icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गुरुग्राम लेडी बाइकर पर टक्कर: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई की मांग तेज

Noida, Uttar Pradesh:सिया उर्फ शिवानी ने ज़ी न्यूज से खास बातचीत की गुरुग्राम लेडी बाइकर को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार सिया उर्फ शिवानी ने ज़ी न्यूज से खास बातचीत की गाड़ी में 4 लोग थे, बाकी 3 की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए गुरुग्राम पुलिस का रवैया ढीला था, तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए थी लेकिन पुलिस को 48 घंटे से ज्यादा समय लगा पुलिस मेरी शिकायत का इंतज़ार क्यों कर रही थी मैंने वीडियो में दिखाया था की मेरे साथ छेड़खानी हुई लेकिन पुलिस ने हल्की रैश ड्राइविंग में FIR दर्ज की जो गलत थी कल मेरी शिकायत के बाद पुलिस ने आज मेरे बयान दर्ज किए है, मैंने सारी बाते पुलिस को बताई आरोपी ने मुझे जान से मारने के इरादे से टक्कर मारी थी
0
0
Report

बलरामपुर में 10 बजे से पहले शराब बिक्री का वीडियो वायरल

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में 10 बजे से पहले शराब बिक्री का वीडियो वायरल, ‘पहले लेंगे तो ज्यादा पैसा लगेगा’: महादेव मिश्र की देसी शराब दुकान का मामला बलरामपुर में सरकारी शराब दुकानों के संचालन के तय नियमों को चुनौती देने का मामला सामने आया है। बलरामपुर के महादेव मिश्र स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान का 54 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आरोप है कि दुकान पर सुबह 10 बजे निर्धारित समय से पहले ही खिड़की से शराब की बिक्री की जा रही थी। वीडियो सामने आने के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मचा है। वायरल वीडियो में एक युवक दुकान के बाहर से ‘‘मुनीम जी’’ कहकर आवाज लगाते है। अंदर से जवाब मिलने के बाद वह एक पैकेट देसी शराब मांगता है। युवक इसके बाद पूछता है कि ऑनलाइन भुगतान हो जाएगा? इस पर दुकान के अंदर मौजूद व्यक्ति कहता है कि ‘‘नहीं ऑनलाइन नहीं हो पाएगा, 10 बजे के बाद ऑनलाइन होगा। 10 बजे से पहले कैसे चलेगा।’।’ इसके बाद युवक 100 रुपए का नोट देता दिखाई देता है। दुकान के अंदर बैठा व्यक्ति खिड़की से देसी शराब का पैकेट निकालकर देता है और फिर खिड़की बंद कर लेता है। युवक पैकेट को लेकर कहता है कि यह तो 90 रुपए का है, दरवाजा खोलिए। वह यह भी कहता है कि 100 रुपए ले लिए गए हैं। इस पर अंदर मौजूद व्यक्ति कथित तौर पर जवाब देता है- ‘‘इस टाइम लेंगे, 10 बजे से पहले तो ज्यादा पैसा लगेगा।’’ वीडियो में हुई बातचीत से निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री के साथ ही कथित ओवररेटिंग को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है。 जांच के बाद होगी कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों के उल्लंघन पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जुर्माना और अन्य कार्रवाई का प्रावधान है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

बिहार NDA में यूसीसी पर टकराव: जेडीयू के रूख में साफ मतभेद

Pariaunna, Bihar:बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह जेडीयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार बिहार शरीफ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, जहां युवा रोजगार एवं कौशल विभाग और जिला नियोजनालय, नालंदा की ओर से आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे। यूसीसी लागू किए जाने के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा कि पार्टी के प्रवक्ता इस मुद्दे पर अपना बयान दे चुके हैं। पार्टी का जो स्टैंड होगा, वही उनका भी स्टैंड होगा। उन्होंने कहा कि यह विधायक दल का नहीं, बल्कि पार्टी की नीति और सिद्धांत का विषय है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अधिकृत प्रवक्ता ही आधिकारिक बयान देंगे। वहीं नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने यूसीसी को लेकर दो टूक कहा कि बिहार में किसी भी सूरत में समान नागरिक संहिता लागू नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जेडीयू केंद्र में एनडीए के साथ है, लेकिन बिहार के मामले में इस मुद्दे पर पार्टी अलग से विचार करेगी। उन्होंने जेडीयू नेता श्याम रजक के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस मुद्दे पर अपना स्टैंड पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। सांसद ने कहा कि बिहार में बीजेपी की सरकार जेडीयू के सहयोग से चल रही है और राज्य में कोई भी बड़ा फैसला दोनों दलों की सहमति से ही होगा। यूसीसी के मुद्दे पर जेडीयू के इस रुख से बिहार एनडीए में मतभेद के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं। बिहार में यूसीसी को लेकर एनडीए के अंदर ही अलग-अलग राय सामने आने लगी है।
0
0
Report
Advertisement

गाय के गोबर से गणेश प्रतिमाएं: नए इको-फ्रेंडली कारोबार ने लोकप्रियता पकड़ ली

Khandwa, Madhya Pradesh:अनोखे गणेश: गाय के गोबर से बनी इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं, मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ शुरू किया कारोबार... एंकर... कुछ नया करने की ललक ने आईटी सेक्टर में काम करने वाले तीन नवयुवकों को भगवान गणेश ने ऐसा आईडिया दिया जो न केवल नया है बल्कि पर्यावरण हितैषी होने के साथ-साथ रोजगार परक भी है। इनके नवयुवकों ने गाय के गोबर को प्रोसेस करके गणेश जी की प्रतिमाएं बनाई हैं जो शहर की सीमा लांघकर दूसरे प्रदेशों तक भी पहुंच रहे हैं। VO खंडवा के मलगांव में इस बार गणेश उत्सव को लेकर अनोखी पहल देखने को मिल रही है। यहां गाय के गोबर से भगवान गणेश की इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। खास बात यह है कि इस अनोखे काम की शुरुआत मल्टीनेशनल कंपनियों की नौकरी छोड़_three दोस्तों के द्वारा की गई। उद्देश्य है आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना। इसका स्टाल भी लगाया गया और लोगों का रुझान भी इनकी ओर दिखाई दिया। इतना ही नहीं इन लोगों ने तीज त्योहार पर नदियों में छोड़े जाने वाले प्लास्टिक के दीपक और दोनों के स्थान पर आटे के दीपक भी बनाए हैं। बाइट - सागर पटेल...मलगांव इनका कहना है कि इसका मकसद पीओपी और रासायनिक रंगों से होने वाले प्रदूषण को कम करना और लोगों को इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा अपनाने के लिए प्रेरित करना है। मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी करने के बाद शुरू किया गया यह अनोखा कारोबार अब आस्था के साथ रोजगार और पर्यावरण संरक्षण को भी जोड़ रहा है। मलगांव में तैयार हो रही ये प्रतिमाएं लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बाइट - अभिषेक राठौर , मूर्ति निर्माता मलगांव में तैयार हो रहे ये इको-फ्रेंडली गणेश आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। गाय के गोबर से बनी इन प्रतिमाओं ने गणेश उत्सव को एक नई सोच से जोड़ दिया है।
0
0
Report

पानी के छींटे पड़ने के विवाद में हुई थी चाकुबाजी, दो आरोपी हिरासत में

ASAmit SinghFollow10m ago
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के चिलौना गांव में पानी के छींटे पड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया । घटना में देवतहा गांव निवासी विशाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को विशाल यादव पुत्र भभूतन यादव का चिलौना गांव निवासी अभिषेक पुत्र शारदा गौड़ और करमहा गांव निवासी विकास यादव पुत्र राम प्रवेश के साथ पानी के छींटे पड़ने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर 14 सितंबर को अभिषेक और विकास ने विशाल यादव पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गौरीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया।वहा से उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज भेज दिया गया।इस बाबत क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घायल के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

शहापुर में ३७० बाप्पा का विसर्जन: पुलिस ने सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम कर दिए

Thane, Maharashtra:शहापूरमध्ये काल मोठ्या उत्साहात बाप्पाचे आगमन झाले आणि आज दीड दिवसांच्या ३७० बाप्पाला निरोप दिला जाणार आहे. यासाठी शहापूर पोलिसांनी जय्यत तयारी केली आहे. शहापूरमध्ये काल ढोल-ताशांच्या गजरात आणि भक्तिमय वातावरणात बाप्पाचे आगमन झाले होते. आज शहापुरातील दीड दिवसांच्या ३७० बाप्पाचे विसर्जन होत आहे. शहापूर तालुका पोलीस ठाण्याचे कर्मचारी विसर्जन घाटावर जाण्यासाठी सज्ज झाले आहेत. कर्तव्यावर जाण्यापूर्वी पोलिसांनी पोलीस ठाण्यातील बाप्पाचे दर्शन घेत कर्तव्यावर रवाना होतानाचे चित्र पाहायला मिळाले. विसर्जनस्थळी कोणताही अनुचित प्रकार घडू नये यासाठी तालुक्यातील सर्व विसर्जन घाटांवर पोलीस बंदोबस्त रवाना करण्यात आला आहे.
0
0
Report
Advertisement

बैरिया अंचल कार्यालय में अभिलेख छेड़छाड़ से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला उजागर

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां बैरिया अंचल कार्यालय की बड़ी लापरवाही सामने आई है अंचलाधिकारी अजय कुमार के खिलाफ पर्चाधारियों ने मोर्चा खोल दिया है पर्चाधारियों के अभिलेख में बड़े पैमाने पर छेड़ छाड़ का मामला सामने आया है जिससे अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार उजागर गया है पर्चाधारियों ने थाना में आवेदन दिया है कि उनके जमीनों के कागजात में छेड़ छाड़ हुआ है जिससे जिला में हड़कंप मच गया है । पीड़ित बिट्टू कुमार सुरेश प्रसाद ने बैरिया थाना में आवेदन दिया है उनके अभिलेख में छेड़ छाड़ हुआ है जिसमें नजीर और स्कैन करने वाले की बड़ी भूमिका है सुरेश प्रसाद ने आवेदन में लिखा है कि जब वह अपने कागजात को ऑनलाइन देखे तो उसमें उनके पिता के नाम में छेड़ छाड़ हुआ है वही बिट्टू कुमार ने भी अपने कागजात में छेड़ छाड़ का आरोप लगाया है। इस घटना से जिले में बैरिया अंचल में हो रहे भ्रष्टाचार का मामला उजागर हो गया है जिला में हड़कंप मच गया है अंचल कार्यालय के कर्मियों के मिलीभगत से अभिलेखों में गड़बड़ी की जा रही है। मामलें में बैरिया सीओ अजय कुमार ने बताया कि अभिलेख में छेड़ छाड़ का मामला सामने आया है राज्य सरकार अंचल कार्यालय के अभिलेखों को स्कैनिंग कराने के लिए एजेंसी हायर किया है कुछ पर्चाधारियों ने लिखित शिकायत की है कि उनके अभिलेख में छेड़ छाड़ हुआ है जो जांच में भी सामने आया है हमने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिलेखों को अपने कस्टडी में कर लिया है। इस बड़ी लापरवाही की जानकारी बेतिया डीएम तरनजोत सिंह और एडीएम को मेरे द्वारा लिखित में दी जा रही है। इस बड़े धांधली में कौन कौन शामिल है उन सभी को शिनाख्त कर उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी जिनके अभिलेख में गड़बड़ी हुई है उनका दुरुस्त किया जाएगा। बता दे की बैरिया अंचल के सीओ अजय कुमार के खिलाफ आमलोगों में आक्रोश है जाति निवास परिमार्जन म्यूटेशन के कार्यों का अंचल में निष्पादन नहीं हो रहा है जिससे आमलोगों में आंचलकर्मियों के खिलाफ आक्रोश है तो दूसरी तरफ अभिलेखों में छेड़ छाड़ का मामला सामने आने से अंचलाधिकारी अजय कुमार सहित अन्य कर्मियों की मुश्किले बढ़ गई है।
0
0
Report

अंबाला के मुलाना में रंजिश के चलते फायरिंग, बलविंद्र घायल

Ambala, Haryana:अंबाला के मुलाना में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग का मामला सामने आया है। गांव कलालटी में खेतों की ओर जा रहे युवक पर 10 से 15 हथियारबंद बदमाशों ने कथित तौर पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोली लगने से बलविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बलविंद्र अपने भाइयों के साथ पशुओं के लिए घास काटने खेतों की ओर जा रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने रास्ते में घेरकर उस पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद आरोपी कार और बाइकों से मौके से फरार हो गए। वहीं, घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क से नीचे गिरी एक कार और दो नंबर प्लेट दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मौजूद लोग इन नंबर प्लेटों को फायरिंग करने वाले आरोपियों की कारों का बता रहे हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। सूचना मिलते ही मुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घायल और परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top