icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
497220
Dr Kamal Kishor SharmaDr Kamal Kishor SharmaFollow11 Sept 2024, 12:54 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जोधपुर में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल सुरेश मुंडेल की सड़क हादसे में मौत

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल सुरेश मुंडेल की मौत हो गई। हादसा तिलवाड़िया फांटा के पास हुआ, जहां सुबह करीब 9 बजे ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सुरेश मुंडेल को एक कैंपर गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांस्टेबल सुरेश मुंडेल को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए एम्स जोधपुर ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कैंपर गाड़ी और उसके चालक को पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नागौर जिले के जालोड़ा निवासी कांस्टेबल सुरेश मुंडेल पुलिस कमिश्नरेट में ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। उनके निधन की सूचना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर पुलिस लाइन परिसर में लाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने घटना को पूरे पुलिस परिवार के लिए बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि सुरेश मुंडेल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई है और विभाग की ओर से उनके परिवार को सरकार तथा पुलिस मुख्यालय से मिलने वाले सभी लाभ समय पर दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, परिवार को अनुकंपा नियुक्ति सहित अन्य प्रावधानों के तहत मिलने वाले लाभों की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की बात कही। कमिश्नर ने कहा कि कांस्टेबल सुरेश मुंडेल का निधन पूरे पुलिस विभाग के लिए बड़ा नुकसान है।
0
0
Report

मीरा विहार में हुड़दंग: घर में घुसकर धमकी, ईंट फेंकने के आरोप पर प्रदर्शन

Hanumangarh, Rajasthan:मीरा विहार में रात को हुड़दंग का आरोप, मोहल्लेवासियों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन,घर में घुसकर धमकाने व ईंटें फेंकने का आरोप, अवैध निर्माण बंद कराने की मांग को लेकर जिला कलक्टर को भी सौंपा ज्ञापन हनुमानगढ़ टाउन की मीरा विहार कॉलोनी वार्ड नंबर 36 में रात्रि को कुछ लोगों द्वारा हुड़दंग करने और एक घर में घुसकर धमकी देने और ईंटें फेंकने के आरोप से मोहल्लेवासियों में रोष है। घटना के विरोध में आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने बजरंग दल के जिला संयोजक सुनील चाहर के नेतृत्व में टाउन पुलिस थाने के समक्ष नारेबाजी कर विरोध जताया और मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने जिला कलक्टर को भी शिकायत दी। मीरा विहार कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने बताया कि कॉलोनी में एक स्थान पर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए करीब एक वर्ष पहले भी मोहल्लावासियों ने विरोध किया था। उस समय निर्माण कार्य बंद कर दिया गया था, लेकिन अब बंद दरवाजे के पीछे से दोबारा काम चलने का आरोप है। अमित कुमार के अनुसार बुधवार रात निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर ने छत पर चढ़कर उनकी ओर ईंटें फेंकी। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि उस समय छत पर बच्चे या अन्य लोग मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
0
0
Report

अनिल विज ने जनता दरबार में शिकायत निपटाने के निर्देश दिए, बकाया बिलों पर कड़ी कार्रवाई announced

Ambala, Haryana:अंबाला में आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का जनता दरबार अंबाला छावनी के PWD विश्राम गृह मे लगा। अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर जनता दरबार में पहुंचे। लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अनिल विज ने अपने चिर परिचित अंदाज में अधिकारियों को तुरंत सभी समस्याओं का निपटान करने के आदेश दिए। इससे पूर्व एक मामले मे अनिल विज ने पुलिस कमिश्नर को एक 48 लाख की धोखाधड़ी के मामले मे मात्र 14 लाख की रिकवरी को लेकर कार्यवाई के लिए कहा तो उन्होंने मामले साइबर क्राइम का बताया जिसके बाद विज भड़क गए और उन्होंने CP पंचकुला को फोन पर कहा कि मैं इसी प्रदेश का रहने वाला हूँ बाहर से नहीं आया, क्राइम आपके इलाके में हुआ है जिसने भी कार्यवाई करनी है आप उससे कार्यवाई करवाओ। मीडिया से बात करते हुए विज ने साफ कहा कि यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि किसी के साथ कोई घटना हो जाए और 10-15 दिन उसकी FIR भी दर्ज न हो। बाइट 01 : अनिल विज : केबिनेट मंत्री वीओ : अनिल विज के जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे उन्होंने स्पष्ट शब्दों में सभी अधिकारियों को यह हिदायत दी है कि जिस भी शिकायतकर्ता की शिकायत उनके दरबार से किसी भी विभाग के पास जाएगी विभाग का दायित्व बनता है कि वह उसे शिकायत को तुरंत दूर करें या शिकायतकर्ता की संतुष्टि करें ताकि शिकायतकर्ता दोबारा इस समस्या को लेकर उनके दरबार में वापस ना आए। इस दौरान बिजली के बिलों के बकाया भुगतानों को लेकर आई कई समस्याओं को देखते हुए अनिल विज ने कहा यह बड़ी आश्रय की बात है कि लोगों ने दो-दो लाख बिल देने हैं और बावजूद उसके बिजली चल रही है, इसको लेकर वह जल्द चंडीगढ़ में अधिकारियों के साथ एक मीटिंग लेंगे और सख्ती से बकाया बिलों की रिकवरी का आदेश जारी करेंगे। बाइट 02 : अनिल विज : केबिनेट मंत्री वीओ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को लेकर बोलते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि मोदी ने हमेशा विकास की राजनीति की है यही कारण है कि आज तक कोई विपक्षी भी उन पर आरोप नहीं लगा सका। विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 साल के अपने सेवा काल में उन्होंने हर वर्ग हर जगह के लोगों की चिंता की है इससे और नेताओं को भी सीख लेनी चाहिए। अनिल विज ने आह्वान किया कि देश में हर किसी ने कहीं ना कहीं मोदी जी से कोई ना कोई लाभ लिया है। विज ने उनकी उपलब्धियां गिनवाते हुए आम जनता से आह्वान किया की मोदी जी द्वारा देश के लोगों के लिए करवाए गए कार्यों को सम्मान देने के लिए आज के दिन घर-घर दिया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें आशीर्वाद दें। बाइट 03 : अनिल विज : केबिनेट मंत्री
0
0
Report
Advertisement

साहिबगंज: तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बलुआ दियारा लूट योजना का पर्दाफाश

Sahibganj, Jharkhand:बीती रात मुफ्फसिल थाना पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. सभी अपराधी हथियार के बल पर बलुआ दियारा में पिकअप वाहन से लूट की योजना बना रहा था. जिसकी सूचना समय रहते पुलिस अधीक्षक साहिबगंज को मिली. जिनके निर्देश पर मुफ्फसिल थाना पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर छापामर्शी गई. जिसमे एक बड़ी देशी बन्दुक के साथ तीन अपराधी मौका से गिरफ्तार हुआ है. जिनकी पहचान मो जुनैद पुत्र मो निसार महादेवगंज, मो फजल पुत्र मो खुर्शीद रेजानगर और मो अरबाज पुत्र शेख जलु कोदरजन्ना सभी थाना मुफ्फसिल साहिबगंज का रहने वाला हैँ. जिनके पास से पुलिस को एक 25 इंच लम्बा देशी कट्टा, और एक मोटर साइकिल पुलिस ने बरामद किया. सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया. पुलिस की त्वरित कार्यवाही से एक बड़ी वारदात को ताला जा सका.
0
0
Report
Advertisement

मेरठ एंटी करप्शन ने बाबू लोकेश को 5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राज्य कर विभाग के कार्यालय में गुरुवार को मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बाबू को कथित तौर पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान लोकेश के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद विभागीय कार्यालय में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम को लोकेश के खिलाफ रिश्वत मांगने से संबंधित शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर टीम ने मामले की जांच की और शिकायत की पुष्टि के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। निर्धारित योजना के तहत टीम ने शिकायतकर्ता को रुपये लेकर आरोपी के पास भेजा। जैसे ही लोकेश ने पांच हजार रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद की। इसके बाद एंटी करप्शन टीम लोकेश को लेकर कविनगर थाने पहुंची। यहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। टीम की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही राज्य कर विभाग के कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
0
0
Report

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या: दो आरोपी गिरफ्तार

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: कुंदा थाना क्षेत्र के बेसरा गांव के झाड़ियों में नाबालिग लड़की का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 15 सितंबर को सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद कांड में संलिप्त दो आरोपियों कमलेश भारती और मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों कुंदा थाना क्षेत्र के बानासाम टोला पाठकडीह के रहने वाले हैं। डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर ली है। आरोपियों ने बताया कि 14 सितंबर को तीज के त्योहार के दिन गांव में डीजे बज रहा था। नाबालिग लड़की डीजे देखने आई थी। इसी दौरान दोनों आरोपी उसे बहला-फुसलाकर झाड़ी की ओर ले गए, जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर पीड़िता का लाल रंग का टॉप, हेयर पिन, घटना के दिन पहना गया कपड़ा बरामद किया है। इसके अलावा आरोपी कमलेश भारती के पास से लावा कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है。
0
0
Report

कर्णप्रयाग के मेडिकल स्टोर संचालक ने CPR से एक व्यक्ति की जान बचाई

Karnaprayag, Uttarakhand:जिंदगी और मौत के बीच जब कुछ ही पलों का फासला होता है, तब एक सही कदम किसी की सांसों को थमने से बचा सकता है। कर्णप्रयाग में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहाँ एक मेडिकल स्टोर संचालक की त्वरित सोच ने एक व्यक्ति की जान बचा ली। यह घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई इस मेडिकल संचालक की तारीफ कर रहा है। कर्णप्रयाग के एक मेडिकल स्टोर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति वहां दवा लेने के लिए पहुंचा। इस दौरान चियर पर बैठे ब्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक आ गया और कुछ ही पलों में वह व्यक्ति बेहोश होकर अपनी कुर्सी से नीचे फर्श पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों के लिए यह स्थिति बेहद चौंकाने वाली और डरावनी थी। ऐसे नाजुक और तनावपूर्ण समय में जरा सी भी देरी मरीज की जान पर भारी पड़ सकती थी। लेकिन मेडिकल स्टोर के संचालक ने घबराने के बजाय तुरंत अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और बिना एक पल गंवाए, उन्होंने नीचे गिरे हुए व्यक्ति की हालत को परखा और उन्होंने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। कुछ ही पलों के अथक प्रयास के बाद, उस व्यक्ति की सांसें सामान्य होने लगीं और उसकी जान बच गई। यह पूरी घटना मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे अचानक व्यक्ति कुर्सी से नीचे गिरता है और बिना किसी देरी के मेडिकल स्टोर संचालक ने आगे बढ़कर उसे जीवनदान देने का साहसिक कार्य करते हैं। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर मेडिकल स्टोर संचालक की जमकर सराहना हो रही है। हर कोई इसे सिर्फ एक मेडिकल सहायता नहीं, बल्कि इंसानियत और जीवटता की एक बड़ी मिसाल मान रहा है।
0
0
Report
Advertisement

फतेहपुर में सेवा संकल्प अभियान की प्रदर्शनी का उद्घाटन, कृष्णा पासवान ने चेक-टूलकिट वितरित किए

Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में सेवा संकलप अभियान पर प्रदर्शनी का कृष्णा पासवन ने किया उद्घाटन विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टूलकिट व चेक का किया गया वितरण राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने लाभार्थियों को चेक व टूलकिट वितरण कर किया संवाद साथ ही प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों से पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीप प्रज्वलन की अपील राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने 2027 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार की जीत का दावा किया है फतेहपुर के प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का किया गया आयोजन
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

बैतूल में ट्रेन से गिरकर कॉलेज छात्रा गंभीर घायल, GRP जांच शुरू

Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल में ट्रेन से गिरने का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक कॉलेज छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा के सिर पर गंभीर चोट लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल छात्रा बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक के पलासपानी गांव की रहने वाली है। छात्रा के पास से बैतूल से उज्जैन तक का ट्रेन टिकट मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को सूचित किया गया है। वहीं जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा ट्रेन से किन परिस्थितियों में गिरी,वह उज्जैन क्यों जा रही थी और घटना किस स्थान पर हुई, फिलहाल इन सवालों के जवाब जांच के बाद सामने आएंगे।
0
0
Report

श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में सोने के आभूषणों से सजावट, भक्तों की भारी भीड़

Pandharpur, Maharashtra:श्री गौरी आगमन निमित्ताने श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिरात श्री श्री विठ्ठल व रुक्मिणी मातेस व महालक्ष्मी मातेस आकर्षक व पारंपरिक सुवर्ण अलंकार परिधान करण्यात आले. पारंपरिक अलंकारांनी सजलेले श्री विठ्ठल व रुक्मिणी मातेचे महालक्ष्मी मातेचे विलोभनीय रूप पाहण्यासाठी तसेच दर्शन घेण्यासाठी भाविकांची मोठी गर्दी होत आहे. श्री विठ्ठलास श्री विठ्ठलाकडे सोन्याचा मुकुट, कौस्तुभ मनी, दंडपेठया जोड, हिऱ्याचे कंगनजोड, इमिटेशन नाम, मोत्याचा तुरा, मोत्याची कंटी एक पदरी, मोठ्याची कंठी दोन पदरी, इमिटेशन नेकलेस मारवाडी पेठयांचा मोत्यांचा हार, शिरपेच मोठा, मत्स्य जोड, मोहारांची माळ, पुतळ्यांची माळ, अष्टपैलू मण्याची कंठी तीन पदरी, तोडे जोड, तुळशीची माळ एक पदरी, बोरमाळ तीन पदरी आदी पारंपरिक अलंकार परिधान करण्यात आले. तसेच रुक्मिणी मातेस सोन्याचे मुकुट, वाक्या जोड, तोडे जोड, तानवड जोड, चिंचपेटी तांबडी, जवमणी पथक, जावेच्या माळा ,लक्ष्मी हार, मोरांची माळ, पुतळ्यांची माळ, हायकोल, सरी, कंबरपट्टा आदी पारंपरिक सुवर्ण अलंकार परिधान करण्यात आले. तसेच लक्ष्मी मातेस सोन्याचे गंठण, तांदळया हार सात पदरी, मोत्याची कंठी एक पदरी, मोत्याची कंठी दोन पदरी, लक्ष्मी लॉकेट पदकासह, जवेची माळ इत्यादी सुवर्ण अलंकार परिधान करण्यात आलेले आहेत.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top