491226
बालोद में भारी बारिश के चलते नाले में गिरी कार
Jhalmala, Chhattisgarh:बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान एक ग्रामीण चिकित्सा सहायक अपनी कार सहित नाले में गिर गया, जिससे उसकी जान हो गई। मृतक भानपुरी गांव का निवासी था और दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक में कार्यरत था। पुलिस ने भारी बारिश में शव को निकाला और आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना गुरुर ब्लॉक के भुलन डबरी में हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा: जलभराव से नागरिकों का नारकीय जीवन, नगरपालिका पानी निकालने को सक्रिय
Agra, Uttar Pradesh:आगरा नगर निगम हमेशा ही सफाई व्यवस्था को लेकर सुर्खियों में रहता, कही कूड़े के ढेर लगे है तो कही बस्तियों में नाले और सीवर का गंदा पानी भरा है. आगरा की एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के टेढ़ी बगिया श्याम नगर में लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है. आलम ये है कि लोग जलभराव के कारण घरों में कैद है, तो वही संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया. लोगों का कहना है नगर आयुक्त और उनकी टीम हो या महापौर कोई हालात देखने के लिए कभी झांकने भी नहीं आते. इस पूरे मामले पर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त का कहना था कि इस मामले की जानकारी जुटाई जा रही है, किसकी लापरवाही रही और जलभराव क्यों हुआ इसकी भी जांच कराई जाएगी, मौके पर टीम को भेजा गया है ताकि जलभराव का निष्कारण किया जा सका.0
0
Report
अरुण साव का बयान: झीरम फैसले, सेवा संकल्प और बिलासपुर एयरपोर्ट के दावे
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग — अरुण साव के बयान सेवा संकल्प अभियान पर अरुण साव का बयान बीजेपी का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा, 13 अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदेशभर में आशीर्वाद के दीये जलाए गए। रायपुर में 25 लाख दीये जलाने का दावा, अरुण साव ने आयोजन को पीएम मोदी की लोकप्रियता का प्रमाण बताया。 झीरम घाटी मामले पर अरुण साव अरुण साव ने कहा कि NIA ने झीरम मामले की विस्तार से जांच की और बड़ी संख्या में लोगों के बयान दर्ज किए। जांच के तथ्यों के आधार पर fourजशीट पेश हुई और उसी आधार पर कोर्ट में विचारण हुआ। फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील का विकल्प खुला है。 झीरम पर कांग्रेस की बैठक को लेकर बयान अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की अपनी आंतरिक नीति हो सकती है। बैठक में क्या चर्चा होगी, इस पर वह कुछ नहीं कहेंगे। NIA की जांच और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट में विचारण हुआ है。 झीरम फैसले पर आदिवासी समाज की अपील अरुण साव ने कहा कि कोई भी हितबद्ध पक्ष कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील कर सकता है। न्यायालय में अपील करना संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा है。 झीरम मामले में कांग्रेस पर हमला अरुण साव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता झीरम मामले पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल सरकार में रहने के बावजूद कांग्रेस जांच के जरिए सच सामने नहीं ला सकी。 कांग्रेस अनुशासन समिति पर निशाना अरुण साव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में न नियम है, न नीति और न नेतृत्व। उन्होंने कांग्रेस को एक परिवार की मर्जी से चलने वाली पार्टी बताया。 कांग्रेस में नेताओं की वापसी पर बयान अरुण साव ने कहा कि किसे पार्टी में लेना है और किसे निकालना है, यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में परिवार का फैसला ही कानून है。 बीजेपी का किला ढहने के बयान पर पलटवार अरुण साव ने भाजपा का किला ढहने के दावे को निराधार बताया। उन्होंने कांग्रेस को पिछले तीन साल के विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण के चुनाव परिणाम देखने की नसीहत दी。 आशीर्वाद के दीयों पर कांग्रेस के आरोप का जवाब 50 करोड़ रुपये खर्च के आरोप पर अरुण साव ने पलटवार किया। उन्होंने पीएम आवास, आयुष्मान, उज्ज्वला और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा。 बिलासपुर एयरपोर्ट पर बयान अरुण साव ने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट का लगातार विस्तार हो रहा है और नाइट लैंडिंग की सुविधा भी शुरू हो चुकी है। सरकार का फोकस हवाई सेवाओं के विस्तार पर है。 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों पर बयान अरुण साव ने कहा कि संदिग्धों के पास दस्तावेज नहीं थे, इसलिए जांच की गई। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद तथ्य सामने आएंगे और उसी आधार पर कार्रवाई होगी। भारतीय नागरिक पाए जाने पर कार्रवाई नहीं होगी。 बीजेपी पार्षदों के इस्तीफे की खबर पर सफाई अरुण साव ने बीजेपी पार्षदों के इस्तीफे की खबर की पुष्टि से इनकार किया। उन्होंने रायगढ़ जिला अध्यक्ष से बातचीत की बात कही और पूरे मामले को भ्रम के तौर पर फैलाए जाने की जानकारी दी。0
0
Report
पैकेज के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की बाइट वायरल
Noida, Uttar Pradesh:पैकेज के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की बाइट0
0
Report
Advertisement
हांसी में खेत-खलिहान योजना के तहत 1.65 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन
Hansi, Haryana:हांसी खेत-खलिहान योजना से गांवों की तस्वीर बदलने का दावा, हांसी में 1.65 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन हांसी। हांसी विधायक विनोद भयाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की खेत-खलिहान योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों तक जाने वाले रास्तों को पक्का किया जा रहा है। इसी कड़ी में हांसी हलके में करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया जा रहा है। विधायक ने बताया कि अलग-अलग गांवों में करीब 40 से 43 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। इसके अलावा अनपुरा में करीब 12 लाख रुपये तथा मेदा और जमावड़ी सहित अन्य गांवों में भी विकास कार्य करवाए जाएंगे। ढाणा खुर्द में करीब 40 से 42 लाख रुपये की लागत से लगभग 16 एकड़ क्षेत्र के खेतों के रास्ते को पक्का किया जाएगा। विधायक के अनुसार यह ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। यह क्षेत्र सेम प्रभावित होने के कारण बरसात के दौरान रास्ते में पानी भर जाता था। इससे किसानों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने जब भी हांसी हलके की कोई मांग रखी जाती है, उसे गंभीरता से लिया जाता है और उसे पूरा करवाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि हांसी हलके में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पंचायत सहित विभिन्न विभागों में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा हांसी को जिला बनाने के बाद विधानसभा में इसे मॉडल जिला बनाने की घोषणा भी की गई है और इस दिशा में तेजी से काम आगे बढ़ रहा है। वहीं कई गांवों में फसल खराब होने और मुआवजे के सवाल पर विधायक विनोद भयाना ने कहा कि स्पेशल गिरदावरी के लिए नियम निर्धारित हैं। यदि किसी पूरे गांव में पानी भर जाता है तो जिला प्रशासन और डीसी स्तर पर इस मामले में संज्ञान लिया जाता है। विधायक ने कहा कि मौजूदा स्थिति में इस क्षेत्र में बरसात अपेक्षाकृत कम हुई है, लेकिन सेम का पानी लंबे समय तक रहने के कारण किसानों की फसलों पर असर पड़ा है।0
0
Report
बिहार में शराबबंदी के बीच बैंककर्मियों की शराब पार्टी, 5 गिरफ्तार
Motihari, Bihar:*शराबबंदी वाले बिहार में बैंककर्मियों की ‘शराब पार्टी’! मोतिहारी में 4 बैंककर्मी समेत 5 गिरफ्तार.....* बिहार में शराबबंदी लागू है... शराब पीना और पिलाना दोनों कानून की कारवाई के दायरे में हैं... और हर किसी सरकारी कर्मी को शराब से दूर रहने की शपथ भी दिलाई जाती है। लेकिन मोतिहारी से सामने आई तस्वीरें इस शराबबंदी की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। आखिर इतनी चाक चौबंद व्यवस्था के बीच मोतिहारी शहर के बीचोंबीच नगर थाना क्षेत्र के बगल के मोहल्ला तक शराब पहुंच कैसे जा रहा है ?मामला बेलबनवा इलाके का है, जहां एक-दो नहीं, बल्कि चार बैंककर्मी शराब पार्टी करते पकड़े गए। खास बात ये है कि इस पार्टी में एक पांचवां शख्स भी शामिल था, जो प्राइवेट रूप से बैंककर्मी बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि पांचों लोग एक जगह बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां अफरा-तफरी मच गई।पुलिस को देखते ही सभी लोग छिपने और भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की तलाश शुरू की और बारी-बारी से सभी पांचों को बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया।इसके बाद पुलिस सभी आरोपियों को नगर थाना लेकर पहुंची। रात में कारवाई हुई पर आज दोपहर तक सदर अस्पताल में मेडिकल जाँच नहीं हो सका है। मोतिहारी एसपी ने गिरफ्तार सभी पांचों लोगों के शराब पीने की पुष्टि कर दिया है। नगर थाना अध्यक्ष राजीव ने बताया कि थाना पर ब्रेथ एनलाइजर से सभी पांचों लोगों की जांच कराई गई है जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। शराब कहां से आई, पार्टी में कौन-कौन शामिल था और पूरे मामले में किसकी क्या भूमिका थी इन तमाम बिंदुओं की जांच की जा रही है।शराबबंदी वाले बिहार में बैंककर्मियों की कथित शराब पार्टी का ये मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। गिरफ्तार हुए पांच लोगों में पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी से लेकर कलर्क तक शामिल है। गिरफ्तार हुए प्रतीक सिन्हा पंजाब नेशनल बैंक के रीजनल कार्यालय चांदमारी में कार्यरत हैं।गिरफ्तार हुए संजय कुमार पंजाब नेशनल बैंक राजबाजार ब्रांच में अधिकारी के पद पर कार्यरत है। गिरफ्तार हुए तरुण कुमार और लक्की सिंह पंजाब नेशनल बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। और पांचवा गिरफ्तार इन्द्रजीत कुमार भी प्राइवेट रूप से पंजाब नेशनल बैंक में ही कार्यरत हैं। यानी सभी पांचों पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत हैं।0
0
Report
लोहरदगा में जेएमएम का धरना, एमएमडीआर के विरोध से केंद्र सरकार पर झारखंडी गुस्सा
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- एमएमडीआर को लेकर जेएमएम ने लोहरदगा सदर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना देने का काम किया। इस मौके पर जेएमएम ने पाप का घड़ा फोड़ने का काम किया। जेएमएम ने कहा की केन्द्र सरकार के द्वारा झारखंड पर थोपे गए एमएमडीआर का पूर जोर विरोध जारी रहेगा। क्योंकि यह झारखंडियों के हित में नहीं है। इनका कहना है कि झारखंड की जनता केन्द्र सरकार के रवैए से लगातार खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। बाइट- जय प्रकाश शर्मा, जेएमएम नेता लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट0
0
Report
Advertisement
शाजापुर पुलिस ने CEIR से 130 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 130 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में जिले के पुलिस थानों की संयुक्त टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन को ट्रेस करने की कार्रवाई की गई। तकनीकी विश्लेषण और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 130 मोबाइल फोन बरामद किए। मोबाइल फोन बरामद करने के बाद आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की कार्रवाई के प्रति आभार जताया। एसपी प्रियंका शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मोबाइल फोन गुम होने के बाद लोग तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे मोबाइल के IMEI नंबर के आधार पर उसे ट्रेस करने और बरामद करने की कार्रवाई की जा सके। CEIR व्यवस्था मोबाइल के IMEI की पहचान के आधार पर गुम या चोरी हुए फोन को ट्रैक और ब्लॉक करने में मदद करती है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम होने पर देरी न करें और तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही किसी भी मोबाइल अपराध की सूचना 1930 पर देने और साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की।0
0
Report
फतेहगढ़ साहिब में दिल्ली मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने नशा मुक्ति यात्रा में हिस्सा लिया
Noida, Uttar Pradesh:फतेहगढ़ साहिब में दिल्ली मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने नशा मुक्ति यात्रा में हिस्सा लिया0
0
Report
भोपाल के अभ्यर्थी डीपीआई के बाहर प्रदर्शन जारी, पुलिस नोटिस और हटाने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल वर्ग 2-वर्ग 3 अभ्यर्थियों का डीपीआई के बाहर धरना जारी एक महीने से मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दिया नोटिस.. पुलिस इन्हें हटाने का कर रही प्रयास पिछले 5 दिनों से डीपीआई के बाहर डटे अभ्यर्थी.. पद वृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन.. एक अभ्यर्थी 9 दिनों से निर्जला उपवास पर.0
0
Report
Advertisement
शादी से इनकार पर रामपुर में युवती पर कुल्हाड़ी हमला, आरोपी गिरफ्तार
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में शादी से इनकार पर खौफनाक वारदात, युवती के सिर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, आरोपी रवि गिरफ्तार, वारदात की कुल्हाड़ी बरामद, एंकर:रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है,आरोप है कि शादी से इनकार करने पर एक युवक ने युवती के घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौज की और फिर उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया,वारदात में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है, V/O:तस्वीरें रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र की हैं,जहां शादी से इनकार करने को लेकर एक युवक पर युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है,बताया जा रहा है कि आरोपी रवि युवती से शादी करना चाहता था,आरोप है कि शादी से इनकार करने के बाद आरोपी युवती के घर पहुंचा और वहां उसके साथ गाली-गलौज करने लगा,आरोप है कि इसी दौरान विवाद बढ़ गया और युवक ने युवती के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया,अचानक हुए हमले से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई,परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया,वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की,पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया,पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई, फिलहाल घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है,पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर रही है,शादी से इनकार के बाद सामने आई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है,अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हमले की पूरी वजह क्या थी और वारदात के पीछे आरोपी की मंशा क्या थी, विजुअल:गिरफ्तार आरोपी विसुअल:कोतवाली बिलासपुर विसुअल:जिला अस्पताल Byte:अनुराग सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर0
0
Report
उन्नाव जिला अस्पताल के बाहर महिला-युवक के बीच मारपीट वायरल वीडियो से हड़कंप
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज। उन्नाव : जिला अस्पताल के बाहर महिलाओं और युवक में जमकर मारपीट。 इमरजेंसी वार्ड के बाहर विवाद के बाद दोनों पक्षों में हुआ हंगामा。 मामूली बात को लेकर महिलाओं और युवक के बीच शुरू हुआ था विवाद。 विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई。 अस्पताल परिसर के बाहर काफी देर तक हंगामा चलता रहा。 मारपीट और हंगामे से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई。 घटना का LIVE वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल । मामले کی सूचना پر پولیس ने जांच شروع की۔ सदर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल का मामला।0
0
Report
राजस्थान में सौर और बैटरी स्टोरेज के विकास पर ग्लोबल एक्सपो में बड़ी चर्चा
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में नई संभावनाओं पर मंथन, सोलर और बैटरी स्टोरेज पर उद्योग जगत की नजर ग्लोबल सोलर एक्सपो एंड सूर्यकॉन राजस्थान 2026 के दूसरे दिन RRECL के CMD डॉ. रोहित गुप्ता, आईएएस ने की शिरकत जयपुर, 19 सितंबर: राजस्थान में सौर ऊर्जा और बैटरी एनर्जी स्टोरेज के विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा के साथ ग्लोबल सोलर एक्सपो एंड सूर्यकॉन राजस्थान 2026 के दूसरे दिन भी जयपुर में रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों, निवेशकों और तकनीकी कंपनियों की भागीदारी रही। EQMagPro की ओर से जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आयोजित दो दिवसीय आयोजन में राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड (RRECL) के CMD डॉ. रोहित गुप्ता, आईएएस ने शिरकत की。 आयोजन में सोलर ऊर्जा और एनर्जी स्टोरेज से जुड़े 100 से अधिक ब्रांड्स ने अपनी तकनीकों और समाधानों का प्रदर्शन किया। वहीं एक्सपो में 5,000 से अधिक विजिटर्स पहुंचे। प्रदर्शनी में सोलर पीवी मॉड्यूल, इनवर्टर, बैटरी, माउंटिंग स्ट्रक्चर, एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम और अन्य सोलर एवं स्टोरेज तकनीकों को प्रदर्शित किया गया。 राजस्थान में रिन्यूएबल एनर्जी के लिए सहयोग जरूरी कार्यक्रम में डॉ. रोहित गुप्ता, आईएएस, CMD, RRECL ने राजस्थान में रिन्यूएबल एनर्जी के विकास में सरकार और उद्योग के बीच सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अक्षय ऊर्जा की व्यापक संभावनाएं हैं और इन्हें आगे बढ़ाने के लिए नीति निर्माता, डेवलपर्स, तकनीकी कंपनियां और अन्य हितधारक मिलकर काम करें। ऐसे आयोजन नई तकनीकों को समझने, अनुभव साझा करने और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में व्यावहारिक समाधानों पर चर्चा का अवसर देते हैं। सोलर के साथ बैटरी स्टोरेज पर भी फोकस दूसरे दिन सोलर ऊर्जा, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS), रूफटॉप सोलर, ओपन एक्सेस, कैप्टिव एवं ग्रुप कैप्टिव मॉडल, कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल सोलर, प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग और ग्रिड इंटीग्रेशन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने रिन्यूएबल एनर्जी के साथ ऊर्जा भंडारण की भूमिका और भविष्य में इसके बढ़ते उपयोग पर विचार साझा किए। आईएनए सोलर के सीeओ, श्री मनीष गुप्ता ने कहा कि सोलर क्षेत्र में बढ़ता विस्तार तकनीक, दक्षता और किफायती ऊर्जा समाधानों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है। राजस्थान में यूटिलिटी, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सहित विभिन्न क्षेत्रों में सौर ऊर्जा को आगे बढ़ाने की संभावनाएं हैं। ऐसे प्लेटफॉर्म उद्योग से जुड़े हितधारकों को एक साथ लाकर नए अवसरों पर चर्चा का मौका देते हैं। सूर्यकॉन राजस्थान में नीति और उद्योग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा साथ आयोजित सूर्यकॉन राजस्थान कॉन्फ्रेंस में रूफटॉप और यूटिलिटी स्केल सोलर, ओपन एक्सेस, कैप्टिव एवं ग्रुप कैप्टिव मॉडल, बैटरी स्टोरेज की अर्थव्यवस्था, ऊर्जा खरीद, प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग और रिन्यूएबल एनर्जी सप्लाई चेन जैसे विषयों पर मंथन हुआ。 EQ ग्लोबल सोलर एक्सपो जयपुर के फाउंडर एवं होस्ट श्री आनंद गुप्ता ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य सरकार, उद्योग, टेक्नोलॉजी कंपनियों, डेवलपर्स, निवेशकों और ऊर्जा उपभोक्ताओं को एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से मिले सकारात्मक रिस्पॉन्स से साफ है कि स्वच्छ ऊर्जा तकनीकों और समाधानों को लेकर उद्योग जगत में रुचि बढ़ रही है। दो दिवसीय आयोजन में सरकार, उद्योग, निवेशकों और तकनीकी कंपनियों के बीच बिजनेस नेटवर्किंग, तकनीकी साझेदारी, परियोजना विकास, निवेश और बाजार विस्तार को लेकर संवाद हुआ। आयोजन में राजस्थान के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में सौर ऊर्जा और बैटरी स्टोरेज के विकास को लेकर विभिन्न हितधारकों ने अपने विचार साझा किए।0
0
Report
Advertisement
टिहरी के पंवाली- कांठा ट्रैक पर अब लैंड एडवेंचर का नया दौर
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले का प्रमुख ट्रैकिंग रूट बनेगा पंवाली - कांठा,पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। टिहरी जिले के सीमांत भिलंगना क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं है जिसे तलाशने के लिए अब प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है,भिलंगना के प्रमुख ट्रैक रूट पंवाली - कांठा को पर्यटक काफी पसंद करते है और इस ट्रैक पर जाते है लेकिन बेसिक सुविधाओं की कमी और प्रचार प्रसार नहीं होने के चलते इसे अभी कम ही लोग जानते है लेकिन अब प्रशासन द्वारा इसको एक्सपोजर देने के लिए सी डी ओ वरुणा अग्रवाल द्वारा एक 35 सदस्यीय दल को फ्लैग ऑफ किया गया । सीडीओ द्वारा ट्रैकिंग को बढ़ावा देने के साथ इससे महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार से जोड़ा गया है,ग्रामोत्थान मिशन के माध्यम से स्थानीय महिला समूह को 10 लाख का प्रोजेक्ट दिया गया है जिससे वो ट्रैकिंग एक्यूमेंट्स खरीद कर ट्रेकर्स को किराए पर देंगी वही सी डी ओ ने बताया कि जहां से ट्रैक शुरू किया जाता है मेंडू सिंदवाल गांव में बेसिक सुविधाओं को भी डेवलप किया जाएगा जिसमें होम स्टे,विश्राम गृह,शौचालय सहित अन्य सुविधाओं को डेवलप किया जाएगा जिसके लिए शासन स्तर पर 50 लाख का स्टीमेट भेजा गया है और पैसे मिलते ही डेवलपमेंट का काम शुरू किया जाएगा,वही ट्रैकिंग पर गए लोगों का भी कहना है कि ट्रैकर कुंवर सिंह,ग्राम प्रधान मेंडू सिंदवाल। प्रदेश सरकार द्वारा साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब प्लानिंग के तहत काम किया जा रहा है और टिहरी का पंवाली - कांठा ट्रैक रूट अपने आप में रोमांच और प्राकृतिक खूबसूरत से भरा पड़ा है जो कि भविष्य में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा।0
0
Report
जाजरदेवल पुलिस ने चोरी का खुलासा कर आरोपी गिरफ्तार; आभूषण बरामद
Pithoragarh, Uttarakhand:जाजरदेवल पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चोरी के आभूषण बरामद कर आरोपी गिरफ्तार पिथौरागढ़। थाना जाजरदेवल पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार थाना जाजरदेवल में ग्राम सुजई निवासी रमेश सिंह धामी ने अपने घर के समीप स्थित रिश्तेदार के घर से आभूषण चोरी होने की सूचना दी थी। मामले में थाना जाजरदेवल में धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की गई। पुलिस जांच के दौरान अहमद नबी, निवासी धमौरा, थाना मिलक, जनपद रामपुर, उम्र करीब 37 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे/निशानदेही से चोरी किए गए कई आभूषण बरामद किए, जिनमें 01 चौकर, 01 मोतियों की माला, 01 लाल छोटे मोतियों की माला तथा डिजाइनदार पीली धातु की चैन से जुड़ा गोलबंद का आधा हिस्सा, जिसमें 09 डिजाइनदार टुकड़े जुड़े हुए हैं, शामिल हैं। बरामद आभूषणों की पहचान मुकदमा वादी रमेश सिंह धामी और उनकी पत्नी ममता धामी ने की। उन्होंने बताया कि ये आभूषण उनकी बहन मंजू धामी के हैं। पुलिस ने बरामद आभूषणों को नियमानुसार कब्जे में लेते हुए मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है.0
0
Report
अजमेर दरगाह में महाना छठी शरीफ फातेहा, लाखों जायरीन दूआएं—देश की सलामती के लिए
Ajmer, Rajasthan:इस्लामिक माह रबी उस सानी की 6 तारीख को अजमेर शरीफ दरगाह में महाना छठी शरीफ की फातेहा का अहतेमाम हुआ। जहां मुल्क भर से क़सीर तादाद में जायरीन इस इज्तिमाई फातेहा में शिरकत के लिए पहुंचे। दरगाह शरीफ और उसके आस पास तक़रीबन 1 लाख से ज्यादा ज़ायरीन ने शिरकत की। जहां हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह में चिश्तिया शजरा पढ़ा गया और मुल्क हिंदुस्तान की सलामती और तरक्की के लिए खुसूसी दुआ मांगी गई। दरगाह के आहते नूर में ख़ुद्दामें ख्वाजा की अंजुमन की तरफ से इज्तिमाई दुआ हुई और तमाम अक़ीदत मंदो को तबर्रुक तक़सीम किया गया। इस मौके पर दरगाह पहुंचे ज़ायरीन ने बेहद सुकून हासिल किया और मन्नते मुरादे मांगी। दरगाह में गरीब नवाज सेवा समिति और सखी ख़िदमात फाउंडेशन की तरफ से लंगर भी तक़सीम किया गया। दरगाह शरीफ में देर रात ही छठी शरीफ की महफ़िल हुई और सुबह 9 बजे चिश्तिया शजरा ख्वानी के साथ इज्तेमाई दुआ की गई। मौजूदा मुल्क के हालात के मद्देनजर मस्जिद, मदरसों, कलामे ईलाही और मुसलमानों के ईमान की सलामती के लिए खुसूसी दुआ भी मांगी गई।0
0
Report
Advertisement
