बालोद में आयरन ओर से भरी ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
Balod, Chhattisgarh:बालोद जिले में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें आग लग गई। ट्रक आयरन ओर लेकर जा रहा था। हादसा राजहरा थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारी टोला मोड़ के पास हुआ। ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रामीणों ने मछलीपालन पट्टा निरस्त कराने को कलेक्टर के कार्यालय पर ज्ञापन दिया
Saiki, Bihar:स्लग/चार ट्रैक्टरों में सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मधुबन जलाशय का मछलीपालन पट्टा निरस्त करने की मांग एंकर/सारंगढ़-बिलाईगढ़ तहसील सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम मधुबन के सैकड़ों ग्रामीण आज चार ट्रैक्टरों में सवार होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और गांव के जलाशय में हो रहे मछलीपालन का पट्टा निरस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने 'जय भैरव मछुवा सहकारी समिति मर्यादित, भौंरादादर' पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए बताया कि समिति ने मछलीपालन के लिए जलाशय के गेट के सामने मिट्टी डालकर पानी जाम कर दिया है। कम बारिश के बावजूद सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से किसानों की धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अलावा, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समिति द्वारा जलाशय में गोबर खाद डालने से पानी बेहद दूषित हो गया है, जिससे निस्तारी में परेशानी के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समिति पर झूठी शिकायत कर नोटिस जारी करवाने का आरोप लगाते हुए, जनहित में तत्काल मछलीपालन की अनुमति निरस्त करने की मांग की है। बाइट/ग्रामीणखैरागढ़ में 70 साल की बुजुर्ग महिला का कंकाल; मौत का कारण स्पष्ट नहीं
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। जंगल से लगे खेत में मिला एक कंकाल... और उसकी पहचान हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला अनुसुइया मंडावी के रूप में। खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पंचायत पाटा गातापार में इस घटना से सनसनी फैल गई है। महिला पिछले करीब 15 दिनों से लापता थीं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दो दिन पहले छुईखदान थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की। इसी दौरान महिला के अपने ही खेत में उनका कंकाल बरामद हुआ। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की आशंका जताई है, लेकिन मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। सूचना पर पुलिस, वन विभाग और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। छुईखदान थाना प्रभारी केसरी साहू के मुताबिक, सभी टीमें मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा。 15 दिनों तक आखिर कहां रहीं बुजुर्ग महिला? मौत हादसा है या वन्यजीव का हमला? इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही मिलेगा。बड़नगर पुलिस ने ओडिशा से गांजा लाकर बेचने आया 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:अभियान प्रहार के तहत बड़नगर पुलिस की कार्रवाई, हलालिया फंटे पर पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी; गांजा खरीदने वालों की तलाश जारी उज्जैन जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बड़नगर पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर बिक्री करने आए एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 किलो 175 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, हलालिया फंटे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर तलाशी ली। उसके हाथ में मौजूद थैले से भूरे रंग की टेप में लिपटा गांजा मिला。 पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जुनेश मलिक (22), निवासी पीठीआगुड़ा, जिला केंझामाल, ओडिशा बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर बड़नगर क्षेत्र में बेचने के लिए आया था。 पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 175 ग्राम गांजा जब्त कर उसके खिलाफ थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 605/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं, गांजा खरीदने वाले अन्य लोगों की तलाश और पूछताछ भी की जा रही है।द्वारका में फर्जी इंटरनेशनल बायर गिरोह गिरफ्तार, पुलिस छानबीन जारी
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के द्वारका में साइबर पुलिस ने फर्जी इंटरनेशनल बायर बनकर देशभर के कारोबारियों और मैन्युफैक्चरर्स से ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पालम एक्सटेंशन स्थित वेब सॉल्यूशंस एक्सपोर्ट नाम से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी कर कुल 20 लोगों को पकड़ा है। इनमें कंपनी का रजिस्टर्ड मालिक और ऑपरेशन मैनेजर भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कारोबारियों को विदेशी खरीदार दिलाने का झांसा देकर पहले पेड मेंबरशिप दिलवाते थे। इसके बाद कंपनी के ही कर्मचारी विदेशी मोबाइल नंबरों से फर्जी खरीदार बनकर कारोबारियों से व्हाट्सएप पर संपर्क करते थे और उन्हें बड़े एक्सपोर्ट ऑर्डर का लालच देते थे। ऑर्डर हासिल करने के लिए आरोपियों की तरफ से ISO, GMP, BRC, IEC और फूड सेफ्टी जैसे सर्टिफिकेट की मांग की जाती थी। जब कारोबारी इन सर्टिफिकेट के लिए दोबारा कंपनी से संपर्क करते तो उन्हें लाखों रुपये लेकर फर्जी सर्टिफिकेट थमा दिए जाते थे। इसके बाद नए-नए सर्टिफिकेट की मांग कर उनसे बार-बार ठगी की जाती थी। जाँच के दौरान पुलिस को महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से भी इस गिरोह से जुड़ी शिकायतें मिली हैं। आरोपियों ने ठगी की रकम हासिल करने के लिए बैंक खातों का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने मौके से 34 मोबाइल फोन, 8 लैपटॉप, 14 सीपीयू, 23 डायरियां, दो चेकबुक और बड़ी संख्या में फर्जी सर्टिफिकेट बरामद किए हैं। फिलहाल द्वारका जिला साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की रकम का पता लगाया जा रहा है।झुंझुनूं: कैंपर से टकराने पर बिजली पोल क्षतिग्रस्त, 14 घंटे बाद विद्युत सप्लाई बहाल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - राणी सती मंदिर रोड पर कैंपर की टक्कर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त - चूणा चौक के पास रात 1:21 बजे हुआ हादसा - टक्कर के बाद बिजली के तारों में हुई भयंकर स्पार्किंग - हादसे का खौफनाक मंजर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद - करीब 14 घंटे तक इलाके की बिजली आपूर्ति रही बाधित - सुबह डिस्कॉम टीम ने क्षतिग्रस्त पोल बदलकर बिजली सुचारू की - टक्कर मारकर कैंपर चालक फरार, सीसीटीवी से पहचान में जुटा डिस्कॉम झुंझुनूं शहर के राणी सती मंदिर रोड पर चूणा चौक के समीप देर रात एक तेज रफ्तार कैंपर गाड़ी बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली के तारों में भयंकर स्पार्किंग होने लगी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें हादसे का पूरा मंजर रोंगटे खड़े कर देने वाला नजर आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना रात करीब 1 बजकर 21 मिनट की है। एक कैंपर गाड़ी बगड़ रोड की तरफ से आती दिखाई दे रही है। राणी सती मंदिर रोड पर चढ़ने के बाद चालक गाड़ी को गांधी चौक की तरफ मोड़ता है। इसी दौरान तिराहे पर मोड़ लेते समय कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराती है। टक्कर के तुरंत बाद पोल से जुड़े बिजली के तारों में तेज स्पार्किंग होने लगती है। कुछ ही पलों में सड़क पर अफरा-तफरी जैसे हालात बन जाते हैं। हादसे के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। अजमेर डिस्कॉम के सिटी जेईएन ने बताया कि उन्हें रात करीब सवा दो बजे घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद सुबह आठ बजे टीम लगाकर क्षतिग्रस्त पोल को बदलवाया गया और बिजली आपूर्ति सुचारू करवाई गई। इस दौरान मरम्मत कार्य के चलते दिन में राणी सती मंदिर रोड का यातायात भी डायवर्ट करना पड़ा। करीब 14 घंटे बाद इलाके की बिजली व्यवस्था बहाल हो सकी। घटना के बाद कैंपर चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। अब अजमेर डिस्कॉम की ओर से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर कैंपर चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे ने एक बार फिर शहर में रात के समय लापरवाही से वाहन चलाने और सार्वजनिक बिजली संपत्ति को होने वाले नुकसान पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं हादसा इतना जबरदस्त था कि इसमें किसी की जान तक जा सकती थी।आजम खान के केस पर कपिल सिब्बल का बयान
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली: आजम खान की तरफ से हाईकोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने रखा पक्ष
आज की सुनवाई पूरी होने के बाद कपिल सिब्बल ने कहा कल मामले में आदेश आएगा
कल ईडी की तरफ से एफिडेविट दाखिल किया जाना है
हाईकोर्ट ने अभी फिलहाल कोई अंतरिम आदेश पारित नहीं किया है।
बाइट -- कपिल सिब्बल, वरिष्ठ अधिवक्ता
