icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रेवाड़ी पुलिस ने अंतरराज्यीय भैंस चोर गिरोह का बड़ा पर्दाफाश; 3 गिरफ्तार, 6 वारदातों का खुलासा

NZNaveen ZeeJust now
Rewari, Haryana:रेवाड़ी पुलिस के हत्थे चढ़े अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह के आरोपी.... अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह का किया पर्दाफाश.... फर्जी भैंस व्यापारी व लहसुन बेचने के बहाने घूमते थे..... पूरी रेकी कर देते थे वारदात को अंजाम.... यूपी में लगने वाले पशु मेले में बेचते थे पशु.... सीआईए कोसली को मिली बड़ी सफलता.... 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार; 6 वारदातों का खुलासा..... रेवाड़ी पुलिस ने अंतरराज्यीय भैंस चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने गिरोह के 3 सक्रिय व शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। एक आरोपी गांवों में फर्जी भैंस व्यापारी बनकर घर-घर जाता था, जबकि राजू बंजारा और गोपी बंजारा गांवों में लहसुन बेचने के बहाने घूमते थे। इसके बाद सभी आरोपी मौके पर पिकअप गाड़ी लेकर पहुंचते, और रात के अंधेरे में पशुओ (भैंसो) को लादकर ले जाते थे। इन पशुओ (भैंसो) को यूपी के पशु मेलों में बेच दिया जाता था। पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ में आरोपियों ने पिछले 1 महीने के भीतर अंजाम दी गई कुल 6 पशु चोरी की वारदातों को कबूल किया है। इनमें से 4 वारदातें जिला रेवाड़ी, 1 वारदात महेन्द्रगढ़ तथा 1 वारदात चरखी दादरी की शामिल हैं। आरोपियों के पिछले रिकॉर्ड की जांच करने पर उनके खिलाफ पूर्व में भी भैंस चोरी के 3 मामले दर्ज पाए गए हैं। विडियो - डीएसपी सुरेंदर श्योरण ने बताया कि 11 व 12 जुलाई को रेवाड़ी व कोसली क्षेत्र के अंदर भैंस चोर की वारदात को अंजाम दिया था। जिस पर आगामी कार्रवाई हेतु कोसली सीआईए को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मुखबिर व तकनीकी संसाधन का प्रयोग करके इस बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसान के लिए पशुधन केवल एक संपत्ति नहीं, बल्कि उसकी जीविका का मुख्य साधन है। पशु चोरी होने से किसान पर आर्थिक संकट आ जाता है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में भैंस व्यापारी, लहसुन विक्रेता या किसी भी बहाने से घूमने वाले अज्ञात/संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखें। एवं इसकी सूचना पुलिस को दे। बाइट - डीएसपी सुरेंदर श्यामोराण
0
0
Report

राजनांदगांव: नागपुर से गिरफ्तार दो चोर सूने मकान से चोरी, गहने और नगदी बरामद

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव पुलिस ने बसंतपुर थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से गहने और नगदी बरामद किए. जांच के अनुसार आरोपियों ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से घटना की जानकारी जुटाई, जिसके बाद नागपुर में छिपे होने का पता चला. गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. आगे की जांच जारी है।
0
0
Report

Google Lens से मूर्तियों की कीमत जानकर चोरी करने वाले चार चोर गिरफ्तार

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत ग्राम सिंगोरिया जैन मंदिर से चोरी हुई 100 साल से भी अधिक पुरानी और बहुमूल्य मूर्तियों की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन, इस चोरी की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरों ने मूर्तियों की धातु और उनकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत जांचने के लिए 'गूगल लेंस' (Google Lens) ऐप का इस्तेमाल किया था बीते 15 दिनों में इलाके के धार्मिक स्थलों पर हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश था। आस्था से जुड़े इस संवेदनशील मामले को देखते हुए SP ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में करेली, गाडरवारा और पलोहा-तेन्दूखेड़ा पुलिस की विशेष टीमों ने दिन-रात एक कर इस हाई-टेक गिरोह को बेनकाब किया। पुलिस ने गाडरवारा के निरंजन वार्ड से चारों आरोपियों को धर दबोचा और शहर में उनका पैदल जुलूस निकालकर साफ संदेश दिया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

भाभी से प्रेम में 22 वर्षीय फोटोग्राफर ने ग्वालियर में की आत्महत्या

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में 22 वर्षीय फोटोग्राफर मोंटी मोरे ने घरेलु परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें भाभी से प्रेम का जिक्र है। मौके पर पुलिस ने सुसाइड नोट जप्त कर शव का पीएम कराया और मर्ग जांच शुरू कर दी है. घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू के गड्ढा वाला मोहल्ले की है. मोंटी ने घर में आत्महत्या की. उसकी बहन पल्लवी ने कमरे में पहुंच कर उसे फंदे पर लटक पाया. पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया. शुरुआती जांच के अनुसार 10वीं पास मोंटी रिश्ते की भाभी (42) से एकतरफा प्रेम करता था. नोट में प्रेम संबंध में असफल रहने और भाभी को न पा सकने की बात है. नोट की शुरुआत 'सॉरी' से होती है. इसमें उसने लिखा है: मम्मी, दीदी मैं आप सबको छोड़कर जा रहा हूं. मुझे माफ कर देना. इसकी वजह शशि है. मैं उससे बहुत प्यार करता हूं और उसके बिना नहीं रह सकता. वह मुझे नहीं मिली, इसलिए मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं. शशि को बता देना कि मैं उससे बहुत प्यार करता था और हमेशा करता रहूंगा. मैं उसी के प्यार में मर रहा हूं. उसे बता देना कि अब मैं इस दुनिया में नहीं हूं लेकिन मेरे कारण उसे कोई कुछ मत कहना. नोट में भाभी का मोबाइल नंबर भी लिखा है. साथ ही 'मेरी जान' और 'आई लव यू' जैसे शब्द भी. नोट के आखिर में उसने लिखा- तुम सब मुझे इतना बुरा लगते थे, इसलिए जा रहा हूं. मम्मी, तुम कहती थीं न कि मर जा, तो लो मैं मर रहा हूं. इसके बाद उसने लिखा- शशि, तुमने मुझे नहीं समझा. मेरी मौत की जिम्मेदार तुम हो. मरने के बाद मुझे इंसाफ चाहिए. बाकी सब लोग मुझे माफ कर दें. पुलिस का कहना है कि मोंटी रिश्ते में भाभी से प्रेम करता था। उसके इनकार के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा. मामले की जांच चल रही है.
0
0
Report

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर भोजशाला परिसर में खुले आसमान के नीचे जुम्मे की नमाज

Dhar, Madhya Pradesh:भोजशाला नमाज विवाद: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भोजशाला परिसर से लगी जमीन पर खुले आसमान के नीचे अदा हुई जुम्मे की नमाज धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़े नमाज विवाद में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने भोजशाला परिसर से लगी जमीन पर मुस्लिम समाज को जुम्मे की नमाज अदा करवाई। भारी बारिश के बावजूद करीब 200 नमाज़ियों ने खुले आसमान के नीचे नमाज अदा की। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोग निर्धारित समय पर भोजशाला परिसर के समीप प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई जमीन पर पहुंचे। नमाज से पहले मौके पर तिरपाल बिछाए गए और बारिश के बीच करीब 200 नमाज़ियों ने जुम्मे की नमाज अदा की। नमाज के दौरान पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात रहा तथा सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। धार एसडीएम राजकुमार हलदर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में न्यायालय और शासन से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उनका पालन कराया जाएगा। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) ने कहा कि नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे और शहर में कहीं भी कोई अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई। कमाल मौला वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष एवं मुस्लिम समाज के सदर अब्दुल समद ने कहा कि प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप नमाज के लिए जमीन उपलब्ध कराई, जिस पर समाज ने जुम्मे की नमाज अदा की। उन्होंने कहा कि समाज का किसी से कोई विरोध नहीं है। उन्होंने अपनी मांगें सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखी हैं और उम्मीद जताई कि भविष्य में उन्हें भोजशाला परिसर में नमाज अदा करने की अनुमति मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement

जमुई में ममेरी बहन के दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

Jamui, Bihar:जमुई से इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां अपने ही ममेरी बहन से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है । दरअसल सिमुलतला थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक 21 वर्षीय युवक पर अपनी ही सात वर्षीय ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और सनसनी का माहौल है। सूचना मिलते ही सिमुलतला थाना पुलिस हरकत में आई और पीड़िता को तत्काल उपचार व चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भेजा। वहीं आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि गुरुवार को वह घर में खाना बना रही थीं, जबकि उनकी सात वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उनका भांजा, तिरपन राय का 21 वर्षीय पुत्र डब्लू राय उर्फ जागेश्वर राय, बच्ची को बहला-फुसलाकर पास की झाड़ियों में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए घर लौटी। उसकी हालत देखकर मां घबरा गईं। उन्होंने देखा कि बच्ची के शरीर से खून निकल रहा था। पूछने पर बच्ची ने बताया कि "डब्लू भैया मुझे झाड़ियों में ले गए और मेरे साथ गलत काम किया." इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर सीधे सिमुलतला थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को इलाज एवं मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही नामजद आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है तथा चिकित्सीय रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जमुई मुख्यालय डीएसपी अफताव अहमद ने बताया कि सिमुलतला थाना क्षेत्र दुष्क्रम की घटी है पुलिस के द्वारा पारित कार्रवाई करते हुए आरोपीय अपक जोगेंद्र राय को गिरफ्तार कर दिया गया है पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
0
0
Report

धनबाद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी, शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में बड़ा समारोह

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य समारोह की रूपरेखा तय की गई। इस बार मुख्य समारोह शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में होगा, जहां सुरक्षा, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह सहित सभी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 13 अगस्त तक समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। मुख्य समारोह स्थल पर साफ-सफाई, समतलीकरण, अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस और चिकित्सकों की टीम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में ध्वजारोहण के साथ भवनों की साफ-सफाई और रंग-रोगन भी कराया जाएगा। 15 अगस्त को उपायुक्त सुबह 7:30 बजे बंदोबस्त कार्यालय, 8 बजे आवासीय कार्यालय, 9 बजे शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम और 10 बजे समाहरणालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी विभिन्न सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण करेंगे। इस बार बेलगढ़िया स्थित जेआरडीए प्रशासनिक भवन में भी पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और स्थानीय लोगों को समारोह में आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य समारोह की परेड में डीएपी, एनसीसी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, जेएपी, होमगार्ड, ग्रामीण पुलिस और स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियां भाग लेंगी। 9 से 13 अगस्त तक परेड का पूर्वाभ्यास होगा, जबकि 13 अगस्त को उपायुक्त और एसएसपी तैयारियों का अंतिम निरीक्षण करेंगे। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। 14 अगस्त की शाम न्यू टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 14 और 15 अगस्त की रात शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सरकारी भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। पूरे जिले में 15 अगस्त को ड्राई डे रहेगा। प्रशासन ने लोगों से प्लास्टिक के राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग नहीं करने और सम्मानजनक तरीके से तिरंगे का प्रयोग करने की अपील भी की है।
0
0
Report

बनई नदी का पुल एक वर्ष से टूट, क्षेत्रीय डायवर्सन खतरे में

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूंटी。 स्लग - राजकीय राजमार्ग-3 पर एक वर्ष बाद भी नहीं बना टूटा पुल, अर्जुन मुण्डा ने सरकार से नया पुल बनाने की मांग की। खबर - झारखण्ड से उड़िसा, मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र और अन्य दक्षिण वर्तीय राज्यों को जोड़ने वाला अति आवश्यक मार्ग पर खूंटी जिले के तोरपा रोड स्थित बनई नदी का पुल टूट जाने से अब डायवर्सन पर भी खतरा मंडरा रहा है। जो अब दबने लगा है। वहीं पुल के निर्माण नहीं होने से आवागमन प्रभावित होने का खतरा मंडराने लगा है। लेकिन सरकार अभी तक इसपर कोई पहल नहीं की । जिसके चलते पहले भी लागू बाधित हुआ था और अब करोंड़ों की लागत से बना डायवर्सन की स्थिति महज आठ माह में ही चरमराने लगी है। ऐसे में बनई नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण जल्द नहीं किया गया तो अन्य राज्यों का मार्ग अवरूद्ध हो जाएगा । साथ ही , स्थानीय लोगों को विद्यालय महाविद्यालय, बाजार व अन्य क्षेत्रों में आवागमन के लिए कष्टकारी हो जाएगा । वहीं झारखंड में भोलेनाथ की दूसरी बड़ी नगरी बाबा आम्रेश्वर धाम में दूर दूर से आनेवाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा । इस पुल के निर्माण कार्य पर पहल नहीं होते देख झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बिना टिप्पणी किये केवल एक ही बात कहा कि राज्य सरकार इस पुल को जल्द निर्माण कराए ताकि आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो । क्योंकि ये न केवल आवागमन को प्रभावित करेगा बल्कि ये पुल का डायवर्सन टूट जाने से राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करेगा । इसलिए राज्य सरकार इस उच्च स्तरीय पुल को जल्द से जल्द निर्माण कराने का कार्य करे और उत्पन्न होनेवाले बाधा को दूर करे।
0
0
Report
Advertisement

कटनी बरही में चोरी: भोपाल निवासी बनुसकोर पारधी गिरफ्तार, 25 लाख के जेवर जप्त

Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले की बरही थाना पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है. लगभग 25 लाख रु के सोने-चांदी के जेवर और नगदी जप्त किये गये. बरही थाना क्षेत्र के खितौली रोड में 23 जुलाई को प्रमोद लखेरा के सूने मकान में चोरों ने घुसकर नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर चुरा लिये थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस ने भोपाल निवासी बनुसकोर पारधी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवर जिसकी कीमत 25 लाख रु बताई गई है, बरामद किया गया है. चोरी में शामिल अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है.
0
0
Report

दमोह मंदिर से चांदी के आभूषण चोरी, भक्तों में अफरा-तफरी

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में फिर चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना भगवान के गहने ले उड़े चोर.. दमोह जिले में चोरी की लगातार सामने आ रही वारदातों के बीच अब चोरों ने भगवान को निशाना बनाया है और उनके श्रृंगार के जेवरात चोर ले उड़े है। ये चोरी दिनदहाड़े हुई है और अब लोगों में इस घटना को लेकर चिंता बढ़ गई है। दरअसल दमोह कटनी स्टेट हाइवे पर शहर से लगे समन्ना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में रोज की तरह भक्तों के आने जाने का क्रम जारी था और मंदिर के भीतर यहां के पुजारी की मां थी इसी बीच एक लड़का यहां आया उसके दर्शन किए प्रसाद लिया और माताजी मंदिर के बाहर सामान्य रूप से आ गई लेकिन कुछ मिनिट बाद जब वो मंदिर के अंदर गई तो हनुमान जी की प्रतिमा से उनके जेवरों के साथ मंदिर में रखे और दूसरे जेवरात गायब थे बाहर देखा तो वो लड़का भी नहीं था। महिला ने अपने बेटों को कॉल किया बुलाया और मंदिर में हड़कंप मच गया। मंदिर के पुजारी के मुताबिक चोर दो से ढाई किलोग्राम चांदी के आभूषण ले गए है जिनकी कीमत लाखों में है। मंदिर समिति ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है और पुलिस जांच में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर में नीलेश अग्निहोत्री की रिहाई पर समर्थकों ने किया शक्तिप्रदर्शन

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में शिवम मिश्रा के चर्चित हत्याकांड के आरोपी नीलेश अग्निहोत्री के जेल से बाहर आते ही शहर में शक्ति प्रदर्शन किया गया। आरोपी के समर्थकों ने खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाईं। जानकारी के अनुसार नीलेश अग्निहोत्री 302 के मामले में जेल से रिहा होकर बाहर आया। रिहाई के बाद उसके समर्थकों ने शहर की सड़कों पर भारी गाड़ियों का काफिला, ढोल-नगाड़ों और जुलूस के साथ स्वागत किया। इस दौरान डाकखाना चौराहा सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। यातायात नियमों और कानून-व्यवस्था की खुलेआम अनदेखी की गई। इस शक्ति प्रदर्शन के बाद सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि क्या कानून सबके लिए बराबर है? या फिर ऐसे शक्ति प्रदर्शन करने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी?
0
0
Report

रायपुर में कांग्रेस का डीईओ घेराव, सरस्वती साइकिल योजना और शिक्षकों की भर्ती पर हंगामा

Begun, Rajasthan:रायपुर में कांग्रेस ने जिला शिक्षा अधिकारी यानी डीईओ कार्यालय का घेराव कर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.. शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शासकीय स्कूलों में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्रों को घटिया गुणवत्ता और जंग लगी साइकिलें वितरित की जा रही हैं.. विरोध दर्ज कराने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतीकात्मक रूप से साइकिलें लेकर टैगोर नगर स्थित डीईओ कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की.. प्रदर्शन के दौरान 155 शिक्षकों की भर्ती निरस्त किए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया.. कांग्रेस का कहना है कि सरकारी स्कूल पहले से ही शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहे हैं, ऐसे में भर्ती रद्द करना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है.. प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और गुणवत्तापूर्ण साइकिल वितरण सुनिश्चित करने की मांग की..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top