icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नेलांग सीमा के जंगल में वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह: संयुक्त पहल से संरक्षण पर जोर

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद के भारत-चीन सीमा पर स्थित वाइब्रेंट विलेज नेलांग में वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. गंगोत्री नेशनल पार्क और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया. वन विभाग के वन्य जीव संरक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व गंगोत्री नेशनल पार्क के वन क्षेत्राधिकारी ने किया. इसमें गंगोत्री रेंज के समस्त वन कर्मचारी, आर्मी के जवान, ITBP के डिप्टी कमांडेंट सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी और जवान मौजूद रहे. वन क्षेत्राधिकारी ने वन एवं वन्य जीव प्राणियों की सुरक्षा और उनके संवर्धन को लेकर जागरूकता संदेश दिया. आर्मी, ITBP के अधिकारियों और वन कर्मियों ने भी वाइल्ड लाइफ कॉन्सर्वेशन से संबंधित विषयों पर अपने विचार रखे और सीमांत क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया. यह पार्क गोमुख से लेकर तिब्बत सीमा तक फैला है, जिसमें नेलांग और जादूंग जैसी दुर्गम घाटियां शामिल हैं. गंगोत्री नेशनल पार्क में दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं. जिसमें हिम तेंदुए का प्रमुख आवास है. भरड़ (Blue Sheep) हिमालयी काला भालू, भूरा भालू, कस्तूरी मृग, हिमालयी थार, घुरल और कई प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं. सीमा पर स्थित होने के कारण आर्मी, ITBP और वन विभाग की यह संयुक्त पहल वन्यजीवों के अवैध शिकार को रोकने और उनके प्राकृतिक आवास को बचाने में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
0
0
Report

उन्नाव में विवाद के बाद पति ने खुद को आग लगाई, अस्पताल में भर्ती

Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को लगाई आग। ससुराल पहुँच कर क्षुब्ध हो खुद को लगाई आग। बार बार लेने जाने पर भी मायके से वापस नही आ रही थी पत्नी। कहासूनी के बाद आपसी विवाद से बढ़ा मामला। नाराज पति रामसुमेर ने संदिग्ध स्थिति में खुद को लगाई आग। आग की लपटों के बीच घिरे दामाद को देख मचा हड़कंप। आनन फानन लोगों ने बुझाई आग। प्राथमिक उपचार के लिए 100 बेड अस्पताल में कराया गया भर्ती। गंभीर हालात में घायल को कानपुर किया गया रेफर। घटना की सूचना के बाद पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी। बारा सगवर थानाक्षेत्र के अमानखेड़ा गांव का मामला।
0
0
Report

बुलंदशहर के औरंगाबाद में दुष्कर्म का मामला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Bulandshahr, Uttar Pradesh:औरंगाबाद में दुष्क्रम का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच बुलंदशहर के औरंगाबाद थानाक्षेत्र में एक महिला ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है。 मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी लवकुश को गिरफ्तार कर लिया है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि पीड़िता और युवक पूर्व से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस के अनुसार गांव में जानकारी फैलाने वाले युवकों को भी मुकदमे में नामजद किया गया है。 पुलिस का कहना है कि प्रकरण के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर तलाश शुरू कर दी गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और न्यायालय में बयान दर्ज कराकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

बागपत मुठभेड़: लूट के आरोपी रिंकू घायल, गिरफ्तार; 3200 रुपये व तमंचा बरामद

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत पुलिस और लूट के आरोपी बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ में गाजियाबाद निवासी रिंकू नाम का बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रिंकू ने शराब के ठेके पर तमंचा दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम सुजरा मार्ग पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने रिंकू को संदिग्ध अवस्था में रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, लूट की गई 3200 रुपये की नकदी और बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर लूट की अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मुठभेड़ बागपत कोतवाली क्षेत्र के सुजरा मार्ग पर हुई.
0
0
Report

रोहतास के सूर्यपुरा में जल जमाव रोकने के लिए खेल मैदान तालाब साफ-सफाई शुरू

Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के सूर्यपुरा से है। जहां सूर्यपुरा के राज राजेश्वरी प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान को जल जमाव से दूर रखने की कवायद शुरू कर दी गई है। स्थानीय विधायक आलोक सिंह तथा बिक्रमगंज के एसडीएम दिलीप कुमार के देखरेख में खेल मैदान को जल जवाब से मुक्त करने का काम शुरू हुआ है। वही बगल में स्थित तालाब की भी सफाई शुरू कर दिया गया है। साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए सूर्यपुरा के अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी तथा बीडीयो तेज प्रताप सुमन जेसीबी मशीन लगाकर पहुंच गए एवं अतिक्रमण को हटाकर जल जमाब को ठीक किया जा रहा है। साथ ही तालाब के जलकुंभी को भी सफाई की जा रही है। ताकि आने वाले पर्व त्यौहार में इसका उपयोग किया जा सके। बता दे की सूर्यपुरा का ये खेल मैदान काफी पुराना है और यहां युवा सेना एवं पुलिस में भर्ती की तैयारी करते थे। लेकिन इसकी स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती चली गई। ऐसे में स्थानीय लोगों की शिकायत पर स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच कर जायजा लिया है तथा मैदान की सफाई का काम शुरू कर दिया गया। विधायक ने बताया कि जहां कहीं भी इस तरह की समस्या है, उस पर काम किया जा रहा है। वहीं एसडीएम दिलीप कुमार का कहना है कि डीएम का भी निर्देश है कि जो भी जल क्षेत्र है उसकी Safai की जाए। साथ ही जहां भी जल जमाव है, उसके निकासी की व्यवस्था की जाए। उसी के तहत ये कवायद शुरू हुई है
0
0
Report
Advertisement

स्कीम वर्कर सीटू के डेरा: दिसम्बर में दिल्ली में प्रदर्शन

Kaithal, Haryana:देश भर की स्कीम वर्कर व सीटू मजदूर 1,3 दिसम्बर तक दिल्ली में पड़ाव डालेंगी। कैथल जिले की स्कीम वर्करों जिनमें आशा वर्कर , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व मिड-डे-मील वर्कर शामिल हैं , अपनी राष्ट्रीय फैडरेशनो के आह्वान पर हनुमान वाटिका कैथल में जुटी । यहाँ शकुन्तला , सुषमा जडौला व धूप सिंह खरकां के संयुक्त अध्यक्ष मण्डल की अगुवाई में एक सभा का आयोजन हुआ ।सभा का संचालन सीटू नेता जयप्रकाश शास्त्री ने किया । बड़ी संख्या में सभा में जुटी तीनों संगठनों की वर्करों को संबोधित करते हुए मजदूर संगठन सीटू के जिला अध्यक्ष सत्यवान , सचिव नरेश रोहेड़ा ,व नेत्रियों कविता राणा , सुमन नरड़ , रीना भूसला ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आशा व मिड-डे-मील वर्कर स्वास्थ्य , पोषण व शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहीं हैं , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तो पिछले इक्कावन वर्षों से काम कर रही हैं , आशा व मिड-डे-मील वर्कर भी बीस से पच्चीस सालों से स्वास्थ्य विभाग व स्कूलों में काम रहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग की सारी स्कीमों बारे जनता को जागरूक कर रही है , जच्चा-बच्चा की परवरिश में कोई कोर कसर नही छोड़ रही हैं , मिड-डे-मील वर्कर आठवीं तक के बच्चों को साफ सुथरा व ताजा भोजन हर रोज उपलब्ध करवा रही है , लेकिन उचित वेतन के अभाव में खुद कुपोषण का शिकार हैं , उन्हें हरियाणा सरकार का न्यूनतम वेतन भी नही मिल रहा है। थोड़ा सा जो वेतन निर्धारित है ,वह भी समय पर नही मिलता । आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को काम करते हुए पच्चास से ज्यादा समय होगया है , लेकिन अब भी वे परियोजना में ही काम कर रही है , इसकी उपयोगिता को देखते हुए इसे विभाग का दर्जा दिया जाना चाहिए , तथा कार्यकर्ताओं को कर्मचारी का दर्जा मिलना चाहिए । पिछले आठ सालों से तो केन्द्र सरकार ने इन तीनों स्कीमों की वर्करों के लिए एक भी पैसे की बढ़ोतरी नही की । महंगाई लगातार आसमान को छू रही है । ऐसे में वे अपने परिवारों का कैसे गुजारा करें ,यह बहुत ही विचारणीय विषय है , उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार अपनी अर्थव्यवस्था को दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बता रही है , लेकिन जब तक आम जनता व मेहनतकश लोगों को उसका फायदा नही मिलेगा तो उसके क्या मायने हैं ,देश की सम्पत्ति का चालीस फीसदी हिस्सा एक प्रतिशत लोगों के पास इक्कठा हो रहा है । मेहनतकश जनता को गुजर बसर करना मुश्किल हो रहा है । सरकार को चाहिए उन्हें विभागों में शामिल करते हुए पक्का कर्मचारी बनाया जाए , सेवा निवृत्ति पर उन्हें पैंशन आदि सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए ।आज के प्रदर्शन को जनवादी महिला समिति की नेत्रियां रामकली जांगड़ा , सावित्री तथा रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रमेश हरित ने भी सम्बोधित किया व एकजुटता का आश्वासन दिया ।सभा के बाद सांसद नवीन जिंदल के नाम एक ज्ञापन उनके कार्यकाल ईन्चार्ज अरविंद गोलन को दिया गया तथा अपील की कि सांसद महोदय के संज्ञान में लाया जाए , ताकि वे भारत सरकार तक हमारी मांगों व मुद्दों को हल करवाने में अपना योगदान देवें । दिसम्बर में देश भर से सभी राज्यों की स्कीम वर्करें व सीटू मजदूर तीन दिनों तक दिल्ली में डेरा डालेंगे । आज़ के कार्यक्रम में ममता सिरसल , मेनका मून्दडी , प्रकाशों कौल , पूनम लोहान , रीना ,नीलम , रानी , रामपाल आदि भी शामिल हुए । प्रैस नोट जारी कर्ता शकुन्तला व नरेश रोहेड़ा सीटू जिला सचिव
0
0
Report

हेमंत खंडेलवाल के रीवा दौरे में समर्थकों का जोरदार स्वागत; रोड शो जारी

Rewa, Madhya Pradesh:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रविवार को रीवा दौरे पर पहुंचे, जहां जयस्तंभ चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति, त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी और सेमरिया के पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष रोड शो में शामिल हुए. जयस्तंभ चौराहे से हेमंत खंडेलवाल रोड शो में भाग लिए. रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे. उनके दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. इस दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद रहे. स्वागत और रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही.
0
0
Report
Advertisement

पुरानी रंजिश के चलते अलवर के लक्ष्मणगढ़ में युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Alwar, Rajasthan:अलवर के लक्ष्मणगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, शव सड़क पर फेंककर भाग रहे आरोपी को परिजनों ने पकड़ा अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी युवक के शव को ईको गाड़ी से सड़क पर फेंककर फरार होने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को रोक लिया और एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान हसनपुर निवासी प्रमोद प्रकाश के रूप में हुई है। प्रमोद दो भाइयों में बड़ा था और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मृतक के चाचा रामावतार पुत्र यादराम ने बताया कि वह रविकांत और प्रदीप के साथ घर के पीछे बाजरे की कड़बी लगा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही मोहन और महेंद्र पुत्र दया ईको गाड़ी से वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने प्रमोद को गंभीर घायल अवस्था में गाड़ी से बाहर सड़क पर पटक दिया। प्रमोद को इस हालत में देखकर परिजन मौके की ओर दौड़े और गाड़ी के आगे खड़े होकर उसे रोक लिया। परिजनों ने महेंद्र को पकड़ लिया, जबकि मोहन हाथ में लोहे का सरिया लहराते हुए मौके से फरार हो गया। परिजनों के अनुसार प्रमोद के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान थे। परिजन पकड़े गए आरोपी महेंद्र से ही गाड़ी चलवाकर प्रमोद को तत्काल लक्ष्मणगढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले खेत से जुड़े विवाद को लेकर प्रमोद और आरोपियों के बीच कहासुनी हुई थी। इस दौरान प्रमोद को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते योजना बनाकर प्रमोद की हत्या की गई। मामले की सूचना मिलने पर लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी राजेश कुमार मीना ने बताया कि हत्या के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

ग्वालियर डबरा रोड पर तेज कार ने दो गाड़ियों को टक्कर, चालक घायल

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग, ग्वालियर - डबरा रोड पर तेज रफ़्तार बेकाबू स्विफ्ट कार ने मारी वाशिंग सेंटर पर खड़ी दो गाड़ियों को जोरदार टक्कर, घटना के दौरान कार में सवार थे चार लोग, कार का चालक हुआ घायल, घायल चालक का नाम बताया जा रहा है पंकज शर्मा घायल को इलाज के लिए कराया गया अस्पताल में भर्ती, कार चालक बताया जा रहा है शराब के नशे में धुत्त, जोरदार टक्कर के साथ मौके पर मची भगदड़, घटना हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद, टक्कर लगने से दोनों कारें हुईं बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ किया केस दर्ज, डबरा सिटी थाना अंतर्गत पिछोर तिराहे की घटना
0
0
Report
Advertisement

राजनांदगांव में दो गिरफ्तार, कोतवाली-बसंतपुर क्षेत्र से सात बाइकें बरामद

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव शहर के कोतवाली और बसंतपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी के मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सात दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। दरअसल, बते दिनों कोतवाली और बसंतपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की शिकायतें दर्ज हुई थीं। इन मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही पुलिस ने तकनीकी इनपुट और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने देवाशीष और शेख हबीब को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि देवाशीश दोपहिया वाहनों की चोरी करता था, जबकि शेख हबीब चोरी के वाहनों को बेचने का काम करता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सात चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। राजनांदगांव के उप पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से आगे भी पूछताछ कर रही है, जिससे वाहन चोरी की अन्य वारदातों और इसमें शामिल दूसरे लोगों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। फि लहाल पुलिस की इस कार्रवाई से कोतवाली और बसंतपुर क्षेत्र में हुई कई वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है और पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
0
0
Report

दिल्ली के बॉर्डर इलाके में जल जमाव और लकड़ी के पुल: विकास के दावों पर सवाल

New Delhi, Delhi:दिल्ली के बुराड़ी व बादली विधानसभा के सीमावर्ती इलाके के स्वरूप बिहार में नेताओ के झूठे अस्वाशन से टूटी विकास की उम्मीद , गलियों में जलजमाव , टूटे हुए रास्ते , घरों तक पहुचने के लिए लोगो ने बनाई गई पगडंडिया व लकड़ी के पुल। दिल्ली के स्वरूप विहार पार्ट 1 इलाके की जनता दसवीं सदी की तरह नरकीय जीवन जीने पर लोग मजबूर। तस्वीरों म यह इलाका जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे घरों तक पहुंचाने के लिए लोगों ने लकड़ी की पगडंडिया और लकड़ी के पुल बनाए हैं । इसी पुल के नीचे टूटी हुई खस्ताहाल रास्ते और चारों तरफ जल जमाव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि है तस्वीर राजधानी दिल्ली की नहीं बल्कि किसी ऐसे पिछड़े राज्य की है । जहां तक आज तक विकास नहीं पहुंचा। देश की राजधानी दिल्ली से पूरे भारत का नेतृत्व करने वाले नेताओं की आँखों से क्या यह इलाका ओझल है। दरअसल आपको बता दे यह इलाका बुराड़ी और बादली विधानसभा के बीच सीमावर्ती इलाका होने के चलते यहां पर नेता विकास नहीं करवा पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां तमाम गलियों का निर्माण हुआ लेकिन बीच की करीब एक दर्जन से ज्यादा गलियों को छोड़ दिया गया गलियों में बहुत ज्यादा पानी भर जाने की वजह से लोगों ने घर तक पहुंचाने के गलियों परमानेंट लकड़ी के पुल बना दिए हैं । जिसके माध्यम से लोग बड़े बच्चे अपने घरों तक पहुंचाते हैं। स्थानीय जनता का आरोप है कि वह बुराड़ी से Aap विधायक संजीव झा और बादली से BJP विधायक दीपक चौधरी पास भी गए लेकिन यहां दोनों ही विधायको ने यह कह कर गलियों का निर्माण पर बात करने के बजाए यह कहकर मना कर दिया कि यह इलाका उनके अधीन नहीं आता। बुराड़ी में एक तरफ सांसद मनोज तिवारी दिल्ली सरकार का नाम लेकर 46 करोड रुपए की परियोजना का उद्घाटन करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ उसी बुराड़ी के स्वरूप बिहार के लोग विकास की राह तक रहे हैं। फिलहाल स्थानीय लोगों की मांग है कि स्वरूप बिहार पार्ट वन की एक दर्जन से ज्यादा कालोनियां में विकास नहीं हुआ। जिसकी वजह से लोग आए दिन हादसे की शिकार होते हैं जहरीले कीड़े मकोड़े साँप बिच्छू मासूम बच्चों को दश रहे हैं। जल्द गलियों का निर्माण कार्य करवाया जाए। बड़ा सवाल खड़ा होता है कि जब यहां विधायक काम करने में असमर्थ हैं तो सांसद इस इलाके की सुध ले विकास कराए。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top