491226
बालोद में कृष्ण कुंज परिसर की चलो चौपाटी बदहाल, व्यापारियों और पालिका की लापरवाही उजागर
Balod, Chhattisgarh:बालोद जिला मुख्यालय में दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग पर बने वन विभाग के कृष्ण कुंज परिसर में नगर पालिका द्वारा चलो चौपाटी का निर्माण कराया गया था। इस चौपाटी में छोटी-छोटी झोपड़ियां बनाकर व्यापारियों को दी गई थीं। इसे शुरू हुए 6 से 9 महीने हो गए हैं, लेकिन अब यह चौपाटी बदहाल स्थिति में है। चौपाटी परिसर गंदगी से भरा हुआ है, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। व्यापारी अपनी दुकानें खोलने को तैयार नहीं हैं जिससे चौपाटी सुनसान पड़ी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
# प्रयागराज में ‘द बिग डे’ फैशन शो का शानदार आयोजन, फैशन डिजाइनर सादिक रजा के डिजाइन्स ने मचाई धूम
Prayagraj, Uttar Pradesh:**प्रयागराज।** संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित ‘द बिग डे’ फैशन शो आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम में अभिनेत्री एवं मॉडल नवीना बोले बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुईं। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। फैशन शो में फैशन डिजाइनर **सादिक रजा** द्वारा डिजाइन किए गए आकर्षक परिधानों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनके शानदार डिजाइन, नए फैशन ट्रेंड और रचनात्मक अंदाज को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान फैशन और ग्लैमर की शानदार झलक देखने को मिली। सादिक रजा के डिजाइन किए हुए कपड़ों की लोगों ने जमकर प्रशंसा की और उनके फैशन टैलेंट की सराहना की। ‘द बिग डे’ फैशन शो ने प्रयागराज में फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ शहर में फैशन के प्रति बढ़ते आकर्षण को भी प्रदर्शित किया।0
0
Report
सीवान: पुलिस-एसटीएफ ने चंदन सिंह और उसके सहयोगी को हथियार के साथ गिरफ्तार
Siwan, Bihar:सीवान में जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने चंदन सिंह और उसके एक सहयोगी विकास कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चार देसी पिस्टल, पांच मैगजीन, 58 जिंदा कारतूस, दो कार और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने एम एच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के डिब्बी गांव में छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। वहीं इस कार्रवाई पर आरोपी चंदन सिंह ने कहा कि साजिश के तहत मुझे फंसाया गया है, मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है। बताया जा रहा है कि हसनपुरा थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डिब्बी गांव निवासी चंदन कुमार सिंह अपने कुछ साथियों के साथ हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही हसनपुरा थाना की पुलिस, जिला आशू जानकारी इकाई और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने चंदन सिंह के घर पर छापेमारी की कार्रवाई कर हथियार और अन्य सामान बरामद किए। वहीं टीम दोनों लोगों को गिरफ्तार कर सदर अस्पताल मेडिकल कराने पहुंचे। जिसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।0
0
Report
नबीनगर का गजना महोत्सव दो दिन रंगों में डूबा, मधुरिमा बसु ने शोहरत बिखेरी
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:सूबे के कला संस्कृति विभाग तथा जिला प्रसाशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय गजना महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हो गया । महोत्सव का दूसरा दिन रंगारंग कार्यक्रमो के नाम रहा और नबीनगर का गजना धाम का यह इलाका सांस्कृतिक रंगों में कई घंटों तक रंगा रहा । मशहूर पार्श्व गायिका मदुरिमा बसु और राजनंदिनी ने अपनी गायिकी से दर्शकों का मन मोह लिया और उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया । इस मौके पर डीएम अभिलाषा शर्मा , एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के अलावा जदयू विधायक ललन राम भी मौजूद रहे । गौरतलब है कि गजना धाम मंदिर की महिमा को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष दो दिवसीय महोत्सव का आगाज किया जाता है , साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भी आयोजन होता है । बाइट -1-राजनंदनी , पार्श्व गायिका बाइट-2- मधुरिमा बसु , पार्श्व गायिका0
0
Report
Advertisement
भटनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने दो शराब तस्कर को पकड़ा,बिहार ले जा रहे थे शराब
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के भटनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिट्ठू बैगों में रखी 24 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 26,240 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश से ट्रेनों के माध्यम से शराब ले जाकर बिहार में लगभग दोगुने दाम पर बेचते थे। जीआरपी ने 3 नवंबर को भटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। उनकी पहचान बिहार के सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के सिसवा खुर्द निवासी सुधीर कुमार शाह (22) और मैरवा मझौली चौक निवासी प्रेम कुमार (21) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद दो पिट्ठू बैगों से ब्लेंडर प्राइड ब्रांड की 750-750 एमएल की 16 बोतलें और रॉयल स्टैग ब्रांड की 750-750 एमएल की 16 बोतलें बरामद हुईं। इस तरह कुल 32 बोतलों में 24 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपना खर्च चलाने के लिए उत्तर प्रदेश से ट्रेनों के जरिए शराब लेकर बिहार जाते थे और वहां इसे लगभग दोगुने दाम पर बेचते थे। पुलिस का कहना है कि दोनों बिहार जाने की तैयारी में थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया। इस मामले में जीआरपी थाना भटनी में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।इस कार्रवाई में जीआरपी थाना भटनी के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक राजेश कुमार पांडेय, मुख्य आरक्षी उमेश यादव, मुख्य आरक्षी संतोष सिंह यादव और आरक्षी सन्तराज यादव शामिल रहे।0
0
Report
दंतेवाड़ा के किसानों ने 15 सूत्रीय मांगों के लिए अन्नदाता गर्जना रैली में प्रदर्शन
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा में किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने अन्नदाता गर्जना रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान रैली में शामिल हुए। किसानों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और शासन-प्रशासन से जल्द निराकरण की मांग की। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में आयोजित इस अन्नदाता गर्जना रैली में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। रैली के बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, कृषि मंत्री एवं कृषि विभाग के उप संचालक के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा。 किसानों की प्रमुख मांगों में धान का समर्थन मूल्य 5,500 से 7,000 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करना, बाढ़ प्रभावित किसानों को 65 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देना, कृषि ऋण माफ करना, लंबित फसल बीमा राशि का भुगतान और जैविक मंडी की स्थापना शामिल है。 इसके अलावा भूमगादी का संचालन किसानों को सौंपने और जिले में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने की मांग भी उठाई गई。 किसान संघ ने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी 15 सूत्रीय मांगों का जल्द निराकरण नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा。0
0
Report
उज्जैन श्रीगंगा हादसे में चार मौतों के बाद प्रशासन ने फॉरेंसिक जांच तेज कर दी
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। श्रीगंगा में हुए दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मृत्यु के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले में सख्त रुख अपना लिया है। शुरुआती जांच में सामने आई गंभीर लापरवाही को देखते हुए पुलिस ने होटल प्रबंधन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद पुलिस द्वारा शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके साथ ही, घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है ताकि हादसे के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का सटीक पता लगाया जा सके। मामले की विवेचना कर रहे अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। विवेचना के दौरान जिन-जिन भी व्यक्तियों की जवाबदेही तय होगी, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त से सख्त निर्धारित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन हर पहलू पर गहनता से जांच में जुटा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
पंकज के पैकेज के लिए बड़ा कदम, क्या संकेत मिल रहे हैं?
Noida, Uttar Pradesh:पंकज के पैकेज के लिए0
0
Report
देवास खातेगांव के थानेदार हत्या पर शराब-खनन माफियाओं के खिलाफ सियासी संघर्ष तेज
Sidhi, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की कथित तौर पर शराब माफिया द्वारा वाहन से कुचलकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। सीधी जिला कांग्रेस कमेटी ने इस घटना के विरोध में कैंडल जलाकर दिवंगत थाना प्रभारी दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। सीधी जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर थाना प्रभारी दिलीप पुरी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि खातेगांव में जिस तरह थाना प्रभारी दिलीप पुरी को वाहन से कुचलने और घसीटने की घटना सामने आई है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश में माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस की कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी खनन माफियाओं से जुड़ी घटनाओं में अधिकारियों की जान जा चुकी है। चाहे रेत माफिया हो या शराब माफिया, पैसे और राजनीतिक संरक्षण के दम पर कानून को चुनौती देने के आरोप लगातार सामने आते रहे हैं। ज्ञान सिंह ने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं में अक्सर छोटी मछलियों को पकड़कर कार्रवाई का दिखावा किया जाता है, जबकि बड़े और प्रभावशाली लोगों को बचा लिया जाता है। कांग्रेस की मांग है कि खातेगांव थाना प्रभारी की मौत के मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई हो और किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण के चलते बचाया न जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले को लेकर आंदोलन के मूड में है और दोषियों को सजा दिलाने तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।0
0
Report
मोदी का बाइट बाइट शिव के लिए: क्या संदेश छिपा है?
Noida, Uttar Pradesh:मोदी का बाईट बाईट शिव के लिए0
0
Report
Advertisement
अंबाला छावनी स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस में युवक की जान बच गई; CCTV VIDEO वायरल
Ambala, Haryana:अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश एक युवक की जान पर भारी पड़ सकती थी। मालवा एक्सप्रेस में चढ़ते समय युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा। उसका कमर तक का हिस्सा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। ट्रेन की रफ्तार के साथ युवक करीब 15 मीटर तक घसीटता चला गया। गनीमत रही कि मौके पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के दो जवानों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस पूरी घटना का 23 सेकेंड का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 3 नवंबर की अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12920 मालवा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-3 से रवाना हो रही थी। इसी दौरान सफेद शर्ट पहने और पीठ पर बैग टांगे एक युवक ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच जा पहुंचा। युवक का शरीर ट्रेन के साथ घसीटने लगा। यह देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। RPF जवानों और अन्य यात्रियों ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद ट्रेन को भी रुकवा दिया गया। 15 मीटर तक घसीटता रहा युवक, फोन भी गिरा: युवक को बचाने वाले RPF कांस्टेबल अमित यादव ने बताया कि हादसे के दौरान युवक करीब 15 मीटर तक ट्रेन के साथ घसीटता चला गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत ट्रेन के गार्ड को सूचना देकर ट्रेन रुकवाई। इस दौरान युवक का मोबाइल फोन भी प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया था। युवक को सुरक्षित निकालने के बाद उसका फोन भी उसे वापस दे दिया गया। कांस्टेबल के मुताबिक, युवक को मामूली चोट आई थी। इसके बाद उसे उसी ट्रेन से रवाना कर दिया गया। CCTV में कैद हुआ पूरी घटना का मंजर: घटना का 23 सेकेंड का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि मालवा एक्सप्रेस रफ्तार पकड़ रही है और युवक उसमें चढ़ने की कोशिश करता है। अचानक पैर फिसलने से वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस जाता है। ट्रेन के साथ घसीटते युवक को देखकर RPF जवान और आसपास मौजूद यात्री उसे बचाने के लिए दौड़ते हैं। कुछ ही पलों में युवक को बाहर निकाल लिया जाता है। RPF जवानों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।0
0
Report
प्रतापगढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में प्रतापगढ़ में जमकर वोटिंग, दलोट सबसे आगे
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में प्रतापगढ़ में जमकर बरसे वोट, जिला परिषद के लिए 75.55 प्रतिशत मतदान, दलोट 80.22 प्रतिशत के साथ सबसे आगे एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शाम 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार जिला परिषद सदस्य के लिए 75.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चार पंचायत समितियों में दलोट 80.22 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा, जबकि धरियावद में सबसे कम 72.27 प्रतिशत वोट पड़े। तीसरे चरण का मतदान जिले की चार पंचायत समितियों छोटीसादड़ी, दलोट, धमोतर और धरियावद के 411 मतदान केंद्रों पर सुबह 7.15 बजे से शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. वी.सी. गर्ग, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शुभम चौधरी तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या के निर्देशन में चुनावी व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। पंचायत समिति सदस्य चुनाव में दलोट पंचायत समिति में मतदाताओं का उत्साह सबसे अधिक रहा। यहां शाम 6 बजे तक 80.22 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां 59,192 कुल मतदाताओं में से 47,484 ने वोट डाले। छोटीसादड़ी 77.95 प्रतिशत मतदान के साथ दूसरे स्थान पर रही, जहां 92,431 में से 72,052 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। धमोतर में 74.77 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जहां 75,447 में से 56,410 वोट पड़े। धरियावद में सबसे कम 72.27 प्रतिशत मतदान रहा, हालांकि कुल संख्या के लिहाज से यहां सबसे ज्यादा 96,957 वोट पड़े। यहां कुल मतदाता 1,34,160 हैं। समय के साथ मतदान में तेजी देखने को मिली। छोटीसादड़ी में सुबह 10 बजे 19.92 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे 46.66 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे 60.93 प्रतिशत मतदान हुआ। दलोट में ये आंकड़े क्रमशः 19.39, 46.85 और 63.07 प्रतिशत रहे। धमोतर में सुबह 10 बजे 15.78, दोपहर 1 बजे 38.66 और दोपहर 3 बजे 57.26 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जबकि धरियावद में यह क्रमशः 14.80, 39.83 और 55.37 प्रतिशत रहा। जिला परिषद सदस्य चुनाव में 13 निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 3,61,230 मतदाताओं में से शाम 6 बजे तक 2,72,903 ने मताधिकार का प्रयोग किया, यानी कुल 75.55 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 10 बजे यह 17.07 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे 42.48 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे 58.45 प्रतिशत रहा था। तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों के अंतर्गत 163 ग्राम पंचायतों के कुल 1297 वार्डों में चुनाव कराया गया। इनमें धरियावद पंचायत समिति में जिला परिषद के 5 निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति के 25 वार्ड, 53 ग्राम पंचायतें, 465 वार्ड और 140 मतदान बूथ हैं। छोटीसादड़ी में जिला परिषद के 4 निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति के 19 वार्ड, 44 ग्राम पंचायतें, 334 वार्ड और 123 मतदान बूथ हैं। धमोतर में जिला परिषद के 2 निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति के 15 वार्ड, 38 ग्राम पंचायतें, 276 वार्ड और 80 मतदान बूथ हैं, जबकि दलोट में जिला परिषद के 2 निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति के 15 वार्ड, 28 ग्राम पंचायतें, 222 वार्ड और 68 मतदान बूथ हैं। मतदान संपन्न होने के बाद सभी मतदान दल कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम और आवश्यक निर्वाचन सामग्री सील कर संग्रहण केंद्र के लिए रवाना हुए। जिला प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी से पूरा मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।0
0
Report
दिल्ली में धामी का उत्तराखंड निवास आगमन, visuals सहित
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami Arrives At Uttarakhand Niwas / Visuals0
0
Report
Advertisement
कुर्सेला में 48 किलोग्राम गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Katihar, Bihar:कुर्सेला में करीब 20 लाख रुपए का 48 किलोग्राम गांजा बरामद, एक महिला तस्कर गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपए पुलिस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप कटिहार जिला के कुर्सेला पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि स्थानीय नवाबगंज हरिजंन टोला में एक महिला द्वारा अपने घर में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है । सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु कुर्सेला थानाध्यक्ष द्वारा अपने पुलिस बल के साथ ग्राम नवाबगंज हरिजन टोला में पहुँचकर विधिवत छापेमारी किया । छापेमारी एक महिला पुलिस बल को देखकर भागने के प्रयास करने लगी, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़ी गई महिला के घर की विधिवत तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में 48 किलोग्राम गांजा एवं एक मोबाईल बरामद किया । उसके बाद महिला अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। वहूदो अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है । वहीं पुलिस कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
औरंगाबाद के दाऊदनगर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का JD(U) कार्यकर्ताओं ने स्वागत
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:सूबे के स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार आज औरंगाबाद के दाउदनगर पहुंचे जहां वहां मौजूद जदयू से जुडे विधायको तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े ही गर्मजोशी से उनका जमकर स्वागत किया । निशांत पटना से दाउदनगर के रास्ते सासाराम जा रहे थे और कार्यकर्ताओं ने दाउदनगर में अनुमण्डल मुख्यालय के पास जदयू कार्यालय के सामने ये स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर रखा था ।गौरतलब है कि निशांत पहली बार औरंगाबाद की धरती पर पंहुचे थे और इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज दिखाई दे रहे थे ।0
0
Report
रामगढ़ अंचल कार्यालय में DM की औचक चेकिंग, लंबित मामलों पर स्पष्टीकरण मांग
Khajuria Khurd, Bihar:लंबित आवेदनों की लगातार मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, सीओ और आरओ के लॉगिन में मिलीं खामियां कैमूर के जिलाधिकारी ने आज रामगढ़ अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया। कार्यालय में लंबे समय से लंबित पड़े मामलों और सुस्त कार्यप्रणाली को देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की है दरअसल, जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में इन दिनों जन समस्याओं के समाधान के लिए 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी आज नुआव प्रखंड के दौरे पर आए हुए थे। नुआव से लौटने के क्रम में वे अचानक रामगढ़ अंचल कार्यालय पहुंच गए और वहां के कामकाज व विभिन्न फाइलों की बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी। डीएम के अचानक पहुंचने से कार्यालय के कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया。 निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि रामगढ़ अंचल कार्यालय को लेकर आम जनता की ओर से लगातार कई तरह की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में मुख्य रूप से यह बात सामने आ रही थी कि अंचल कार्यालय में आम लोगों के बहुत सारे आवेदन बिना किसी ठोस कारण के लंबे समय से लंबित पड़े रहते हैं। इन्हीं शिकायतों की सत्यता जांचने के लिए जब डीएम ने अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी के आधिकारिक लॉगिन आईडी की जांच की, तो शिकायतें सही पाई गईं। दोनों अधिकारियों के लॉगिन में बड़ी संख्या में ऐसे केसेज पेंडिंग मिले, जिनका निष्पादन समय पर हो जाना चाहिए था। लंबित मामलों की यह स्थिति देखकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और उनसे तुरंत स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम ने साफ शब्दों में कहा है कि जनता के कार्यों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोनों अधिकारियों द्वारा लिखित जवाब दिए जाने के बाद उसकी समीक्षा की जाएगी और उसी के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय होगी。0
0
Report
Advertisement
