Back
SSB ने सोमेश्वर मेला में घायल श्रद्धालुओं को 18 किमी चलकर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया
IAImran Ajij
Mar 23, 2026 23:31:18
Bagaha, Bihar
जहाँ बिहार की सबसे बड़ी चोटी सोमेश्वर धाम पर चैत नवरात्रि मेले में कई घायल श्रद्धालुओं के लिए पारा मिलिट्री फ़ोर्स के SSB जवान देवदूत बनकर राहत और मदद में हाथ बढ़ाए हैं। नवरात्रि मेले में गिरे और घायल श्रद्धालुओं को SSB 65वीं बटालियन ने 18 किलोमीटर दूर पहाड़ी रास्ते से पैदल लाकर अस्पताल पहुंचाया है। भारत-नेपाल सीमा पर सरहद की सुरक्षा और बंधुत्व को लेकर कार्य कर रहीं SSB लगभग ढाई दशक से इलाके के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहीं है। एक ओर SSB की स्थापना से पश्चिम चंपारण जिले को नक्सल मुक्त घोषित करने में कारगर और सार्थक मदद मिली है, वहीं अब सेना के जवान लोगों के लिए मसीहा बनकर अक्सर उनकी मदद करते न केवल बाढ़ और बरसात बल्कि धार्मिक कार्यों में खासकर चैत नवरात्रि में सोमेश्वर पहाड़ी पर लगने वाले मेले में इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं। बताय जा रहा है कि इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित पश्चिम चंपारण जिले में बगहा अंतर्गत रामनगर के सोमेश्वर धाम नवरात्रि मेले के दौरान न केवल एक महिला श्रद्धालु के घायल होने पर SSB जवानों ने तत्परता का परिचय दिया बल्कि दुर्गम पहाड़ी रास्ते के बावजूद जवानों ने करीब 18 किलोमीटर तक घायल महिला को अपने कंधे पर उठाकर उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। वहीं एक अन्य श्रद्धालु के पहाड़ी से फिसलकर नीचे खाई में गिरने पर तत्काल देवदूत बनकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल कर स्ट्रेचर की सहायता से बेहतर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक बेतिया के औझाटोला निवासी लगभग 30 वर्षीय सुन्दरपति देवी नवरात्रि पूजा के लिए सोमेश्वर पहाड़ पर गई थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट लग गई और महिला श्रद्धालु फ्रैक्चर हो गईं। सोमेश्वर पहाड़ की ऊँचाई और कठिन रास्तों के कारण स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात 65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के जवान तुरंत सक्रिय हुए और अदमय साहस दिखाया। दर्जनों जवानों ने मिलकर स्ट्रेचर की व्यवस्था की और घायल महिला को करीब 18 किलोमीटर ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र से कंधे के सहारे नीचे लाया। इसके बाद उन्हें 65वीं वाहिनी के बेस कैंप, गोवर्धन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। महिला श्रद्धालु की स्थिति को गंभीर देखते हुए जवानों ने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व SSB 65वीं बटालियन के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के निर्देशन में किया गया। वहीं राजेश्वर राव उम्र करीब 58 साल जो बगहा 1 प्रखंड के सलहा बरियरवा निवासी हैं नवरात्री में यात्रा के दौरान पैर फिसलने पर खाई में गिरकर बुरी तरह घायल हो गए उन्हें भी देर रात इलाज के लिए कठिन रास्ते पार कर अस्पताल पहुंचाया गया। बताएं कि बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल से घिरे लगभग 1500 मीटर ऊँची सोमेश्वर पहाड़ी पर SSB 65वीं बटालियन के इस त्वरित और मानवीय पहल से न केवल महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की जान बची, बल्कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं का भरोसा और मजबूत हुआ है। निश्चित तौर पर सीमा, सुरक्षा और बंधुत्व की संज्ञा वाली SSB काबिले तारीफ़ नेक काम कर रहीं है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
903
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 23, 2026 23:33:091065
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 23, 2026 23:32:491012
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 23, 2026 23:32:311028
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 23, 2026 23:32:201043
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 23, 2026 23:32:071079
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 23, 2026 23:31:45989
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
FollowMar 23, 2026 23:30:421087
Report
PSPrasenjit Sardar
FollowMar 23, 2026 23:30:27940
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 23, 2026 23:30:141086
Report
नौगांवा सादात के गांव खेतापुर मे मुस्लिम समुदाय के बीच ताबड़तोड़ चली गोलियां,दो घायल,लाइव वीडियो वायरल
IAIqbal Ahmad
FollowMar 23, 2026 20:10:411039
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 23, 2026 19:00:121022
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 23, 2026 18:45:311082
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 23, 2026 18:45:13984
Report