497119
बलरामपुर में विकास के दावों के बीच ग्रामीण पी रहे नाले का पानी
Balrampur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में विकास के दावों के बावजूद ग्रामीण नाले का पानी पीने को मजबूर हैं। स्थानीय अधिकारी का दावा है कि गांव में हैंडपंप और कुआं मौजूद है, लेकिन यह बयान ग्रामीणों की वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाता। यह घटना सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल उठाती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीकर में किसान संघ का प्रदर्शन, बाजरे की MSP और दूध मूल्य की मांग
Sikar, Rajasthan:सीकर किसानों संघ की जिला इकाई सीकर ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर किसानों की मांगों के समाधान की मांग की गई। भारतीय किसान संघ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में हरियाणा और मध्य प्रदेश की तर्ज पर राजस्थान में भी बाजरे की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करने का वादा किया था। खरीद नहीं होने की स्थिति में समर्थन मूल्य और बाजार भाव के अंतर की राशि किसानों के खातों में देने की बात कही गई थी। संघ के अनुसार, बाजरे का बाजार भाव लगभग 2,000 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि समर्थन मूल्य 2,900 रुपये है। इसके बावजूद किसानों को 900 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि नहीं मिल रही है। इसके साथ ही किसान संघ ने दूध पर कम से कम 5 रुपये प्रति लीटर बोनस देने की मांग उठाई, ताकि पशुपालकों को आर्थिक राहत मिल सके। संघ ने डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध करवाने की भी मांग की। भारतीय किसान संघ के लक्ष्मणगढ़ तहसील अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राजास ने बताया कि भारतीय किसान संघ की जिला इकाई सीकर ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया जा रहा है। जिसमें हमारी मुख्य मांगें यह हैं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया था कि हरियाणा और मध्य प्रदेश की तर्ज पर बाजरे की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। यदि बाजरे की खरीद नहीं की जाएगी, तो उसकी मार्जिन मनी किसानों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी। अभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक न तो बाजरे की खरीद की जा रही है और न ही बाजरे की मार्जिन मनी दी जा रही है। बाजरे का बाजार भाव 2,000 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,900 रुपये प्रति क्विंटल है। इस प्रकार 900 रुपये प्रति क्विंटल की मार्जिन मनी भी किसानों को नहीं दी जा रही है। इसी तरह किसानों और पशुपालकों के दूध का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। गांवों में किसानों का दूध बहुत कम भाव में खरीदा जा रहा है। हमारी मांग है कि राजस्थान सरकार किसानों और पशुपालकों को कम से कम 5 रुपये प्रति लीटर बोनस दे, ताकि पशुपालक अपना व्यवसाय सुचारु रूप से चला सकें। इसी तरह डीएपी और यूरिया जैसे उर्वरकों की कालाबाजारी हो रही है और ये किसानों को समय पर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इसलिए हमारी मांग है कि उर्वरकों की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए और किसानों को इनकी शीघ्र एवं पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।0
0
Report
जयपुर पुलिस के छह जवान कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ, सम्मानित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शहर पुलिस के 6 जवान बने 'कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ' उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित पुलिस कमिश्नरेट में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने प्रदान किए अवॉर्ड हेमंत फौजदार रामनगरिया बैंक लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा करने में निभाई अहम भूमिका, गांधीनगर NDPS केस में 50.07 ग्राम स्मैक बरामद कराने में भी योगदान श्रीराम — बिंदायका थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला की हत्या कर शव दफनाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करवाने में निभाई अहम भूमिका राजू सिंह — 15 मोटरसाइकिलें बरामद कराने में महत्वपूर्ण योगदान विनोद कुमार शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में 5 लंबित वारंट और 6 सम्मनों की तामील करवाकर निस्तारण में निभाई अहम भूमिका अनिल — सांगानेर मुख्य बाजार में व्यवस्थित पार्किंग और सुचारु यातायात संचालन करवाने के लिए मिला सम्मान मनोज पिंगोलिया — पुलिसकर्मियों के पदक प्रस्ताव, वार्षिक कार्य मूल्यांकन, संपत्ति विवरण और राजकाज मॉड्यूल संबंधी कार्यों का कुशलता से किया निस्तारण पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल बोले— उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने से बढ़ेगा मनोबल0
0
Report
आनंद जिले के पटलाड में इलेक्ट्रिक स्कूटर में भीषण आग, चालक बचा
Anand, Gujarat:એંકર.આણંદ જિલ્લાના પેટલાદમાં ઈલેક્ટ્રિક સ્કૂટારમાં અચાનક આગ લાગતા અફડા તફડી મચી જવા પામી હતી.પેટલાદ શહેરમાં વડફળીથી ખાટકીવાળા રોડ પરથી પસાર થઈ રહેલા ઇલેક્ટ્રિક સ્કૂટરમાંથી અચાનક ધુમાડો નીકળતાં તેણે સમયસૂચકતા વાપરી સ્કૂટર રસ્તાની બાજુમાં ઊભું કરી દીધું હતું... જોતજોતામાં આગ પ્રસરી હતી અને સ્કૂટર આગમાં લપેટાઈને બળીને ખાખ થઈ ગયું હતું,સદનસીબે, આ સમગ્ર ઘટનામાં સ્કૂટરચાલકનો આબાદ બચાવ થયો હતો. આણંદ બ્રેકિંગ પેટલાદમાં ઇલેક્ટ્રિક સ્કૂટરમાં ભીષણ આગ વડફળીથી ખાટકીવાળા રોડ પર આગની ઘટના ચાલુ સ્કૂટરમાંથી અચાનક ધુમાડો નીકળ્યો ચાલકે સમયસૂચકતા વાપરી સ્કૂટર રસ્તાની બાજુએ ઊભું કર્યું જોતજોતામાં આગે સ્કૂટરને લપેટમાં લઈ લીધું સ્થાનિકોએ પાણીનો મારો ચલાવી આગ ઓલવવાનો પ્રયાસ કર્યો આખું સ્કૂટર બળીને ખાક, ચાલકનો આબાદ બચાવ0
0
Report
Advertisement
विश्रामपुर–जयनगर में मां-बेटे हत्याकांड के तीन दिन बाद स्कूलमें शोक, सुजल को श्रद्धांजलि
Surajpur, Chhattisgarh:एंकर -- सूरजपुर के विश्रामपुर और जयनगर क्षेत्र में तीन दिन पहले हुए दिल दहला देने वाले मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड के बाद आज माहौल पूरी तरह गमगीन नजर आया, जहां मृतक छात्र सुजल बरेठ के स्कूल कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल विश्रामपुर में उसे भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई, सजल की असमय मौत की खबर से पूरा स्कूल परिसर स्तब्ध है और शिक्षक सहित सहपाठी इस गहरे सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं, छात्र-छात्राओं ने नम आंखों से उसे याद करते हुए कहा कि सजल बेहद ही शांत, मेहनती, हंसमुख और सरल स्वभाव का लड़का था, उसके भीतर किसी प्रकार का कोई अहंकार नहीं था और वह हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहता था, पढ़ाई में अव्वल और होनहार रहने वाला सुजल कक्षा में सभी का चहेता था, उसके साथ पढ़ने वाले दोस्तों और बेंच पार्टनर ने भावुक होते हुए बताया कि शुक्रवार को ही वह उनके साथ बैठकर पढ़ाई कर रहा था और अचानक शनिवार को इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिली, जिस पर आज भी किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है कि उनका प्यारा दोस्त अब इस दुनिया में नहीं रहा, वहीं उसकी पूर्व क्लास टीचर ने आंखों में आंसू लिए बताया कि सजल बेहद संजीदा, अनुशासित और ईमानदार बच्चा था, जिसके चेहरे पर हमेशा एक मासूम मुस्कान खिली रहती थी और कभी किसी से उसका कोई विवाद नहीं हुआ, उन्होंने कहा कि सजल की सादगी और उसकी कमी को शब्दों में बयां कर पाना नामुमकिन है और स्कूल परिवार उसे कभी नहीं भूल पाएगा, स्कूल में आयोजित इस शोक सभा के दौरान उपस्थित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और अपनी अश्रुपूरित विदाई दी,0
0
Report
खटीमा के चार ठगों ने सोने के लालच में 10 लाख हड़पे
Bahara Boj, Uttarakhand:ठगी स्थान– उधम सिंह नगर यह चारों ठग खटीमा के रहने वाले है। ठगों ने योजनाबद्ध तरीके से एक व्यक्ति को घर में 100 तोला सोना दबा होने का विश्वास दिलाया फिर पूजा,तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर पहले धनराशि ऐंठी और भूमि कागजातों पर हस्ताक्षर करा लिए। यह ठग इतने पर भी नहीं मामने और इन्होंने पीड़ित व्यक्ति का अपहरण कर उसे बलात्कार के झूठे मुकदमे में फ़साने की धमकी दी और 10 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित के पुत्र की तहरीर के आधार पर मुक़दमा कायम करते हुए लक्ष्मण सिंह भाटिया,विवेक कुमार,नंद किशोर और शिव सिंह राणा को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
बलिया में ग्राम प्रहरियों को सम्मान, मानदेय बढ़ाकर 24 हजार वार्षिक
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में 800 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डिजिटल कार्यक्रम के दौरान यह आयोजन हुआ। भाजपा विधायक केतकी सिंह, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी डॉ. ईरज राजा मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि 2019 में ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 1000 रुपये महीने की बढ़ोतरी की गई थी और इस वर्ष 12 हजार रुपये बढ़ाकर कुल 24 हजार रुपये प्रतिवर्ष कर दिए गए हैं। यह हमारी सरकार ने किया है। इसके साथ सरकार द्वारा 5 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा ग्राम प्रहरी और उनके परिवार के लिए दी गई है। बलिया के एसपी ने सभी ग्राम प्रहरियों के लिए वर्दी का भी ऐलान किया है。0
0
Report
Advertisement
अमरौहा के डीएम ने स्कूल वाहनों की चेकिंग कर ओवरलोडिंग पर नाराजगी जताई
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में डीएम नितिन गौड़ का बड़ा एक्शन! स्कूल वाहनों की चेकिंग, ओवरलोडिंग पर जताई नाराजगी सड़क सुरक्षा अभियान के तहत अमरोहा के जिलाधिकारी नितिन गौड़ ने मंगलवार को अमरोहा-जोया रोड पर स्कूल वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठाकर ले जाने वाले वाहनों को देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। नियमों की अनदेखी करने वाले कई वाहन चालकों को पकड़कर आरटीओ के हवाले किया गया, जबकि कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा गया। डीएम ने ई-रिक्शा से स्कूली बच्चों को ले जाने पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। डीएम ने आरटीओ को स्कूल वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई के बाद स्कूल वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। यह मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के अमरोहा-जोया रोड का है। बाइट: नितिन गौड़ डीएम अमरोहा0
0
Report
योगी का प्रयागराज दौरा: भूमि पूजन के साथ माफिया कब्जे से मुक्त जमीन पर फ्लैट
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज 15 अक्टूबर को सीएम योगी का प्रयागराज दौरा प्रस्तावित, आवासीय योजना के भूमि पूजन में शामिल होने आएंगे सीएम योगी, माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त जमीन पर बनाया जाएगा फ्लैट, पीडीए माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त जमीन पर बनाएगा फ्लैट, सीएम योगी फ्लैट के लिए चिन्हित माफिया की जमीन पर करेंगे भूमि पूजन, भूमि पूजन के बाद माफिया के कब्जे से मुक्त जमीन पर शुरू होगा फ्लैट निर्माण का कार्य, सीएम योगी के आगमन से पहले अधिकारियों ने कब्जे वाली ज़मीन का स्थलीय निरीक्षण किया, स्थलीय निरीक्षण करके भूमि पूजन को लेकर जरूरी तैयारियों में जुटे अधिकारी।0
0
Report
नवादा में NDA ने पटना स्नातक चुनाव में एकजुटता दिखाकर विकास का संकल्प दोहराया
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में जदयू का ‘सीधा संवाद’, पटना स्नातक चुनाव को लेकर एनडीए ने दिखाई एकजुटता नवादा। नवादा शहर स्थित गांधी इंटर विद्यालय में जनता दल यूनाइटेड की ओर से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर ‘सीधा संवाद’ कार्यक्रम के तहत चुनावी सभा आयोजित की गई। सभा में बिहार सरकार के कई मंत्री, एनडीए के प्रदेश स्तरीय नेता और विभिन्न सहयोगी दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मंच से नेताओं ने विकास कार्यों को गिनाते हुए स्नातक चुनाव में एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने सरकार के कार्यकाल में बिहार में हुए बदलावों और विकास की दिशा में किए गए प्रयासों को प्रमुखता से रखा। वहीं, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में 2005 से पहले के बिहार की स्थिति का जिक्र करते हुए पुराने शासनकाल को याद दिलाया और एनडीए सरकार के कार्यकाल से उसकी तुलना की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सराबगी ने भी अपने संबोधन में विकास के मुद्दे को प्रमुखता दी। उन्होंने डबल इंजन की सरकार का उल्लेख करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। नेताओं ने कहा कि बिहार में विकास की गति को बनाए रखने के लिए एनडीए की एकजुटता जरूरी है। वहीं, दीपक प्रकाश ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल एक साथ हैं। उन्होंने मांझी परिवार सहित सहयोगी दलों के नेताओं की मौजूदगी का जिक्र करते हुए कहा कि सभी लोग अपने स्नातक उम्मीदवार के समर्थन में एकजुट होकर पहुंचे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद अरुण भारती ने अपने संबोधन में कहा कि मैदान में एक शिक्षित उम्मीदवार है। उन्होंने विकास के मुद्दे को उठाते हुए विश्वास जताया कि बिहार में आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने नवादा की जनता से भी सहयोग की उम्मीद जताई। सभा में शामिल नेताओं ने पटना स्नातक चुनाव को लेकर अपनी रणनीति और विकास के एजेंडे को सामने रखा। पूरे कार्यक्रम में एनडीए की एकजुटता, शिक्षित उम्मीदवार और बिहार के विकास के मुद्दे छाए रहे।0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट ने बिना सुनवाई ब्लैकलिस्टिंग को निरस्त कर कंपनी को जवाब का अवसर दिया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दिल्ली की एक संचार टावर निर्माण कंपनी को बिना उचित सुनवाई का अवसर दिए ब्लैकलिस्ट करने के आदेश को निरस्त कर दिया है। डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया कि किसी भी कंपनी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करने से पहले उसका पक्ष सुनना और जवाब देने का पर्याप्त मौका देना जरूरी है।मामला पुलिस विभाग के लिए 33 संचार टावर स्थापित करने के ठेके से जुड़ा है। कंपनी के प्रोपराइटर शिव कुमार शर्मा के अनुसार, निर्धारित कार्य पूरा करने के बावजूद विभाग ने केवल 13 टावरों का भुगतान किया। बाकी 20 टावरों में निविदा की तकनीकी शर्तों के अनुरूप काम नहीं होने का हवाला देकर भुगतान रोक दिया गया। बकाया राशि को लेकर दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की प्रक्रिया भी लंबित है।कंपनी का कहना था कि 26 फरवरी 2026 को जारी पत्र में कमियां दूर करने के लिए 15 मार्च तक का समय दिया गया था। साथ ही सुरक्षा राशि जब्त करने और ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद 16 जून 2026 को कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया, जबकि उसे अपना पक्ष रखने का उचित अवसर नहीं मिला।वहीं, राज्य सरकार ने दलील दी कि कंपनी को खामियां सुधारने के लिए समय दिया गया था और उसने तकनीकी शर्तों में कमी की बात स्वीकार करते हुए अतिरिक्त समय भी मांगा था।दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने ब्लैकलिस्टिंग का आदेश रद्द कर दिया। कोर्ट ने कंपनी को 30 दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। इसके बाद संबंधित विभाग नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर सकेगा।0
0
Report
कैमूर में 160 ग्राम स्मैक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भभुआ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में स्मैक (हीरोइन) बरामद की है और एक मुख्य आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि भभुआ थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक मकान में व्यावसायिक उपयोग के लिए भारी मात्रा में स्मैक छिपाकर रखी गई है, जहाँ से इसे पुड़िया बनाकर आसपास के इलाकों में बेचा जाता था। सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अखलासपुर निवासी सोनू कुमार गुप्ता के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान उसके घर से लगभग 159.98 ग्राम (लगभग 160 ग्राम) स्मैक बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई इस स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 15 से 20 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान इस नशीले पदार्थ के व्यापार से जुड़े कई अन्य मुख्य तस्करों और सप्लायरों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ने और मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा फैलाने वाले गिरोहों का पूरी तरह से पर्दाफाश किया जाएगा।0
0
Report
रमपुरी में नवरात्र के दौरान बिजली गुल, ग्रामीण आधी रात विभाग कार्यालय पहुंचे
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में नवरात्र के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा! अंधेरे से परेशान रमपुरी गांव के ग्रामीण आधी रात को मोहगांव स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच गए। यहां ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की। आखिर नवरात्र के दौरान बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीण इतने नाराज क्यों हैं? उनकी मांगें क्या हैं? नवरात्र का पर्व... गांव में बिजली गुल... और फिर आधी रात को सड़कों पर उतरे ग्रामीण! मामला मंडला जिले के रमपुरी गांव का है, जहां बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। बिजली व्यवस्था से नाराज ग्रामीण आधी रात को मोहगांव स्थित एमपीईबी कार्यालय पहुंच गए। यहां ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आक्रोश इस बात को लेकर है कि पर्व के दौरान भी बिजली की समस्या से उन्हें जूझना पड़ रहा है। आधी रात को कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। अब सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग ग्रामीणों की समस्या का स्थायी समाधान करेगा? या फिर रमपुरी के ग्रामीणों को इसी तरह अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ेगा?0
0
Report
Advertisement
मैहर के दूल्हा देव मंदिर में शराब चढ़ाने की परंपरा आस्था का केंद्र
Maihar, Madhya Pradesh:मां शारदा की नगरी मैहर में लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन त्रिकूट पहाड़ी के नीचे स्थित दूल्हा देव का मंदिर भी भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां शराब का भोग चढ़ाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। श्रद्धालु शराब के साथ नारियल, फूल, मिठाई और अन्य प्रसाद भी अर्पित करते हैं। कुछ भक्त चढ़ाए गए प्रसाद को ग्रहण भी करते हैं। हालांकि, यह परंपरा कब और किसने शुरू की, इसकी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है स्थानीय मान्यता के अनुसार, दूल्हा देव मां शारदा की तपस्या करते थे और तपस्या के दौरान ही समाधि में लीन हो गए। इसके बाद से श्रद्धालु उनकी पूजा करते आ रहे हैं। भक्तों के बीच मान्यता है कि मां शारदा के दर्शन के बाद दूल्हा देव के दरबार में हाजिरी लगाने से यात्रा पूरी होती है। इसी आस्था के चलते माता के दर्शन करने आने वाले कई श्रद्धालु दूल्हा देव मंदिर भी पहुंचते हैं। मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले छोटेलाल पंडा ने बताया कि दूल्हा देव को बाबा साहब, शारदा बाबा और वाल बाबा सहित कई नामों से जाना जाता है। उनके अनुसार, मंदिर में स्थापित शिला और चरण पादुका की पूजा की जाती है। पहले इलाहाबाद और बांदा क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु यहां शराब चढ़ाते थे, लेकिन अब देश के अलग-अलग हिस्सों से भक्त दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं। प्रयागराज से आए श्रद्धालु भीम यादव ने बताया कि वह बचपन से दूल्हा देव के दरबार में आ रहे हैं। यहां नारियल, मिठाई और शराब सहित विभिन्न प्रसाद चढ़ाते हैं। उनका विश्वास है कि दूल्हा देव भक्तों की रक्षा करते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं मंदिर में कई श्रद्धालु भक्ति में झूमते, नाचते और गाते भी नजर आते हैं। दूल्हा देव के प्रति लोगों की गहरी आस्था इस मंदिर को मैहर के धार्मिक स्थलों में विशेष पहचान देती है। यहां आने वाले भक्त अपनी मान्यताओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
चन्नी ने प्रविंदर झोटा हत्या पर सरकार को आड़े हाथ लिया; नशे पर कड़ा संदेश
Rupnagar, Punjab:ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਦੇ ਕਤਲ ਨੂੰ ਲੇ ਕੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੇ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਸ਼ਬਦੀ ਹਮਲੇ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਜੰਗ ਲੜਨ ਵਾਲਾ ਯੋਧਾ ਸੀ ਜੋ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਅੱਖਾਂ ਵਿੱਚ ਰੜਕਦਾ ਸੀ ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਉਸ ਉੱਤੇ ਕਈ ਵਾਰ ਤਸ਼ੱਦਦ ਕੀਤੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸ਼ਹਿ ਤੇ ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟੇ ਦਾ ਕਤਲ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਗੈਂਗਸਟਰਾ ਤੇ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਭਰਮਾਰ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਇਸ ਕਤਲ ਤੋ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਨਹੀਂ ਜਾਗੀ ਤੇ ਮੋਕੇ ਤੇ ਨਹੀਂ ਪੁੱਜੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਕ ਕੋਈ ਪਹਿਲਾ ਕਤਲ ਨਹੀਂ ਹੈ ਜਦ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬੋਲਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਬੰਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਤੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬੋਲਣ ਵਾਲਿਆਂ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਜੰਗਲ ਰਾਜ ਹੈ। ਵਿਧਾਇਕ ਮਨਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਵੱਲੋ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਜਾਤੀ ਸੂਚਕ ਸ਼ਬਦਾਂ ਵਾਲੇ ਬਿਆਨ ਤੇ ਬੋਲਦਿਆਂ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਦੇ ਤਹਿਤ ਸਿੱਖ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਨੂੰ ਕਮਜ਼ੋਰ ਕਰਨ ਦੀ ਚਾਲਾਂ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਤੇ ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਦਾ ਬਿਆਨ ਵੀ ਉਸੇ ਚਾਲ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਹੈ.0
0
Report
Advertisement
