491226
बाढ़ के पानी ने गांव में लाई तबाही, डायरिया से 55 लोग हुए बीमार
Jhalmala, Chhattisgarh:बालोद जिले के गुरूर ब्लाक अंतर्गत ग्राम बगदाई में डायरिया ने पैर पसार लिया है। दरअसल, यहां पर बाढ़ के हालातो के कारण पेयजल वाले पाइपलाइन में गंदा पानी चला गया था, जिसके कारण उल्टी दस्त की शिकायत हुई। फिर डायरिया का मामला सामने आया है, जिसके बाद समय रहते स्वास्थ्य विभाग ने यहां पर कैंप लगाकर अति गंभीर लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया। जिसके बाद अब स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डीएड अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के बंगले पर प्रदर्शन; 2300 पदों की नियुक्ति जल्द
Begun, Rajasthan:रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले पर डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन अभ्यर्थी परिजनों के साथ बंगले के अंदर बैठकर कर रहे विरोध 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर पहुंचे अभ्यर्थी लंबे समय से नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं डीएड अभ्यर्थी हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज हैं अभ्यर्थी नियुक्ति की निश्चित तारीख घोषित करने की मांग पर अड़े, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात0
0
Report
छठ महापर्व का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं में शुभकामनाएं
Kishanganj, Bihar:लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ का आज उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही विधिवत समापन हो गया। इस पावन अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज शहर के धर्मगंज स्थित छठ घाट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।साथ ही उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी व्रतियों और देशवासियों के कल्याण की कामना की। वही पूरे बिहार सहित देशभर में धूम धाम से छठ पर्व मनाये जाने और राष्ट्रीय स्तर पर इस पर्व को मनाये जाने को लेकर सीएम सम्राट चौधरी और पीएम मोदी को उन्होंने धन्यवाद दिया。0
0
Report
अवैध देशी कच्ची शराब के निर्माण बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने दी
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस द्वारा ललितपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ललितपुर के विभिन्न सर्किल में क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में अवैध देशी कच्ची शराब के निर्माण बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत मौके पर 08 भट्टी व 43,000 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया तथा मौके से 03 भट्टी व शराब बनाने के उपकरण तथा 693 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब तथा 915 देशी क्वार्टर बरामद करते हुए जनपद के विभिन्न थानों में 60 अभियुक्तों के विरुद्ध 60 अभियोग पंजीकृत कराए गए हैं, इस प्रकार का विशेष अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन: सूर्य को अर्घ्य देकर भक्तों ने मनाई परंपरा
Banka, Bihar:चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठउदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ हुआ समापन। चारो तरफ छठी मैया की गीत से गुलजार है ।दर्जनों छठब्रति दंड देकर छठ घाटों पहुंचरहे है ।छठव्रति सुफ डाला को छठ घाट पर सजा रहे हैं अव उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ चार दिवसीय छठ व्रत होगी समापन ।छठव्रतियों ने छठी मैया से सभी को स्वस्थ रखे निरोग रखें भगवान की कृपा से ऐसे ही आगे उनकी सेवा करता रहूं यही कामना करता हूं।0
0
Report
सहरसा में चार दिवसीय छठ पूजा का उल्लास चरम पर
Saharsa, Bihar:सहरसा में भी उगते हुए सूर्य को अर्घ दिया गया और इसके साथ ही चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया. इस दौरान जिले के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. हालांकि कुछ लोगों ने अपने घर पर ही छठ घाट बनाकर छठ पूजा की और भगवान भाष्कर अर्घ ढिया. वहीं महापर्व के बीच पूरा इलाका छठ के गीतों से गुंजायमान रहा.0
0
Report
वाराणसी: महम्मूरगंज के प्रसिद्ध 'लौला राम डोसा वाले' की दुकान पर लड़कियों के तांडव का वीडियो वायरल
Varanasi, Uttar Pradesh:महम्मूरगंज के प्रसिद्ध 'लौला राम डोसा वाले' की दुकान पर लड़कियों के तांडव का वीडियो वायरल, भेलूपुर थाने में FIR दर्ज मयंक कश्यप / वाराणसी: महमूरगंज क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध प्रतिष्ठान 'लौला राम डोसा वाले' की दुकान पर लड़कियों के तांडव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लड़कियां दुकान पर हंगामा और तोड़फोड़ करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को लेकर भेलूपुर थाने में FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद से दुकान पर भी लोगों की भीड़ जुट रही है और सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।0
0
Report
Advertisement
छठ पूजा चार दिवसीय महापर्व समाप्त, सूर्य देव को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने भीड़ देखी
New Delhi, Delhi:देश भर में उगते सूरज को छठ वर्तियों और छठी मईया भक्तों ने अर्घ्य दिया. छठ घाट पर छठी मईया के जयकारा गुंजा. लोकेशन: सागरपुर. देश भर में उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का समापन हो गया है. सागरपुर में छठी मईया भक्तों ने सुबह-सुबह छठ घाटों पर और जलाशयों पर व्रतियों ने उगते सूरज को अर्घ्य दिया और 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत पूरा किया. इसके बाद पारण और प्रसाद वितरण हुआ. दिल्ली में विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और व्रतियों ने सूर्य देव की आराधना की. बहुत खुश छठी मईया से मनोकामनाएं मांगी हैं.0
0
Report
कोयलांचल में छठ महापर्व का शुभारम्भ, सूर्य देव को अर्घ्य
Dhanbad, Jharkhand:लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूरे कोयलांचल में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. शहर के बेकारबांध स्थित राजेंद्र सरोवर छठ घाट पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. छठव्रती अपने पूरे परिवार के साथ घाट पर पहुंचकर भगवान भास्कर के उदय होने का इंतजार करते नजर आए. जैसे ही सुबह सूर्य देव ने दर्शन दिए, छठव्रतियों ने विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मईया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और स्वस्थ जीवन की कामना की. पूरा घाट छठी मईया के गीतों और जयकारों से भक्तिमय हो उठा. इस अवसर पर पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और 99 ग्रुप के चेयरमैन श्याम पांडे समेत हजारों श्रद्धालु राजेंद्र सरोवर छठ घाट पहुंचे. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ।0
0
Report
सीएम साय कुनकुरी छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य, 23 करोड़ भूमिपूजन
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे कुनकुरी के छठ घाट, सीएम विष्णुदेव साय पत्नी कौशल्या साय के साथ सिर पर सूप रखकर पहुंचे छठ घाट, सीएम ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठी मैया और सूर्य भगवान से की छत्तीसगढ़ के खुशहाली की कामना, सीएम ने कुनकुरी छठ घाट पर 23 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन। बाइट - विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़。0
0
Report
Advertisement
कानपुर एक्सीडेंट: दिवाली दिन तेज रफ्तार कार से व्यक्ति की मौत, सीसीटीवी सामने
Lucknow, Uttar Pradesh: अपडेट कानपुर एक्सीडेंट केस इटली से आई गीत सचान ने दिवाली वाले दिन एक व्यक्ति को अपनी थार कर से टक्कर मार दी थी जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी मात्र दो घंटे बाद ही २५ हज़ार के निजी मुचलके पर कोर्ट से उसे ज़मानत दे दी थी आज एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमे दिख रहा है की कार तेज स्पीड से जा रही है बल्कि लड़की के माँ बाप ने ये दलील दी थी की कार की स्पीड ४० थी0
0
Report
अररिया जेल में 26 विचाराधीन कैदियों ने छठ पूजा, पुरुषों-महिलाओं के लिए घाट बनाए
Forbesganj, Bihar:लोकआस्था के महापर्व को लेकर अररिया मंडल कारा में भी 26 विचाराधीन बंदी ने भी छठी माय की पूजा अर्चना की। 26 विचाराधीन कैदियों के 14 पुरूष और 12 महिला बंदी शामिल है अररिया जेल के अंदर महिला व पुरूष बंदी के लिये अलग-अलग घाट बनाया गया और उन घाटों को अच्छे से सजाया गया। जेल में बंद अन्य कैदियों ने भी छठी मैया की पूजा अर्चना करते हुए छठी मैया के गीत गाये0
0
Report
छठ महापर्व का समापन: Ratlam में भक्तों की उमड़ आई भीड़; महापौर ने बड़ा घाट बनाने की घोषणा
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में भी हर्षोल्लास और पूरी श्रद्धा के साथ छठ महापर्व का समापन हुआ। शहर के hanuman तालाब घाट पर सुबह से ही आस्था का अद्भुत जनसैलाब देखने को मिला। व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ सुबह 4 बजे से ही घाट पर पहुंचने लगी थीं। सबसे पहले छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद उगते सूर्य देवता को गाय के दूध से अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को लंबा सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की मंगलकामना की। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन हुआ। घाट पर नगर निगम की ओर से सुरक्षा, लाइटिंग, फेंसिंग और बैठने की विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने अगले वर्ष तक यहां भव्य और बड़े छठ घाट के निर्माण की घोषणा की, ताकि आने वाले समय में श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।0
0
Report
Advertisement
बगहा-वाल्मीकिनगर में छठ पूजा शांतिपूर्ण संपन्न, 50 हजार से अधिक व्रतियों की उपस्थिति
Bagaha, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन 50 हजार से अधिक छठव्रतियों ने वाल्मीकिनगर से लेकर बगहा स्थित नारायणी गंडक नदी तट समेत रामनगर के मुख्य छठघाट रामरेखा नदी के तट पर उगते हुए सूर्य की उपासना कर अर्घ्य देकर पूजा का समापन किया। दरअसल बिहार के सबसे बड़े महापर्व छठ पूजा को लेकर पश्चिम चम्पारण ज़िला के सीमावर्ती नेपाल से लेकर वाल्मीकिनगर औऱ बगहा समेत रामनगर तक श्रद्धालुओं में बेहद उत्साह का माहौल रहा वहीं बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने कोल्हुआ चौतरवा स्थित अपने पैतृक गाँव में परिवार के साथ पूजा अर्चना की। छठव्रतियों की उपस्थिति के बाद जय छठी मैया के जयकारों से पूरा छठघाट गूंज उठा । भोर से ही व्रती सूप-दौरा, नारियल, केला और ठेकुआ प्रसाद लेकर घाटों पर पहुंचने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बगहा में एसपी राजेश कुमार औऱ SDM चांदनी कुमारी के साथ सदर SDPO निहार भूषण जबकि रामनगर में एसडीपीओ सतेंद्र राम पुलिस बल के साथ स्वयं मॉनिटरिंग करते रहें। खास बात यह है कि सीसीटीवी कैमरे के अलावा कई ड्रोन कैमरों से भी दीनदयाल नगर, गोड़िया पट्टी औऱ नारायणा पुर जैसे प्रमुख छठ घाटों पर विशेष नजर रखी गईं। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के कारण बगहा के तमाम छठ घाटों पर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद छठव्रतियों ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। इस मौके पर SDM चांदनी कुमारी के अलावा छठ वर्तियों नें जिलावासियो को बिहार के महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
नोएडा एक्सटेंशन के अपेक्स गोल्फ एवेन्यू में छठ पर्व का धूमधाम से समापन
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा एक्सटेंशन के अपेक्स गोल्फ एवेन्यू में छठ पर्व बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया।उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस चार दिवसीय महापर्व का समापन हुआ।इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ सूर्य देव की उपासना की।सोसाइटी परिसर में एक सुंदर और भव्य माहौल देखने को मिला, जहाँ सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया。0
0
Report
ललितपुर पुलिस द्वारा लगभग 693 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर, मौके पर लगभग 43,000 लीटर लहन नष्ट किया
Lalitpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद ललितपुर पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर कुल लगभग 693 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर मौके पर 43,000 लीटर लहन व 08 भट्टियों को नष्ट किया गया तथा 915 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कुल 60 अभियुक्तगण को नियमानुसार गिरफ्तार कर, विधिक कार्यवाही की गई ।0
0
Report
Advertisement
