491226
बालोद में गंदे पानी की समस्या, नागरिकों में आक्रोश
Balod, Chhattisgarh:बालोद शहर में पिछले तीन दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। पिछले एक महीने से नलों से भी गंदा पानी आ रहा है जिससे शहरवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा ने बताया कि बारिश के कारण डैम का पानी गंदा हो गया है, जिससे फिल्टर प्लांट पानी को ठीक से साफ नहीं कर पा रहा है। इस मुद्दे पर शहर के युवाओं ने प्रदर्शन भी किया और नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता पर आरोप लगाया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अजमेर के कलेक्ट्रेट भवन उद्घाटन से पहले शीट्स टूटने से बड़ा हादसा टला
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में बिगड़े मौसम के मिजाज ने भले ही तेज गर्मी से लोगों को राहत दी हो लेकिन कहीं ना कहीं सरकारी व्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी.. कलेक्ट्रेट परिसर में नव निर्मित भवन उद्घाटन होने से पूर्व ही चर्चाओं के दायरे में आ गया..नई बिल्डिंग पर लगी कॉर्नर शीट्स अचानक तेज आवाज के साथ जमीदोज हो गई.. गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी नहीं था वरना किसी बड़े हादसे को टालना संभव नहीं होता .. इस हालात का जायजा दिया हमारे संवाददाता कौशल जैन ने।0
0
Report
पाली में अंधड़ के बाद बिजली आपूर्ति प्रभावित, कटौती से लोगों को परेशानियाँ
Pali, Rajasthan:पाली में अंधड़ ने फिर दिखाए तेवर, तेज हवा के साथ बारिश के छीटे भी हुए शुरू, कल रात भी अनेको पेड़, बिजली पोल एवं टीन शेड हुए क्षतिग्रस्त, ऐसे में आज भी बिजली गुल के साथ आमजन की परेशानियों से जुड़ी होगी रात, फिलहाल बिजली विभाग ने भी एहतियात के तौर पर कई स्थानों पर की कटौती ।0
0
Report
मांडला के पास विशाल सड़क हादसा: 2-3 की मौत, कई घायल
Jodhpur, Rajasthan:मंडला के निकट बड़ा सड़क हादसा। कार व बस के बीच हुई भिड़ंत। हादसे में दो से तीन जनों की मौके पर हुई मौत। हादसा के बाद वाहनों के उड़े परखच्चे। दो से तीन जनें गंभीर रूप से हुए घायल। राष्ट्रीय राजमार्ग 125 हिसार पेट्रोल पंप के पास की घटना। घायलों को लाया गया देचू अस्पताल। मौत के शव रखवाए गए देचू उप जिला अस्पताल की शव मोर्चरी में।0
0
Report
Advertisement
आबूरोड के राजकीय कॉलेज के बाहर ABVP के 32 सूत्रीय मांगों पर धरना जारी
Sirohi, Rajasthan:आबूरोड के राजकीय महाविद्यालय आबूरोड के बाहर 32 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी है। परिषद कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं, शैक्षणिक व्यवस्थाओं और आधारभूत सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मांगों के समाधान तक धरना जारी रखने की बात कही गई है。0
0
Report
कूनो के चीते ने बारैठा रेंज में मूवमेंट, केजीपी-3 की निगरानी तेज
Noida, Uttar Pradesh:बयाना(भरतपुर) मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकलकर बारैठा रेंज में पहुंचा चीता, बारैठा वन्यजीव अभ्यारण्य में देखा केजीपी-3 चीता का मूवमेंट, चीता का मूवमेंट मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों में मची हलचल, बारैठा रेंजर जितेंद्र कुमार ने लोगों से की सतर्कता बरतने की अपील, साथ ही वन विभाग के अधिकारियों ने केजीपी-3 चीता की वन क्षेत्र में बढ़ाई निगरानी0
0
Report
ABHISHEK BANERJEE Belle Vue Clinic पहुंचे; अस्पताल में हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): TMC LEADER ABHISHEK BANERJEE REACHES BELLE VUE CLINIC /VISUALS doctor monitoring says hospital में लोगो ने हंगामा BJP शर्मनाक है डॉक्टर अभिषेक को देख रहे हैं, आज लोकतंत्र का काला दिन है।0
0
Report
Advertisement
बृज 84 कोस परिक्रमा यात्रा में मुस्लिम-हिन्दू भाईचारे की मिसाल, गांवों में मेहमाननवाजी
Nuh, Haryana:बृज 84 कोस परिक्रमा यात्रा。 नूंह जिले के पुनहाना उपमंडल के गांव बिछौर और नीमका गांव से होकर गुजर रही बृज 84 कोस परिक्रमा यात्रा के दौरान सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी तस्वीर देखने को मिल रही है। जहां एक ओर हिन्दू समाज के लोग श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग में जुटे हुए हैं, वहीं मुस्लिम समाज ने भी श्रद्धालुओं के लिए अपने दिल और घरों के दरवाजे खोल दिए हैं। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को रात के समय गांवों में ठहरने की सुविधा दी जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुस्लिम परिवारों के घरों में विश्राम कर रहे हैं। उनके लिए पीने के पानी, स्नान और भोजन तक की व्यवस्था की जा रही है। खास बात यह है कि श्रद्धालु बिना किसी झिझक और रोक-टोक के गांव के घरों में जाकर आराम कर रहे हैं, जबकि ग्रामीण उन्हें मेहमानों की तरह सम्मान देकर सेवा कर रहे हैं। बता दें कि जिले का गांव नीमका और बिछोर बृज के गांव हैं। यहां से तीन साल बाद बृज की यात्रा निकलती है। लोगों का कहना है कि इंसानियत और भाईचारा सबसे बड़ा धर्म है। यात्रा में आने वाले श्रद्धालु उनके लिए अतिथि समान हैं और उनकी सेवा करना सौभाग्य की बात है। दोनों गांवों में आपसी प्रेम और सद्भाव का माहौल देखने को मिल रहा है, जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन भी यात्रा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा पर प्रशासन की विशेष नजर बनी हुई है। जगह-जगह आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।0
0
Report
कुलगाम में भारी ओले, किसानों के खेत बर्बाद; कई क्षेत्र प्रभावित
Kulgam, कुलगाम: दक्षिणी जिला कुलगाम के नाराबाद में भारी ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ। तहसील मुख्यालय डमहल-हांजीपुरा के साथ बांग्वाड खोरी बठा पुुरा और भी कई क्षेत्रों में भारी ओले पड़े, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ। خورशीद आलम, कुलगाम。0
0
Report
जालंधर RTI activist Simranjit Singh shot dead: attackers left car and weapons nearby
Jalandhar, Punjab:ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਆਰਟੀਆਈ ਕਾਰਕੁਨ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਚਿਨਹੇਡੂ ਨੇੜੇ ਲਵਲੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਲਾਅ ਗੇਟ ਨੇੜੇ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਤਲਾਂ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕਾਰ ਅਤੇ ਹਥਿਆਰ ਲਵਲੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਲਾਅ ਗੇਟ ਨੇੜੇ ਛੱਡ ਦਿੱਤੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਕੁਝ ਸਮਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ, ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਬਚਾਅ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ। ਉਸ ਸਮੇਂ ਜੋਗਾ ਫੋਲਡੀਵਾਲ ਦਾ ਨਾਮ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਸੀ, ਪਰ ਸੂਤਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਕਤਲ ਆਰਟੀਏਈ ਵਿਵਾਦ ਕਾਰਨ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਇਸ ਸਮੇਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਡੀਆਈਜੀ ਜਲੰਧਰ ਰੇਂਜ ਨਵੀਨ ਸਿੰਘਲਾ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਫਗਵਾੜਾ ਦੇ ਸਤਨਾਮਪੁਰਾ ਥਾਣੇ ਦੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਡੈੱਡ ਬਾਡੀ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੀ ਸ਼ਨਾਖਤ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਆਰਟੀਆਈ ਐਕਟੀਵਿਸਟ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ ਜਿਸਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਡੀਆਈਜੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਡੈੱਡ ਬਾਡੀ ਦੇ ਨੇੜੇ ਇੱਕ 32 ਬੋਰ ਦੀ ਪਿਸਟਲ ਅਤੇ ਫੋਰਚੂਨਰ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚੋਂ 12 ਬੋਰ ਦੀ ਰਾਈਫਲ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਤਲ ਅਤੇ ਹੋਰ ਧਰਾਵਾਂ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਡੀਆਈਜੀ ਸਿੰਘਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਟੀਮਾਂ ਨਿਯੁਕਤ ਕਰਕੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਲੋੜ ਪੈਣ ਤੇ ਕਾਊਂਟਰ ਇੰਟੈਲੀਜੈਂਸ ਦੀ ਮਦਦ ਵੀ ਲਈ ਜਾਏਗੀ ਤਾਂ ਜੌ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਕਾਤਲਾਂ ਨੂੰ ਫੜਿਆ ਜਾ ਸਕੇ।0
0
Report
Advertisement
कुल्लू-मानाली में पर्यटकों की भीड़ बढ़ी, मैदानों पर गर्मी ने मचाई कहर
Noida, Uttar Pradesh:KULLU (HIMACHAL PRADESH): TOURIST INFLUX RISES IN KULLU-MANALI AS HEATWAVE GRIPS PLAINS0
0
Report
हिंदी पत्रकारिता दिवस का हुआ आयोजन
Gonda, Uttar Pradesh:हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोंडा के तत्वाधान में गोंडा के गांधी पार्क के टाउन हॉल में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा और महामंत्री महेंद्र तिवारी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र गौतम और नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पत्रकारों को बधाई देने के साथ युवा पत्रकारों को वरिष्ठ पत्रकारों से सीखने की बात कही वहीं उनके द्वारा सम्मानित होने वाले पत्रकारों अपने हाथों से सम्मानित किया काफी संख्या में पत्रकार बंधु व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे0
0
Report
रेवाड़ी HSVP का अतिक्रमण हटाव, गरीबों पर तंज, रोटरी रसोई पर ढिलाई
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में HSVP ने अतिक्रमण हटवाया... दुकानदारों की JE से बहस, नोटिस के बावजूद रोटरी रसोई नहीं हटी, भेदभाव के आरोप... सरकार जमीन पर बनी रसोई पर कार्रवाई न करने का आरोप... रेवाड़ी में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम सेक्टर-5 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी. इस दौरान टीम पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई के आरोप लगे. लोगों का कहना है कि गरीबों की झुग्गियों पर तुरंत बुलडोजर चलाया गया, जबकि 6 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन पर बनी रोटरी रसोई को 10 महीने के नोटिस के बावजूद नहीं हटाया गया. स्थानीय व्यापारियों और शहरवासियों ने HSVP की टीम पर निष्पक्ष नहीं होने के आरोप लगाए. सेक्टर-5 मार्केट में तीन साल पुरानी शिकायत के बाद HSVP ने झोपड़ियों को तोड़ा. आरोप है कि गरीबों को दो घंटे का भी समय नहीं दिया गया, जबकि प्रभावशाली लोगों को दो दिन का समय मिलता है. सेक्टर-5 में करीब 6 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन पर र Rotery रसोई का निर्माण किया जा रहा है. HSVP के EO ने करीब 10 महीने पहले इसे हटाने के लिए दो दिन का नोटिस जारी किया था. हालांकि, यह रसोई अभी भी उसी स्थान पर मौजूद है. व्यापारियों का कहना है कि इस निर्माण के पीछे प्रभावशाली नेताओं का हाथ है. उन्होंने बताया कि HSVP विभाग की जमीन पर शेड डालकर यह निर्माण कार्य किया गया है. लोगों ने मांग की है कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई सभी पर समान रूप से होनी चाहिए. निवासियों का कहना है कि HSVP अधिकारियों ने केवल खानापूर्ति के लिए गरीबों की झुग्गियां तोड़ी. एक स्थानीय निवासी ने कहा गरीबों पर तुरंत कार्रवाई होती है, लेकिन बड़े लोगों की बात आने पर फाइलें सालों तक पड़ी रहती हैं. इस कथित भेदभावपूर्ण कार्रवाई से सिस्टम के प्रति लोगों का विश्वास कम हो रहा है. रेवाड़ीवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि र Rotery रसोई सहित सभी अतिक्रमणों को बिना किसी भेदभाव के हटाया जाए.0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर जीआरपी ने 310 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर जीआरपी ने खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले दो माह के दौरान जीआरपी की सर्विलांस सेल और थाना-चौकी पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 310 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। करीब 60 लाख रुपये कीमत के इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने जीआरपी टीम का धन्यवाद किया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी रेलवे ने टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया है। गोरखपुर जीआरपी लगातार खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में पिछले दो माह के दौरान सर्विलांस सेल और विभिन्न थाना-चौकी पुलिस टीमों ने तकनीकी सहायता और लगातार मॉनिटरिंग के जरिए 310 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों में 308 एंड्रॉयड फोन और 2 आईफोन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इन मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये है। अधिकांश मोबाइल फोन की कीमत 25 से 30 हजार रुपये के बीच है, जबकि कुछ मोबाइलों की कीमत 60 हजार रुपये तक है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे कार्यालय गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे गोरखपुर विनोद कुमार सिंह की मौजूदगी में मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। लोगों ने जीआरपी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल वापस मिल जाएगा। इस सफलता में जीआरपी सर्विलांस सेल में तैनात हेड कांस्टेबल सुन्दर सिंह, कांस्टेबल बृजेश यादव और कांस्टेबल विकास कुमार राय सहित विभिन्न थाना एवं चौकी की पुलिस टीमों ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक रेलवे के अनुसार मई 2025 से अब तक जीआरपी गोरखपुर 1300 से अधिक खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस दिला चुकी है। टीम के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए एसपी रेलवे ने सर्विलांस सेल की टीम को 2 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया है।0
0
Report
हाथरस: छात्रा होटल में प्रवेश, प्रेमी के साथ वीडियो वायरल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस- छात्रा प्रेमी के साथ पहुंची होटल घर से स्कूल के लिए निकली थी छात्रा स्कूल ड्रेस में छात्रा की होटल में एंट्री होटल संचालक ने दिया किराए पर कमरा होटल में हुए हंगामे का वीडियो आया सामने थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के कासगंज रोड का मामला0
0
Report
करनाल में गैस सिलेंडर से पानी निकलने पर उपभोक्ता धोखाधड़ी का आरोप
Karnal, Haryana:करनाल में गैस सिलेंडर में गड़बड़ी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक उपभोक्ता के सिलेंडर से गैस की बजाय भारी मात्रा में पानी निकला। घटना तब सामने आई जब सिलेंडर अचानक बंद हो गया और उसे हिलाने पर पानी की आवाज आई। उपभोक्ता सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंचा, जहां कर्मचारियों के सामने ही सिलेंडर से पानी निकालकर दिखाया गया। मामले को बढ़ता देख एजेंसी संचालक ने उपभोक्ता को 400 रुपए का मुआवजा देकर समझौता करने का प्रयास किया। कुंजपुरा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसने 10 मई को सिलेंडर लगाया था। बीती रात के समय उन्होंने गैस चलाई, लेकिन कुछ देर बाद ही बंद हो गई। दोबारा सिलेंडर को हिलाकर चालू किया तो फिर कुछ देर बाद बंद हो गई। शक होने पर उन्होंने सिलेंडर को ध्यान से हिलाया, जिसमें पानी के हिलने जैसी आवाज सुनाई। इसके बाद वे तुरंत सिलेंडर उठाकर गैस एजेंसी पहुंच गए। राजेश कुमार ने बताया कि एजेंसी पहुंचकर उन्होंने संचालक और कर्मचारियों के सामने सिलेंडर से पानी निकालकर दिखाया। सिलेंडर के अंदर से करीब 10 किलो पानी निकला। उपभोक्ता का कहना है कि उन्होंने सिलेंडर लिया था, लेकिन केवल 18 दिन में ही गैस खत्म हो गई, जबकि अंदर पानी भरा मिला। इससे साफ है कि उपभोक्ता के साथ धोखा हुआ है। मामला बढ़ता देख एजेंसी संचालक ने उपभोक्ता को 400 रुपए का मुआवजा दे दिया। राजेश कुमार का कहना है कि जितनी गैस इस्तेमाल हुई, उतने पैसे काट लिए गए और बाकी के नाम पर सिर्फ 400 रुपए थमा दिए गए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सिलेंडर इतना महंगा है तो इस तरह की गड़बड़ी क्यों हो रही है। एजेंसी संचालक गुप्ता ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से सिलेंडर में पानी नहीं भरा जाता, बल्कि बीच में कहीं गड़बड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है और दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कंपनी में भी शिकायत भेजी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
