Back
Prashant Kishor की जनसुराज बनाम NDA: बिहार में बदलाव की मांग
DDDHANANJAY DWIVEDI
Oct 24, 2025 13:45:28
Bettiah, Bihar
बेतिया से खबर है जहां जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पश्चिम चंपारण के नौतन विधानसभा और बेतिया विधानसभा में रोड शो किया। प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। आज प्रधानमंत्री बिहार दौरे पर थे जिसके बारे में प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार से भाजपा को झाड़ू मार कर बिहार की जनता खदेड़ दे। यह वही बीजेपी की सरकार है जिसने दीपावली और महापर्व छठ के अवसर पर बारह हजार ट्रेन चलाने का वादा किया था लेकिन आज बिहार के नौजवानों को देश के कई राज्यों में धक्के खाने पड़ रहे हैं; ट्रेन नहीं चलाया जा रहा है। बिहार के नौजवानों को बिहार आने से रोका जा रहा है। यह वही बीजेपी की सरकार है जो गुजरात में एक लाख करोड़ की बुलेट ट्रेन चला रही है लेकिन बिहार के लोगों के लिए छठ जैसे महापर्व में ट्रेन नहीं चल रही है ताकि बाहर रहने वाले मजदूर बिहार नहीं आ सके। युवा बिहारी अगर बाहर से आएंगे तो भाजपा के खिलाफ वोट करेंगे और भाजपा की सरकार चली जाएगी। आज नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा है तो उनसे यह सवाल होना चाहिए कि वह बारह हजार ट्रेन कहां है? अगर बिहारीयों को अपने बच्चों के भविष्य से प्रेम है तो वह अबकी बार इस भाजपा की सरकार को झाड़ू मार कर बिहार से खदेड़ने का काम करें क्योंकि यह बिहार के नौजवानों के दुश्मन हैं। यह बिहार के लोगों को मजदूर समझते हैं और बिहार के लोग बाहर आज छठ जैसे महापर्व में धक्के खा रहे हैं। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि इस दस दिनों में बिहार की जनता को यह सोचना होगा कि लालू-राबड़ी की सरकार चाहिए या एनडीए की सरकार चाहिए। एक जंगल राज की सरकार थी तो यह भ्रष्टाचारियों और लुटेरों की सरकार है। इन दोनों सरकारों के सामने बिहार की जनता के लिए जनसुराज एक विकल्प है। जनसुराज प्रशांत किशोर की पार्टी नहीं है; यह पूरे बिहार के अवाम की पार्टी है। इसलिए अबकी बार बिहार की जनता सोच समझ कर मतदान करें—बच्चों की भविष्य के लिए उनकी पढ़ाई, रोजगार, स्वास्थ्य को लेकर। अबकी बार बिहार की जनता मतदान करें कि अगले छठ में बिहार की जनता को देश के अन्य स्टेशनों पर धक्का नहीं खानी पड़े।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSumant Singh
FollowOct 24, 2025 16:07:164
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowOct 24, 2025 16:04:080
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowOct 24, 2025 16:03:480
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowOct 24, 2025 16:03:340
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowOct 24, 2025 16:03:210
Report
RSRajkumar Singh
FollowOct 24, 2025 16:03:080
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowOct 24, 2025 16:02:210
Report
AKAtul Kumar
FollowOct 24, 2025 16:02:080
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 24, 2025 16:01:460
Report
JKJitendra Kanwar
FollowOct 24, 2025 16:01:220
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
FollowOct 24, 2025 16:01:050
Report
ASABDUL SATTAR
FollowOct 24, 2025 16:00:430
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
FollowOct 24, 2025 16:00:210
Report
3
Report
