बलौदाबाजार में रिसदा स्कूल के छात्राओं ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
Baloda Bazar, Chhattisgarh:बलौदाबाजार जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रिसदा में 'स्वच्छता ही सेवा' संदेश पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वयंसेवी छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण, पेयजल स्रोत, और गांव के चौक-चौराहों व नालियों की सफाई की। इसके साथ ही, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत सोमवार को छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वच्छता का संदेश फैलाया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NCB जोधपुर ने ऑपरेशन कवच में 100 ग्राम MD तीन आरोपियों को गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. नशा तस्करी के खिलाफ NCB जोधपुर ने ऑपरेशन कवच के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम MD तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से हुंडई एसेन्ट कार, नंबर GJ 01 RE 9547, भी जब्त की गई है। प्रारम्भिक जांच के अनुसार, आरोपी जोधपुर के डांगियावास से MD खरीदकर गुजरात के आणंद और सुरेंद्रनगर में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेंद्रनगर गुजरात निवासी गोपाल, पुत्र शैला भाई, बाड़मेर राजस्थान निवासी सुरेंद्र आचार्य, पुत्र अशोक कुमार, और बेनाड़ रोड निवासी हनुमाना राम, पुत्र भाना राम शामिल हैं। NCB स्पा सेंटर संचालकों और अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है। बाइट: घनश्याम सोनी, जोनल डायरेक्टर एनसीबीजोधपुर में NCB ने सिंथेटिक ड्रग्स के ऑपरेशन में 2.3 किलोग्राम गोलियां कब्जे किये
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) जोधपुर जोनल यूनिट ने ऑपरेशन सिंथेटिक ड्रग्स के तहत बुधवार को बालोतरा जिले में कार्रवाई کرتے हुए 8,400 प्रतिबंधित औषधीय गोलियां जब्त की। इनका कुल वजन 2.3 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 1 करोड़ 84 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की 7,400 तथा ब्यूप्रेनॉर्फिन और नालोक्सोन की 1,000 गोलियां बरामद हुईं। मामले में विशन लाल पुत्र हनुमाना राम, निवासी ढाको का गोलिया, काबुली, खारी, जिला बाड़मेर को पकड़ा गया। गुजरात नंबर की रेनॉल्ट क्विड RXT 1.0 कार (GJ08BF7666) भी जब्त की गई।दिल्ली में सीसीटीवी में क़ैद हुई हत्या की वारदात, सरेआम चाकुओं से गोदा, गैंगवार के चलते की गई हत्या
New Delhi, Delhi:दिल्ली के साउथ-ईस्ट जिले के थाना कालिंदी कुंज पुलिस ने श्रीराम चौक के पास शाहिद हुसैन उर्फ चोर की चाकू मारकर हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। घायल शाहिद को अपोलो अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश थी। आरोप है कि साल 2025 में तिहाड़ जेल में शाहिद और तरुण उर्फ रंजन के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते शाहिद की हत्या की साजिश रची गई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने श्रीराम चौक के पास शाहिद को रास्ते में रोककर उस पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान करण उर्फ करम शाह, अबुजर, मोनू मलिक उर्फ साबिर और गौरव गुम्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की भूमिका कथित तौर पर हमले में शामिल होने, फरार होने की योजना बनाने में मदद करने और हत्या की साजिश में शामिल होने से जुड़ी है।
पुलिस हत्या के मामले में फरार अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इनमें तरुण उर्फ रंजन, अमन और राजा शामिल हैं।
पुलिस मामले में सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करने की कोशिश भी की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
(जी न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट)
