491226
बालोद में पुलिस ने 74 किलो अवैध मादक पदार्थ के साथ तस्करों को किया गिरफ्तार!
Jhalmala, Chhattisgarh:बालोद में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के परिवहन के मामले में बिहार के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने अपनी बोलेरो की छत को पूरी तरह से गांजे से भर रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद किया। जानकारी के अनुसार, तस्कर मलकानगिरी, उड़ीसा से जगदलपुर, बस्तर होते हुए गांजा बिहार में भेजने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने 74 किलो गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 7 लाख 74 हजार रुपए है, और एक बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजसमंद में पंचायती चुनाव के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद, नाथद्वारा में फ्लैग मार्च जारी
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिले में आगामी पंचायती राज चुनावों को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत कलाल के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी समीक्षा की जा रही है और धरातल पर پुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। नाथद्वारा क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों का कड़ा पहरा और निरीक्षण- नाथद्वारा क्षेत्र में शिप्रा राजावत के नेतृत्व में थानाधिकारियों द्वारा प्रशासनिक अमले के साथ लगातार कार्रवाई की जा रही है। संबंधित क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है, जिसमें विशेष रूप से संवेदनशील एवं अति गश्त, फ्लैग मार्च और सघन नाकाबंदी चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।0
0
Report
बस्तर दशहरे में 8 चक्कों वाला विजय रथ, मंगरमुही रस्म की जीवंत परंपरा
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर दशहरा अपनी अनूठी परंपराओं और सदियों पुरानी जनजातीय संस्कृति के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है, इसी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है मंगरमुही रस्म, जिसका सीधा संबंध रथ के निर्माण से जुड़ा है विजय रथ के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले विशाल लकड़ी के खंडों को मंगरमुही कहा जाता है, इनकी विशेष आकृति के कारण यह नाम पड़ा है, मंगरमुही रस्म केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक काष्ठ शिल्प और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं का जीवंत उदाहरण है, इस रस्म को निभाते हुए कारीगरों ने विशेष पूजा अर्चना कर परंपरा निभाई, बता दें कि इस वर्ष बस्तर दशहरा में 8 चक्कों वाला विजय रथ निर्माण किया जा रहा है।0
0
Report
जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण महोत्सव में चाकूबाजी, चार आरोपी हिरासत में
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा शिवरीनारायण महोत्सव मेला मैदान में देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना, इलाके में मचा हड़कंप. चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में उपचार जारी. घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया. आरोपी क्रेमरेज यादव, निवासी बावघाट, गिधौरी पर भी सवाल; पिछले वर्ष भी मेले में चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है. मामले में पुलिस की जांच जारी, घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका की पुष्टि होना बाकी.0
0
Report
Advertisement
प्रवीण खंडेलवाल: कानून अपना काम करेगा, अवहेलना पर सख्त कदम
Noida, Uttar Pradesh: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके के बयान पर "कोई कुछ भी दावा करे, कानून अपना काम करेगा। कानून के अंतर्गत जो भी गतिविधियां हैं, वह सारी मान्य रहेंगी। लेकिन यदि कोई कानून की अवहेलना करेगा, तो निश्चित रूप से कानून अपना काम करेगा।"0
0
Report
सीएम उमर अब्दुल्ला ने 70वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाओं को प्रेरित किया
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omer Abdullah attended the inaugural ceremony of the 70th National School Games at the Government College of Physical Education, Ganderbal, bringing together talented young athletes from 23 states and Union Territories. Addressing the participants, the Chief Minister urged them to compete with determination, uphold the spirit of sportsmanship and build lasting friendships. He highlighted the power of sports to instil discipline, nurture confidence and empower young people across the country.0
0
Report
बांदा में जीवित किसान के रिकॉर्ड में मृत दर्शाने से पेंशन रोक
Banda, Uttar Pradesh:एंकर -उत्तर प्रदेश के बांदा से सरकारी सिस्टम की लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक गरीब किसान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आरोप है कि एक जीवित किसान को सरकारी अभिलेखों में मृत दर्शा दिया गया, जिसके चलते उसकी वृद्धावस्था पेंशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिलना बंद हो गया। अब पीड़ित किसान सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटकर खुद को जिंदा साबित करने की गुहार लगा रहा है। बीओ -पूरा मामला बांदा जिले की अतर्रा तहसील के तुर्रा मजरा कुम्हारन पुरवा गांव का है। यहां के निवासी रामखेलावन पुत्र शिवरतन ने जिला प्रशासन को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक, वह एक गरीब किसान है और पिछले कई महीनों से उसे वृद्धावस्था पेंशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिल रही है। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने ब्लॉक और तहसील स्तर पर जानकारी की, तो पता चला कि सरकारी अभिलेखों में उसे मृत दर्शा दिया गया है। शिकायत में ग्राम प्रधान और सचिव की लापरवाही का आरोप लगाया गया है। रामखेलावन का कहना है कि वह जीवित है, अपने सभी काम स्वयं करता है और आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों में भी उसकी पहचान मौजूद है। पीड़ित के अनुसार, वह कई बार ग्राम प्रधान और सचिव के पास अपनी समस्या लेकर गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर मृत दर्ज होने के कारण उसकी पेंशन और किसान सम्मान निधि रुक गई है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर सरकारी अभिलेखों में यह गलती कैसे हुई और जिम्मेदार कौन है? 14 अक्टूबर 2026 को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित ने मामले की जांच कराने, अभिलेखों में सुधार कर उसे दोबारा जीवित दर्ज करने और वृद्धावस्था पेंशन व किसान सम्मान निधि का लाभ बहाल कराने की मांग की है। साथ ही, यदि जांच में लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस शिकायत पर कितनी गंभीरता से कार्रवाई करता है। क्या रामखेलावन को सरकारी योजनाओं का लाभ दोबारा मिल पाएगा? और क्या जांच में यह स्पष्ट हो पाएगा कि एक जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकॉर्ड में मृत किस आधार पर दर्ज किया गया? फिलहाल, पीड़ित किसान को न्याय और अपनी रुकी हुई सहायता राशि का इंतजार है।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में गरबा सुरक्षा: पुलिस 24x7 महिला सुरक्षा सुनिश्चित कर रही
Ujjain, Madhya Pradesh:एसपी ने गरबा आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, महिलाओं को दिया भरोसा- आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे मौजूद उज्जैन। नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों में पहुंचने वाली महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर उज्जैन पुलिस सतर्क है। पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न गरबा आयोजनों में पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। एसपी ने बताया कि महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रात 8 बजे से 2 बजे तक महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जरूरत पड़ने पर महिलाएं पुलिस से मदद ले सकती हैं और घर तक सुरक्षित पहुंचने के लिए सहायता मांग सकती हैं। एसपी ने कहा कि उज्जैन में शुरू किए गए शक्ति दल के प्रयासों को मुख्यमंत्री ने भी सराहा है। महिलाओं से मिले सुझावों के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की चेकिंग का मकसद केवल बदमाशों पर नजर रखना नहीं, बल्कि आम नागरिकों, खासकर महिलाओं और युवतियों को सुरक्षित महसूस कराना भी है। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस 24 घंटे उपलब्ध रहती है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग आसानी से मदद ले सकें। एसपी ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी तरह की असुविधा या खतरा महसूस होने पर शक्ति स्क्वॉड या डायल 112 पर संपर्क करें। उन्होंने सभी को नवरात्रि और विजयादशमी की शुभकामनाएं भी दीं। बाइट - एसपी प्रदीप शर्मा0
0
Report
सिंगरौली में 16 दिन से ट्रांसफार्मर बंद, किसान सूखे की मार झेल रहे
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले के सिद्धि कला गांव में बिजली की समस्या से ग्रामीण बेहाल हैं। गांव का ट्रांसफार्मर पिछले करीब 16 दिनों से खराब पड़ा है, लेकिन अब तक उसे बदला नहीं गया है। बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीण कई बार बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचे और ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें हर बार आश्वासन देकर वापस लौटा दिया गया। आखिरकार, बिजली विभाग से निराश होकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपर कलेक्टर से मुलाकात कर जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की।0
0
Report
रतलाम के कालिका माता मंदिर में नवरात्रि गरबा की धूम, महिलाएं सज-धज आराधना
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में नवरात्रि का उत्साह अब चरम पर है। जैसे-जैसे नवरात्र के दिन आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे माता रानी के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ और आस्था का सैलाब बढ़ता जा रहा है। सुबह सबसे पहले माता के दर्शन करने की होड़ ऐसी है कि रात के तीन बजे से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगते हैं। दिनभर मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है और हर तरफ मां की आराधना और जयकारों की गूंज सुनाई देती है। वहीं रतलाम के प्राचीन कालिका माता मंदिर में नवरात्रि की एक अनूठी और अलौकिक परंपरा महिलाओं और युवतियों को खास तौर पर आकर्षित कर रही है। सुबह चार से छह बजे तक होने वाले गरबा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजकर पहुंचती हैं और भजनों की धुन पर गरबा करते हुए मां कालिका की आराधना करती हैं। आस्था, भक्ति और शक्ति का ऐसा अद्भुत संगम सुबह के वक्त सिर्फ रतलाम के कालिका माता मंदिर में ही देखने को मिलता है。0
0
Report
Advertisement
वाशीम के पुराने आययूडीपी क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी में कैद दो महिलाएं
Washim, Maharashtra:वाशिम शहरातील जुन्या आययूडीपी परिसरात भरदिवसा चोरीची घटना समोर आली आहे. दोन महिला किंवा मुलींनी घराचे प्रवेशद्वार उघडून ओसरीत ठेवलेला गव्हाचा कट्टा चोरून नेला. चोरीचा हा संपूर्ण प्रकार घरातील सीसीटीव्ही कॅमेऱ्यात कैद झाला आहे. या घटनेमुळे परिसरातील नागरिकांमध्ये चिंता व्यक्त होत असून, पोलिसांनी सीसीटीव्ही फुटेजच्या आधारे संबंधितांचा शोध घेण्याची मागणी होत आहे.0
0
Report
युद्ध नशियां विरुद्ध अभियान की समीक्षा आज मुख्यमंत्री भगवंत मान की बैठक
Noida, Uttar Pradesh:‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को लेकर आज मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे समीक्षा बैठक आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता बलतेज पन्नू ने दी जानकारी आज फिल्लौर में पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ होगी बैठक: बलतेज पन्नू पहली बार सभी जिलों के SSP, DC, DSP और SDM बैठक में होंगे शामिल: बलतेज पन्नू पंजाब सरकार जिस सिस्टेमेटिक तरीके से नशे के खिलाफ जंग लड़ रही है उस तरीके से कोई अन्य राज्य या देश जंग नहीं लड़ रहा: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी टीम पंजाब से नशे को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध: बलतेज पन्नू0
0
Report
बहराइच में पिंजरे में कैद तेंदुआ: महीनों की तलाश के बाद पकड़ा गया
Bahraich, Uttar Pradesh:पिंजरे में कैद हुआ हमलावर तेंदुआ, महीनों की कड़ी मशक्कत के बाद पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, कतर्नियाघाट क्षेत्र के आनंद नगर बड़खड़िया गांव में लगे पिंजरे में फंसा दहशत का पर्याय बना तेंदुआ, खबर बहराइच से है, जहां कतर्नियाघाट क्षेत्र निवासी ग्रामीण राजवीर की जान लेने वाले तेंदुए को आखिरकार वन विभाग ने पकड़ लिया। महीनों तक लगातार तलाश और कड़ी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार देर रात तेंदुआ बन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने से वन विभाग ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार, बीते 7 सितंबर 2026 को आनंद नगर, बड़खड़िया निवासी राजवीर पर तेंदुए ने हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने घटनास्थल का जायजा लेकर स्थिति का आकलन किया। वही तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार पिंजरे लगाए गए और उसकी गतिविधियों के अनुसार पिंजरों के स्थान भी बदले जाते रहे। लगातार कोशिशों के बाद कतर्नियाघाट रेंज की टीम दिन-रात तेंदुए को पकड़ने के अभियान में जुटी रही। वहीं देर रात तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद उसे वन विभाग के कार्यालय ले जाया गया है। वहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। तेंदुए के पकड़े जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत महसूस की है।0
0
Report
Advertisement
ओमर अब्दुल्ला ने गंदरबल में 58 करोड़ से अधिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omar Abdullah inaugurated and laid foundation stones for development projects worth over ₹58 crore across Ganderbal, strengthening connectivity, education and market infrastructure. Key projects include the Fatehpora–Gadoora Bridge road, Tehsil Bagh to Lar Bypass, Pati Waskura to Kharbagh Bund road, a Multi-Purpose Auction Platform at Zazna Fruit and Vegetable Mandi, and a new double-storey building at High School Gogjigund. At the mandi, Chief Minister also interacted with local fruit growers to review the ongoing harvest season and marketing of horticultural produce. Growers highlighted demands for expanding the mandi’s capacity, upgrading infrastructure and improving trade facilities.0
0
Report
भोपाल: दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा शंकराचार्य का समर्थन
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा को शंकराचार्य का समर्थन ज्योतिष्पीठाधीश्वर अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया समर्थन शंकराचार्य ने कहा - मंदिर में चढ़ावे की चोरी के खिलाफ बोलना ही धर्म 20 अक्टूबर को महाकाल धाम उज्जैन से शुरू होगी यात्रा धर्म के नाम पर अनाचार, असत्य कभी सनातन नहीं हो सकता - शंकराचार्य शंकराचार्य ने यात्रा को बताया सनातन तत्त्व के जागरण का प्रयास वाराणसी स्थित श्रीविद्या मठ से जारी किया आशीर्वाद संदेश भगवान महाकाल और प्रभु श्रीराम से निर्विघ्न यात्रा की प्रार्थना0
0
Report
केंद्रीय विद्यालय प्रतापगढ़ का वार्षिक अकादमिक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता सुधारने पर जोर
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : केंद्रीय विद्यालय प्रतापगढ़ का वार्षिक अकादमिक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने पर जोर एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ के केंद्रीय विद्यालय में केंद्रीय विद्यालय संगठन, जयपुर संभाग के निर्देशानुसार वार्षिक अकादमिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल ने कक्षा शिक्षण, परीक्षा परिणाम, शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का जायजा लिया। दल में उदयपुर, गंगापुरसिटी और बूंदी के विद्यालयों के प्राचार्य एवं मुख्याध्यापक शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता और अनुशासन की सराहना की गई। शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए उपचारात्मक शिक्षण, डिजिटल माध्यमों और शिक्षण सहायक सामग्री के उपयोग के साथ विद्यार्थियों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन देने के सुझाव दिए गए। अंत में विद्यालय प्राचार्य रवि कुमार मीणा ने निरीक्षण दल का आभार जताया।0
0
Report
Advertisement
