icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रायबरेली के इंदिरा नगर में तांत्रिक गोलीबारी, घायल अस्पताल में भर्ती

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली में तंत्र-मंत्र और टोना-टोटका का विरोध करना मोहल्लेवासियों को भारी पड़ गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक तांत्रिक ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी सदर आशीष निगम भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि मोहल्लेवासी आए दिन होने वाले टोना-टोटका और तंत्र विद्या से परेशान थे। इसी को लेकर मोहल्ले के लोगों ने तंत्र विद्या का विरोध किया था। आरोप है कि विरोध से नाराज तांत्रिक ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फायरिंग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

जज की सुरक्षा बदले जाने पर सवाल, अफसरों पर आरोप और धमकियों की चर्चा

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग सुरक्षाकर्मी बदलने के आदेश पर न्यायाधीश ने उठाए सवाल 22 दोषियों को फांसी की सजा सुनाने वाले जज ने जताई आपत्ति जिला जज रवि कुमार दिवाकर ने अफसरों को लिखा पत्र बिना अनुमति सुरक्षाकर्मी बदलने पर जताई कड़ी नाराजगी जज ने आरआई उदल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप सिपाहियों की ड्यूटी लगाने में पैसे लेने का लगाया आरोप धमकियों के बीच जज की सुरक्षा में बदलाव पर मची हलचल ज्ञान व्यापी मस्जिदों के मुकदमो की सुनवाई भी की गयी थी न्यायधीश द्वारा मुकदमे की सुनवाई के दौरान भी मिली थी दूसरे देशो से धमकिया जज सहाब का पत्र
0
0
Report
Advertisement

नगर–मनमाड महामार्ग पर खड्डे, भाजप नेता ट्रम्प पर सवाल उठाते हैं

Shirdi, Maharashtra:वेंीस वर्षांच्या प्रतीक्षेनंतर सुरू झालेल्या नगर–मनमाड महामार्गाच्या कामाला अवघे सहा महिने झालेत. मात्र काम पूर्ण होण्याआधीच नव्याने तयार झालेल्या रस्त्यावर पुन्हा खड्डे पडू लागले आहेत. कुठे काम संथगतीने, तर कुठे तयार झालेला रस्ताच उखडत असल्याने वाहनधारक त्रस्त झालेत. याच मुद्द्यावरून भाजपचे माजी खासदार सुजय विखे पाटील यांनी थेट अमेरिकेचे राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प यांना जबाबदार धरलंय. क्रूड ऑईलच्या कमतरतेमुळे डांबर मिळत नसल्याचा दावा विखेंनी केलाय. मात्र रस्त्याच्या दुरवस्थेची कारणं काहीही असली, तरी त्याचा त्रास सामान्य वाहनधारकांनाच सहन करावा लागतोय. शिर्डी आणि शनिशिंगणापूर या दोन प्रमुख देवस्थानांना जोडणारा हा महामार्ग कधी पूर्ण होणार, नगर–मनमाड महामार्गाचा खड्डेमय वनवास कधी संपणार आणि प्रवाशांना खरोखरच दर्जेदार रस्ता कधी मिळणार..? हा सवाल आता केवळ प्रवाशांचा नाही, तर प्रशासनाच्या कार्यक्षमतेवरही प्रश्नचिन्ह निर्माण करणारा आहे... नगर मनमाड महामार्गाहून आढावा घेत प्रवाशांशी बातचीत केलीय आमचे प्रतिनिधी कुणाल जमदाडे यांनी...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

आजमगढ़ में मुठभेड़ के बाद शातिर गिरफ्तार, आभूषण-तमंचा बरामद

Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला के आभूषण झपटने वाला शातिर बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार के पास से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिलो आभूषण व नकदी बरामद, लूटे गए टप्स खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार 17 अगस्त को आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के जियासड़ गांव निवासी अमित प्रताप सिंह ने देवगांव कोतवाली में तहरीर दी। आरोप था कि कुछ अज्ञात लोग तीन-चार दिन पूर्व उसकी मां को बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लालगंज तहसील के सामने से अपने साथ केराकत तहसील की ओर ले गए थे। रास्ते में आरोपियों ने महिला के पहने कान के टप्स और सहारा पर झपट्टा मारकर उन्हें छीन लिया। तहरीर के आधार पर देवगांव कोतवाली में मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित और शातिर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कल 17/18 अगस्त की देर रात देवगांव पुलिस गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी मोटरसाइकिल से पल्हना-लहुवां मार्ग की ओर आने वाला है और उसके पास अवैध असलहा भी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद नसीरपुर की तरफ से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह मोटरसाइकिल लेकर भागने लगा, जिसका पुलिस टीम ने पीछा किया। नसीरपुर पुलिया के पास मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई। पुलिस के अनुसार रुकने के लिए कहने पर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने पर्याप्त चेतावनी देने के बाद आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान शमीम उर्फ सूरज उर्फ मुमताज उर्फ बब्लू यादव उर्फ समीर अंसारी (उम्र करीब 36 वर्ष) निवासी डीएलडब्ल्यू जलालीपट्टी, थाना मंडुवाडीह, कमिश्नरेट वाराणसी, जबकि हाल पता ग्राम निधौरा, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई। पुलिस ने घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए 100 शैय्या संयुक्त अस्पताल लालगंज भेजा। तलाशी के दौरान उसके पास से देशी तमंचा, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस, बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल, पीली धातु की एक जोड़ी कान का सहारा और 850 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ व जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि छीने गए आभूषणों में से एक जोड़ी कान का टप्स शमीम ने सैदपुर, गाजीपुर निवासी सुनार दिनेश वर्मा को दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनेश वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पीली धातु की एक जोड़ी कान का टप्स बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार शमीम के खिलाफ आजमगढ़, वाराणसी और चंदौली में चोरी, धोखाधड़ी, विश्वासघात, चोरी की संपत्ति रखने और आर्म्स एक्ट समेत करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ सकलडीहा थाने में वर्ष 2023 में चोरी, धोखाधड़ी और चोरी की संपत्ति रखने का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें आरोप पत्र भी न्यायालय भेजा जा चुका है। इसके अलावा वाराणसी कमिश्नरेट के कोतवाली काशी, कैंट, लंका और सारनाथ थानों में भी उसके खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। मुठभेड़ और गिरफ्तारी के बाद देवगांव कोतवाली में मुकदमा संख्या 294/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 में अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top