497119
बलरामपुर जिले में बड़ी डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली
Balrampur, Chhattisgarh:बलरामपुर जिले में बड़ी डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। राजेश ज्वेलर्स में 11 सितंबर को हुई डकैती में 2 करोड़ 40 लाख रुपए का माल और 5 लाख नगदी जब्त किया गया। पुलिस ने कुख्यात आरोपी बुक्कि सोनी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने झारखंड और दिल्ली में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। मुख्य आरोपी पर झारखंड में 1 लाख रुपए का इनाम था।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदा के चाकू कांड में दबिश देकर आरोपी सुमित ठाकुर गिरफ्तार
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में बहुचर्चित चाकू कांड में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार दबिश देकर पकड़ा आरोपी, घटना में इस्तेमाल लोहे का चाकू जब्त; न्यायालय में किया पेश हरदा। शहर के बहुचर्चित चाकू कांड के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सुमित पिता मानसिंह ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, निवासी टंकी मोहल्ला, हरदा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया एक लोहे का चाकू (आलाजरार) जब्त किया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।0
0
Report
पाकुड़ में संपत्ति विवाद के नीयत से हत्या, तीन गिरफ्तार
Pakur, Jharkhand:नगर थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा गांव के एक बंद पत्थर खदान में मिले शव की पहचान पुलिस ने कर लिया है...मृतक की पहचान दुमका जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र निवासी मंटू दास के रूप में हुई है...पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया मंटू दास की हत्या कर शव के खदान में फेंक दिया गया था...पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया है...साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किये गये हथौड़ा, कुल्हाड़ी के अलावे मृतक का मोटरसाइकिल सहित घटना में इस्तेमाल किये गये मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है...पुलिस ने मंटु दास की हत्या के मामले में दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सिमलोती गांव निवासी आलोक मुर्मू, पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के धनुषपूजा निवासी प्रीतम हेम्ब्रम एवं प्रिंस हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया है...मंतु दास की हत्या उसके साले साबीर सोरेन की संपत्ति पर कब्जा जमाने की नियत से की गयी थी... एसपी अनुदीप सिंह ने मामले का खुलासा किया...एसपी ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में एक SIT टीम बनाई गई थी...टीम ने मानवीय और तकनीकी सबूतों के आधार पर मृतक का पता लगाकर तीनों हत्यारों को गिरफ्तार किया है...पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक मंटू दास अपने साले साबिर सोरेन के घर रहता था...साबिर सोरेन का कोई वारिस नहीं था...मुख्य आरोपी आलोक मुर्मू, जो साबिर का किराएदार था, वारिस बनने के लिए मंटू दास से दोस्ती बढ़ाई...खाने-पीने के बहाने उसे मालीपाड़ा ले जाकर दोस्तों प्रीतम हेम्ब्रम और प्रिंस हेम्ब्राम के साथ कुल्हाड़ी - हथौड़ी से हमला कर हत्या कर दी और शव खदान में फेंक दिया...वहीं इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए मृतक के मोटरसाइकिल को भी खदान में फेंक दिया गया था जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया गया है...वहीं खदान के पास से एक और मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है...एसपी के द्वारा बताया गया कि मुख्या रूप से यह हत्या वारिस बनने के लिए किया गया और तकनीकी टीम ने इस मामले को सुलझाने के लिए कई तकनीकों का भी इस्तेमाल किया...0
0
Report
गोड्डा के गोपी चक में दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Godda, Jharkhand:गोड्डा के बसंतराय प्रखंड के गोपी चक में चार दुकानों में भीषण आग लगने से लाखों के सामान खाक हो गए हैं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस अगलगी में मोहम्मद मनोरुद्दीन, पिता हदीस, गुलजार, पिता मनोरुद्दीन, मो. मुजाहिद, पिता मनोरुद्दीन, इस्माइल, पिता मनोरुद्दीन और सद्दाम, पिता मनीरुद्दीन से जुड़ी दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि दुकानों में रखा करीब 15 से 20 लाख रुपये का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। ये फुटकर दुकानें परचून और मनिहारी की थीं। दुर्गा पूजा और मेला को ले इनमें काफी समानों का स्टॉक किया गया था।0
0
Report
Advertisement
बेतिया के निजी क्लिनिक में जच्चा-बच्चा मौत, झोलाछाप डॉक्टरों पर परिजनों का आरोप
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां नरकटियागंज में एक निजी क्लिनिक में जच्चा बच्चा की मौत हो गई है परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है बीती देर रात्रि सोनी देवी प्रसव कराने अस्पताल पहुंची थी लेकिन झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई परिजनों का आरोप है गलत इंजेक्शन देने की वजह से महिला और बच्चे की मौत हुई है घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल मचाया सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है अस्पताल से डॉक्टर सहित स्टाफ फरार हो गए है इस घटना एक बार फिर निजी क्लिनिक और झोलाछाप डॉक्टरों के आगे व्यवस्था को नतमस्तक कर दिया है फेक हॉस्पिटल और झोलाछाप डॉक्टरों की वजह से आए दिन जिला में मरीजों के मौत का सामने आ रहे है0
0
Report
सनातन मरांडी के समर्थक दुमका में आदिवासी युवाओं के लिए संगठन अभियान शुरू
Dumka, Jharkhand:दुमका के निजी होटल में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के पुत्र सामाजिक कार्यकर्ता सनातन मरांडी ने झारखंड की वर्तमान स्थिति, शासन व्यवस्था और आदिवासी समाज के मुद्दों को लेकर युवाओं को संगठित करने की बात कही। सामाजिक कार्यकर्त्ता पूर्व आजसू नेता सनातन मरांडी ने चिंता जताई कि क्या आदिवासियों को केवल वोट बैंक के रूप में देखा जाता है, क्योंकि चुनाव के समय सभी वोट मांगने आते हैं लेकिन किसी घटना या कांड के समय कोई सामने नहीं आता। सामाजिक कार्यकर्त्ता के रूप में आदिवासी युवाओं को एक करने और मजबूत करने के उदेश्य से संथाल परगना के आदिवासी युवाओं को उपराजधानी दुमका से मजबूत करने का काम करेंगे। राजनीतिक पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी दल के तहत काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि समाज सेवा के उद्देश्य से निकले हैं। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य फोकस पूरे संथाल परगना क्षेत्र पर रहेगा। संथाल परगना के युवाओं को संगठित और मजबूत करने के इस अभियान की शुरुआत उपराजधानी से की जाएगी। मेरे पिता (बाबूलाल मरांडी) पार्टी में है लेकिन हम समाज सेवा के लिए निकले हैं आदिवासी समाज जो खाने पीने में चला गया है उनलोगों को रास्ता में लाने के लिए निकले है और एक मंच पर लाना है इसी उदेश्य के साथ काम कर रहे है.0
0
Report
भरतपुर: पूर्व विधायक आतর सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुकेश फौजी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:भरतपुर भरतपुर से बड़ी खबर, भरतपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, पूर्व विधायक अतर सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुकेश फौजी चढ़ा पुलिस के हत्थे, मुकेश फौजी को लाया गया वैर पुलिस थाने, देर रात्रि को एसपी राजेश मीणा ने की पूछताछ, मामले में 5 आरोपियों को पहले ही पुलिस कर चुकी है गिरफ़्तार, अब मुकेश फौजी खोलेगा हत्याकांड के राज, मुकेश फौजी के घर पर बुलडोजर कार्रवाही के लिए दिया था प्रशासन ने नोटिस, कार्रवाही से पहले ही मुकेश पुत्र हरज्ञान उर्फ मुकेश फौजी चढ़ा पुलिस के हत्थे0
0
Report
Advertisement
बंधन बैंक के मैनेजर अनुराग का कमरे में शव, सुसाइड नोट मिला
Kanpur, Uttar Pradesh:बन्धन बैंक के मैनेजर का कमरे में मिला शव। 34 वर्षीय मैनेजर अनुराग बाजपेई का कमरे में मिला शव। मौत से पहले पत्नी को WhatsApp पर भेजे थे कई मैसेज। मैसेज में ग्राहक नितिन गौर पर धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप। पत्नी को मैसेज भेजकर लिखा- मेरी कोई गलती नहीं है। 7 अक्टूबर से ग्राहक से जुड़े मामले को लेकर चल रहा था विवाद। पत्नी के जवाब देने के बाद मैनेजर की ओर से नहीं आया कोई मैसेज। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में खुलवाया कमरे का दरवाजा। कमरे मिला सुसाइड नोट। गोविंद नगर स्थित बन्धन बैंक में गोल्ड लोन विभाग के मैनेजर थे अनुराग। मूलरूप से उन्नाव के बांगरमऊ के निवासी थे अनुराग बाजपेई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, सुसाइड नोट समेत सभी साक्ष्यों की जांच में जुटी पुलिस। ग्राहक से जुड़े विवाद समेत सभी पहलुओं पर पुलिस कर रही जांच।0
0
Report
भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन; पुलिस ने बैरिकेड लगाकर डिटेन किया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल वर्ग 2 और 3 के शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन कल देर रात तक रोशनपुरा चौराहे पर किया प्रदर्शन सीएम हाउस की तरफ बढ़ाना चाह रहे थे अभ्यर्थी पुलिस ने बैरिकेड का रोका देर रात अभ्यर्थियों को डिटेन किया गया0
0
Report
वाराणसी के सारनाथ में पुलिस और आरोपी राजू खान के बीच मुठभेड़, हथियार बरामद
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में पुलिस और आरोपी राजू खान के बीच मुठभेड़. •सरायमोहन इलाके में चेकिंग के दौरान पुलिस की कार्रवाई • पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान आरोपी राजू खान ने की फायरिंग •झाड़ियों में छिपकर पुलिस टीम पर गोली चलाने का आरोप • पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से राजू खान घायल •घायल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा •आरोपी राजू खान पर अवैध पटाखा बनाने से जुड़े मामले में कार्रवाई. •मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की • आरोपी के पास से अवैध हथियार व अन्य सामान की बरामदगी की. • पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है0
0
Report
Advertisement
नागपूर: पानी की बर्बादी रोकने के लिए उपाय, लीकेज बंद, अवैध कनेक्शन नियमित
Nagpur, Maharashtra:नागपूर -- - नागपूर शहराला पाणी पुरवठा करणाऱ्या जलस्त्रोतांमधील जलसाठा घटला असला तरी सध्याचा नागपूरकरांवर पाणी कपातीची कुऱ्हाड नाही - नागपूर महानगर पालिकेचा 10 टक्के पाणी कपातीचा निर्णय नाही - पाणी कपाती ऐवजी महापालिका पाण्याची गळती रोखणे, अनधिकृत जोडण्या नियमित करणे, आणि नागरिकांना पाणी बचतीचे सतत आव्हान करणे यासारख्या उपायांवर भर देणार आहे - शहराला होणाऱ्या ७४० एमएलडी पाण्यापैकी २५८ एमएलडी पाण्याची विविध कारणांनी नासादी होत आहे - हे प्रमाण कमी करण्यावर पालिकेचा असणार भर पुढील काही दिवसात पाणी कपात करायची की नाही याबाबत पालिका घेणार निर्णय0
0
Report
नाभा में अकाली- कांग्रेस को झटका; चार पंचायती नेता आम आदमी पार्टी में शामिल
Nabha, Punjab:ਨਾਭਾ ’ਚ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਨੂੰ ਝਟਕਾ, ਰਾਇਮਣ ਮਾਜਰੀ ਦੀ ਮੌਜੂਦਾ ਪੰਚਾਇਤ ਦੇ ਚਾਰ ਮੈਂਬਰਾਂ ਸਮੇਤ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ‘ਆਪ’ ’ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਵਿਧਾਇਕ ਦੇਵ ਮਾਨ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸਵਾਗਤ, ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਗ੍ਰਾਂਟ ਦੇਣ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਭਰੋਸਾ ਨਾਭਾ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਰਾਇਮਣ ਮਾਜਰੀ ਦੀ ਮੌਜੂਦਾ ਪੰਚਾਇਤ ਦੇ ਚਾਰ ਮੈਂਬਰਾਂ ਸਮੇਤ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ। ਨਾਭਾ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਦੇਵ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ ਇਨ੍ਹਾਂ ਆਗੂਆਂ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ。 ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੰਚਾਇਤ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀਆਂ ਨੀਤੀਆਂ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਕੰਮਾਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਕੇ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਮਜ਼ਬੂਤੀ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰਨਗੇ。 ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਧਾਇਕ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਦੇਵ ਮਾਨ ਨੇ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ ਆਗੂਆਂ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕਰਦਿਆਂ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਗ੍ਰਾਂਟ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਬਣਦਾ ਮਾਣ-ਸਤਿਕਾਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ。0
0
Report
पिंपरी के रुपीनगर में फटाखा दुकान में भीषण आग, नुकसान बढ़ने की आशंका
Pimpri-Chinchwad, Maharashtra:पिंपरी चिंचवड के रुपीनगर भाग में कल रात लगभग एक बजे एक फटाक्य की दुकान में भीषण आग लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दल के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण पाया गया. आग के कारण का स्पष्ट पता नहीं चला है और जांच जारी है. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान बड़ा है.0
0
Report
Advertisement
खंडेला में सरकारी भूमि पर गांजे की खेती, करोड़ों की कीमत जप्त
Sikar, Rajasthan:खंडेला,सीकर सरकारी भूमि पर नशे की अवैध खेती सड़क किनारे उगा रखे थे गांजे के पौधे 73 करोड़ बताई जा रही जप्त पौधों की कीमत जयपुर शाहपुरा राजमार्ग का मामला पुलिस व नारकोटिक्स विभाग ने जप्त किए गांजे के पौधे करीब दो हेक्टेयर भूमि पर कर रखी थी खेती प्रशासनिक निगरानी को लेकर उठ रहे गंभीर सवाल सीकर जिले के थोई थाना इलाके के कांवट कस्बे में जयपुर-शाहपुरा मार्ग पर नारकोटिक्स विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सरकारी भूमि से करोड़ों रुपए की कीमत की नशे की खेती जप्त की गई है। इस संबंध में थोई थाना अधिकारी नेकी राम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अवैध रूप से गांजे की खेती करने का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल मामले की जांच श्रीमाधोपुर थाना अधिकारी दिनेश कुमार को सौंपी गई है। गौरतलब है कि कांवट में गांजे के पौधे उगाए जाने का मामला पहले भी सामने आ चुका है। पिछले वर्ष ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन ने इसी जगह से जेसीबी की मदद से पौधों को नष्ट करवाया था। इसके बावजूद इस क्षेत्र में दोबारा गंजे की खेती सामने आने से सरकारी भूमि की निगरानी और अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकारी नदी भूमि पर इतने बड़े पैमाने पर गांजे के पौधे उगाना प्रशासनिक निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कराता है। अब कार्रवाई के बाद यह पता लगाना महत्वपूर्ण होगा कि अवैध खेती किसने की और इसके पीछे कौन शामिल है? पहले भी अवैध गांजे की खेती को नष्ट करवाने के बावजूद दोबारा खेती कैसे शुरू हुई? कार्रवाई के दौरान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व पुलिस की टीम ने उन्चास हजार एक सौ बहतर पौधे जप्त किए हैं जिनकी बाजार कीमत करोड़ों में बताई जा रही है。0
0
Report
लोकार्पण समारोह में नाम नहीं होने पर पूर्व विधायक की नाराजगी, वीडियो हुआ वायरल
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के tylothar में तहसील कार्यालय के नवीन भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विवाद सामने आया। कार्यक्रम में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, tylothar विधायक सिद्धार्थ तिवारी सहित कई नेता, अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बड़ी संख्या में लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। दरअसल, पूरे विवाद की शुरुआत शिलापट्ट पर पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी का नाम नहीं होने को लेकर हुई। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर उनकी नाराजगी बढ़ती गई और मामला देखते ही देखते हंगामे तक पहुंच गया। इसके बाद पूजा के दौरान मंच पर अपने नाम की कुर्सी नहीं मिलने से भी पूर्व विधायक नाराज हो गए। उनकी नाराजगी खुलकर सामने आई, वहीं उनके समर्थक भी नारेबाजी करते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी नाराज दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद उनका बयान भी सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में उनके नाम की चिट लगाकर मंच पर कुर्सी रखी जाती है, लेकिन यहां उन्हें मंच पर स्थान नहीं दिया गया। उन्होंने इसे अपना अपमान बताया। शिलापट्ट पर नाम नहीं होने से शुरू हुई नाराजगी और फिर मंच पर कुर्सी को लेकर उठा विवाद अब चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल यह है कि आखिर लोकार्पण जैसे सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रोटोकॉल और सम्मान को लेकर विवाद क्यों खड़ा हुआ? फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।0
0
Report
हाईकोर्ट की रोक के बाद रायबरेली उपचुनाव में समर्थकों का भारी हंगामा
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब परिणाम घोषित होने से ठीक पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगा दी। नतीजे का इंतजार कर रहे प्रत्याशी सरफराज और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। समर्थक सड़क पर लेटकर नारेबाजी करने लगे। घंटों चले हंगामे के बाद प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश की लिखित जानकारी दी, जिसके बाद देर रात समर्थक शांत हुए। सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में सभी राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी थी। प्रत्याशी और समर्थक परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे थे, तभी इलाहाबाद हाईकोर्ट का चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश आ गया। आदेश के अनुपालन में जिला प्रशासन ने चुनाव परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी। नतीजे रुकते ही मतगणना स्थल के बाहर माहौल गरमा गया। प्रत्याशी सरफराज समेत उनके समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। समर्थक सड़क पर लेटकर नारेबाजी करने लगे। काफी देर तक हंगामा चलता रहा और प्रशासन के सामने स्थिति संभालने की चुनौती खड़ी हो गई। इसके बाद ही जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में परिणाम रोका गया है। घंटों तक चले विरोध और हंगामे के बाद प्रशासन ने समर्थकों को हाईकोर्ट के आदेश की लिखित जानकारी दी। इसके बाद देर रात समर्थक शांत हुए। फिलहाल, सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बावजूद चुनाव परिणाम घोषित नहीं हो सका है। अब सबकी निगाहें हाईकोर्ट के अगले आदेश पर टिकी हैं। इस मामले की इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अगली सुनवाई छह हफ्ते बाद होगी। हम बता दें कि रायबरेली नगर पंचायत अध्यक्ष शेखर रस्तोगी को फ़र्ज़ी जाति प्रमाणपत्र मामले में कोर्ट के ही आदेश पर उन्हें हटाकर चुनाव कराया गया था। कल चुनाव के रिजल्ट से ठीक पहले कोर्ट ने ही चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।0
0
Report
Advertisement
