491226
योजनाओं का लाभ लेने फर्जी नक्सली बने युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jhalmala, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ सरकार की पोषण पुनर्वास नीति का लाभ उठाने के लिए फर्जी नक्सली बनकर समर्पण करने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालोद के एडिशनल एसपी अशोक कुमार जोशी ने बताया कि बीजापुर के बबलू और उसके साथ आए दो युवक नक्सली साबित करने में लगे थे। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि बबलू की नक्सलियों से कोई संबंध नहीं है, बल्कि उन्होंने योजना के तहत मिलने वाली राशि और लाभ को आपस में बांटने की योजना बनाई थी। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में मौत घोषित के बाद मरीज जीवित मिला, हड़कंप
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के संजय गांधी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां इलाजरत एक मरीज को कथित तौर पर मृत घोषित कर दिया गया। इतना ही नहीं, परिजनों ने मरीज को घर ले जाने के लिए शव वाहन तक बुक कर लिया था। लेकिन घर ले जाने से पहले जब परिजनों ने मरीज का हाथ पकड़कर देखा तो उसकी सांसें चल रही थीं। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और मरीज को दोबारा अस्पताल में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि गिरजा प्रसाद, निवासी सीधी, को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल लाया गया था। वह एक दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती हुए थे। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन शव को घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे और शव वाहन भी बुक कर लिया गया था। इसी दौरान परिजनों को मरीज के जिंदा होने का पता चला। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी गई और मरीज को दोबारा इलाज के लिए शिफ्ट किया गया। फिलहाल मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है, वहीं मामले में मेडिसिन विभाग के HOD डॉ. पीके बघेल ने इसे बेहद दुर्लभ स्थिति बताते हुए कहा कि प्रथम वर्ष के एक छात्र ने मरीज की जांच के बाद डेथ घोषित कर दी थी। बाद में मरीज के जिंदा होने की जानकारी सामने आई। डॉ. बघेल के मुताबिक, ऐसी स्थिति को Lazarus syndrome कहा जाता है और मेडिकल साहित्य में इसके मामले बेहद कम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि मरीज की स्थिति अभी क्रिटिकल है और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने मामले पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। मरीज को किस आधार पर मृत घोषित किया गया और इसमें किस स्तर पर चूक हुई, यह जांच का विषय है。0
0
Report
8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: आरोपी चाचा गिरफ्तार, परिवार न्याय चाहता
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बाजना थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 8 वर्षीय बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते के चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगा है।,परिजनों के अनुसार घटना 25 अगस्त की है। माता-पिता फेरी की दुकान लगाते हैं, बच्ची दोपहर में खाना खाने घर आई थी। इसी दौरान बगल में रहने वाले आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देने का आरोप है। परिजनों का कहना है कि परिवार के एक सदस्य ने आरोपी को मौके पर देख लिया था, जिसके बाद आरोपी छत से कूदकर भाग गया।,बच्ची के पिता का आरोप है कि थाने जाने से पहले गांव में पंचायत बैठाकर ₹2 लाख में समझौता करने का दबाव बनाया गया। पिता ने समझौते से इनकार करते हुए कहा - "हमें पैसे नहीं, बेटी को न्याय चाहिए।,पिता ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उनके भाई पर झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दी गई।,मामला सामने आने के बाद बाजना पुलिस ने बच्ची और उसके माता-पिता को अभिरक्षा में लेकर छतरपुर महिला थाने भेजा है। परिजनों की शिकायत पर महिला सेल में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मेडिकल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की बात कह रही है।0
0
Report
जगदीशपुर में ब्रजभूषण शरण सिंह का होटल उद्घाटन, पुष्पवर्षा से स्वागत
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे जगदीशपुर, जगदीशपुर में युवाओं ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण का किया जोरदार स्वागत, बुल्डोजर से युवाओं ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर की पुष्प वर्षा, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने लोगों को सम्बोधन के दौरान कांग्रेस के रायबरेली सांसद राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना, पूर्व सांसद ने कहां राहुल गांधी 100 वर्ष पुरानी बातें करते हैं, राहुल गांधी ने बयान दिया था और कहां था आज भी सर्वेणो के द्वारा दलित लोगों को कुएं से पानी नही पीने दिया जाता है, ये बातें 100 वर्ष पहले की बात थी, बाकी खुद कौन अपना इतिहास जांच कर लेना चाहिए, अगर आपके वंशजों की लिस्ट नहीं मिल रही है तो जिम्मेदार हम नहीं आप है, हम द्वापर युग में भी थे त्रेतायुग में भी थे और कलयुग में भी है, और आगे भी रहेंगे, हम महाराजा रघु के वंशज हैं, हम हमेशा से ही दूसरों के लिए जीवन ज़ीना सीखा है, हम राष्ट्र और राम के लिए जीते हैं, इसलिए हमारा दबदबा था और दबदबा बना रहेगा, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ अयोध्या हनुमान मंदिर के पुजारी व जिले के उद्योगपति राजेश मसाला रहें मौजूद, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह जगदीशपुर में एक होटल का उद्घाटन करने पहुंचे थे,0
0
Report
Advertisement
आर्यकन्या इंटर कॉलेज प्रिंसिपल पर घिनौना आरोप, कुत्ते को भगवान बनाकर फोटो पोस्ट
Ukhdand, Uttar Pradesh:आर्यकन्या इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की घिनौनी करतूत उजागर हिन्दू धर्म की आस्था पर किया बड़ा चोट कुत्ते को भगवान कृष्ण और राधा रानी के रूप में सजा कर फ़ोटो किया पोस्ट कुत्ते को मोर पंख लगा कर सोशल मीडिया पर फ़ोटो पोस्ट किया अपने फेसबुक पर लगाया फ़ोटो0
0
Report
मुख्यमंत्री ने कहा, बच्चों को मोबाइल फोन न दें; मोबाइल छात्रों को नुकसान पहुँचा रहे हैं
Krishnanagar, West Bengal:মোবাইল ফোন স্টুডেন্টদের ক্ষতি করছে, বাচ্ছাদের হাতে ফোন দেওয়া যাবে না -মুখ্যমন্ত্রী0
0
Report
मंडला के महाराजपुर में तेज ट्रक ने बाइक कुचला, जान बची—पुलिस पूछताछ
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में एक ऐसा सड़क हादसा सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई यही कह रहा है jaako rakhe saiyaan, maar sake na koi… महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक मोटरसाइकिल सवार के ऊपर से निकल गया… हादसे में बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई, लेकिन गनीमत रही कि बाइक सवार की जान बच गई। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के दादा धनीराम आश्रम के पास स्थित होटल के सामने की है। यहां मोटरसाइकिल सवार कुलदीप ठाकुर हादसे का शिकार हो गया। ट्रक बाइक को रौंदते हुए निकल गया, जिससे मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए… लेकिन कुलदीप ठाकुर को सिर्फ मामूली चोटें आईं और उसकी जान बच गई। हादसे के बाद कुलदीप सदमे में था, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महाराजपुर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। बड़ा हादसा होते-होते टल गया और एक बार फिर कहावत सच साबित हुई—jaako rakhe saiyaan, maar sake na koi।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में 100 ग्राम MDMA के साथ पांच गिरफ्तार: पुलिस ने तस्करों के नेटवर्क का किया भंडाफोड़
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में ढोढर पुलिस चौकी को बड़ी सफलता मिली है। ढोढर सर्किट हॉउस के सामने से एक इको कार की तलाशी ली गई, जिसमें 5 लोग बैठे थे। कार में तलाशी 100 ग्राम MD मिली है। ऐसे में कार सवार পাঁচों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरामद MD ड्रग की कीमत 10 लाख रुपए है। गिरफ्तार सभी आरोपी खरगोन, इंदौर और बढ़वानी के हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ में जुटी है कि MD कहाँ से लाये थे।0
0
Report
बाढ़ पीड़ितों के बीच पप्पू यादव ने आर्थिक सहायता बांटी, राघोपुर में तकरार गरम
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली के हाजीपुर से है... जहां राघोपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव नाव से पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग आर्थिक मदद की उम्मीद लेकर सांसद के पास पहुंचे। पप्पू यादव ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच 500-500 रुपये की आर्थिक मदद बांटी। मदद मिलने के बाद कई बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर राहत नजर आई।राघोपुर में बाढ़ के बीच सियासत भी गरम है। आरजेडी नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी बाढ़ प्रभावित राघोपुर पहुंचे थे। हालांकि, आरोप है कि उन्होंने गंगा नदी पर बने सिक्स लेन पुल से ही बाढ़ का जायजा लिया और प्रभावित लोगों के बीच नहीं पहुंचे।वहीं, राघोपुर के सांसद चिराग पासवान भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे थे। उन्होंने SDRF की नाव से इलाके का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी।इधर, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव राघोपुर पहुंचे तो उनका अंदाज अलग दिखा। बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचकर उन्होंने खुद ट्रैक्टर की स्टेयरिंग संभाली और ट्रैक्टर चलाते हुए लोगों के बीच पहुंचे। इसके बाद आर्थिक मदद भी बांटी।बाढ़ की त्रासदी के बीच मदद के लिए उमड़ी भीड़ और सांसद के हाथों मिली आर्थिक सहायता की तस्वीरें अब चर्चा में हैं।0
0
Report
ओवैसी बोले: मस्जिदें गिराकर मुस्लमानों को निशाना बनाते भाजपा-आरएसएस
Noida, Uttar Pradesh:हैदराबाद, तेलंगाना: कोर्ट के आदेश को सही ठहराने के बाद सहारनपुर में DM ऑफिस कॉम्प्लेक्स में बनी अवैध मस्जिद को गिराए जाने पर AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "वे सिर्फ़ यह चुनाव जीतने के लिए मस्जिदें गिरा रहे हैं, दरगाहें और कब्रिस्तान नष्ट कर रहे हैं। वे सिर्फ़ मुसलमानों को निशाना बना रहे हैं... कलेक्टर ऑफिस बनने से बहुत पहले से ही वहां मस्जिद मौजूद थी... भाजपा, RSS, प्रधानमंत्री और इस मुख्यमंत्री के मन में मस्जिदों के प्रति नफ़रत है। इसीलिए आज कानून की धज्जियां उड़ाते हुए और संविधान का मज़ाक बनाते हुए यह कार्रवाई की गई, जो पूरी तरह से उत्तर प्रदेश की 'T-फ़ैक्टर' राजनीति से प्रेरित है।"0
0
Report
Advertisement
मथुरा के मसानी चौराहे पर कार से अवर अभियंता घसीटा गया, हालत नाजुक
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के मसानी चौराहे पर हैवानियत: मामूली कहासुनी में कार चालक ने अवर अभियंता को गाड़ी से घसीटा, हालत नाजुक मथुरा: कान्हा की नगरी मथुरा के व्यस्त मसानी चौराहे पर इंसानियत को तार-तार करने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है। मामूली बहस के बाद एक बेखौफ कार चालक ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (छाता) में तैनात अवर अभियंता (JE) विक्रांत भारती पर कार चढ़ा दी और उन्हें कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल इंजीनियर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। 'रोको-रोको' चिल्लाते रहे लोग, चालक ने बढ़ा दी रफ्तार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मसानी चौराहे के पास किसी बात को लेकर कार चालक और अवर अभियंता विक्रांत भारती के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर आपा खो चुके कार चालक ने अचानक गाड़ी की रफ्तार बढ़ाते हुए इंजीनियर को टक्कर मार दी। विक्रांत कार की चपेट में आकर फंस गए, लेकिन हैवान बने चालक ने ब्रेक लगाने के बजाय गाड़ी की स्पीड और बढ़ा दी। मौके पर मौजूद लोग बदहवास होकर "रोको-रोको" चिल्लाते रहे, लेकिन आरोपी चालक उन्हें सड़क पर घसीटते हुए मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, मुकदमा दर्ज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल जेई को अस्पताल पहुंचाया। वायरल वीडियो में गाड़ी का नंबर 'UP 80 FS 7288' दिखाई दे रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मसानी चौराहे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगली जा रही है। गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की जा रही है और उसके खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। घटना से विभाग के सहकर्मियों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।0
0
Report
कोरबा ट्रक स्टैंड में उड़न सांप: रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला
Korba, Chhattisgarh:कोरबा के टीपी नगर स्थित ट्रक स्टैंड में आम दिनों की तरह ट्रकों की आवाजाही जारी थी, लेकिन अचानक एक ट्रक चालक अनिल निषाद ने अपने ट्रक में एक बेहद खूबसूरत और रंग-बिरंगा सांप देखा। सांप का रंग और बनावट सामान्य सांपों से बिल्कुल अलग नजर आ रही थी। ड्राइवर समझ नहीं पाया कि आखिर ये कौन सी प्रजाति है। लिहाजा बिना किसी जोखिम के उसने तत्काल इसकी सूचना कोरबा वन मंडल को दी। वन मंडल ने सूचना RCRS यानी Reptile Care and Rescuer Society को फॉरवर्ड की। सूचना मिलते ही RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहाँ सांप की पहचान फ्लाइंग स्नेक, यानी उड़न सर्प के रूप में हुई। रेस्क्यू टीम ने देखा कि सांप ट्रक के पीछे लगे हाइड्रोलिक मशीन के पास बैठा हुआ है। जगह बेहद संवेदनशील थी, क्योंकि जरा सी चूक होने पर सांप ट्रक के किसी दूसरे हिस्से में घुस सकता था। और अगर सांप मशीनरी के अंदर चला जाता, तो उसे तलाशना मुश्किल हो जाता। इतना ही नहीं, मशीन चालू होने की स्थिति में उसके घायल होने या दबने का भी खतरा था। कोरबा में इस दुर्लभ सांप के मिलने की खुशी लेकिन रेस्क्यू में आ सकने वाले संभावित अडचनों की मिश्रित जानकारी तत्काल कोरबाडफो को दी गई। जिनके निर्देश पर RCRS टीम ने बेहद सावधानी और निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने इस खूबसूरत सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. रेस्क्यू के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। अब सवाल ये कि आखिर ये उड़न सर्प ट्रक के अंदर पहुंचा कैसे? क्योंकि ट्रक चालक के मुताबिक वह सामान लेकर धरमजयगढ़, छाल और घरघोड़ा होते हुए कोरबा पहुंचा था। लेकिन सांप ट्रक में कब और कहां से घुसा, इसकी उसे कोई जानकारी नहीं थी। जानकारों के मुताबिक फ्लाइंग स्नेक पेड़ों की एक डाल से दूसरी डाल तक ग्लाइड करने की क्षमता रखता है। शरीर को चपटा और विशेष आकार देकर ये सांप हवा में काफी दूरी तक छलांग लगाता है। इसी वजह से इसे आम बोलचाल में 'उड़न सांप' कहा जाता है। इसके इसी विशेषता के आधार पर ऐसी संभावना जताई जा रही है कि रास्ते में कहीं पेड़ों के बीच ग्ल glide करते वक्त ये सांप चलते ट्रक पर आ गिरा होगा और ट्रक के साथ सफर करते हुए कोरबा पहुंच गया। वजह जो भी रही हो गनीमत रही कि समय रहते ट्रक चालक की नजर इस खूबसूरत वन्यजीव पर पड़ गई। और सूचना मिलते ही वन विभाग और RCRS की टीम ने तत्परता दिखाई. मुश्किल जगह से सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे उसके प्राकृतिक आवास में वापस छोड़कर उसकी जान बचा ली। कोरबा में ट्रक के अंदर मिले इस दुर्लभ फ्लायिंग स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू एक बार फिर बताता है कि वन्यजीव दिखने पर घबराने या उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना देना ही सबसे सुरक्षित रास्ता है। बाइट - अविनाश यादव, अध्यक्ष RCRS बाइट - अनिल निषाद, ड्राइवर0
0
Report
सिरसा के गांव में शहीद सुखचैन सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि
Sirsa, Haryana:एंकर -सिरसा जिले के गांव कुत्ताबढ़ में आज का दिन बेहद गमगीन और गर्व से भरा रहा। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात लांस नायक सुखचैन सिंह देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर अमर हो गए। जब तिरंगे में लिपटा सुखचैन सिंह का पार्थिव शरीर सेना की गाड़ी में उनके पैतृक गांव कुत्ताबढ़ पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अपने लाडले को अंतिम विदाई दी।गौरतलब है कि लांस नायक सुखचैन सिंह को ठीक 10 दिन बाद छुट्टी लेकर घर आना था। उनका 5 साल का बेटा अपने पिता के आने और धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाने का इंतजार कर रहा था, लेकिन किसे मालूम था कि घर का चिराग छुट्टियों में मुस्कुराता हुआ आने के बजाय तिरंगे में लिपटकर लौटेगा। पिता की शहादत से अनजान मासूम बच्चा बस अपने चारों तरफ उमड़े जनसैलाब को निहार रहा था।वहीं वीरांगना पत्नी ने 'जो बोले सो निहाल' के नारों से शहीद को अंतिम विदाई दी। शहीद की अंतिम यात्रा में उनकी पत्नी का अदम्य साहस और देशभक्ति का जज्बा देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं। वी ओ -गांव के श्मशान घाट पर शहीद सुखचैन सिंह का अंतिम संस्कार पूरी तरह से राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सेना के जवानों ने हवा में गोलियां दागकर (सैनिक सम्मान की सलामी) अपने साथी जवान को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद के 5 वर्षीय मासूम बेटे और उनके छोटे भाई ने अश्रुपूरित आंखों से पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दौरान 'जब तक सूरज चांद रहेगा, सुखचैन सिंह तुम्हारा नाम रहेगा' के नारों से पूरा आसमान गूंज उठा।अंतिम संस्कार के अवसर पर भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया और दुखी परिवार को ढांढस बंधाया। प्रशासन की ओर से शहीद परिवार को हर संभव सरकारी मदद और सम्मान देने का आश्वासन दिया गया। वी ओ -मीडिया से बातचीत में कर्नल इंद्र सिंह और शहीद सुखचैन के चचेरे भाई तथा गांव के लोगों ने बताया कि सुखचैन सिंह बचपन से ही बेहद मिलनसार और खेलकूद में आगे रहने वाले युवा थे। उन्हें फुटबॉल खेलने का बहुत शौक था और वे गांव के मैदान में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ घंटों अभ्यास किया करते थे। देश सेवा का जुनून ऐसा था कि उन्होंने लगातार मेहनत की और वर्ष 2015 में भारतीय सेना ज्वाइन कर अपना सपना पूरा किया।उनकी शहादत ने न केवल कुत्ताबढ़ गांव, बल्कि पूरे सिरसा जिले और हरियाणा प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। शहीद लांस नायक सुखचैन सिंह का यह बलिदान भावी पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। बाइट -इंद्र सिंह, कर्नल बाइट -संदीप सिंह, कजन बाइट -राजेश कम्बोज, ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
जैताका में श्मशान तक पक्का रास्ता और टिन शेड की मांग तेज
Nuh, Haryana:Story :- श्मशान भूमि तक रास्ता नहीं, खेतों से होकर अंतिम यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण जैताका गांव में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को हुई भारी परेशानी, सुविधाओं के अभाव को लेकर ग्रामीणों में रोष नूंह जिले के नगीना खंड के गांव जैताका में श्मशान भूमि तक पहुंचने के लिए पक्का रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को गांव के बुजुर्ग नंदकिशोर की अंतिम यात्रा के दौरान भारी बरसात के बीच परिजनों और ग्रामीणों को खेतों से होकर श्मशान भूमि तक पहुंचना पड़ा। इस दौरान कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की श्मशान भूमि में भी अंतिम संस्कार के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। शनिवार को नंदकिशोर के अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को टीनों का सहारा लेकर दाह संस्कार करना पड़ा। श्मशान घाट में बैठने के लिए टिन शेड सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं होने के कारण लोगों में जिला प्रशासन के प्रति रोष है। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने जिला प्रशासन से श्मशान भूमि तक पक्का रास्ता बनवाने तथा श्मशान घाट में लोगों के बैठने के लिए टिन शेड का निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में रास्ते की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे अंतिम यात्रा के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य लोगों को विशेष परेशानी होती है। पास के गांव दोहा से अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे पूर्व सरपंच लेखराज ने भी जिला प्रशासन से जैताका गांव की श्मशान भूमि तक रास्ता बनवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार जैसी आवश्यक व्यवस्था के लिए भी ग्रामीणों को खेतों के रास्ते जाने के लिए मजबूर होना गंभीर समस्या है। प्रशासन को इस ओर शीघ्र ध्यान देते हुए श्मशान भूमि तक पक्का रास्ता बनवाने के साथ-साथ वहां बैठने के लिए टिन शेड और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में अंतिम यात्रा के दौरान लोगों को इस प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े, Byte :- लेखराज पास के दोहा गांव के पूर्व सरपंच।0
0
Report
झज्जर विधायक गीता भुक्कल का ब्राह्मण बयान विवाद में घिरा
Jhajjar, Haryana:गीता भुक्कल का बड़ा बयान: झज्जर विधायक गीता भुक्कल ने ब्राह्मण समाज को लेकर किसी भी बात को नहीं कहा, उन्होंने स्पष्ट किया कि मेरी बात ब्राह्मण समाज के लिए नहीं, सिर्फ रामकुमार गौतम के लिए थी. यदि उनकी किसी बात से ठेस पहुँची है तो वे विधानसभा में ही वापस लेती हैं; ब्राह्मण समाज उनके लिए बेहद सम्मानित है. सवाल उठे कि क्या मेरी नाराजगी इसलिए है कि मैं दलित विधायक हूँ या महिला विधायक हूँ, क्या पढ़-लिखकर अपनी आवाज नहीं उठा सकतीं. झज्जर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के धरने पर पहुंचीं और उनकी मांगों का समर्थन किया; कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ी हैं. सफाई कर्मचारियों की मांगें जायज बताईं और सरकार से जल्द समाधान की मांग की. मानसून सत्र के दौरान भी कांग्रेस और उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मांगों को उठाया. कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बजाय सरकार पक्के कर्मचारियों को भी कच्चा कर रही है; ठेका प्रथा खत्म करने की मांग दोहराई. कौशल रोजगार निगम के तहत भर्ती पर भी सवाल उठाए, कहा रोजगार सुरक्षा चाहिए. पुलिस की बर्बरतापूर्ण रवैया की शिकायत भी की और कहा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन तो कर्मचारियों का अधिकार है. नीति बनाकर सफाई कर्मचार्यों को पक्का करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि उनकी मांगें जल्द लागू हों और सरकार इसे समर्थक आवाज बनाए.0
0
Report
बेमेतरा के ग्राम जेवरा में वृक्षारोपण से जल और पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा के ग्राम जेवरा एन में पर्यावरण और जल संरक्षण अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने पौधरोपण कर जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए जल, जंगल और जमीन का संरक्षण जरूरी है। वहीं ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत जलस्रोतों के संरक्षण और वर्षा जल को सहेजने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में करीब 26 एकड़ शासकीय भूमि पर हजारों पौधे लगाए गए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सरपंचों, महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीणों ने सामूहिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
