491226
बालोद युवक ने नक्सली बनकर शासन की योजना का फर्जी लाभ लेने की कोशिश!
Jagtara, Chhattisgarh:बालोद में एक युवक ने शासन की पुनर्वास योजना का फर्जी लाभ पाने के लिए SP के सामने आत्मसमर्पण करने की कोशिश की, जबकि उसने खुद को नक्सली बताया। बालोद पुलिस की सूझबूझ से युवक की साजिश का पर्दाफाश हुआ। कोतवाली पुलिस ने युवक और उसके 2 अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शासन की पुनर्वास योजना के तहत नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर कई लाभ मिलते हैं, जिसे लेकर युवक ने मोहला मानपुर एरिया कमेटी के माओवादी संगठन का सदस्य बनने का दावा किया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तर प्रदेश में 2027 जनगणना का पहला चरण शुरू, घर-घर डेटा अब डिजिटल
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश में आज से जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत हो गई है। इस चरण में पहले मकानों की गिनती और सूचीकरण किया जाएगा, जबकि लोगों यानी आबादी की गिनती अगले साल फरवरी में होगी। शुक्रवार से प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और लोगों से 33 सवाल पूछेंगे। इन सवालों में मकान की स्थिति, सुविधाएं, परिवार और संपत्ति से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। प्रगणक मोबाइल एप के जरिए डिजिटल तरीके से डेटा दर्ज करेंगे। राज्य में 7 मई से 21 मई तक स्वगणना (Self Enumeration) की सुविधा दी गई थी। इस दौरान 46 लाख 93 हजार 783 लोगों ने ऑनलाइन स्वगणना की। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल रहे। लखनऊ में 98 हजार 331 लोगों ने स्वगणना की है। अब 22 मई से 20 जून तक फील्ड कर्मचारी घर-भग जाकर जानकारी जुटाएंगे। पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जा रही है। प्रदेशभर में इस काम के लिए करीब 5 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सरकार के मुताबिक, जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और नीतियों का आधार बनेंगे。0
0
Report
फिरोजाबाद एक्सप्रेसवे पर डबल ट्रैकर बस डंपर से टकराई, चालक-परिचालक की मौत
Noida, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के मत सुना थाना क्षेत्र स्थित आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल ट्रैकर बस डंपर से टकराने का मामला हादसे में चालक-परिचालक की मौत जिला अस्पताल डॉक्टर ने की पुष्टि0
0
Report
दिल्ली हाईवे के कबाड़ गोदाम में आग, दमकल ने डेढ़ घंटे बाद काबू पाया
Jaipur, Rajasthan:खबर: शाहजहांपुर (कोटपूतली-बहोड़) शाहजहांपुर कस्बे में दिल्ली हाईवे स्थित कबाड़ गोदाम में शुक्रवार तड़के लगभग 2:30 बजे भीषण आग लग गई। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला। सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग शाहजहांपुर में दिल्ली हाईवे फ्लाईओवर की शुरुआत से पहले साँसेडी मोड़ के पास स्थित कबाड़ गोदाम में लगी। गोदाम नारायणपुर निवासी मुकेश सिंह पुत्र माल सिंह का बताया जा रहा है। आग की लपटें और धुआं का गुबार दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही नीमराना इंडस्ट्रियल जोन, जापानी जोन, शाहजहांपुर स्थित एएलपी कंपनी और घीलौट क्षेत्र से करीब एक दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोका और लगभग डेढ़ घंटे बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया। मौके पर नीमराना डीएसपी चारुल गुप्ता और शाहजहांपुर थाना प्रभारी प्रक्रिता चौधरी पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया। आग पर समय रहते काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बाइट: कबाड़ गोदाम मालिक...0
0
Report
Advertisement
टॉवर पर चढ़े दंपति को एसपी ने नीचे उतरवाया, ठोस जांच का आश्वासन दिया
Sagar, Madhya Pradesh:टॉवर से बच्ची सहित रात में उतरे पति पत्नी, पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी पर जांच कर कार्यवाही का दिया आश्वासन पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के समझाने के बाद करीब आधे घंटे में दंपति टॉवर से उतरा। एसपी ने पीड़ित दंपति को मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत पर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। दंपति का आरोप था कि थाना प्रभारी और स्टाफ ने झूठे केस में फंसाकर जेल भेजा था। पीड़ितों ने बताया कि उन्हें धारा 151 में जेल भेजा गया और मारपीट भी की गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। न्याय न मिलने से परेशान होकर दंपति बच्ची के साथ टॉवर पर चढ़ गया था। करीब 7 घंटे टॉवर पर चढ़ा रहा। एसपी अनुराग सुजानिया के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने दंपति को सुरक्षित नीचे उतारा। एसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मौके से भीड़ हटाई गई। बाइट/ पीड़िता बाइट/अनुराग सुजानिया ( एसपी.सागर)0
0
Report
धार भोजशाला फैसले के बाद शुक्रवार को नमाज नहीं, सुरक्षा बढ़ी
Dhar, Madhya Pradesh:धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर इंदौर हाईकोर्ट के हालिया आदेश के बाद आज का शुक्रवार बेहद संवेदनशील और ऐतिहासिक माना जा रहा है। करीब दो दशक पुरानी व्यवस्था के बाद यह पहला मौका है, जब शुक्रवार को भोजशाला परिसर में नमाज नहीं होगी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में भोजशाला को मंदिर मानते हुए हिंदू पक्ष को 365 दिन पूजा-अर्चना की अनुमति दी है। इसी फैसले के बाद पूरे धार शहर में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर पहुंचा दी गई है। पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। दरअसल भोजशाला को लेकर वर्षों से विवाद और संवेदनशीलता बनी रही है। 2003 की व्यवस्था के तहत शुक्रवार को मुस्लिम पक्ष को नमाज की अनुमति रहती थी, जबकि मंगलवार को हिन्दू समुदाय सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा करता था अन्य दिनों में लोग पर्यटक ने नाते भोजशाला पहुंचते थे भोजशाला पुरातत्व विभाग के आधीन स्मारक है। हाल ही में इंदौर हाईकोर्ट ने अपने आदेश में भोजशाला को मंदिर मानते हुए हिंदू पक्ष को प्रतिदिन पूजा की अनुमति दे दी। इसके बाद आज का शुक्रवार सबसे ज्यादा चर्चा और संवेदनशीलता का केंद्र बन गया है। मुस्लिम पक्ष ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और राहत मिलने की उम्मीद जताई है। लेकिन समाज के शहर काजी वाकर सादिक और मुस्लिम समाज सदर अब्दुल समद ने कहा हमें राहत नहीं मिले हम नमाज अपने अपने मोहल्लो की मज्जिदों में पड़ेंगे। वहीं हिंदू संगठन भोजशाला में महाआरती और पूजा कार्यक्रम की तैयारी की है।0
0
Report
उज्जैन के चरक भवन अस्पताल में रात निरीक्षण, सुरक्षा और गर्मी बचाव के निर्देश
Ujjain, Madhya Pradesh:देर रात चरक भवन पहुंचे कलेक्टर, व्यवस्थाएं देख लगाई फटकार मरीजों की सुविधा के लिए कूलर बढ़ाने के निर्देश, लापरवाही पर वेतन और भुगतान काटने की कार्रवाई इमरजेंसी वार्ड के बाहर पुलिस गार्ड तैनात करने और रात में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के आदेश उज्जैन। चरक भवन अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार देर रात कलेक्टर ने अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मरीजों की सुविधा, सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर कई कमियां सामने आईं, जिस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर ही फटकार लगाई गई। गर्मी के मौसम को देखते हुए अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में कूलर लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही एसी रखरखाव में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी का एक महीने का भुगतान काटने के आदेश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी और इलेक्ट्रिक सेफ्टी व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए। अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की जांच के दौरान कुछ सिक्योरिटी गार्ड और पुलिस गार्ड ड्यूटी के दौरान सोते मिले, जिस पर नाराजगी जताई गई। इमरजेंसी वार्ड के बाहर पुलिस गार्ड की अनिवार्य तैनाती के निर्देश दिए गए, ताकि डॉक्टरों और स्टाफ की सुरक्षा बनी रहे। अस्पताल में साफ-सफाई और फर्श व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए गए। लापरवाही सामने आने पर एनआरएलएम की सिविल इंजीनियर का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए गए, जबकि अस्पताल प्रबंधक और सहायक अस्पताल प्रबंधक को नोटिस जारी करने की बात कही गई। निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ का ड्यूटी रोस्टर भी देखा गया। मरीजों को समय पर उपचार मिल सके, इसके लिए रात की शिफ्ट में भी पर्याप्त डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने और रोटेशन सिस्टम से ड्यूटी चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए।0
0
Report
Advertisement
पंडारक स्कूल में किचन मेड के प्रताड़ना: छहवीं क्लास की सुहानी खौलते दूध से जली
Barh, Bihar:पंडारक थाना क्षेत्र के नजदीक कस्तूरबा बालिका विद्यालय में किचेन मेड पर मासूम बच्चियों को प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। छठी क्लास की सुहानी कुमारी की पूरी गर्दन झुलस गई है। उसे स्कूल के किचेन से खौलता दूध का बर्तन उठाकर चूल्हे से बाहर लाने के लिए कहा गया। सुहानी ने बताया कि वह जब गर्म दूध का बर्तन उठाकर जाने लगी, तभी उसे मेड ने गुस्से में पीछे से धक्का दे दिया। अचानक धक्का लगने से सुहानी गिर गई और खौलता दूध उसके चेहरे और गर्दन पर जा गिरा। बच्ची के चीखने चिल्लाने पर स्कूल के अन्य स्टाफ जमा हो गए और बच्ची के जले हिस्से पर नमक और हल्दी लगा दिया। जले पर नमक रखते ही बच्ची दर्द से कराहने लगी। इसके बावजूद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल नहीं ले जाकर 24 घंटे तक हॉस्टल में ही रखा गया। जब बच्ची सुहानी की मां उससे मिलने के लिए पहुंची, तब उसे पुलिस बुलाने की धमकी देकर मिलने से भी रोक दिया गया। स्कूल में बच्चियों ने बताया कि हॉस्टल में उनसे बाथरूम साफ कराने के अलावा स्कूल में झाड़ू पोछा लगाया जाता था। स्कूल में बाथरूम साफ करने से मना करने पर उनके साथ मारपीट भी की जाती थी। बच्चियों से किचेन में रोटी बेलने के अलावा अन्य काम भी कराया जाता था। बाइट पीड़िता छात्रा, सुहानी सुहानी की मां0
0
Report
बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन एक साल में दरार, निर्माण कंपनी पर सवाल
Barh, Bihar:बख्तियारपुर रजौली फोरलेन निर्माण के एक साल बाद ही क्षतिग्रस्त हो गई है। फोरलेन में कई जगहों पर दरार आ गई है। वहीं पुल के पिलर संख्या 150 का बैंयरिंग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस फोरलेन का निर्माण गाबर कंपनी ने एक साल पहले किया था। फोरलेन में दरार आने के बाद इसे वनवे कर दिया गया है, जिससे गाड़ी चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फोरलेन पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई है। वहीं स्थानीय लोग निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि एक साल में ही फोरलेन में दरार आ जाने से अब निर्माण कंपनी पर सवाल उठने लगे हैं। ठेकेदार ने निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है, जिसके कारण एक साल में ही फोरलेन के मरम्मत की जरूरत पड़ रही है।0
0
Report
47.5 करोड़ की सड़क निर्माण में अनियमितता: रात के अंधेरे में फेसवाल बनाकर ठेकेदार पर जांच शुरू
Tonk, Rajasthan:जिला: टोडारायसिंह, टोंक में मालपुरा-टोडारायसिंह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य की निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि स्वीकृत 47 करोड़ 50 लाख लागत की सडक निर्माण योजना के अंतर्गत फेस वाले क्षेत्र का निर्माण केवल रात के अंधेरे में किया जा रहा था। सहायक अभियंता रोशन मीणा ने ठेकेदार के जेसीबी चालक से निरीक्षण कराने को कहा, पर उसने इनकार कर दिया और बदतमीजी भी की। तब पुलिस को बुलाकर जेसीबी चालक को थाने के हवाले किया गया। दूसरी जेसीबी मशीन से खुदाई कराई गई तो विभागीय मापदंड के अनुसार निर्माण कार्य नहीं मिला, इस कारण निर्माण को तोड़ने के निर्देश दिए गए। सहायक अभियंता ने बताया कि ठेकेदार को पहले भी चेतावनी दी जा चुकी थी, फिर भी रात के अंधेरे में ही अनियमितता जारी रही। इसके कारण करोड़ों रुपए के इस निर्माण से जुड़े ठेकेदार फर्म “चोरी और सीना जोरी” की कथित गतिविधियाँ सामने आ रही हैं।0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में CM भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक शुरू, अधिकारी साथ
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर CM भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक शुरू जिले के धम्बोला कस्बे में कर रहे मॉर्निंग वॉक CM के साथ जिला प्रसाशन के अधिकारी भी मौजूद CM मॉर्निंग वॉक में लोगों से हो रहे रूबरू CM कस्बे की जनता से कर रहे चर्चा0
0
Report
पुलिस के सामने पड़ोसी से मारपीट और धमकी, वीडियो वायरल।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर, मोहल्ला कायस्थान वार्ड नं-02 में पड़ोसियों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित आशीष गुप्ता ने कोतवाली पूरनपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।आशीष गुप्ता ने बताया कि उनके सामने ही मोहल्ले के संजीव कुमार उर्फ संजय जायसवाल, उनके बेटे अनमोल, कार्तिक और विमल जायसवाल रहते हैं। आरोप है कि ये लोग बिना किसी बात के रंजिश मानते हैं और प्रार्थी व उसके परिवार को देखकर आए दिन गाली-गलौज करते हैं सुबह करीब 8 बजे उक्त लोगों ने झगड़ा करने की नीयत से आशीष के दरवाजे पर पानी डाल दिया। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट की और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित का कहना है कि उनका परिवार सीधा-साधा है और वह झगड़ा नहीं चाहता, लेकिन आरोपी दबंग किस्म के हैं और लगातार परेशान कर रहे हैं। आशीष गुप्ता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है,मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में बैचलर ने रेजिडेंट की पिटाई, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:रेजिडेंट के साथ की मारपीट ग्रेटर नोएडा -- खुले में सिगरेट पीने से टोकने पर बैचलर्स ने रेजीडेंट को जमकर पीटा, युवकों द्वारा रेजिडेंट को लात घुसे और डंडे से पीटने का आरोप ,सोसाइटी में बैचलर्स का उत्पात, रेंट पर रह रहे बैचलर्स पर सोसाइटी का माहौल खराब करने का आरोप ,पिटाई से घायल हुआ रेजिडेंट, पीटने का वीडियो भी हुआ वायरल, ईटा 2 मिग्सन ट्विन्स सोसाइटी का मामला ,पुलिस से रेजिडेंट्स ने की शिकायत पुलिस ने NCR लिख की कार्रवाई सूरजपुर थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
इटावा नेशनल हाईवे पर बस-डंपर टक्कर; दो यात्रियों की मौत, दो गंभीर
Noida, Uttar Pradesh:इटावा से बड़ी खबर इटावा में नेशनल हाइवे पर बड़ा सड़क हादसा, हादसे में बस सवार 2 यात्रियों की दर्दनाक मौत हुई, 2 की हालत गंभीर हुई; दिल्ली से कानपुर जा रही दो बसे और डंपर की टक्कर हुई है. पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है. फ्रेंड्स कालोनी इलाके के नेशनल हाइवे की घटना0
0
Report
महराजगंज में तेल संकट: किसानों और ट्रैक्टर चालकों की भारी परेशानी
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में तेल की भारी किल्लत के कारण पेट्रोल पंपों पर एक-एक किलोमीटर तक लंबी कतारें लग रही हैं। रात को ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर गुजार रहे लोग, दिन में धूप के बीच भी डीजल मिलने के संकेत कम हैं। समय पर ईंधन न मिलने से खेती-बाड़ी कठिन हो रही है। नौतनवा क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर डीजल की कमी से किसान तीन दिनों से लाइन में खड़े हैं, जिससे खेतों में सब्जी की फसल सूखने का खतरा बढ़ गया है। ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों के संचालन में बाधा है, ट्रक ड्राइवर भी ईंधन संकट से प्रभावित हैं। अगर समय पर आपूर्ति नहीं होती है तो किसान बड़ी मुसीबत का सामना करेंगे।0
0
Report
हापुड -दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान करवाता है ईश्वर का साक्षात् दर्शन- डॉ. सर्वेश्वर।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अर्जुन नगर के सामने वाला ग्राउंड, स्वर्ग आश्रम रोड, हापुड़ में 17-23 मई 2026 तक आयोजित श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस, अर्थात् 21 मई, 2026 को कथाव्यास डॉ. सर्वेश्वर जी ने केवट प्रसंग को बहुत ही भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि श्री राम केवट से गंगा पार कराने के लिए नौका की माँग करते हैं। लेकिन केवट यह कहते हुए साफ मना कर देता है कि जब तक प्रभु उससे चरण-प्रक्षालन नहीं करवाएँगे, वह उनको नौका में नहीं बिठाएगा। केवट बार-बार प्रभु से भावपूर्ण निहोरे करता है और अंततः प्रभु केवट के प्रेमभाव पे रीझ कर उसे चरण-प्रक्षालन की अनुमति प्रदान कर देते हैं। स्वामी जी ने बताया कि यह घटना निष्कामता का प्रतीक है। जब एक भक्त के भीतर निष्काम भक्ति जन्म लेती है तब उसे ईश्वर से नहीं माँगना पड़ता अपितु भगवान स्वयं उसके द्वार पर माँगने के लिए आ जाते हैं। केवट प्रभु को भावभीनी विदाई देता है और प्रभु वन की ओर प्रस्थान कर जाते हैं। आगे वन में शूर्पनखा द्वारा प्रेरित हुआ रावण एक साधु का छद्म वेश धारण कर आता है और माता जानकी का अपहरण कर उन्हें लंका ले जाता है। कथा का मर्म समझाते हुए स्वामी जी ने बताया कि माता सीता ने केवल रावण के वेश पर विश्वास किया और बदले में उनकी श्रद्धा का अपहरण हो गया। ये प्रसंग सीख देता है की केवल बाहरी वेश ही गुरु की पहचान नहीं होता। ऐसा साधु वेश तो कालनेमि ने भी धारण किया था हनुमान जी को भ्रमित करने के लिए। जैसे एक चिकित्सक के वस्त्र पहनने मात्र से कोई ऑपरेशन करने की कला का ज्ञाता नहीं हो जाता, ऐसे ही केवल बाहरी वेश धारण करने से कोई संत नहीं बन जाता। आज समाज में ऐसे कितने ही प्रतिष्ठित तथाकथित धर्मगुरु हैं, जो लोगों को बड़े-बड़े अध्यात्मिक उपदेश तो देते हैं लेकिन न तो उन्होंने स्वयं ईश्वर दर्शन किया है और न ही अपनी शरण में आए जिज्ञासुओं को ईश्वर-दर्शन करवाने का सामर्थ्य रखते हैं। उलटा लोगों को अपने शब्दजाल में फँसा कर और भी भ्रमित कर देते हैं। ऐसे में, आज ज़रूरत है पूर्ण गुरु की पहचान को प्राप्त करने की। पूर्ण गुरु वहीं होते हैं जो दीक्षा देते समय मस्तक पर हाथ रख तत्क्षण ही ईश्वर का दर्शन घट में करवा देते हैं। वो कोई मन्त्र, माला, नाम आदि नहीं देते अपितु ईश्वर के प्रकाश रूप को भीतर ही दिखा देते हैं। अत: हम भी खोज करें ऐसे सद्गुरु की; अगर कहीं न मिलें तो दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी ईश्वर का दर्शन करवाने का सामर्थ्य रखते हैं। संस्थान प्रभु-दर्शन के सच्चे अभिलाषियों का हार्दिक स्वागत करता है। इस अवसर पर कथा पंडाल में होली का उत्सव भी बहुत धूमधाम से मनाया गया। संस्थान के प्रतिनिधित्व में स्वामी आदित्यानंद जी (अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यालय, दिल्ली), साध्वी श्वेता भारती जी एवं साध्वी हेमा भारती जी आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में शहर के अनेकानेक सम्मानित अतिथि जैसे - श्रीमान विजय पाल आढ़ती जी (विधायक, हापुड़), श्रीमती कविता माधरे जी (जिला अध्यक्ष, हापुड़), श्रीमान दीपक अग्रवाल जी एवं श्रीमती नीरू अग्रवाल जी, श्रीमान सुधांशु महेश्वरी जी एवं श्रीमती प्रीति महेश्वरी जी, श्रीमान अरुण अग्रवाल जी एवं श्रीमती रचना अग्रवाल जी, श्रीमान अनिल गोयल जी, श्रीमान संजीव जैन जी, श्रीमान शरद अग्रवाल जी, श्रीमान ललीत कंसल जी, श्रीमान संजय बंसल जी, श्रीमान सन्नी जैन जी एवं श्रीमती श्वेता जैन जी, आदि उपस्थित0
0
Report
Advertisement
