491226
छत्तीसगढ़ में आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के नए भवन में हुआ रिसाव
Jhalmala, Chhattisgarh:स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के नए भवन में पहली ही बारिश में समस्याएं सामने आई हैं। आपको बता दें कि कक्षाओं में पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे छात्र परेशान हैं। वहीं बच्चे अपनी सुरक्षा और किताबों के भीगने को लेकर चिंतित हैं। छात्रों ने इस मुद्दे को उठाया है। साथ ही अपर कलेक्टर ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह स्थिति नए भवन के अधूरे हस्तांतरण और जगह की कमी के कारण उत्पन्न हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटा-बारां में संयुक्त निदेशक के खिलाफ रिश्वत मांगे जाने पर एसीबी ने मामला दर्ज किया
Kota, Rajasthan:कोटा-बारां में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक आनंदीलाल मीणा के खिलाफ रिश्वत मांगने के मामले में एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके पास कृषि बीज वितरण, दवाइयों की सप्लाई और खाद वितरण का लाइसेंस है। इन कार्यों के लिए किए गए रजिस्टर और बिल वर्क के सत्यापन के बदले संयुक्त निदेशक की ओर से रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के मुताबिक रिश्वत नहीं देने पर लाइसेंस निरस्त करने की धमकी भी दी गई। शिकायत 5 मई 2026 को एसीबी के समक्ष पेश की गई थी। इसके बाद 6 मई को शिकायत का सत्यापन कराया गया। एसीबी के अनुसार ट्रैप कार्रवाई से पहले ही आरोपी को किसी अन्य परिवादी की शिकायत पर रंगे हाथों गिरफ्तार किए जाने के कारण उस शिकायत पर ट्रैप कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद रिश्वत के सत्यापन के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की जांच एसीबी कोटा के पुलिस निरीक्षक शरीफ अहमद द्वारा की जा रही है। एसीबी ने लोगों से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की जानकारी टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सऐप नंबर 9413502834 पर देने की अपील की है。0
0
Report
पनवाड़ में एक ही रात चार गांवों में चोरी, पुलिस पर सवाल
Jhalawar, Rajasthan:पनवाड़ (झालावाड़) झालावाड़ जिले के पनवाड़ थाना इलाके में चोरों ने एक ही रात में सुवालिया, मेहंदड़ी और जोलपा गांव में चार जगह चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। सुवालिया गांव में चोरी के प्रयास के दौरान घरवालों के जागने पर चोरों ने मारपीट की और महिला के चिल्लाने पर मौके से फरार हो गए। इसके बाद चोरों ने मेहंदड़ी गांव में सुरेश बैरागी के घर और किराने की दुकान को निशाना बनाया। सुरेश के अनुसार सुबह करीब 5 बजे उठने पर मुख्य गेट और दुकान का दरवाजा खुला मिला। दुकान में रखी आलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखे लाखों रुपए मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण और साढ़े 3 लाख रुपए नकदी लेकर फरार हो गए। इसके बाद चोरों ने जोलपा गांव में मेघराज सिंह के घर को निशाना बनाया। कमरे में रखा सूटकेस ओर बक्से को उठाकर चोर खेत में ले गए और उसे खोलकर उसमें रखे करीब 5 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। वहीं जोलपा में ही मोहनलाल हरिजन के घर से चोर चांदी की तोड़ियां और अंगूठी चोरी कर ले गए। एक ही रात में लगातार चार जगह चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना पर पनवाड़ थानाधिकारी संपतराज वैष्णव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। FSL टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस द्वारा आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चोरों की पहचान के प्रयास जारी हैं.0
0
Report
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के परिणाम घोषित: भाजपा बहुमत में
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नगर निगम के चुनाव की अधूरी तस्वीर चार वार्डों की मतगणना के साथ पूरी हो गई। जिन चार वार्डों के पांच बूथों पर दोबारा मतदान कराया गया था, उन चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही निगम के सभी 150 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं। पहले घोषित 146 वार्डों में भाजपा ने 78, कांग्रेस ने 53 और निर्दलीयों ने 15 सीटें जीती थीं। अब बाकी चारों सीटें कांग्रेस के खाते में जाने से उसका आंकड़ा बढ़कर 57 हो गया है। भाजपा 78 सीटों के साथ बहुमत में है, जबकि 15 निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं। यानी अंतिम तस्वीर में भाजपा 78, कांग्रेस 57 और निर्दलीय 15 सीटों पर हैं। आज भवानी निकेतन में हुई मतगणना में वार्ड 9 से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाशी ने 764 वोट, वार्ड 18 से वंदिता ने 181 वोट, वार्ड 25 से रेखा देवी ने 397 वोट और वार्ड 34 से सुरेश यादव ने 149 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। इन चारों सीटों में सबसे बड़ा जीत का अंतर वार्ड 9 में 764 वोट और सबसे कम वार्ड 34 में 149 वोट रहा। नगर निगम के वोटों की मतगणना 14 सितम्बर को हुई थी। उस दिन 150 में से 146 वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए थे, लेकिन वार्ड 9, 18, 25 और 34 के पांच बूथों की ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण उनमें दर्ज मतों की गणना नहीं हो सकी थी। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने इन पांच बूथों पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया। चार वार्डों के पांच बूथों पर 16 सितम्बर को पुनर्मतদান कराया गया। इसके अगले दिन इन मतों की गणना हुई और चारों लंबित परिणाम घोषित कर दिए गए। इसी के साथ जयपुर नगर निगम के सभी 150 वार्डों का चुनावी हिसाब पूरा हो गया।0
0
Report
Advertisement
टीकमगढ़ में शराबी असामाजिक तत्वों ने गणेश पंडाल तोड़ दिया, 3 गिरफ्तार
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में शराब के नशे में असामाजिक तत्वों द्वारा गणेश पंडाल में जमकर मचाया गया उत्पात गणेश प्रतिमा को नीचे गिराकर किया खण्डित, दरअसल यह पूरा मामला जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव मवई का है, जहां रात्रि में तकरीबन 9 बजे गांव के ही कुछ असामाजिक तत्व शराब के नशे में गणेश पंडाल में पहुंचे और गणेश जी की पूजा कर रहे पंडित जी से अभद्रता करने लगे, जिस पर पंडित जी ने उनका विरोध किया तो शराब के नशे में धुत यह युवक पंडाल में स्थित गणेश प्रतिमा को जमीन पर पटककर मौके से भाग गए, गांव में जैसे ही लोगों को इस बात की सूचना लगी तो गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, घटना के बाद मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार。0
0
Report
चार दिन से बिजली न आने पर जालौन के ग्रामीण एसडीएम दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चार दिन से बिजली गुल होने से गांव में पड़ा अंधेरा, दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम दफ्तर के बाहर विद्युत विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा, 250 KVA ट्रांसफार्मर स्वीकृत होने के बाद भी ट्रांसफार्मर नही लगाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, जर्जर लाइनों के सहारे चल रही गांव की विद्युत व्यवस्था, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, चार दिन से बिजली न आने से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम दफ्तर के बाहर जताया विरोध, ग्रामीणों ने एसडीएम अभिनव कुमार को शिकायती पत्र देकर जल्द विद्युत आपूर्ति दुरुस्त कराने की उठाई मांग, बिजली आपूर्ति जल्द दुरुस्त न होने पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी, जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के सलैया बुजुर्ग गांव का मामला।0
0
Report
जालौन में दबंगों का पैथोलॉजी संचालक पर लाठी-मारपीट, हालत नाजुक
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दबंगों ने पैथोलॉजी संचालक के साथ की मारपीट, दबंगों ने फर्नीचर की दुकान के बाहर बैठे यश पैथोलॉजी संचालक से की मारपीट, दबंगों ने पैथोलॉजी संचालक को लाठी डंडों से पीट-पीटकर किया लहूलुहान, मरा समझकर जब से करीब 50 हजार रुपए लूटकर फरार हुए बेखौफ दबंग, लाठी डंडों के साथ नुकीले हथियारों से भी जानलेवा हमला करने का आरोप, दबंगों ने पैथोलॉजी संचालक को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा, राजा नाम के दबंग ने अपने अन्य 4 साथियों के साथ पैथोलॉजी संचालक हलीम से की मारपीट, राहगीरों की मदद से घायल पैथोलॉजी संचालक को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, डॉक्टरों ने पैथोलॉजी संचालक की हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज किया रेफर, मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड की घटना।0
0
Report
Advertisement
ललितपुर: सपा नेता के बेटे को फीस नहीं जमा पर स्कूल में बंधक बनाने मामला
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सपा नेता राजेश यादव ने एक प्राईवेट स्कूल रॉयल एकेडमी पर 9 वी क्लास में पढ़ने वाले उनके बेटे को फीस नहीं जमा करने की वजह से करीब 2 घंटे तक बंधक बनाये जाने और परीक्षा में नहीं बैठने देने के आरोप लगाते हुये पुलिस से शिकायत की और साथ ही एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया था । जिस मामले को लेकर स्कूल प्रबन्धन ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुये कहा कि उनके द्वारा सपा नेता राजेश यादव के बेटे से सिर्फ फीस जमा करने लिये कहा गया था वहीं परीक्षा में शामिल नहीं होने देने के आरोप गलत हैं उसे परीक्षा में भी कराया गया था , जिसकी परीक्षा सीट भी उनके पास है । इनके संस्थान पर जो भी आरोप लगाये जा रहे हैं वो पूरी तरह से गलत और निराधार हैं । वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
60 वर्षों में मराठा समाज को सबसे बड़ा लाभ, खोत का दावा
Sangli, Maharashtra:60 वर्षात जे मिळालं नाही, त्याच्यापेक्षा अधिक देवेंद्र फडणवीस यांनी मराठा समाजाला दिले - सदाभाऊ खोत. तसेच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आणि एकनाथ शिंदे यांनी मराठा समाजाला गेल्या 60 वर्षात जे काही मिळालं नाही, त्याच्यापेक्षा अधिक ओठा भरून सांडवा एवढ्या खऱ्या अर्थाने दिला. मात्र मराठा समाजाच्या नेत्यांनी पद भोगली पण मराठा समाजाला न्याय दिला नाही, तो न्याय फक्त देवेंद्र फडणवीस यांनी दिला आहे, असे वक्तव्य सदाभाऊ खोत यांनी केले आहे, ते सांगली मध्ये बोलत होते. यावर्षी विदर्भ, मराठवाडा, पश्चिम महाराष्ट्र या ठिकाणी पाऊस कमी पडेल, असे आधीच सरकारने सांगितले होते, त्यामुळे राज्यात सध्या दुष्काळ परिस्थिती निर्माण झाली आहे. मात्र सरकार पूर्ण ताकतीने दुष्काळाचा सामना करेल,पण शेतकऱ्यांनी टोकाचे पाऊल न उचलण्याचे आवाहन खोत यांनी केला आहे...0
0
Report
शहर में गौराई की भक्तिमय प्रतिमा का आगमन, आज पहले दिन भाजी-भाकरी नैवेद्य
Yeola, Maharashtra:अँकर : गणेश उत्सवामध्ये गौराईची भक्तिमय वातावरणात येवला शहरातील घरोघरी आगमन झाले आहे. यावेळी सुवासिनी महिलांनी आपल्या गौराईचे विधीवत पूजा करत आज स्थापना केल्याचे यावेळी दिसून आले असून या गौराईंना नैवेद्य दाखवून महाआरती देखील करण्यात आली. आज पहिल्या दिवशी भाजी भाकरीचा नैवेद्य या गौराईला दाखवण्यात आला असून दुसऱ्या दिवशी पुरणपोळीचा नैवेद्य या गौराईला दाखवण्यात येतो.0
0
Report
Advertisement
मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर: गिरिराज सिंह ने ओवैसी-तेजस्वी पर कसा तंज
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजयुमो के सहयोग से रोटरी क्लब की ओर से आयोजित इस कैंप में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी पहुंचे और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान गिरिराज सिंह ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने ओवैसी को लेकर कहा कि वह पगला गए हैं, जबकि तेजस्वी यादव को उन्होंने हनीमून पर जाने की सलाह दे डाली। आपको बताते चले कि बेगूसराय में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजयुमो के सहयोग से रोटरी क्लब की ओर से आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।इसी दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओवैसी बैरिस्टर हैं, उन्हें समझना चाहिए कि आज खुशी का दिन है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि ओवैसी मुसलमानों को भड़काने का काम कर रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव द्वारा पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाए जा रहे आशीर्वाद के दीप को लेकर सवाल उठाए जाने पर गिरिराज सिंह ने इसे दिमागी दिवालियापन बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए सिर्फ नारा नहीं दिया, बल्कि गरीबी कम करने का काम किया है।बिहार में आई बाढ़ को लेकर भी गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बाढ़ प्रभावित इलाकों में गए और अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने दावा किया कि फसल क्षति का मुआवजा भी लोगों के खातों में भेजा जा रहा है। वहीं शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे को तेजस्वी यादव द्वारा फोटोशूट बताए जाने पर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह फोटोशूट नहीं था, बल्कि किसानों की स्थिति का जायजा लेने का दौरा था। इसी दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह हनीमून पर चले जाएं।गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लोग उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय तक देश की सेवा करते रहें, यही लोगों की कामना है।कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा पूजा का भी जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दें, ताकि देश, बिहार और बेगूसराय का लगातार विकास होता रहे।0
0
Report
सुदिव्य कुमार के श्राद्ध में मुख्यमंत्री समेत तमाम नेता पहुंचे, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह. दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार का श्राद्धकर्म आज उनके आवास पर आयोजित किया जा रहा है। श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावे सत्ता पक्ष के तमाम मंत्री, सांसद, विधायक और विपक्ष के नेताओं के आने का सिलसिला सुबह से ही जारी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत तमाम बड़े नेता दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। श्राद्धकर्म कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आम लोग भी शामिल हो रहे हैं। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मौके पर डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार समेत जिले के तमाम वरीय अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए हैं। गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं को संभाल रही हैं। गौरतलब है कि कल ही विधायक कल्पना सोरेन ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए थे。0
0
Report
बरेली आँधी तूफान से तीन की मौत, बरेली तूफान ने बरपाया कहर
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में आज तेज आंधी-तूफान और बारिश ने बरेली में जमकर तबाही मचाई है। करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण कई जगह पेड़ और दीवारें गिर गईं। जिससे हादसों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। तूफान से थाना सिरौली के अंजनी गांव में 65 वर्षीय सुदामा की आंधी-तूफान के दौरान मौत हो गई। वहीं छह वर्षीय राजा की दीवार गिरने से मलबे में दबकर जान चली गई। सीबीगंज के बल्लाकोठा गांव में घर की दीवार गिरने से 25 वर्षीय गणेशी की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। किला पुल पर तेज आंधी में एक बड़ा पेड़ रेलिंग तोड़ते हुए हाईटेंशन लाइन पर जा गिरा। तार टूटकर सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। पेड़ की चपेट में एक कार भी आ गई। गनीमत रही कि अलर्ट के चलते बिजली आपूर्ति पहले ही बंद कर दी गई थी। किला क्षेत्र में पेड़ गिरने से मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इस मौके पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया तेज आंधी तूफान के कारण दो महिलाओं की दीवार गिरने से मौत हो गयी वही एक 6 वर्षीय बच्चे की दुःखद मौत हुई है। इसके साथ ही चार लोग घायल होने की भी सूचना है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया है, पीड़ितों को हर सम्भव मदद करे, और पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता पहुचाए और राहत सामिग्री उपलब्ध कराए।0
0
Report
Advertisement
रेवाड़ी गोतस्कर: टायर फटे पर भी नहीं रुके, चलती गाड़ी से गायें फेंकीं
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में गोतस्करों का दुस्साहस: टायर फटने के बाद 2 KM तक रिम पर दौड़ाई पिकअप, चलती गाड़ी से 2 गायों को फेंककर हुए फरार। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और गोरक्षकों ने घेराबंदी की, रास्ते में कांटे डालकर पिकअप के टायर पंचर किए। टायर फटने के बाद भी तस्कर नहीं रुके और रिम पर ही करीब दो किलोमीटर तक गाड़ी भगाते रहे। जब घिर गए तो चलती गाड़ी से ही 2 गायों को नीचे फेंककर फरार हो गए। कसौला थाना पुलिस ने पिकअप कब्जे में लिया, बिना नंबर की दूसरी गाड़ी और आरोपियों की तलाश तेज。0
0
Report
राजस्थान के ATS फर्जीवाड़े: चित्तौड़गढ़ में दूसरी एजेंसी भी जांच के दायरे में
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों के फर्जीवाड़े! एक में 15 दिन पहले FIR हुई, अब दूसरी में सामने आई गड़बड़ी! पहले चित्तौड़गढ़ के मीरा ATS के बारे में FIR दर्ज हुई, अब चित्तौड़गढ़ के ही एक और एटीएस में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के आदेश पर देशभर में वाहनों की फिटनेस का कार्य अब ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन्स यानी एटीएस पर ही किया जा सकता है। राजस्थान में फरवरी 2026 से एटीएस खुलना शुरू हो चुके हैं। वर्तमान में राज्य में 51 एटीएस के जरिए वाहनों की फिटनेस का कार्य किया जा रहा है। लेकिन 6 माह की अवधि में ही इन एटीएस पर कई तरह के फर्जीवाड़े सामने आने लगे हैं। चित्तौड़गढ़ के मीरा फिटनेस टेस्टिंग सेंटर एटीएस संचालक ने जो आवेदन परिवहन विभाग में किया था, उसमें चित्तौड़गढ़ UIT का एक फर्जी प्रमाण पत्र लगाया था। जांच में खुलासा होने पर परिवहन विभाग ने पिछले दिनों एटीएस आवेदक के विरुद्ध पुलिस में FIR दर्ज कराई है। अब एटीएस से जुड़ा एक और मामला चित्तौड़गढ़ में ही सामने आया है। यहां आवेदक अरावली फिटनेस टेस्टिंग सेंटर को लेकर शिकायत सामने आई है। शिकायत में आवेदक द्वारा फर्जीवाड़ा किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। परिवहन मुख्यालय ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और चित्तौड़गढ़ RTO से तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट तलब की है। अरावली ATS को लेकर फर्जीवाड़ा क्या? - चित्तौड़गढ़ के अरावली फिटनेस टेस्टिंग सेंटर को लेकर आरोप - फिटनेस ATS के साथ टाटा मोटर्स की वर्कशॉप एक साथ होने के आरोप - एक ही आराजी नम्बर 1307/144, 1351/899 ग्राम गणेशपुरा में स्थित - ATS और टाटा मोटर्स अरावली मोटर्स की वर्कशॉप हैं एक ही जगह - दोनों के मालिक भी एक ही परिवार के सदस्य होने के आरोप - यह है 2 जुलाई 2025 को जारी एटीएस पॉलिसी के नियमों का उल्लंघन - नियम बिंदु 2.2 में साफ है कि मोटर वाहन डीलर, यान के सुधार, विनिर्माण या मोटर गाड़ी के पुर्जों से जुड़े व्यक्ति ATS नहीं खोल सकते - अब चित्तौड़गढ़ RTO की टीम कर रही इन आरोपों को लेकर जांच कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट रोकने के लिए बनाए गए हैं नियम दरअसल केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एटीएस पॉलिसी में कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट को रोकने के लिए सख्त नियम बनाए हैं। इसके तहत जिस व्यक्ति या कम्पनी के पास एटीएस का लाइसेंस होगा, वह उसी परिसर में या उससे जुड़ा हुआ किसी भी प्रकार का गाड़ी सुधारने, मैन्यूफैक्चरिंग, गाड़ी या स्पेयर पार्ट्स बेचने का काम नहीं कर सकता है। दरअसल अगर गाड़ी टेस्ट करने वाली मशीन यानी एटीएस और गाड़ी ठीक करने वाली वर्कशॉप एक ही मालिक की होंगी तो ऐसे लोग जानबूझकर गाड़ियों को फेल कर सकते हैं, ताकि उनकी खुद की वर्कशॉप में रिपेयरिंग का काम बढ़े। केन्द्रीय मंत्रालय ने इसी पक्षपात को रोकने के लिए ये सख्त कदम उठाए हैं। RTO अवकाश पर, क्या DTO करेंगे जांच? इस पूरे मामले में अरावली एटीएस को लेकर हो रही जांच भी चक्करघिन्नी बन गई है। परिवहन मुख्यालय ने चित्तौड़गढ़ आरटीओ नेमीचंद पारीक को 31 अगस्त को ही इस गड़बड़ी को लेकर 3 दिन में जांच करने के आदेश दिए थे। अब 12 सितंबर से RTO नेमीचंद पारीक विदेश यात्रा पर चले गए हैं। लेकिन रोचक बात यह है कि पारीक ने 3 दिन तो दूर, 12 दिनों में भी मुख्यालय के आदेश की पालना नहीं की। अब पारीक के विदेश यात्रा पर अवकाश पर चले जाने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या डीटीओ दयाशंकर गुप्ता से जांच करवाई जाएगी?0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के ATS में फर्जीवाड़े की नई जांच
Jaipur, Rajasthan:हैडर- - ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों के फर्जीवाड़े! - चित्तौड़गढ़ के एक और ATS में फर्जीवाड़ा - पहले मीरा ATS को लेकर FIR दर्ज हुई - अब अरावली फिटनेस टेस्टिंग सेंटर की जांच - परिवहन मुख्यालय ने चित्तौड़गढ़ RTO से मांगी रिपोर्ट - एक ही जगह वर्कशॉप और ATS खोलने की गड़बड़ी वीओ- 1 केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के आदेश पर देशभर में वाहनों की फिटनेस का कार्य अब ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन्स यानी एटीएस पर ही किया जा सकता है। राजस्थान में फरवरी 2026 से एटीएस खुलना शुरू हो चुके हैं। वर्तमान में राज्य में 51 एटीएस के जरिए वाहनों की फिटनेस का कार्य किया जा रहा है। लेकिन 6 माह की अवधि में ही इन एटीएस पर कई तरह के फर्जीवाड़े सामने आने लगे हैं। चित्तौड़गढ़ के मीरा फिटनेस टेस्टिंग सेंटर एटीएस संचालक ने जो आवेदन परिवहन विभाग में किया था, उसमें चित्तौड़गढ़ यूआईटी का एक फर्जी प्रमाण पत्र लगाया था। जांच में खुलासा होने पर परिवहन विभाग ने पिछले दिनों एटीएस आवेदक के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। अब एटीएस से जुड़ा एक और मामला चित्तौड़गढ़ में ही सामने आया है। यहां आवेदक अरावली फिटनेस टेस्टिंग सेंटर को लेकर शिकायत सामने आई है। शिकायत में आवेदक द्वारा फर्जीवाड़ा किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। परिवहन मुख्यालय ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और चित्तौड़गढ़ RTO से तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट तलब की है। Gfx In अरावली फिटनेस ATS को लेकर फर्जीवाड़ा क्या? - चित्तौड़गढ़ के अरावली फिटनेस टेस्टिंग सेंटर को लेकर आरोप - फिटनेस ATS के साथ टाटा मोटर्स की वर्कशॉप एक साथ होने के आरोप - एक ही आराजी नम्बर 1307/144, 1351/899 ग्राम गणेशपुरा में स्थित - ATS और टाटा मोटर्स अरावली मोटर्स की वर्कशॉप हैं एक ही जगह - दोनों के मालिक भी एक ही परिवार के सदस्य होने के आरोप - यह है 2 जुलाई 2025 को जारी एटीएस पॉलिसी के नियमों का उल्लंघन - नियम बिन्दु 2.2 में साफ है कि मोटर वाहन डीलर, यान के सुधार, - विनिर्माण या मोटर गाड़ी के पुर्जों से जुड़े व्यक्ति ATS नहीं खोल सकते - अब चित्तौड़गढ़ RTO की टीम कर रही इन आरोपों को लेकर जांच Gfx Out वीओ- 2 दरअसल केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एटीएस पॉलिसी में कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट को रोकने के लिए सख्त नियम बनाए हैं। इसके तहत जिस व्यक्ति या कम्पनी के पास एटीएस का लाइसेंस होगा, वह उसी परिसर में या उससे जुड़ा हुआ किसी भी प्रकार का गाड़ी सुधारने, मैन्यूफैक्चरिंग, गाड़ी या स्पेयर पार्ट्स बेचने का काम नहीं कर सकता है। दरअसल अगर गाड़ी टेस्ट करने वाली मशीन यानी एटीएस और गाड़ी ठीक करने वाली वर्कशॉप एक ही मालिक की होंगी तो ऐसे लोग जानबूझकर गाड़ियों को फेल कर सकते हैं, ताकि उनकी खुद की वर्कशॉप में रिपेयरिंग का काम बढ़े। केन्द्रीय मंत्रालय ने इसी पक्षपात को रोकने के लिए ये सख्त कदम उठाए हैं। क्लोजिंग पीटीसी- कासीराम चौधरी0
0
Report
Advertisement
