491226
बालोद नगर में चोरी के आरोप में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो आया सामने
Balod, Chhattisgarh:बालोद नगर के पाररास वार्ड में एक युवक की चोरी करने के आरोप में बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। युवक घर में चोरी करने के उद्देश्य से घुस रहा था, जिसे देख पास के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का यह मामला है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। युवक के हाथ बांधकर मोहल्ले वालों ने उसकी पिटाई की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छोटीसादड़ी नगरपालिका चुनाव: भाजपा 13 सीटों के साथ आगे, कांग्रेस 12 पर सिमटी
Pratapgarh, Rajasthan:छोटीसादड़ी में भाजपा ने 13 सीटों के साथ मारी बाजी, कांग्रेस 12 पर सिमटी, कुल वोटों में कांग्रेस आगे प्रतापगढ़ जिले की छोटीसादड़ी नगरपालिका के 25 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। भाजपा ने 13 वार्डों में जीत दर्ज कर एक सीट की मामूली बढ़त के साथ बोर्ड बनाने की स्थिति मजबूत कर ली, जबकि कांग्रेस को 12 वार्डों में जीत मिली। खास बात यह रही कि सीटों के आंकड़ों में भाजपा आगे रही, लेकिन कुल पड़े मतों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई। नगरपालिका क्षेत्र में कुल 12,224 मत पड़े, जिनमें कांग्रेस को 6,110 और भाजपा को 5,859 वोट मिले। इस तरह कुल मतों में कांग्रेस भाजपा से 251 वोट आगे रही। वहीं आरएलपी को 106 और नोटा को 149 वोट मिले。 कांग्रेस की ओर से सबसे बड़ी जीत वार्ड नंबर 2 में अजय कुमार ने दर्ज की। उन्होंने भाजपा के राज कुमार को 345 वोटों के बड़े अंतर से हराया। अजय कुमार को 560, जबकि राज कुमार को 215 वोट मिले। कांग्रेस की एक और बड़ी जीत वार्ड नंबर 9 में रही, जहाँ फातेमा बोहरा ने शारदा देवी लोहार को 295 वोटों से मात दी। वार्ड नंबर 10 में मधु देवी ने 257, वार्ड 7 में रश्मी ने 191 और वार्ड 16 में मंगला देवी ने 196 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। कांग्रेस के लिए सबसे करीबी मुकाबला वार्ड नंबर 21 में रहा। यहाँ सुमित कुमार ने भाजपा के पंकज को महज 4 वोटों से हराया। सुमित कुमार को 181 और पंकज को 177 मत मिले। इसके अलावा वार्ड 1 में सीमा ने 70, वार्ड 6 में द्रोपती ने 54, वार्ड 12 में भरत ने 88, वार्ड 13 में भरत ने 88, वार्ड 19 में इन्द्रा ने 61 और वार्ड 20 में हरीश कुमार ने 42 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा की सबसे बड़ी जीत वार्ड नंबर 25 में पुरुषोत्तम के नाम रही। उन्होंने कांग्रेस के मुकेश को 328 वोटों से हराया। पुरुषोत्तम को 455 और मुकेश को 127 मत मिले। वार्ड नंबर 3 में गोविन्द राव ने 189, वार्ड 5 में वर्षा ने 213, वार्ड 14 में भेरू लाल ने 151 और वार्ड 23 में पुष्पेन्द्र कुमावत ने 97 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। भाजपा के लिए सबसे करीबी मुकाबला वार्ड नंबर 17 में रहा, जहाँ प्रदीप कुमार ने कांग्रेस के अंकित को महज 6 वोटों से हराया। प्रदीप कुमार को 227 और अंकित को 221 वोट मिले। वार्ड 11 में विनोद कुमार ने 32, वार्ड 8 में अमर सिंह ने 45, वार्ड 18 में प्रदीप ने 47, वार्ड 22 में प्रकाश चन्द ने 55 और वार्ड 24 में Ramचन्द्र ने 92 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। छोटीसादड़ी के परिणामों में सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश यह रहा कि कांग्रेस को कुल मतों में बढ़त मिलने के बावजूद वह सीटों के गणित में भाजपा से पिछड़ गई। कांग्रेस की कई सीटों पर बड़े अंतर से जीत ने उसके कुल वोटों को बढ़ाया, जबकि भाजपा ने कई वार्डों में कम और मध्यम अंतर से जीत दर्ज करते हुए 13 सीटें अपने नाम कर लीं। तीसरे मोर्चे और नोटा का प्रभाव सीमित रहा। आरएलपी को कुल 106 वोट मिले, जबकि 149 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। वार्ड 10 और वार्ड 25 में नोटा को सबसे अधिक 17-17 वोट मिले। ऐसे में छोटीसादड़ी नगरपालिका का चुनाव परिणाम सीटों और वोटों के बीच बने अंतर के कारण खासा चर्चा में रहा। 25 वार्डों में भाजपा की 13 सीटों की बढ़त ने बोर्ड गठन की तस्वीर उसके पक्ष में कर दी है, जबकि कांग्रेस के लिए अधिक कुल वोट हासिल करने के बावजूद एक सीट से पीछे रहना चुनावी रणनीति और वार्डवार प्रदर्शन पर मंथन का कारण बन सकता है।0
0
Report
श्याम रजक: बिहार में UCC लागू नहीं, संसद के समर्थन के बावजूद
Patna, Bihar:जदयू के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने बिहार में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संसद में UCC कानून का समर्थन करने के बावजूद बिहार में इसे लागू नहीं किया जाएगा। वहीं, 18 सितंबर को होने वाली जदयू विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। बैठक में विधायकों को विधानसभा और विधान परिषद में सवाल पूछने तथा सदन के नियम-कानून की जानकारी दी जाएगी। इसका कोई छिपा हुआ एजेंडा नहीं है और न ही बैठक में नाम बदलने पर चर्चा होगी। कांग्रेस और राजद के बीच विधान परिषद चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर जारी विवाद पर श्याम रजक ने गठबंधन को स्वार्थ का गठबंधन बताया। वहीं, तेजस्वी यादव के बाढ़ को लेकर सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पूरी तरह तत्पर हैं।0
0
Report
पटना में मंत्री श्रवण कुमार का बयान: UCC पर जानकारी लेंगे, महागठबंधन स्पष्टता
Patna, Bihar:पटना: मंत्री श्रवण कुमार का बयान: 18 सितंबर को विधान मंडल दल के सभी सदस्य के साथ बैठक होगी। सभी सदस्य को बुलाया गया है, प्रबोधन का कार्यक्रम है। यह बताएगा कि कैसे अपनी बात को मजबूती से रखना है, नए नियम क्या हैं, क्या प्रावधान हैं। इसके संदर्भ में एक्सपेक्ट आ रहे हैं, उसके माध्यम से प्रबोधन कार्यक्रम होगा। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। UCC को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हमें इसके बारे में जानकारी नहीं है, जानकारी लेकर बताऊंगा। MLC चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार उतारने को लेकर कहा स्वार्थ का महागठबंधन है, कोई लेना देना नहीं है.0
0
Report
Advertisement
BRICS सम्मेलन: भारत की वैश्विक सोच और sattvic भोजन से नया संदेश
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Vishwa Hindu Parishad national spokesperson Vinod Bansal, on the BRICS Summit, says, "...The BRICS Summit that took place brought many things to the fore and there were many things to see that are very satisfying and a matter of pride for India. On one hand, India's influence, India's credibility, and India's thinking of 'Vasudhaiva Kutumbakam' and global welfare became known to the entire world. This government has taken one more step forward by serving everyone sattvic food, thereby sending a message that sattvic food is also nutritious and can also be delicious. It has sent a good message..."0
0
Report
एटा में फौजी फर्नीचर शो रूम से चोरी, एक लाख नकद समेत सामान चुरा चोर
Etah, Uttar Pradesh:एटा में चोरों के हौंसले बुलंद, चोरों ने फौजी फर्नीचर शो रूम से चोरी, चोरों ने पीछे से ऊपर चढ़ गेट तोड़कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, एक लाख की नगदी, अन्य सामान चोरी कर चोर हुए फरार, वहीं पुलिस आसपास में लगे CCTV कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी, थाना अलीगंज कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला。0
0
Report
हल्द्वानी रील प्रतियोगिता-2026: शहर की कहानी दुनिया तक पहुंचाने का मौका
Haldwani, Uttarakhand:एंकर: हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम ने शहर की प्रतिभाओं को मंच देने और हल्द्वानी की पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने की पहल की है। नगर निगम ने “हमारा हल्द्वानी रील प्रतियोगिता-2026” की शुरुआत की है। इस प्रतियोगिता के जरिए लोगों से अपने शहर की कहानी, संस्कृति, खूबसूरती और विकास को रील के माध्यम से सामने लाने की अपील की गई है। वीओ-1: नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से आयोजित “हमारा हल्द्वानी रील प्रतियोगिता-2026” की थीम है— “आपका शहर... आपकी कहानी... आपकी रील।” प्रतियोगिता में प्रतिभागी शहर का विकास, स्वच्छ हल्द्वानी, प्राकृतिक सुंदरता, बाजार एवं स्थानीय व्यवसाय, इतिहास एवं विरासत, संस्कृति एवं लोककला और स्थानीय खान-पान जैसे विषयों पर रील बना सकते हैं। रील की अवधि 30 से 90 सेकेंड के बीच होनी चाहिए और इसका फॉर्मेट वर्टिकल यानी 9:16 रखा गया है। रील हिंदी, अंग्रेजी या कुमाऊंनी भाषा में बनाई जा सकती है। साथ ही कंटेंट मौलिक और स्वयं निर्मित होना जरूरी है। प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये दिया जाएगा। प्रतिभागी 15 सितंबर से 30 सितंबर 2026 के बीच अपनी रील पोस्ट कर सकेंगे। बाइट: गजराज़ सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी नगर निगम अब बात आवेदन की प्रक्रिया की...प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागी को सबसे पहले अपनी रील तैयार करनी होगी और उसे Instagram, Facebook या YouTube में से किसी एक या सभी प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना होगा। इसके बाद निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर उसमें पोस्ट की गई रील का लिंक शेयर करना होगा। प्रतिभागियों के लिए #HamaraHaldwani2026 हैशटैग का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही रील को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम और मेयर गजराज सिंह बिष्ट के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के साथ कोलैबोरेट करना होगा। खास बात ये है कि प्रतियोगिता में सिर्फ ज्यादा व्यूज हासिल करना ही जीत का आधार नहीं होगा। मूल्यांकन में क्रिएटिविटी को 25 प्रतिशत, स्टोरीटेलिंग को 25 प्रतिशत, वीडियो क्वालिटी को 20 प्रतिशत, मौलिकता को 15 प्रतिशत और व्यूज या रीच को 15 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे। यानी रील की रचनात्मकता, कहानी कहने का अंदाज, वीडियो की गुणवत्ता और मौलिकता निर्णायकों के मूल्यांकन में अहम भूमिका निभाएगी। बाइट- गजराज़ सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी नगर निगम FVO : हल्द्वानी की गलियों से लेकर इसकी प्राकृतिक खूबसूरती, संस्कृति, खान-पान और विरासत तक... अब आपके पास अपने शहर की कहानी दुनिया को दिखाने का मौका है। “हमारा हल्द्वानी रील प्रतियोगिता-2026” के जरिए नगर निगम लोगों की रचनात्मकता को मंच देने के साथ-साथ हल्द्वानी की सकारात्मक तस्वीर को सोशल मीडिया पर नई पहचान दिलाने की कोशिश कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
झांसी रेलवे स्टेशन के बाहर बदमाशों ने यात्री से 1400 रुपये छीनकर पिटाई की
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के बाहर से मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, बताया जा रहा है कि खाना लेने गए यात्री से बदमाशों ने मारपीट कर 1400 रुपए छीन लिए। यात्री किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए स्टेशन की ओर भागा, लेकिन बदमाश भी उसका पीछा करते हुए स्टेशन के सामने तक आ गए। यहां यात्री का शोर सुनकर ऑटो चालक और आसपास के लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की गई। तलाशी लेने पर एक आरोपी के पास से यात्री से छीने गए रुपए बरामद हो गए। इस दौरान एक आरोपी बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। पानी डालने के बाद उसे होश आ गया। घटना के बाद यात्री पुलिस में शिकायत किए बिना अहमदाबाद के लिए रवाना हो गया। दोनों बदमाशों की हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है。0
0
Report
करौली निकाय चुनाव: निर्दलीयों का दबदबा, कांग्रेस-भाजपा का मुकाबला बड़ा
Karauli, Rajasthan:करौली नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना पूरी होने के साथ जिले की सभी प्रमुख नगर परिषद और नगर पालिकाओं के परिणाम सामने आ गए हैं। करौली नगर परिषद में कांग्रेस और हिण्डौन सिटी में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बड़ी संख्या में जीत दर्ज की, जबकि सपोटरा में भाजपा का दबदबा रहा। टोडाभीम में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने बराबर मजबूत प्रदर्शन किया। मंडरायल में कांग्रेस सबसे आगे रही, जबकि सूरौठ में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बहुमत हासिल किया। करौली नगर परिषद करौली नगर परिषद के चुनाव परिणामों में कांग्रेस के 28, भाजपा के 11, बसपा के 1 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 15 वार्डों में जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होने के बाद विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सपोटरा में भाजपा का दबदबा सपोटरा नगर पालिका के सभी 20 वार्डों के परिणाम घोषित किए गए। राजकीय महाविद्यालय सपोटरा में मतगणना पूरी होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी अनूप सिंह ने परिणाम घोषित किया। भाजपा ने 15 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 3 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2 सीटों पर जीत मिली। सूरौठ में निर्दलीयों की बड़ी जीत सूरौठ नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा। यहां 16 निर्दलीय, 2 भाजपा और 2 कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। हिण्डौन सिटी में भी निर्दलीय आगे हिण्डौन सिटी नगर परिषद के परिणामों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने सबसे अधिक सीटें जीतीं। यहां 39 निर्दलीय, 12 भाजपा और 9 कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे। मंडरायल में कांग्रेस आगे मंडरायल नगर पालिका के परिणामों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई। यहां कांग्रेस के 10, भाजपा के 8 और निर्दलीय के 2 प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। टोडाभीम में कांग्रेस और निर्दलीयों का जोर टोडाभीम नगरपालिका के 35 वार्डों की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस ने 14, भाजपा ने 6 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 15 सीटों पर जीत हासिल की। परिणाम सामने आने के बाद विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल नजर आया।0
0
Report
बेगूसराय में गिरफ्तारी के बाद भीड़ ने पुलिस वाहन घेरा, मारपीट और हमला
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में वांटेड अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। अपराधी के परिजनों और आसपास के लोगों ने लाठी-डंडे और बांस लेकर पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। इस दौरान पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हद तो तब हो गई जब भीड़ ने पुलिस की गाड़ी का दरवाजा खोलकर हिरासत में लिए गए आरोपी को छुड़ाने की कोशिश शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। यह घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरौली गांव की है। बताया जा रहा है कि खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के एक आपराधिक मामले में फरार चल रहे वारंटी रोहित कुमार उर्फ बुच्ची के अपने घर आने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस उसके घर छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस टीम ने रोहित कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और सरकारी वाहन में बैठाकर ले जाने लगी। लेकिन गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उसके परिजन और स्थानीय लोग उग्र हो गए। देखते ही देखते दर्जनों लोग लाठी-डंडे और बांस लेकर पुलिस वाहन के सामने पहुंच गए और पुलिसकर्मियों को घेर लिया। सामने आए वीडियो में रात के अंधेरे में पुलिस की गाड़ी के आसपास लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। कुछ लोग पुलिसकर्मियों से बहस करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक महिला पुलिस की चलती गाड़ी का दरवाजा खोलकर पुलिसकर्मियों से बहस करने लगती है और हिरासत में लिए गए आरोपी को बाहर निकालने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य लोग भी पुलिस से धक्का-मुक्की करने लगते हैं। भीड़ की कोशिश आरोपी रोहित को पुलिस की हिरासत से छुड़ाने की थी। हालांकि पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और ग्रामीणों को पीछे धकेलते हुए किसी तरह पुलिस वाहन को भीड़ के बीच से बाहर निकाला। पुलिस आरोपी रोहित उर्फ बुच्ची को लेकर सीधे चेरिया बरियारपुर थाना पहुंची। जहां उससे पुराने मामले और फरारी को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस टीम पर हमला, सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने और सरकारी काम में बाधा डालने वाले लोगों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है। मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार के मुताबिक, सकरौली गांव निवासी रोहित महतो के खिलाफ न्यायालय से वारंट और इश्तेहार निर्गत था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी। गिरफ्तारी के बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही। मामले में पांच नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
वार्ड 87 में EVM खराब, महिला कांग्रेस धरना देकर मतगणना पारदर्शी कराने की मांग
Jaipur, Rajasthan:नगर निगम कोटा के वार्ड संख्या 87 में एक ईवीएम मशीन खराब होने के कारण उसके मतों की गणना नहीं हो सकी। इस मामले को लेकर महिला कांग्रेस कोटा शहर की जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद शालिनी गौतम मतगणना स्थल पर धरने पर बैठ गईं।निर्वाचन अधिकारियों द्वारा उक्त ईवीएम मशीन के मतों की गणना आज नहीं कर अगले दिन करने की बात कही जा रही है। इस पर शालिनी गौतम ने मतगणना प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं धांधली की आशंका जताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। शालिनी गौतम ने मांग की कि वार्ड 87 की खराब ईवीएम मशीन के मतों की गणना आज ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराई जाए, ताकि मतगणना प्रक्रिया पर किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न न हो। इसी मांग को लेकर वे धरने पर बैठी हैं।0
0
Report
रामनगर के भलोंन में उफनते नाले से कार बची, एक युवक सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर के पाटकोट क्षेत्र के भलोंन में उफनते बरसाती नाले को पार करना एक बार फिर लोगों के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा। तेज बहाव में एक कार चालक ने अपनी कार डाल दी, फिर क्या था कार तेज बहाव में बहने लगी। गनीमत रही कि कार नाले की गहराई में गिरने से पहले ही फंस गई और हल्के पानी के बहाव में बहने लगी। कार को बहता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला और ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के जरिए कार को खींचकर सुरक्षित नाले से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन कार को बाहर निकालने में जुटे एक युवक अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और पानी के साथ बहने लगा। युवक को बहता देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते ग्रामीण युवक तक नहीं पहुंचते तो वह भी तेज बहाव में बह सकता था। गनीमत है कि ग्रामीणों की तत्परता से कार सवारों के साथ-साथ रेस्क्यू में जुटे युवक की भी जान बच गई। लोगों ने बरसात के दौरान उफनते नालों को पार करने की कोशिश पर चिंता जताई है। स्थानीय लोग कहते हैं कि बरसाती नाले इन दिनों उफान पर हैं और पहाड़ी इलाकों में बारिश के दौरान पानी का बहाव अचानक बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ ही सेकंड में हालात बेकाबू हो सकते हैं। भलोंन में हुई यह घटना लोगों के लिए चेतावनी है कि तेज बहाव वाले बरसाती नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं, खासकर वाहन चालकों को पानी का बहाव कम होने का इंतजार करना चाहिए और सुरक्षित रास्ते का इस्तेमाल करना चाहिए। छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इस घटना में स्थानीय लोगों की सूझबूझ और समय पर की गई मदद से एक नहीं, बल्कि दो संभावित हादसे टल गए.0
0
Report
यूपी विधायक ने UCC लागू करने की बात कही; BRICS मीटिंग में विपक्षी CMs अनुपस्थिति
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Nand Kishore Gurjar (BJP MLA) On UCC Implementation लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है और बीजेपी संवाद पर विश्वास करती है।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार में जो कहा जाता है वो किया जाता है उनके द्वारा चाहे नक्सल पे धारा 370 पे सीएए पे जो कहा गया समय से पहले पूरा किया गया है और यूसीसी लागू होना इस देश के हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी के लिए बहुत जरूरी है। भारत को अगर विकसित राष्ट्र बनाना है तो समान नागरिक संहिता को लागू करना अनिवार्य है और जो माननीय गृह मंत्री जी ने जो कहा है उसका आज पूरा देश उनकी प्रशंसा कर रहा है उनको बधाई दे रहा है कि उन्होंने जो संकल्प लिया है। 29 तक हम लागू कर देंगे। मजबूरी में जो अन्य दलों की सरकार है उसको भी लागू करना पड़ेगा। Rahul Gandhi's BRICS Dinner Remarks ब्रिग्स डिनर में के शाकाहारी मेन्यू को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि अस्सी प्रतिशत भारतीय नॉनवेज खाते हैं। इस पर किरण रिजिनी ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। बड़े दुर्भाग्य की बात है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने गाय काट करके बी पार्टी की और ये केरला बहुत जाते हैं तो निश्चित तौर पे इनको तकलीफ है कि वहां इनके जो लोग थे या जो लोग आए। अगर कांग्रेस की सरकार रही होती तो वहां बीप परोसा जाता और इनको ये तकलीफ है कि गौ माता क्यों नहीं कटी। एक एक हिंदू देख रहा है लगातार सनातन का अपमान कर रहे हैं। इनकी माता जी और इनके बयान आते हैं कि अफजल गुरु हम शर्मिंदा हैं तुम्हारे कातिल जिंदा हैं। बटला हाउस कांड में सोनिया जी कहती है रात भर नहीं सोई मैं रोती रही। तो ये पूरा प्रदेश और देश देख रहा है जनता इन्हें माफ नहीं करेगी कांग्रेस बची नहीं है। राहुल गांधी पूरी तरह से पप्पू के साथ साथ。 West Bengal Madrasa Closure Order / S/B ये जो हमारे यहां भी दलित और ओबीसी वर्ग की बच्चियों के साथ बलात्कार और जो दलित बच्चों को पीट के मारा है। ये मदरसा छाप और मदरसा.की ही संस्कृति है जहां केवल जिहाद पढ़ाया जाता है, गजवा हिंद की शिक्षा दी जाती है। हमारी सरकार माननीय प्रधानमंत्री जी और हमारे मुख्यमंत्री चाहते हैं कि हमारे यहां बच्चिया बने कर्नल सोफिया, अब्दुल कलाम निकलें कॉलेजों से पढ़ के जो भारत को विकसित बनाने के लिए अपना योगदान दें।लेकिन मदरसों में जो शिक्षा दी जाती है कि इस्लाम के अलावा अगर कोई और है उसका कत्ल कर दो, बेटियों के दुराचार करो। जहां ये जिहाद की शिक्षा दी जाती है कि मोहम्मद के अलावा कोई नहीं है, उन मदरसों में।0
0
Report
Advertisement
चुनाव ड्यूटी के दौरान ASI ममता शर्मा की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
Jaipur, Rajasthan:चुनाव ड्यूटी के दौरान एएसआई ममता शर्मा की अचानक बिगड़ी तबीयत बीपी अचानक लो होने पर प्रशासन ने तत्काल बुलाई एंबुलेंस एंबुलेंस से एएसआई ममता शर्मा को अस्पताल पहुंचाया गया फिलहाल अस्पताल में कराया जा रहा उपचार0
0
Report
गणेश उत्सव में विपुल गोयल, किशन बेदी पहुँचे; हरियाणा की प्रगति के लिए आशीर्वाद
Faridabad, Haryana:कैविनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा आयोजित गणेशोत्सव में पहुँचे सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री किशन बेदी पूरे हरियाणा की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की है 11 सालों से लगातार विपुल गोयल ये आयोजन कर रहे है सबकी मनोकामनाए पूरी हो और हरियाणा ऐसे ही प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे0
0
Report
गुरुग्राम सेक्टर-50 के मंदिर तोड़ने के बाद साधु-ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - बगीची महंत बाबा बालक नाथ मंदिर तोड़ने का मामला साधूओं और ग्रामीणों ने एडीसी सोनू भट्ट को सौंपा ज्ञापन प्रशासन को दी चेतावनी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया तो होगा आंदोलन समाधि को पुनरस्थापित करने कि मांग, सभी मूर्तियों को वापस किया जाए, गिरफ्तार हुए साधूओं और लोगों को रिहा किया जाए गुरूग्राम के सेक्टर 50 तोड़ा गया था मंदिर और समाधि का स्ट्रेकचर एंकर गुरुग्राम के सेक्टर 50 में बगीची महंत बालक नाथ के मंदिर को तोड़ने के मामले में आज साधुओं और ग्रामीणों ने जिला अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापनों सौंपा... ज्ञापन के मार्फत प्रशासन को चेतावनी दी है यदि उनकी जो मांगे हैं उन्हें पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा.... ज्ञापन में साधुओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जो महंत बालक नाथ की समाधि तोड़ी गई है उसे पुनर्स्थापित किया जाए वही मंदिर से जो मूर्तियां हटाई गई है उन्हें वापस किया जाए इसके अलावा जो साधु और लोग पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं उन्हें तुरंत रिहा किया जाए.... इसके अलावा मंदिर परिसर में जो गौशाला बनी थी गौशाला में जो गए वहां से हटाई गई हैं उन्हें वापस किया जाए... जिला अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि उन्होंने ज्ञापन के मार्फत पर जो मांगे रखी है उन्हें उच्च अधिकारी और मुख्यमंत्री के सामने रखकर सही निर्णय लिया जायेगा..... बाइट, योगी बालकनाथ कटवारिया, साधू बाइट, अरुण ठाकरान, प्रतिनिधिमंडल सदस्य बाइट, प्रदीप जेलदार, प्रतिनिधिमंडल, सदस्य0
0
Report
Advertisement
