icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अंबागढ़ चौकी में तिरंगा यात्रा: प्रशासनिक अधिकारी से लेकर छात्र-छात्राओं तक देशभक्ति की मिसाल

Mudiyal, Chhattisgarh:अंबागढ़ चौकी में देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों और नागरिकों ने नगर का भ्रमण किया। इस दौरान पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंची, जहां वंदे मातरम् और राज्यगीत के सामूहिक गायन के बाद रैली का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला। बच्चों से लेकर अधिकारी और जनप्रतिनिधि तक सभी ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
0
0
Report

बीजापुर में तिरंगा यात्रा का समापन कार्यक्रम, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रभक्ति का संदेश

Vijayapura, Karnataka:नक्सलियों के खिलाफ सबसे लंबे ऑपरेशन वाले इलाके में गूंजेगा तिरंगे का संदेश, करेगुट्टा में होगा बस्तर तिरंगा यात्रा का समापन बीजापुर। बस्तर तिरंगा यात्रा 2026 का कारवां स Sukma जिले से होते हुए बीजापुर पहुंच गया है। शुक्रवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर के मिनी स्टेडियम से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बाइक के जरिए निकाली जा रही यह यात्रा अब बीजापुर के नक्सल प्रभावित इलाकों से होकर गुजरेगी。 सुकमा जिले के जगरगुंडा और तर्रेम से होते हुए तिरंगा यात्रा बीजापुर पहुंची है। यहां से यात्रा उसूर, गलगम और नम्बी होते हुए करेगुट्टा पहाड़ पहुंचेगी, जहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यात्रा का समापन होगा। इसी मौके पर गृहमंत्री विजय शर्मा करेगुट्टा में तिरंगा फहराएंगे。 कभी नक्सलियों का गढ़, अब तिरंगे से गूंजेगा इलाका जिस क्षेत्र में कभी सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ देश का सबसे लंबा ऑपरेशन चलाया था, आज उसी इलाके में तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति और बदलते बस्तर की तस्वीर पेश करेगी। साल 2018 में सुरक्षा बलों की मौजूदगी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस सड़क को दोबारा आम नागरिकों और राहगीरों के लिए खोला गया था। अब इसी मार्ग से गुजर रही तिरंगा यात्रा बस्तर में लौटती शांति और सामान्य जनजीवन का संदेश देगी। शहीद स्थलों पर श्रद्धांजलि, मिट्टी का होगा संग्रहण तिरंगा यात्रा बीजापुर के उसूर ब्लॉक के उन गांवों तक पहुंचेगी, जो कभी नक्सल प्रभाव से प्रभावित रहे हैं। यात्रा के दौरान शहीद स्थलों पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही शहीदों की स्मृति में वहां की मिट्टी का संग्रहण भी किया जाएगा。 14 अगस्त से शुरू हुआ बीजापुर का यह चरण उसूर ब्लॉक के नक्सल प्रभावित गांवों से होकर करेगुट्टा पहाड़ तक पहुंचेगा। स्वतंत्रता दिवस पर यहां तिरंगा फहराकर यात्रा का समापन किया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर में सिपाही की पत्नी ने खुद को पति की सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow2m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सिपाही की पत्नी ने पति की रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान सविता के रूप में हुई है। उसके पति टिंकू सिंह पुलिस में सिपाही हैं। उनकी पत्नी ने सुसाइड क्यों किया है इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। टिंकू सिंह पत्नी सविता और दो बेटियों के साथ मनीष कुमार के मकान में करीब दो साल से किराए पर रह रहे थे। शुक्रवार को सविता घर में थी। इसी दौरान उसने पति की रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली गर्दन के दाईं ओर लगी। गंभीर चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सदर बाजार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। उसके बाद सीनियर अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। घटना की जानकारी होते ही डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह भी मौके पर पहुंचे। लोगों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सविता ने आत्महत्या क्यों की। शुरुआती तौर पर पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव या किसी अन्य कारण की संभावना को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। सविता की मौत के बाद उसकी दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियां पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगी।
0
0
Report

तिफरा के वायरल वीडियो में सड़क पर युवक की पिटाई, कानून-व्यवस्था पर सवाल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।तिफरा क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक सरेराह एक युवक के साथ जमकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में युवक आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं और एक युवक की लात-मुक्कों से पिटाई की जा रही है। सड़क पर खुलेआम हुई इस मारपीट ने इलाके में युवकों के बढ़ते दबदबे और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मारपीट की सही वजह और घटना में शामिल युवकों की पहचान को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की वास्तविकता सामने आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
0
0
Report

पागल कुत्ते ने दो दिन में पांच बच्चों को निशाना बनाकर घायल किया—हड़कंप

Damoh, Madhya Pradesh:पागल कुत्ता ने मचाया आतंक मासूम बच्चों को बना रहा निशाना, दो दिन में 5 बच्चों को किया ज़ख्मी... शहरी इलाकों में रोजाना लोग इन कुत्तों का शिकार हो रहे है तो ग्रामीण क्षेत्रों से भी आतंक की खबरें आम हो चुकी हैं। इस बीच जिले के तेंदूखेड़ा से बड़ी खबर है जहां के घुटरिया गांव में कुते ने दो दिनों ने पांच मासूम बच्चों को निशाना बनाया है इन बच्चों पर जानलेवा हमला हुआ और ग्रामीणों के मुताबिक यदि उन्हें समय पर नहीं बचाया जा सका होता तो उनकी जिंदगी नहीं बच पाती। घुटरिया गांव के लोगों के मुताबिक उनके गांव में एक कुत्ता कुछ दिनों से पागल घूम रहा है और उसे कई बार गांव से बाहर और जंगली इलाके में ग्रामीण छोड़कर आए लेकिन ये कुत्ता गांव वापस आ जाता है, कल इसी डॉग ने दो बच्चों को निशाना बनाया, बच्चे आंगन में खेल रहे थे तभी अचानक पागल कुत्ता आया और बच्चे को पकड़ कर घसीट रहा था। समय पर घर के लोगों नेे उसके चंगुल से बच्चों को बचाया, आज फिर सुबह से इस पागल कुत्ता का आतंक देखने को मिला, ये राह चलते लोगों पर हमलावर हो गया और घरों के आंगन में बच्चों को जख्मी करने का काम करता रहा और तीन बच्चे इसके हमले से घायल हुए है। कल और आज घायल पांचों बच्चों को तेंदूखेड़ा के सिविल अस्पताल लाया गया जहां इलाज के लिए भर्ती किया गया है, वहीं तत्काल ग्रामीणों ने गांव की सुरक्षा के लिए लाठी और डंडे लेकर कुत्तों की निगरानी शुरू की है ताकि फिर कोई मासूम इसके निशाने पर न आए।
0
0
Report
Advertisement

बराइन गांव में अवैध संबंधों के विरोध पर पिता की हत्या: माँ-बेटी गिरफ्तार

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में अवैध संबंधों के विरोध से जुड़ी भयावह घटना सामने आई है जहां एक अधेड़ को उसकी बेटी और पत्नी ने मौत के घाट उतार दिया। बेटी की अवैध संबंध की कहानी की जानकारी उसकी मां को थी, जो इस संबंध की समर्थक भी बनी रहीं। मामला हरचंदपुर थाना इलाके के बराइन गांव का है। छोटेलाल खेतीबाड़ी कर परिवार चलाते थे—पत्नी, एक बेटी लगभग 20 वर्ष और बेटे सतीश सहित। छोटेलाल 17 जुलाई को लापता हो गये। बेटे ने पहले पिता की तलाश की और न मिलने पर पुलिस को सूचित किया। गुमशु्दगी की तफ्तीश के दौरान पुलिस ने मां-बेटी पर शक किया और उनकी कॉल रिकॉर्डिंग खंगालने के बाद हत्या की परस्पर बातचीत के क्लू मिले। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उन्होंने हत्या कर शव को पास के नाले में फेंकना स्वीकार कर लिया। निशानदेह पर जगह-जगह बिखरे कंकाल के अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है।
0
0
Report
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर अल्मोड़ा नगर निगम ने सभी 40 वार्डों में सफाई अभियान शुरू किया

Almora, Uttarakhand:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा नगर निगम की ओर से शहर के सभी 40 वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा और नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और पर्यावरण मित्रों ने भी सफाई की। सड़कों, गलियों, नालियों, बाजारों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। अभिायान के जरिए लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरुक किया गया। लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और गीले-सूखे कचरे को अलग रखने की अपील की गई। अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि स्वच्छता को केवल एक दिन तक सीमित नहीं रखना चाहिए
0
0
Report

दिल्ली के मालवीय नगर में अचानक तेज बारिश, ट्रैफिक जाम की संभावनाएं

एंकर: राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट ली अचानक झमाझम तेज बारिश location साउथ दिल्ली मालवीय नगर विजुअल में बारिश के दृश्य ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट खबर पर वार्ता रिपोर्ट राजधानी दिल्ली में अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम तेज बारिश हुई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कैसे मालवीय नगर रोड पर तेज बारिश हो रही है, आम लोग अपने रोजमर्रा के काम से गुजर रहे हैं उनको काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां एक तरफ धूप निकली हुई थी वहां अचानक मौसम सुहावना हो गया और बारिश को देखते हुए ट्रैफिक और कई घंटे के जाम लगने की संभावना बनी रहती है, जिससे लोगों को अपने निजी या ऑफिसियल काम में दिक्कत होगी
0
0
Report

नीतिश-सम्राट चौधरी सरकार गरीबों को जमीन नहीं दे रही, आमरण अनशन समाप्त

Masaurhi, Bihar:नीतिश सरकार से लेकर सम्राट चौधरी की सरकार गरीबों को जमीन से वंचित कर रही है। जिनकी जमीन नहीं है उनका राशन कार्ड कैसे बनेगा। राशन कार्ड के आवेदन में जाति प्रमाणपत्र की अनिवार्यता समाप्त हो। मसौढी अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा द्वारा प्रखंड पर आयोजित आमरण अनशन शुक्रवार की दोपहर समाप्त हो गया। अनशन पर सभा के दस लोग बैठे थे। जिनकी मांग थी कि भूमिहीन को पांच डेसिमल जमीन और जीरामजी के तहत नियमित कार्य दिया जाए। मजदूरों को जून माह से कोई कार्य नहीं मिला है। राशन कार्ड के आवेदन में जाति प्रमाणपत्र की अनिवार्यता समाप्त की जाए क्योंकि भूमिहीन के पास कोई भी जमीन का कागज नहीं है। ऐसे में उनका जाति प्रमाणपत्र कैसे मिलेगा। शुक्रवार को अनशन पर बैठे लोगों से पुनपुन बीडीओ और सीओ मिलने पहुंचे और उनकी मांगों को सुना। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रखंड स्तर पर पूरी होने वाले मांगो पर विचार किया जाएगा। वही अन्य मांगों से संबंधित पत्र जिला के वरीय पदाधिकारियों के पास भेजा जाएगा। अनशन के दौरान मौजूद फुलवारी के पूर्व विधायक गोपाल रविदास ने सरकार पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश सरकार के साथ सम्राट चौधरी की सरकार सीधे तौर पर गरीबों को जमीन से वंचित कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

हाई कोर्ट के आदेश से लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू की तीसरी वापसी, राजनीतिक हलचल

Kota, Rajasthan:लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू ने तीसरी बार संभाला पदभार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई वापसी कोटा। लाडपुरा पंचायत समिति के प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू ने शुक्रवार को तीसरी बार प्रधान पद का कार्यभार संभाल लिया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुड्डू की प्रधान पद पर वापसी हुई है। लंबे समय से चल रहे निलंबन और कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्होंने दोबारा पंचायत समिति का कामकाज संभाला। इससे पहले नईमुद्दीन गुड्डू ने 22 अगस्त 2025 को भी हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रधान पद का कार्यभार ग्रहण किया था। उस समय जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र त्यागी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट सर्किल पर पहुंचे थे और गुड्डू के समर्थन में मौजूद थे। मामला 28 फरवरी 2025 से शुरू हुआ था। राज्य सरकार ने नईमुद्दीन गुड्डू को प्रधान पद से निलंबित कर दिया था। पंचायती राज विभाग के अनुसार, लाडपुरा पंचायत समिति की 12 ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था के ठेकों में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर यह कार्रवाई की गई थी। निलंबन आदेश के खिलाफ गुड्डू ने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिली और लंबे समय तक निलंबित रखने पर कोर्ट ने आपत्ति जताई। इसके बाद अगस्त 2025 के दूसरे सप्ताह में उन्हें कार्यभार ग्रहण कराने के आदेश दिए गए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 22 अगस्त 2025 को गुड्डू ने पदभार संभाला, लेकिन करीब छह दिन बाद ही पंचायती राज विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी इंद्रजीत सिंह की ओर से नया आदेश जारी कर दिया गया। जांच में दोषी माने जाने का हवाला देते हुए उन्हें राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 38(4) के तहत फिर निलंबित कर दिया गया था। इस कार्रवाई के चलते वे पंचायत समिति की आधिकारिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले पा रहे थे। अब हाईकोर्ट के रुख और नए आदेश के बाद नईमुद्दीन गुड्डू ने एक बार फिर लाडपुरा प्रधान का पद संभाल लिया है। उनकी तीसरी बार वापसी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा गया। राजनीतिक रूप से भी नईमुद्दीन गुड्डू का लाडपुरा क्षेत्र में लंबे समय से प्रभाव रहा है। गुड्डू और उनका परिवार पिछले कई विधानसभा चुनावों से लाडपुरा में कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में शामिल रहा है। 2008, 2013 और 2023 में कांग्रेस ने नईमुद्दीन गुड्डू को लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था। वहीं 2018 में उनकी पत्नी गुलनाज गुड्डू ने कांग्रेस के टिकट पर लाडपुरा विधानसभा चुनाव लड़ा था। लगातार निलंबन, अदालती कार्रवाई और प्रशासनिक आदेशों के बीच अब गुड्डू की तीसरी बार प्रधान पद पर वापसी ने लाडपुरा की स्थानीय राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ा दी है。 bite नईमुद्दीन गुड्डू लाडपुरा प्रधान
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top