेशान नहीं करने और उनके प्राकृतिक रास्तों में बाधा नहीं डालने की अपील की गई है।
0
0
Report

राशमी में कुएं से शव मिलने पर सनसनी, मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं

Begun, Rajasthan:राशमी, चित्तौड़गढ़ - नदी में बने खुले कुएं में आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर राशमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुएं के पास ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। मृतक की पहचान 57 वर्षीय कैलाश सिंह के रूप में हुई है, जो भीलवाड़ा के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में आजाद नगर स्थित चामुंडा मील के पास के निवासी थे। थानाधिकारी गेहरी लाल गुर्जर और एसआई घूड़ाराम ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को राशमी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई के साथ मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

व्यापारी मांगों को लेकर सदर विधायक को ज्ञापन

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow20m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सदर विधायक सरिता भदौरिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल और जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी विधायक के पास पहुंचे। व्यापार मंडल ने मांग की कि व्यापारियों और उनके परिवारों को 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाए। वहीं मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की सहायता राशि 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की मांग की गई। व्यापारिक प्रतिष्ठान आग, प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त होने पर पंजीकरण की अनिवार्यता खत्म कर तत्काल आर्थिक सहायता देने की भी मांग रखी गई। इसके साथ ही विधान परिषद में स्नातक और शिक्षक प्रतिनिधियों की तर्ज पर व्यापारी प्रतिनिधियों को भी भेजने का अवसर देने और पात्र व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की गई। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।
0
0
Report

MBM इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का धरना, परीक्षा परिणाम और सुरक्षा मांगें

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित MBM इंजीनियरिंग कॉलेज में इन दिनों अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों में नाराजगी देखने को मिल रही है। जेएनवीयू से अलग होकर विश्वविद्यालय बनने के बाद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने का आरोप लगाते हुए छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में समय पर परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए जा रहे हैं। पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। छात्राओं की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और विश्वविद्यालय में प्रवेश को लेकर भी कोई सख्त नियम नहीं होने से बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके चलते आए दिन विवाद और झगड़े होते हैं। छात्रों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार कुलगुरु को शिकायत की गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ。 छात्रों ने सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय में अपने विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होते, जबकि दूसरे विश्वविद्यालयों के कार्यक्रमों के लिए यहां का ऑडिटोरियम किराए पर दिया जा रहा है。 धरने पर बैठे छात्रों ने कुलगुरु से विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार, समय पर परीक्षा परिणाम जारी करने, छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बाहरी लोगों के प्रवेश पर नियंत्रण लगाने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान छात्रों ने कुलगुरु को ज्ञापन भी सौंपा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top