491226
बालोद के नेत्र विशेषज्ञों की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
Balod, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बड़े भवन तो तैयार हैं और एक नया भवन भी जल्द बनकर तैयार होगा, लेकिन चिकित्सकों की कमी के कारण सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। नेत्र विशेषज्ञों की कमी के चलते पिछले एक महीने में मोतियाबिंद के ऑपरेशन बेहद कम हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उनके पास नेत्र चिकित्सक नहीं हैं, लेकिन वे स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से मोतियाबिंद के ऑपरेशन करवा रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ऑनलाइन शेयर धोखाधड़ी में इंदौर से पांच गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की
Darogapara, Chhattisgarh:शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर रायगढ़ के डॉक्टर से ₹34.17 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले में रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के इंदौर से तीन युवतियों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में कॉल सेंटर के जरिए साइबर ठगी, म्यूल बैंक खातों और सिम कार्ड के माध्यम से ठगी की रकम का लेनदेन करने से जुड़े अहम तथ्य सामने आए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से साइबर थाना रायगढ़ में दर्ज दो मामलों का खुलासा हुआ है। साइबर पुलिस की विशेष टीम ने इंदौर में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, सोनकरपारा निवासी डॉ. दिलीप कुमार मिश्रा को शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 34 लाख 17 हजार 531 रुपये निवेश कराए गए थे। उन्हें व्हाट्सऐप पर पोर्टफोलियो दिखाकर भरोसे में लिया गया, लेकिन रकम निकालने की कोशिश करने पर पैसे वापस नहीं मिले। इसके बाद डॉक्टर ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। दूसरे मामले में रायगढ़ निवासी सूरज शर्मा के बैंक खाते में करीब 2.97 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन सामने आया। जांच में कथित तौर पर साइबर ठगी की रकम के लेनदेन के लिए बैंक खाते का इस्तेमाल और कमीशन मिलने के तथ्य सामने आए। विवेचना के दौरान मोबाइल नंबरों और बैंकिंग लेनदेन की कड़ियां इंदौर के एक कॉल सेंटर तक पहुंचीं। पुलिस टीम ने पलासिया क्षेत्र में दबिश देकर गायत्री विश्वकर्मा और तनिषा पाटिल को पकड़ा। इसके बाद ज्योति मालवीय और तरुण नागर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, सूरज शर्मा को खरसिया में उसके रिश्तेदार के यहां से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में ज्योति मालवीय, तनिषा पाटिल, तरुण नागर, गायत्री कुमारी विश्वकर्मा और सूरज शर्मा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, साइबर ठगी के लिए करीब 140 से 150 सिम कार्ड उपलब्ध कराने की जानकारी भी सामने आई है। आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर बैंक खातों और लेनदेन की जांच की जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक, दूसरे राज्यों में भी आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बिलासपुर में रिश्वत के आरोप पर पटवारी निलंबित, प्रशासन ने जांच आदेश दिए
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। शासकीय राजस्व कार्य के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के मामले में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया और समाचार पोर्टलों पर वायरल हुए वीडियो की जांच के बाद जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। तहसीलदार पचपेड़ी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में पटवारी के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए हैं।जानकारी के अनुसार, ऋषिपुरी गोस्वामी पूर्व में पटवारी हल्का नंबर 14 में पदस्थ थे। वर्तमान में वे तहसील पचपेड़ी के पटवारी हल्का नंबर 05 में कार्यरत थे। वायरल वीडियो के संबंध में तहसीलदार पचपेड़ी ने 28 अक्टूबर 2026 को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने निलंबन का आदेश जारी किया।आदेश में पटवारी के कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत और गंभीर कदाचरण की श्रेणी में माना गया है। साथ ही, इस मामले को शासन की छवि धूमिल करने वाला बताया गया है।निलंबन अवधि के दौरान पटवारी का मुख्यालय अनुव plung बिभागीय अधिकारी राजस्व, कोटा कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। वहीं, कलेक्टर ने तहसीलदार पचपेड़ी को संबंधित पटवारी के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
बैतूल के बालाजीपुरम मंदिर में 500 सुहागिनों ने सामूहिक करवा चौथ पूजन किया
Betul, Madhya Pradesh:करवा चौथ सुहागिनों के अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र की कामना का पर्व। आमतौर पर महिलाएं अपने घरों में करवा चौथ की पूजा करती हैं, लेकिन बैतूल के बालाजीपुरम मंदिर में इस पर्व का नजारा कुछ खास रहा। यहाँ करीब 500 महिलाओं ने एक साथ सामूहिक करवा चौथ पूजन किया। पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं ने माता करवा की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। भारत के पांचवें धाम के रूप में विख्यात बैतूल के बालाजीपुरम मंदिर में करवा चौथ के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सामूहिक पूजन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं, जहां बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं एक साथ पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं। करीब 500 महिलाओं ने इस सामूहिक आयोजन में हिस्सा लेकर परंपरा और आस्था का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। मंदिर के विशेष पुजारियों ने पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न करायार कराया। महिलाओं ने माता करवा की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र,परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। सामूहिक रूप से पूजा करने का यह आयोजन महिलाओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं चांद निकलने के साथ ही करवा चौथ की पूजा का सबसे खास पल आया। मंदिर परिसर में मौजूद महिलाओं ने एक साथ चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत की परंपरा निभाई। सैकड़ों महिलाओं द्वारा एक साथ पूजा और चंद्र दर्शन का यह दृश्य आकर्षण का केंद्र बन रहा। बालाजीपुरम मंदिर में आयोजित सामूहिक करवा चौथ पूजन ने पर्व की धार्मिक परंपराओं को एक सामूहिक उत्सव का रूप दिया। आस्था,प्रेम और पारिवारिक खुशियों से जुड़े इस आयोजन में महिलाओं ने एक साथ पर्व मनाकर भारतीय संस्कृति और परंपरा की खूबसूरत झलक पेश की।0
0
Report
Advertisement
यूरोप में डायन प्रथा पर व्याख्यान: मानवाधिकारों की चिंता
Raipur, Chhattisgarh:प्रदेश के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ और अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ .दिनेश मिश्र ने यूनाइटेड नेशंस, जिनेवा में व्याख्यान दिया. उन्होंने कहा कि संसार के अनेक देशों से अंधविश्वास के कारण महिलाओ के साथ प्रताड़ना की घटनाएं घटती है और उनके मानवाधिकार हनन के मामले सामने आते है जो चिंतनीय है. डॉ दिनेश मिश्र ने डायन प्रताड़ना और मानवाधिकार विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा महिला प्रताड़ना और उनके मानवाधिकार हनन के कारणों में एक प्रमुख कारण अंधविश्वास और डायन के संदेह में प्रताड़ना भी है. उन्होंने बेल्जियम के ब्रूग शहर में स्थित विचक्राफ्ट म्यूजियम जिसमें डायन प्रताड़ना से संबंधित ऐतिहासिक दस्तावेज, चित्र का अवलोकन किया, जिसका जिक्र उन्होंने अपने व्याख्यान में किया. डॉ दिनेश मिश्र ने कहा कि उन्होंने पाया, यूरोप का इतिहास भी डायन प्रताड़ना के गम्भीर मामलों से भरा हुआ है पर वहां वर्तमान में ऐसी घटनाएं होना बंद हो चुकी है.....0
0
Report
जामिया रजिस्ट्रार ने भूख हड़ताल खत्म करवाई, बच्चों को जूस पिलाकर शांति पाई
Noida, Uttar Pradesh:जामिया के रजिस्ट्रार महताब आलम रिज़वी ने भूख हड़ताल पर बैठे बच्चों को जूस पिलाकर खत्म की भूख हड़ताल0
0
Report
जामिया के रजिस्ट्रार ने भूख हड़ताल खत्म कर दी, बच्चों को जूस पिलाया
Noida, Uttar Pradesh:जामिया के रजिस्ट्रार ने भूख हड़ताल खत्म कर दी, बच्चों को जूस पिलाया0
0
Report
Advertisement
दूर रहकर भी खास बना पहला करवाचौथ: वीडियो कॉल से प्यार का इजहार
Farrukhabad, Uttar Pradesh:पहला करवाचौथ बना खास, वीडियो कॉल पर हुआ प्यार का इजहार; दूर रहकर भी निभाई परंपरा पति से दूर रहकर मनाया पहला करवाचौथ, वीडियो कॉल के जरिए साझा कीं त्योहार की खुशियां जिला – फर्रुखाबाद तारीख – 29-10-2026 करवाचौथ का त्योहार हर सुहागिन के लिए खास होता है, लेकिन शादी के बाद पहला करवाचौथ हो तो इसकी खुशियां और भी बढ़ जाती हैं। फर्रुखाबाद की डॉ. शुभि के लिए भी यह दिन बेहद खास रहा। पति से दूर होने के बावजूद उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए अपना पहला करवाचौथ मनाया और इस खास पल को यादगार बनाया। करवाचौथ पर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। दिनभर की तैयारियों और पूजा के बाद उन्हें चांद निकलने का इंतजार रहता है। ऐसे में पति का साथ इस त्योहार को और खास बना देता है। डॉ. शुभि ने भी वीडियो कॉल के जरिए पति के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। भले ही दोनों एक-दूसरे के पास मौजूद नहीं थे, लेकिन तकनीक ने दूरी को कुछ हद तक कम कर दिया। पहला करवाचौथ उनके लिए एक खास याद बन गया। यह पल बताता है कि अपनों से दूरी होने के बावजूद प्यार और अपनापन त्योहार की खुशियों को कम नहीं होने देता।0
0
Report
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने करबाचौथ का त्योहार मनाया
Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने करबाचौथ का त्योहार मनाया0
0
Report
पूर्णिया में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर नदी में समाई, एक की मौत
Purnia, Bihar:पूर्णिया میں बड़ा हादसा - फॉर्च्यूनर नदी میں समाई, ایک کی मौत पूर्णिया से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां कप्तानपुर के पास एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई और सीधे नदी में जा समाई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, पड़ोसी और चश्मीत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद फॉर्चूनर गाड़ी को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान बबलू कुशवाहा के रूप में हुई है जो पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा की चचेरे भाई हैं। जीएमसीएच में हजारों की भीड़ लगी हुई है। मौके पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा भी पहुंचे हैं। गाड़ी की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जबरदस्त रही होगी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
NHAI महाप्रबंधक से मुलाकात के बाद दूदू में बंद अंडरपास और स्ट्रीट लाइटों की मांग
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) दिल्ली में NHAI महाप्रबंधक से दूदू नगरपालिका उपाध्यक्ष आरिफ शेख ने की मुलाकात। दूदू के बंद अंडरपास खुलवाने एवं स्ट्रीट लाइटें चालू करवाने की मांग को लेकर लगातार किया था रहा है प्रयास। दिल्ली मुख्यालय के सुझाव पर जयपुर में क्षेत्रीय अधिकारी से भी की मुलाकात। दूदू मिडवे एवं जनता केयर अस्पताल के पास बने बंद अंडरपास, पुलिया एवं सर्विस लेन की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों तथा नियमित साफ-सफाई की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था0
0
Report
पटना में घर में काम करने वाली महिला की गोली मारकर हत्या, हड़कंप
Patna, Bihar:ब्रेकिंग पटना पटना में अपराधियों का तांडव, महिला की गोली मारकर हत्या पटना में अपराधियों ने घर में काम करने वाली महिला को मारी गोली गोली लगने से महिला उर्मिला देवी की हुई मौत वारदात के बाद इलाके में मचा हड़कंप घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एयरपोर्ट थाने की पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी पुलिस हत्या की वारदात को लेकर पुलिस कर रही मामले की जांच0
0
Report
सरस्वती विद्या निकेतन में 75% उपस्थिति अनिवार्य, शिक्षा विभाग के निर्देश
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बिहार के सरस्वती विद्या निकेतन में छात्राओं की 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य मॉडल स्कूलों को पुलिस के ठहरने का न बनाएं केंद्र शिक्षा विभाग ने स्कूलों के बेहतर संचालन के लिए जारी किए निर्देश0
0
Report
Advertisement
बगहा के अंडे के कैरेट में शराब ले जा रही पिकअप पकड़ी गई; चालक गिरफ्तार
Bagaha, Bihar:बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी के लिए तस्कर कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कभी गाड़ियों के गुप्त तहखानों में तो कभी सामान की आड़ में शराब की खेप पार करवाने का सिलसिला जारी है। दरअसल बगहा से प्रतिबंधित शराब तस्करी का एक अनोखा नमूना सामने आया है ज़ब अंडे के कैरेट की आड़ में विदेशी शराब रख कर लाई जा रही थी लेकिन धनहा चेकपोस्ट पर पुलिस की वाहन जांच ने इस खेल का पर्दाफाश कर दिया । पुलिस ने अंडे के कैरेट में छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। मौके से पिकअप चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही शराब लदे वाहन को जब्त कर लिया गया है।0
0
Report
Amethi: करवा चौथ निर्जला व्रत के साथ सुहागिनों ने पति की लंबी आयु मांगी
Amethi, Uttar Pradesh:Amethi - जिले में करवा चौथ व्रत लेकर पति की लंबी उम्र के लिए रखा सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ महिलाओं ने पूरे दिन रखा रहा निर्जला व्रत, सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने श्रद्धा और विधि-विधान के साथ भगवान शंकर और गणेश भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना किया, दिनभर व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं ने चांद को देखकर तोड़ा व्रत, चांद के दीदार के बाद पति के हाथों जल पीकर तोड़ा व्रत,0
0
Report
सफीदों से दादा गौतम का कांग्रेस पर तीखा हमला, 1 नवंबर की रैली पर अपील
Jhanj Kalan, Haryana:सफीदों में दादा गौतम का कांग्रेस पर तीखा हमला, 1 नवंबर की रैली को लेकर की अपील दादा गौतम का कांग्रेस पर वार, बोले- 1 नवंबर की रैली से दूर रहें लोग ‘खुद भी मत जाना, बच्चों को भी रोकना’, कांग्रेस की रैली पर दादा गौतम का बड़ा बयान धान खरीद से लेकर कांग्रेस की रैली तक… सफीदों में दादा गौतम ने खोले सियासी मोर्चे कांग्रेस की रैली को दादा गौतम ने बताया ‘हुड़दंगियों की रैली’, राहुल-प्रियंका पर भी साधा निशाना हरियाणा के जींद जिले के सफीदों से बीजेपी विधायक दादा गौतम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान दादा गौतम ने धान खरीद व्यवस्था, बीजेपी के आगामी कार्यक्रमों और 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली पर अपनी बात रखी। उन्होंने कांग्रेस की रैली को लेकर लोगों से इसमें शामिल न होने की अपील की। साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान और कांग्रेस नेतृत्व पर भी निशाना साधा। देखिए, सफीदों से ये खास रिपोर्ट। किसान मुद्दे: धान खरीद से लेकर चर्चा धान खरीद सीजन के बीच किसानों के हितों को लेकर बीजेपी विधायक दादा गौतम ने पिल्लूखेड़ा और सफीदों की अनाज मंडियों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि किसी भी किसान के साथ अन्याय न हो और किसानों की धान की फसल उचित भाव पर खरीदी जाए। खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी रोकने पर जोर दिया। बीजेपी के बड़े कार्यक्रमों की तैयारी वहीं, बीजेपी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी दादा गौतम ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 1 नवंबर को रोहतक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 5 नवंबर को करनाल पहुंचने का कार्यक्रम है। विधायक के अनुसार, इन कार्यक्रमों में स्वागत की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं और लोगों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। कांग्रेस की रैली पर तीखा हमला सफीदों विधायक का सबसे तीखा हमला कांग्रेस की 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली को लेकर रहा। दादा गौतम ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए रैली को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भी आपत्ति जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस को घेरा। जनता से रैली में न जाने की अपील दादा गौतम ने लोगों से अपील की कि वे खुद भी 1 नवंबर की कांग्रेस रैली में शामिल न हों और अपने बच्चों को भी वहां जाने से रोकें। उन्होंने रैली में अराजकता फैलने की आशंका जताते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। मेरिट भर्ती नीति पर दादा गौतम का बड़ा बयान दादा गौतम ने मेरिट आधारित भर्ती नीति पर सवाल उठाए और कहा कि सिर्फ मेरिट से नौकरियां देने से बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बच्चों को रोजगार नहीं मिला, जिससे नाराज़गी बढ़ी और एंटी-इंकीम्बेंसी बनी। उन्होंने बैकडोर भर्ती का समर्थन किया। खट्टर साहब की मेरिट पर बहस और भर्ती नीति को लेकर नया सवाल जींद गुलशन चावला रिपोर्टर0
0
Report
Advertisement
