icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

समस्तीपुर में मासूम की मौत के बाद बवाल, सड़क जाम और हंगामा

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के रेवड़ा पंचायत अंतर्गत सिंधियाही गांव में पांच वर्षीय मासूम की सड़क हादसे में मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आगजनी और हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी बीच भीड़ की ओर एक पुलिसकर्मी द्वारा एके-47 राइफल तानने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, मौके पर मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी ने उसे रोक दिया। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली और भीड़ के बीच हथियार तानने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को सिंधियाही गांव में मुकेश सहनी के चार वर्षीय पुत्र अंशु कुमार की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। बताया जाता है कि बच्चा अपने घर के दरवाजे के सामने खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने उसे ठोकर मार दी। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।सूचना पर पहुंची खानपुर थाने की पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। पुलिस के सरकारी वाहन डायल-112 में तोड़फोड़ भी की। हालात बिगड़ने पर पुलिसकर्मी ने अपने हाथ में मौजूद एके-47 राइफल भीड़ की तरफ तान दी। हालांकि, साथ मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी ने तत्काल उसे रोक दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर पुलिस को दौड़ाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्चे को मोटरसाइकyles से ठोकर मारने वाला व्यक्ति स्थानीय मुखिया का पुत्र है। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस देर से पहुंची और आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं की गई।
0
0
Report

पीएम मोदी के बिहार आगमन पर NDA कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत कार्यक्रम का आह्वान

Muzaffarpur, Bihar:Prime Minister Narendra Modi के प्रस्तावित बिहार आगमन को लेकर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल मुजफ्फरपुर पहुंचे और एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा गया कि बिहार एनडीए सरकार के 1 वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को प्रस्तावित वैशाली जिले के राजापाकर जाफरपट्टी में आगमन हो रहा है। इसके लिए एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है जिसमें सकरा विधानसभा, बोचहा विधानसभा, कुढ़नी विधानसभा और मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा के एनडीए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि लाखों की संख्या में आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करें।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में भीड़ ने मोबाईल-रिफाइंड तेल चोरी के आरोप पर युवक की पिटाई

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक बार फिर भीड़ का क्रूर चेहरा देखने को मिला है। मोबाइल और रिफाइंड तेल चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। भीड़ ने युवक को घंटों तक अपने कब्जे में रखा और उसके साथ मारपीट करती रही। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के लोहियानगर ओवरब्रिज के समीप एनएच-31 की है। पकड़े गए युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले रोहित कुमार के रूप में की गई है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रोहित कुमार पर पहले एक युवक का मोबाइल छीनकर भागने और फिर रिफाइंड तेल का डिब्बा लेकर भागने का आरोप है। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी।आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि किस तरह भीड़ युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट कर रही है।वहीं, पकड़े गए युवक रोहित कुमार ने अपनी सफाई में बताया कि चोरी की घटना किसी दूसरे युवक ने की थी, लेकिन गलतफहमी में लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।दूसरी ओर, पीड़ित पक्ष के नीतीश कुमार ने बताया कि वे गाड़ी पर बड़ी मात्रा में रिफाइंड तेल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान तीन युवक पीछे से आए। पहले एक युवक मोबाइल छीनकर भागा और फिर रिफाइंड तेल का डिब्बा लेकर भागने लगा। इसी दौरान लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है।अब सवाल यह है कि चोरी का आरोप कितना भी गंभीर क्यों न हो, क्या किसी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेकर इस तरह सजा देने का अधिकार है। बाइट रोहित कुमार आरोपी बाइट नीतीश कुमार परिजन
0
0
Report

बेगूं में अज्ञात वाहन से 11kV खंभा टूट कर लटका, यातायात बाधित

Begun, Rajasthan:बेगूं नगर में उप कारागृह के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि 11 हजार केवी लाइन का खंभा आधा टूटकर दीवार के सहारे लटक गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना बुधवार शाम की है। मामले की सूचना संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी दी गई, लेकिन अब तक खंभे को ठीक करने या हटाने की कार्रवाई नहीं हुई है। यह मार्ग एडीजे, पुलिस उपाधीक्षक और तहसीलदार के निवास पर जाने का मुख्य रास्ता है। खंभा क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement

रुवां ग्राम पंचायत: चौथे चरण में दावेदारों की भिड़ंत, जनता को विकास की उम्मीद

Didwana, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण को लेकर गांवों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रुवां ग्राम पंचायत में इस बार सरपंच पद के लिए कई दावेदार मैदान में हैं, ऐसे में गांव का चुनावी माहौल भी लगातार गर्माता है। इसी बीच Zee Media की टीम रुवां ग्राम पंचायत पहुंची, जहां ग्रामीणों से सीधा संवाद कर गांव के चुनावी माहौल को समझने की कोशिश की गई। ग्रामीणों ने गांव की प्रमुख समस्याओं, विकास की जरूरतों और जनसुविधाओं से जुड़े कई मुद्दे टीम के सामने रखे। साथ ही इस बार चुनाव में उनके लिए सबसे अहम मुद्दे क्या हैं और वे पंचायत से किस तरह के विकास की उम्मीद रखते हैं, इस पर भी खुलकर अपनी बात कही। तो आखिर रुवां ग्राम पंचायत में इस बार चुनावी मुद्दे क्या हैं? ग्रामीण किस तरह के प्रतिनिधि की तलाश में हैं और दावेदारों के सामने क्या चुनौतियां हैं? देखिए Zee Media की खास चुनावी चर्चा, संवाददाता हनुमान तंवर के साथ।
0
0
Report

जनजातीय गौरव दिवस पर बीजेपी ने उपलब्धियाँ गिनाईं, ओबीसी मोर्चा पदाधिकारी घोषित करेगा

Sahibganj, Jharkhand:जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी उपलब्धिया गिनाई. वही बीजेपी ओबीसी मोर्चा ने अगले दस दिनों के भीतर मोर्चा के प्रदेश कमिटी और जिलाध्यक्ष कि घोषणा होने का दावा किया हैँ. साहिबगंज के एक होटल में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष गौतम यादव, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव और प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणेश तिवारी, प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो उपस्थित रहे. जनजातीय गौरव दिवस पर जिला महामंत्री सालखु सोरेन ने कहा कि 2014 को जब नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने आदिवासियों के सम्मान के लिए कई कार्य किया. देश के पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बनी, बिरसा मुंडा को सम्मान मिला. इसके अलावे बहुत सारे कार्य हुए. वही ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि अगले 10 दिनों में ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों कि घोषणा हो जाएगी.वही पंचायत चुनाव को लेकर सरकार कि मंशा पर सवाल उठाते हुए सरकार पर चुनाव टालने का भी आरोप लगाया.
0
0
Report

फरीदाबाद में पार्किंग विवाद के बाद परमजीत हत्या: CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Faridabad, Haryana:क्राइम ब्रांच के अधिकारी मृतक के घर पहुंचे। परिवार चाहता है सिर्फ न्याय। धनतेरस की रात पार्किंग विवाद के कारण परमजीत की हत्या की घटना का वीडियो सामने आ गया। वीडियो में आरोपी मोहन शर्मा परमजीत पर गोलियाँ बरसाता दिख रहा है। वीडियो जारी होने के बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारी परमजीत के घर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने कहा कि परिवार न्याय चाहता है। सेक्टर 21, फरीदाबाद के मकान नंबर 641 में परमजीत रहता था। धनतेरस की रात लगभग 9 से 9:30 बजे मोहन शर्मा ने उसके सेकंड फ्लोर से ताबड़तोड़ गोलियाँ चलाईं; परमजीत घर के बाहर भागा, उसने उसका पीछा किया और पत्नी के सामने भी फायरिंग की। लगभग 15 फायर हुए, 9 गोलियाँ परमजीत को लगीं और वह मौत के घाट उतर गया। अगले दिन फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी मोहन शर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका परमजीत से पार्किंग विवाद था। CCTV फुटेज जारी होने के बाद एसीपी क्राइम वरुण दहिया और क्राइम ब्रांच की टीम परमजीत के घर पहुंची और परिजनों से बात की। एसीपी ने कहा कि परिवार न्याय की मांग कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम: करणी सेना के महिपाल मकराना की रिहाई पर चर्चाएं तेज़

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना को जेल से रिहा कर दिया गया है। बीती देर शाम पुलिस ने महिपाल सिंह मकराना और उनके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि, अब महिपाल सिंह की रिहाई हो गई है, लेकिन करणी सेना के अन्य कार्यकर्ता अभी भी जेल में बंद हैं। महिपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद करणी सेना के अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस कार्रवाई को चुनौती देते हुए विरोध जताया था। ऐसे में उनकी अचानक रिहाई अब कई सवाल और चर्चाओं को जन्म दे रही है। फिलहाल महिपाल सिंह मकराना को 50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा किया गया है। वहीं, उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं की नजर अब जेल में बंद अन्य साथियों की रिहाई पर टिकी है.
0
0
Report

महराजगंज में छठ घाट का निरीक्षण, डीएम ने सुरक्षा-योजना सुदृढ़ करने के निर्देश

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर - लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर महराजगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों के तहत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आज नगर पालिका की टीम के साथ शहर के प्रमुख बलिया नाला छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और सुरक्षा इंतजामों को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि इस प्रमुख घाट पर 10 हजार से अधिक श्रद्धालु छठ पूजा के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की कोशिश है कि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो। वी/ओ- कल से शुरू हो रहा है लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व जिसको लेकर डीएम गौरव सिंह सोगरवाल में ज़ी मीडिया से बातचीत में बताया कि जिले के सभी नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत क्षेत्रों में स्थित छठ घाटों पर विशेष साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। महिलाओं की बड़ी भागीदारी को देखते हुए पुलिस विभाग को महिला सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा घाटों पर बेहतर पब्लिक एड्रेस सिस्टम यानी लाउडस्पीकर की व्यवस्था करने को कहा गया है जिससे श्रद्धालुओं तक जरूरी सूचनाएं समय पर पहुंचाई जा सकें। प्रशासन का दावा है कि छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम पूजा व्यवस्था को लेकर सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है。
0
0
Report
Advertisement

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का गाडरवारा में धमाकेदार शुभारम्भ, युवा खेल भावना से भरे

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। अंडर-19 बालक वर्ग के इस टूर्नामेंट में देशभर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। शुभारंभ समारोह में खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। गाडरवारा के रूद्र मैदान में 11 से 17 नवंबर तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की शुरुआत ध्वजारोहण और खिलाड़ियों के आकर्षक मार्चपास्ट के साथ हुई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि खेल अनुशासन सिखाते हैं और मध्यप्रदेश आज खेल के क्षेत्र में देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इसे गाडरवारा के लिए गौरव का पल बताते हुए युवाओं से देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया。
0
0
Report

करणी सेना के विरोध के चलते रतलाम पुलिस अलर्ट: शहर सुरक्षा चौकसी तेज

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में आज सुबह से ही पुलिस का हाई अलर्ट देखने को मिल रहा है... शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है... जिले के अन्य क्षेत्रों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है... वज्र वाहन सहित पुलिस के तमाम वाहन तैयार हैं... पुलिस की अलग-अलग टुकड़ियों को शहर के संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है... एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी सुबह से ही सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं... शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है... दरअसल, इसकी वजह है करणी सेना का आंदोलन... कल यूजीसी के नए नियमों के विरोध में रतलाम से भोपाल तक स्वर्ण न्याय यात्रा निकाली जानी थी... लेकिन बिना अनुमति प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की... करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर देर शाम जेल भेज दिया गया है... इसके बाद आज करणी सैनिकों ने सोशल मीडिया पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी... इसी चेतावनी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है... और शहर में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है...
0
0
Report

भीलवाड़ा: 5 किमी सड़क चौड़ीकरण, 12 मांगे लेकर ग्रामीणों ने दिया अल्टीमेटम

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, 10 दिन का अल्टीमेटम कमालपुरा से आरर्जियां तक 5 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और निर्माण की मांग, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन भीलवाड़ा शहर से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित महुआखुर्द गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण और क्षेत्र की अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की है। सरपंच प्रतिनिधि किशन जाट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर 12 सूत्रीय मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कमालपुरा से आरर्जियां तक करीब 5 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं निर्माण की प्रमुख मांग उठाई गई। इसके साथ ही क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त छोटे-छोटे सड़क मार्गों की मरम्मत करवाने की मांग भी रखी गई। ग्रामीणों ने प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि निर्धारित समयावधि में मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की 12 सूत्रीय मांगों पर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग कितनी जल्दी कार्रवाई करते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top