491226
छत्तीसगढ़ में NH-930 पर दिखा विशालकाय अजगर, वीडियो हुआ वायरल
Jagtara, Chhattisgarh:भारी बारिश के बीच NH-930 पर एक विशालकाय अजगर का आना सुर्खियों में है। वहीं शिक्षा विभाग की कर्मचारी रजनी वैष्णव शर्मा ने इस घटना का वीडियो बनाया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर के सड़क पर आने से कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन रुक गया था। यह अनोखा दृश्य देखने के लिए कई लोग रुक गए थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना में TRE 4 शिक्षक भर्ती को लेकर छात्र मंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग BPSC TRE 4 के शिक्षक भर्ती परीक्षा का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज म्यूजिक के अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पहुंच गए। छात्रों की संख्या देखकर मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंची। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से कर दी बड़ी मांग, कहा कि हमें वैकेंसी में जगह नहीं मिली है जब तक हमें वैकेंसी में जगह नहीं मिलेगी मैं जाने वाले नहीं। म्यूजिक में सिर्फ दो सेट हम लोग को दी गई है हम लोगों की मांग है कि हमें कम से कम 2000 सीट दी जाए। वही मंत्री के समझाने बिठाने पर और आश्वासन देने के बाद अभ्यर्थी मिथिलेश तिवारी के आवास से चले गए लेकिन। अभ्यर्थियों का कहना है शिक्षा मंत्री ने हम लोग को आश्वासन दिया है कि सिम बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों को बुलाकर हम बातचीत करेंगे।0
0
Report
शक्कर के दाम घटे, स्वास्थ्य पर जोर देने का संदेश देता कैलाश विजयवर्गीय
Indore, Madhya Pradesh:शक्कर के बढ़ते-घटते दामों को लेकर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शक्कर के भाव में इन दिनों कमी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि परसों शक्कर 70 रुपये किलो थी, जबकि आज यह 60 रुपये किलो हो गई है और आने वाले दिनों में इसके दाम और कम हो सकते हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि शक्कर महंगी हो तो भी बच्चों के लिए इसकी कीमत नियंत्रण में और सस्ती रहना जरूरी है। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि आजकल राजेंद्र जी, रमेश जी और कई पत्रकार भी मीठा नहीं खाते। उन्होंने स्वास्थ्य को लेकर भी लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी। मंत्री ने कहा कि विशेषकर 40 वर्ष की उम्र के बाद अधिक शक्कर का सेवन स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं माना जाता। डॉक्टर भी अधिक शक्कर खाने से बचने की सलाह देते हैं। उन्होंने आयुर्वेद का हवाला देते हुए कहा कि शक्कर की बजाय गुड़ का सेवन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। विजयवर्गीय ने कहा कि लोगों को स्वाद के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए और मीठे का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए。0
0
Report
नेपाल के लिए NDRF के विमान, जलस्तर निगरानी और मदद की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:CWC वाल्मीकि बैराज (बिहार-यूपी बॉर्डर) पर गंडक नदी के जलस्तर की निगरानी कर रही है। दिल्ली | NDRF के IG नरेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा, “HADR मदद से भरे दो विमान नेपाल भेजे गए हैं। हमारी एक टीम स्टैंडबाय पर है; अगर नेपाल सरकार से अनुरोध मिलता है तो उसे भेजा जा सकता है।” CWC वाल्मीकि बैराज (बिहार-यूपी बॉर्डर) पर गंडक नदी के जलस्तर की निगरानी कर रही है。0
0
Report
Advertisement
धनबाद में टीपर की चपेट से मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के धैया ठाकुरकुल्ही निवासी 32 वर्षीय मिथलेश रजक की नगर निगम की कचरा ढोने वाली टीपर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने नगर निगम कार्यालय के पास शव रखकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा और नियोजन देने की मांग कर रहे थे। बताया जाता है कि मिथलेश रजक 25 अगस्त दोपहर तीन बजे के करीब घर जा रहे थे। इसी दौरान ठाकुर कुल्ली गली में नगर निगम का टीपर संख्या JH 10BZ-9279 पीछे की ओर बैक किया जा रहा था। इसी क्रम में मिथलेश उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मिथलेश शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे हैं। वह कपड़ा धुलाई का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार मिथलेश परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। परिजनों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा और नियोजन देने की मांग की। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नगर निगम कार्यालय के पास जुट गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मेयर संजीव सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें मौके पर बुलाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सहायता का आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।0
0
Report
जुन्नर में 9 वर्षीय बालिका के साथ अत्याचार–हत्या: उपमुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात
Barav, Maharashtra:जुन्नर तालुक्यातील पिंपळवंडी येथे ९ वर्षीय बालिकाेवर झालेल्या अत्याचार आणि हत्येच्या भीषण घटनेनंतर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार यांनी आज पिंपळवंडीत दाखल होऊन पीडित कुटुंबाची सांत्वनपर भेट घेतली. या अत्यंत दुर्दैवी घटनेमुळे संपूर्ण परिसर सुन्न झाला असून, सुनेत्रा पवार यांनी पीडितेच्या आई-वडिलांची भेट घेऊन त्यांचे सांत्वन केले आणि शासन त्यांच्या पाठीशी खंबीरपणे उभे असल्याची ग्वाही दिली. मुख्य मंत्र्यांच्या आदेशानुसार पोलिसांनी आरोपीला तातडीने अटक केली असून हा खटला फास्ट ट्रॅक कोर्टात चालवून नराधमाला लवकरात लवकर फाशीची शिक्षा व्हावी यासाठी प्रशासन प्रयत्नशील असल्याचे त्यांनी सांगितले. यासोबतच पीडित कुटुंबाला मनोधैर्य योजनेअंतर्गत १० लाख रुपयांची तात्काळ आर्थिक मदत, शबरी घरकुल योजनेतून हक्काचे घर आणि गावात हायमास्ट दिवे उभारण्याचे निर्देशही त्यांनी प्रशासनाला दिले आहेत.0
0
Report
इमरान तीन महीने ही काम कर सका; मुश्कान ने छह महीने ट्रेनिंग पूरी की
Noida, Uttar Pradesh:ये फीड नेशनल सर्वर में मिलेगा। जिस जिम में इमरान काम करता था उस जिम के रिसेप्शनिस्ट का कहना है कि इमरान यहाँ केवल 3 महीने ही काम किया था, मुश्क़ान भी यहाँ से छोड़ गई थी। मुश्क़ान ने 6 महीने की ही ट्रेनिंग ली थी; दोनों की टाइमिंग जिम में आने का अलग था। वाक थ्रू एंड रिसेप्शनिस्ट से बातचीत0
0
Report
Advertisement
किसान संघ ने विद्युत समस्या के विरोध में शिविर बहिष्कार कर ज्ञापन सौंपा
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने गोमावाली ग्राम पंचायत में विद्युत समस्याओं को लेकर लगाए गए शिविर का बहिष्कार कर दिया। किसान 44 जीबी लाइन (132 केवी — शिवपुरी से) में वोल्टेज सुधार की, और गोमावाली व धाधड़ा क्षेत्र में 33 केवी ग्रेड सबस्टेशन स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर को 25 अगस्त को ज्ञापन भी सौंपा था। साथ ही ग्रामीणों ने कूपली गांव स्थित GSS को 5 MVA पावर ट्रांसफार्मर तत्काल उपलब्ध करवाने और शिकायतों के त्वरांत निस्तारण के लिए FTR को पाबंद करने की मांग की। ग्राम पंचायत मुख्य गेट पर बड़ी संख्या में किसान शिविर का कर रहे हैं बहिष्कार और प्रशासन उन्हें मनाने का प्रयास कर रहा है। किसान शांतिपूर्ण तरीके से शिविर का कर रहे हैं बहिष्कार।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ नगर निकाय चुनाव में भाजयुमो ने युवाओं से सक्रिय प्रचार का संदेश दिया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा ने युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर चुनावी अभियान का बड़ा संदेश दिया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने युवाओं से हर वार्ड, मोहल्ले और ढाणी तक पहुंचकर भाजपा की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाना पार्टी का लक्ष्य है और इसकी जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। वहीं छात्रसंघ चुनाव बहाली के सवाल पर गोरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव बंद किए थे और अब मामला कोर्ट में विचाराधीन है। निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने पेपर लीक, केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं और कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही भाजपा में गुटबाजी से इनकार करते हुए संगठन की एकजुटता का दावा किया。0
0
Report
अमरोहा में मिलावटखोरों के खिलाफ छापा: 7 कुंतल मिठाई नष्ट
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद विभाग की टीम ने बर्फी फैक्ट्री पर मारा छापा, 7 कुंतल से ज्यादा खराब मिठाई नष्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमरोहा जनपद के खाद्य विभाग की टीम ने गजरौला में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक मकान में संचालित बर्फी बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री संचालक जावेद निवासी मेरठ मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान टीम को मौके से सात कुंतल से अधिक सूजी से तैयार मिठाई बरामद हुई। अधिकारियों के मुताबिक मिठाई की गुणवत्ता संदिग्ध थी और कुछ ही घंटों में खराब होने की आशंका थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मिठाई को मानव सेवन के लिए सुरक्षित नहीं माना गया। इसके बाद जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर पूरी मिठाई मौके पर ही नष्ट करा दी गई। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। विभाग अब फैक्ट्री संचालन और मिठाई की गुणवत्ता से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर पॉक्सो केस: 8 महीनों बाद पुलिस ने उकसाने का मामला दर्ज किया
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में पॉक्सो एक्ट के आरोपी लवजीत राणा सुसाइड केस में 8 महीने बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। इस मामले का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि इंसाफ के लिए भटक रही लवजीत की 54 वर्षीय मां चंद्रा राणा ने भी न्याय न मिलने से हताश होकर पांच दिन पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। यह पूरा मामला 20 दिसंबर को शुरू हुआ था। जहा गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में लवजीत सिंह राणा ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। सुसाइड से पहले लवजीत ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें उसने शिवानी त्रिवेदी, भरत चतुर्वेदी और तपन त्रिवेदी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। जांच में सामने आया कि यह तीनों आरोपी लवजीत को पॉक्सो एक्ट के मामले से बचाने के एवज में 30 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। दबाव में आकर लवजीत ने पैसे दे भी दिए थे। लेकिन आरोपी उससे और पैसों की मांग कर रहे थे जिससे तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। लवजीत की मौत के बाद से उसकी मां चंद्रा राणा दोषियों को सजा दिलाने के लिए पिछले 8 महीनों से पुलिस और अधिकारियों के चक्कर काट रही थीं। लंबे समय तक इंसाफ न मिलने और बेटे के गम के कारण वह गहरे मानसिक तनाव में थीं। आखिरकार हताशा में आकर 21 अगस्त को उन्होंने डबरा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जबकि पुलिस ने बताया कि मां की आत्महत्या के कारणों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक लवजीत के मोबाइल फोन की रिकॉर्डिंग और दस्तावेजों की गहन जांच की। इसमें स्पष्ट हुआ कि तीनों आरोपियों की लगातार प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से हार कर ही लवजीत ने सुसाइड किया था। इस आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 306 आत्महत्या के लिए प्रेरित करना के तहत मामला दर्ज कर लिया है。0
0
Report
AOC: नेपाल राहत के लिए C-130J और C-17 विमान रवाना
Noida, Uttar Pradesh:गाज़ियाबाद, UP | AOC हिंडन एयर फ़ोर्स स्टेशन के एयर कमोडोर आर डोभाल कहते हैं, 'चूंकि हम ऐसी आपातकालीन स्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, इसलिए हमने तुरंत एक C-130J हरक्यूलिस विमान तैयार किया। हमने इसमें राहत सामग्री, दवाएं और जनरेटर लोड किए; यह काम सिविल अधिकारियों और NDRF की मदद से पूरा किया गया। हमने विमान को तैयार किया और जितनी जल्दी हो सके उसे रवाना किया; इसने रात करीब 8:30 बजे उड़ान भरी, दो घंटे के भीतर नेपाल में लैंड किया और लगभग 10 टन सामान पहुंचाया... भारतीय वायु सेना अक्सर भारत के अंदर और नेपाल, म्यांमार और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों में राहत अभियान चलाती रहती है। हाल ही में वेनेजुएला में भी एक ऑपरेशन चलाया गया था; भारतीय वायु सेना दुनिया में कहीं भी ज़रूरत पड़ने पर मदद के लिए तैयार रहती है। मौजूदा ऑपरेशनों की बात करें तो, एक विमान पहले ही रवाना हो चुका है और आज एक C-17 के रवाना होने का कार्यक्रम है; अगर और मदद की ज़रूरत पड़ी तो हम पूरी तरह तैयार हैं__'0
0
Report
श्योपुर के ऊंचा खेड़ा में रात में आया मगरमच्छ, किसानों से आमना-सामना
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के ऊंचा खेड़ा गांव के पास रात में अचानक सड़क पर आया मगरमच्छ, खेतों पर जाते किसानों से आमना-सामना, वीडियो वायरल0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक शोषण, केस दर्ज
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि युवक ने उसके पति से तलाक करवाया और फिर करीब ढाई साल तक लिव-इन रिलेशन में रखा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब ढाई साल पहले उसकी मुलाकात परिचित के जरिए कालोनी निवासी अनुराग जाटव से हुई थी। इसके बाद अनुराग का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। पति को यह पसंद नहीं था, जिसके चलते दोनों में विवाद होने लगा।महिला के अनुसार अनुराग ने जिंदगी भर साथ देने और शादी करने का भरोसा दिलाया। उसके झांसे में आकर उसने पति से तलाक ले लिया और अनुराग के साथ जडेरूआ कला में किराए के मकान में रहने लगी। आरोप है कि करीब ढाई साल तक अनुराग ने उसका शारीरिक शोषण किया। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने साफ इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
रामगंज मंडी में रक्षा बंधन समारोह में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जनसुनवाई की
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में रक्षाबंधन पर्व मनाया। बघेरवाल मांगलिक भवन में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने मंत्री मदन दिलावर को रक्षा सूत्र बांधा और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने भी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में उत्सव का माहौल रहा और महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से मंत्री की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के पर्व को मनाया। रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आमजन से संवाद भी किया और जनसुनवाई की। क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा सहित स्थानीय स्तर से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। मंत्री ने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए. कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं, ग्रामीण महिलाओं तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मौजूद रहे।0
0
Report
भोपाल में फर्जी बैंक अधिकारी से 1.89 लाख की ठगी, दिल्ली के दो आरोपी गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल की बैरसिया पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई फर्जी बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड से की 1.89 लाख की ऑनलाइन ठगी मामले में दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार फर्जी बैंक कर्मचारी बनकर किया था कॉल क्रेडिट कार्ड पर 2499 रुपये का चार्ज बंद कराने के नाम पर भेजी थी लिंक लिंक पर कार्रवाई के बाद क्रेडिट कार्ड से निकले 1 लाख 89 हजार 296 रुपये ठगी की रकम से Amazon के जरिए खरीदे गए गोल्ड कॉइन गोल्ड कॉइन की डिलीवरी के सुराग से गुरुग्राम तक पहुंची पुलिस Amazon से मिली जानकारी और कॉल डिटेल्स के आधार पर हुई कार्रवाई दिल्ली निवासी महेश गुप्ता और बंटी माहौर गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन और आधार कार्ड जब्त मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी बैरसिया थाना पुलिस और साइबर सेल कर रही मामले की जांच0
0
Report
Advertisement
